AAJ KA RASHIFAL | 18 August आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।

18 अगस्त गुरूवार

नमस्कार दर्शको!


किसी भी काम की शुरुआत में ये नहीं सोचना चाहिए कि सफलता मिलेगी या नहीं, लक्ष्य पूरा होगा या नहीं। महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को यही उपदेश दिया था कि तुम सिर्फ कर्म करो, फल की इच्छा मत करो। दुर्योधन सभी पांडवों को मार देना चाहता था। इसीलिए उसने लाक्षागृह में पांडवों को मारने की योजना बनाई। लाक्षागृह के षड़यंत्र से किसी तरह सभी पांडव बच गए और वेश बदलकर वन में रहने लगे। उस समय राजा द्रुपद ने राजकुमारी द्रौपदी का स्वयंवर आयोजित किया था। इस आयोजन में पांडव भी ब्राह्मणों के वेश में पहुंच गए। स्वयंवर में श्रीकृष्ण भी मौजूद थे और वे ब्राह्मण रूप में सभी पांडवों को पहचान गए। स्वयंवर में शर्त रखी गई थी कि योद्धा को मछली की आंख पर निशाना लगाना है। जब अर्जुन इस प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे तो श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि मछली की आंख में निशाना कैसे लगाना है, श्रीकृष्ण ने अर्जुन को पूरी विधि समझा दी। श्रीकृष्ण की बातें सुनकर अर्जुन ने कहा कि अगर सबकुछ मुझे ही करना है तो आपकी क्या जरूरत है। श्रीकृष्ण बोलें कि तुम सिर्फ वह करो जो तुम्हारे वश में है और मैं वह करूंगा जो तुम्हारे वश में नहीं है यानी मैं हिलते हुए पानी को स्थिर करूंगा, ताकि तुम्हें निशाना लगाने में परेशानी हो। तुम सिर्फ बेहतर से बेहतर करने की कोशिश करो। श्रीकृष्ण की बात मानकर अर्जुन में बेहतर कोशिश की और उसने मछली की आंख में निशाना लगा दिया।

सीख हमें अच्छी से अच्छी कोशिश करनी चाहिए। कर्म करते समय फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। अगर फल हमारे पक्ष में नहीं आता है तो निराशा का सामना करना पड़ता है। अपना काम पूरी ईमानदारी से करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

 

उपाय :-

बच्चो की उम्र लम्बी करने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करे यह उपाय।

हर मां चाहती है कि उसका बच्चा दीर्घायु हो और सभी बुरी नजरों से बचा रहे उसके लिए आप एक काला रेशमी डोरा लें, "ऊँ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः" का जाप करते हुए डोरे में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सात गांठे लगायें। उस डोरे को बच्चे के गले या कमर में बांध दें। साथ ही बच्चे के सिर पर से कच्चा दूध 11 बार उवार कर किसी काले कुत्ते को शाम के समय पिला दें। बच्चा दिर्घायु होगा।

     

पंचाग :-

      आज रात्रि 09:21 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11:34 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एंव शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 08:53 तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी।  

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।           

दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। इस समय अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है। Business की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें। Market में किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आपके योगदान के लिए आपकी सराहना की जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा। वासी और सुनफा योग का साथ मिलने से Students के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।नतीजों की परवाह नहीं मुझे, प्रयासों का अपना अलग मज़ा है।आपका अपने खान-पान तथा दिनचर्या के प्रति सजग रहना तथा व्यवस्थित रखना आपको ही स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- कृष्ण-कन्हैया को दूध से बनी हुई मिठाई, नारियल के लड्डू एवं माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए। साथ ही तुलसी की माला से ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का यथासंभव जाप करना चाहिए।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे। 

