AAJ KA RASHIFAL | 20 August आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

20 अगस्त शनिवार

नमस्कार दर्शको!


कई बार कहानियां हमें ऐसी सीख दे जाती हैं। जैसे अगर आप अपने किसी सपने को पूरा करना चाहते हैं तो उसे पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास करते रहें। ऐसी ही आज की कहानी है। एक लड़का जो बहुत ईमानदारी के साथ अपने माता-पिता संग परिवार को बहुत प्यार करता था। इसी के चलते सभी उसका बहुत सम्मान करते थे। लेकिन फिर भी वह जिस सपने को वो पूरा करना चाहता था उसकी सफलता से वो कोसों दूर था। उसका पूरा जीवन ऐसे ही निकल गया था। मृत्यु के बाद उसे स्वर्ग प्राप्त हुआ था। क्योंकि उसने काफी सुकर्म किए थे। लड़के ने देवदूत से पूछा की यह कौन-सा स्थान है? देवदूत ने जवाब दिया कि यह स्वर्ग-लोक है। यह सुनकर वह बेहद खुश हुआ। देवदूत ने उसे उसका स्वर्ग का घर दिखाया। उसने इतना अच्छा घर कभी नहीं देखा था। जब वो घर के अंदर गया तो उसे देवदूत ने एक-एक कर सभी कक्ष दिखाए। आखिरी में देवदूत उसे एक कक्ष में लेकर गए। जिसका नाम स्वप्न कक्ष था। अंदर पहुंचा तो उसने देखा की यह वही सब था जिसे पाने के लिए लड़के ने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत की थी। लेकिन वह उन सभी को हासिल नहीं कर पाया था। तभी देवदूत ने उसे बताया, मनुष्य अपने पूरे जीवन में कई सपने देखता है। लेकिन कई बार असफलता प्राप्ति से वो हताश हो जाता है। कई बार दृढ़ निश्चय की भी कमी हो जाती है। उसके वही अधूरे सपने इस कक्ष में प्रतिरूप के रूप में रखे हुए हैं। अगर तुमने आखिरी समय तक हार मानी होती तो उसे अपने जीवन में प्राप्त कर चुके होते। उसे अपनी गलती समझ गई थी। लेकिन वह अब कुछ नहीं कर सकता था।

सीख किसी भी सपने को पूरा करने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए। चाहें रास्ते में कितनी भी मुश्किलें क्यों आएं, चाहें आपको कितनी बार भी असफलता का सामना क्यों करना पड़े, हमेशा सपनों का पूरा करने का प्रयास करते रहना चाहिए। अपने किसी भी सपने को अधूरा मत रहने दें। 

...............

अक्सर आपने कुछ लोगों को हमेशा परेशान रहते देखा होगा। वे किस बात से परेशान है, इसका अंदाजा लगाना सबके बस की बात नहीं। क्योंकि वे अपनी चिंता दूसरे से साझा भी नहीं करते हैं। एक समय की बात है। एक गांव में दो किसान थे। वे खेती के साथ-साथ बागवानी भी करते थे। एक किसान ने अपने बाग में आम उगाए थे, तो दूसरे ने किसान ने लीची उगाए थे। दोनों को उस साल बाजार में बहुत मुनाफा हुआ था। बाजार से लौटते समय उन दोनों ने अपने लिए पांच-पांच किलो फल बचा लिए थे। दोनों एक-दूसरे से बातें करने लगे। दोनो ने सोचा क्यों हम दोनों आम और लीची आपस में बदल लें। क्योंकि दोनों अपने अपने फल को खाने से उक चूके थे। तभी आम वाले ने लीची ले ली और लीची वाले किसान ने आम, लेकिन आम वाला किसान बहुत लालची था। उसने दूसरे किसान से नजर बचाकर कुछ आम अपने लिए बचाकर रख लिए। वहीं दूसरी और, लीची वाला किसान आम पाकर बहुत खुश हुआ। वे दोनों अपने घर चले गए। घर जाकर लीची वाले किसान ने पूरे परिवार को आम खिलाए और उसे बड़ी अच्छी नींद आई। लेकिन आम वाला किसान रात भर शंका में जागता रहा। उसे यह लग रहा था कि उसकी तरह लीची वाले किसान ने कुछ लीचियां छुपाकर तो नहीं रख ली हैं। वह उस रात बहुत परेशान रहा।

सीख - गलत काम करने वाला कभी खुश नहीं रहता। वह हर समय संशय का दुख उठाता रहता है।

 