ग्रहण दोष बनने से Business में Meeting में अपना व्यवहार करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। अन्यथा संबंधों में कड़वाहट का असर आपके Business पर पड़ेगा। Workspace पर लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा। नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। सितारे आपके पक्ष में नहीं चल रहे हैं। काम के बीच खान-पान का ध्यान रखें। युवा वर्ग भी अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे। Students नकारात्मक विचारों का त्याग करें।हम नकारात्मक भावनाओं से पूरी तरह बच नहीं सकते लेकिन हम अपनी सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाकर उन्हें दबाने का विकल्प चुन सकते है। प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं। मामूली रूप से स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करके उन्हें रसगुल्ले आदि का भोग लगाना चाहिए। कमलगट्टे की माला से "श्री राधाकृष्ण शरणम मम्" मंत्र की 11 माला का जाप करना चाहिए।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।               

Students को अपने Field में कुछ नई जानकारियां मिल सकती है। Business में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें। काम के लिहाज से आप अच्छी Performance दे सकेंगे। बुधादित्य योग के बनने पदोन्नति होने के योग हैं। दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा। आप अपनी मेहनत तथा समझदारी से वह सब हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने तमन्ना की है। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।कहीं कहीं कर्मों का डर, नहीं तो गंगा पर क्यों इतनी भीड है? जो कर्म को समझता है उसे धर्म को समझने की जरूरत ही नहीं पाप शरीर नहीं करता विचार करते है और गंगा विचारों को नहीं सिर्फ शरीर को धोती है।बेहतर स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग में मन लगाएं। मन से भय दूर होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान श्रीकृष्ण का दुध से अभिषेक करके उन्हें पंचमेवा काजू से निर्मित मिठाई और केले का भोग लगाना चाहिए। साथ ही "श्रीराधायै स्वाहा" मंत्र की तुलसी या स्फटिक की 11 माला का जप करें।

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।

व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव होंगे, दोपहर 5:00 से 6:00 के मध्य आप किसी शुभ कार्य की नींव रख सकते है क्योंकि प्रातः 8:53 तक भद्रा है इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। Partnership संबंधी Business में पारदर्शिता बनाकर रखें। छोटी सी गलतफहमी से संबंधों में दरार सकती हैं। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। यह उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा जो नौकरी पर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को मंजिल तक पहुंचाते है। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती है। माहौल को मधुर बनाने के लिए कुछ मनोरंजन, Diner आदि जैसे प्रोग्राम बनाएं। Students को अपने क्रोध को नियंत्रित कर शांत रहना चाहिए।अत्यंत क्रोधी स्वभाव का नेत्रधारी भी अंधा हो जाता है।Urine संबंधी Infection अथवा सूजन जैसी कोई परेशानी की आशंका है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ठीक होने का अहसास होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान राधेकृष्ण का अभिषेक कर केसर और खोये या काजू की बर्फी का भोग लगाना चाहिए। साथ ही "श्री राधा वल्लभाय नमः" मंत्र की पांच माला का जाप करें।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge.          

बड़ों की देखभाल करेंगे और सभी दायित्वों को पूरा करेंगे। परिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संयम से काम लेना होगा। कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी। किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे। आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग प्राप्त होगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।जिन्दगी में बेशक हर मौके का फायदा उठाओ, पर किसी के हालात और मजबूरी का नहीं।कामकाज में रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। एकाग्रता बढ़ती हुई नजर आएगी, फिलहाल अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। Practice के दौरान Sports Person की मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान श्रीकृष्ण का गंगाजल में शहद मिलाकर अभिषेक करके उन्हें लाल-पीले और गुड़ का भोग लगाना चाहिए। साथ ही "ऊँ विष्णवे नमः" मंत्र का जाप करें।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।

ग्रहण दोष के बनने से आर्थिक स्थिति में कुछ उठा-पटक रहेगी। परंतु तनाव लेने की बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। मिश्रित फलदायी दिन है। सरकारी सेवारत लोग किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं इसलिए सावधान रहें। Workspace पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन तनावभरा रहेगा। अपने से अनुभवी और अधिकारी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए। व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिससे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं। कुछ देर मौन रहें। जो होता है उसे होने दें। Students की राह में कठिनाईयां आएंगी।जिन्दगी में कठिनाई आए तो उदास मत होना, बस यह याद रखना कि मुश्किल रोल अच्छे Actor को ही दिए जाते है। मांसपेशियों में खिचाव से आप परेशान रहेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान श्रीकृष्ण का दूध में घी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। साथ ही मेवा या दूध से बनी हुई मिठाई का भोग लगाना चाहिए। "ह्रीं श्रीं राधा ही स्वाहा" मंत्र का 11 माला का जप करें।

 

वास्तु Segment :-

घर में बनने वाले भोजन में से थोड़ा-थोड़ा खाना एक अलग Plate में भोजन बनाने वाली गृहणी पहले निकालकर हाथ जोड़कर वास्तुदेव को समर्पित करे और फिर घर के Members को भोजन कराएं। बाद में Plate में निकाला गया भोजन गाय को खिला दें। ऐसा करने से वास्तुदेव प्रसन्न होते है और उनकी कृपा सदैव घर-परिवार पर बनी रहती है। 

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business Partner से होगा लाभ।             

नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। काम की तारीफ होगी। काम धंधे पर क्षणिक रूप से कुछ बुरा असर हो सकता है। जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे। दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने से पहले सोच-विचार करना जरूरी है। आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें। Teacher द्वारा दी गई सलाह से Students के सफलता कदम चुमेंगी।यह तन विष की बेलरी गुरू अमृत की खान, सीस दिए जो गुरू मीले तो भी सस्ता जान।बदलते मौसम की वजह से सेहत संबंधित दिक्कत हो सकती है। Business में आप अपनी अपेक्षाओं का अवलोकन करें और उसी प्रकार से Planning बनाकर काम करने की कोशिश करें। बुधादित्य योग के बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान कृष्ण को दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए और प्रसाद से संबंधित दूध से निर्मित प्रसाद चढ़ाना चाहिए और "श्री कृष्णाय नमः" मंत्र की माला का जाप करें और महाप्रसाद में बादाम, माखन, मिश्री और केला भोग में लगाएं।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे मानसिक शारिरिक तनाव हो सकता है।

Workspace पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।आत्मविश्वास सफलता की आधारशिला है। दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है। अवस्थाएं संबंधी नए काम की शुरुआत के लिए 5:00 से 6:00 के मध्य का समय अनुकूल रहेगा। अधिकतर समय Marketing तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएंगे। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। Students अपने मन को शांत रखें जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपका Study में मन लगेगा। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी। तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करके गुड़ से बने हुए मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। "श्री राधा कृष्णाय नमः" मंत्र के कम-से-कम पांच माला का जाप करें। साथ ही पंचमेवा फलों में पानी वाला नारियल भोग में लगाएं।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगी तेजी।    

Business में आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। साथ ही आत्मचिंतन से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी। Workspace पर आप अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे। जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा। आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।महान सेवा यह है कि हम किसी जरूरतमंद की इस तरह मदद करें कि बाद में वह अपनी मदद खुद कर सकें।Students की किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। Career से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। पैरों के दर्द से आराम मिलेगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान श्रीकृष्ण को शहद और दूध से अभिषेक करके बेसन की मिठाई का भोग लगाना चाहिए और "ऊँ नमो नारायणाय नमः" मंत्र की पांच माला का जाप करें। पीला वस्त्र और पीला फल चढ़ाएं। अमरूद चढ़ाएं।

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे आज दो माँ को याद करे।         

Business में तुरंत निर्णय लेकर को कोई भी कार्य Start नहीं करें अन्यथा आपको हानि का मुंह देखना पड़ेगा। Workspace पर किसी कार्य पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है। युवा वर्गों को किसी वजह से Career संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है। ग्रहण दोष के बनने से समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है। काम के मामले में हालात सामान्य नहीं रहेंगे। आपकी जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी। जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बढ़ाने के कोशिश में