उपाय :-

बताशों से शराब, सिगरेट, गुटखे की Addiction को दूर करने का उपाय।

अगर आप शराब, सिगरेट, गुटखे की Addiction को छूड़ाना चाहते है तो सबसे पहले आपको अंदर से यह सोचना होगा की मुझे यह सब चीजें छोड़नी है। ऐसे में आप मंगल और शनि दोनों की मदद लेनी होगी। ऐसे में आप मंगल जो है वह चीनी को Represent करता है। शनिवार के दिन आप 7 बताशे लिजिए और उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालिए और जो भी Addiction इंसान है उसके सिर से सात बार Anti-clockwise घुमाकर किसी सुनसान जगह पर जाकर इन बताशो को Crush करके फेंक आइये। इसको सात शनिवार तक Routine में करें और इन सात शनिवार में ही उस इंसान को इस लत से घिन आनी शुरु हो जाएगी।

     

पंचाग :-

      आज पुरे दिन नवमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, व्याघात योग, लक्ष्मी योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।            

लक्ष्मी और बुधादित्य योग के बनने से Business में किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपका कोई Property अथवा रुका हुआ कार्य हल हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। Workspace पर Best Employees की Trophy के हकदार बन सकते है। मान-सम्मान प्रभाव बढ़ेगा। कड़ी मेहनत से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे।कड़ी मेहनत झुरियों को मन आत्मा से बाहर रखता है।अपनी संतान के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करने की पूरी संभावना है जिसमें मुख्य रूप से उनके भविष्य की योजनाओं पर अमल करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। Society के संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। जिससे आत्म-विश्वास में इजाफा होगा। Students आलस्य का त्याग कर अपने Field में जूट जाएं। सेहत के मामले में दिन आपकी परीक्षा ले सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।            

Corporate Meeting  में किसी व्यक्ति से मिल रही नकारात्मक टिप्पणी आपको परेशान कर सकती है। अन्य लोगों की बातों से अधिक अपनी भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है। लोगों द्वारा बोली गई बातें या उनके व्यक्तित्व को बदल पाना संभव नहीं है, इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर काम करते रहने की आवश्यकता है। Project पर पूरा ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा। इस Project के जरिए भविष्य में बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है। Partner के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आएगा, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। Sports Person अपने काम में चुस्त रहेंगे। पैर में सूजन से आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ। 

Business में आपके बनते कार्यों में अक्सर कांटे आने का कारण कार्य के प्रति आपका आलस्य और लापरवाही ही होती है। अपनी इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। Workspace पर आप किसी घटना से निराश और परेशान हो सकते हैं। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके Seniors काम के बारे में कुछ परेशान कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की शिकायतों का सामना करना पड़ेगा। Students के व्यवहार और आचरण से सभी असंतुष्ट रहेंगे।गति के लिए चरण जरूरी है, प्रगति के लिए आचरण जरूरी है।” समय आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है।

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।

व्यवसाय के क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। अपने Career को बेहतर बनाने का जुनून आपको सफलता देगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई Officially Traveling का Order सकता है। आपके लिए दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य जाना फलदायी रहेगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें। शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा। घर में आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यारा समय बिताएंगे।जो दिन परिवार के साथ बिते वो जिन्दगी और जो दिन परिवार के बिना बीते वो उम्र।” Students को उन्नति के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। सेहत के मामले में मन लगाकर खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।

बुधादित्य योग के बनने से Business में आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। Workspace पर काम से संबंधित परियोजनाओं के लिए एक सामान्य दिन होगा। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।माँ एक ऐसी Bank है जहां आप हर भावना और दुख जमा कर सकते है और पिताएक ऐसा Credit Card है जिनके पास Balance होते हुए भी हमारे सपने पूरे करने की कोशिश करते है।” Competitive Students को अपनी परीक्षा से संबंधित उचित परिणाम हासिल होंगे। सेहत के मामले में आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।

Business  में Partnership में किया गया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। यह काम आसानी से पूरा भी होगा और अपेक्षा से अधिक फायदा मिल सकता है। Workspace पर किसी भी व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा का असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर हो इस बात का ध्यान रखें। अन्य लोगों की बातें आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती हैं। भविष्य संबंधित चिंता की वजह से क्रोध उत्पन्न हो सकता है। विवाह से संबंधित निर्णय लेने से पहले Partner के साथ ठीक से चर्चा करें। आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिलती रहेगी। Students Study में अपनी जी जान लगा दें। अपना पूरा ध्यान अपने Goal पर केंद्रित कर दें।ज्ञान का सारा रहस्य एकाग्रता है।पेट की जलन तकलीफ दायक हो सकती है।

 

वास्तु Segment :-

घर के Main Gate के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें और रोज सुबह उसमें जल अर्पित करें। फिर शाम को तिल के तेल का दीपक प्रज्जवलित कर "ऊँ नमो भगवते वासुदेवायः" मंत्र का 21 बार जाप करे। ऐसा करने से घर के सदस्यों की उन्नति के साथ आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और वास्तु दोष भी दूर होगा।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समसया।               

Business में आप द्वारा जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है। पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव ना हावी होने दे, इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। Workspace पर काम में सफलता आपके हाथ से निकल जाएगी। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें। घरेलू उलझनें बढ़ेंगी, कुटुंब में कलेश होगा, वाद-विवाद से बचें, शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परोपकार करें, दान देने से बाधाओं से मुक्ति मिलेगी, जल्दबाजी से बचें।जल्दबाजी में बढ़ने वाले अक्सर गिर जाते है।” Students को हर परिस्थिति में अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। सेहत कुछ ढीली रहेगी धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के Business से होगा लाभ।             

Business में Partnership में किया गया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। यह काम आसानी से पूरा भी होगा और अपेक्षा से अधिक फायदा मिल सकता है। विरोधी और शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा। Workspace पर अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप सभी से आगे रहें। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दैनिक कार्यों में प्रगति होगी। सभी प्रकार की सुख शांति के संकेत हैं। आपकी ऊर्जा और समय एक साथ कई काम करवा देंगे। फिजुल के खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।आपका हर एक पैसा आपके लिए बहुत कीमती है, इसलिए इसे सोच समझ के खर्च करें।” Sports Person Track पर जोश और आत्म-विश्वास से लबरेज रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा।         

दिन की शुरुआत में कारोबारी परेशानियां सकती है। जल्दी ही आप विवेकपूर्ण तरीके से इनका हल निकाल ही लेंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय जल्दी ही गति पकड़ेंगे। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है। Workspace पर एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर Project पर काम में अच्छा कर सकेंगे। आप और आपके जीवनसाथी किसी भी मामले पर आंख बंद करके नहीं बैठे हैं, यानि आप सजग हैं। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। Students अपने Field के प्रति गंभीर बनें अन्यथा आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं।समस्यां की अपनी कोई साइज नहीं होती। वो तो सिर्फ हमारे हल करने की क्षमता के आधार पर छोटी और बड़ी होती है।सेहत को लेकर Tension Free रहेंगे।


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।    

सर्वामृत योग के बनने से Business में आप एक असंभव परियोजना पर अपना पैसा और ऊर्जा खर्च कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगी। हालांकि राशि मामूली होगी पर धन की आमद संभव है। नौकरी में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकता है। समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कुछ परेशानियां सामने आएगी, परंतु आप अपनी बुद्धिबल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे। निकट संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा। पारिवारिक स्थिति अनुकूल होगी। खान-पान में संयम रखें। Sports Person अपने Field में रहीं जटिल समस्याओं को अपनी सूझबूझ से आसानी से सुलझा लेंगे। रक्तचाप उदर विकार से परेशान हो सकते हैं।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।         

Business में आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो खुद का ही नुकसान करेंगे। आप सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकेंगे। Workspace पर व्यर्थ की बाधा जाने एवं वाद-विवाद से मन अशांत और आप परेशान रहेंगे।जब जल गंदा हो तो उसे हिलाते नहीं बल्कि शांत छोड़ देते है, जिससे गंदगी अपने-आप नीचे बैठ जाती है इस प्रकार जीवन में परेशानी आने पर बैचेन होने के बजाय शांत रहकर विचार करें हल जरूर निकलेगा।आपका काम सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ेगा। पारिवारिक कलह में फंसने की संभावना है। Students अपने Field में कर रहे महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।           

Business में ग्रहों के मिश्रित योग से दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कुछ परेशानियां सामने आएगी, परंतु आप अपनी बुद्धिबल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे। किसी जरूरी सरकारी Meeting में शामिल हो सकते हैं। लक्ष्मी और बुधादित्य योग के बनने से आय और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लाभ बढ़ेगा। अपने सहयोग देंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा। निकट संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा। अविवाहित को जो Proposal प्राप्त हुआ है, उसके बारे में ठीक से सोच-विचार करना होगा। मन में उत्पन्न हो रहे डर के कारण व्यक्ति को जीवन से दूर रखने की कोशिश करना गलत है। Students अपने Field पर Concentrate करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।एक निरोगी एवं स्वस्थ्य व्यक्ति ही दुनियां में सबसे ज्यादा अमीर होता है।अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद करें।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप शनि से संबंधित वस्तुएं लोहा, उड़द की दाल, सरसों का तेल, काले वस्त्र, जूते नीलम का दान दोपहर के समय करें।

 


आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments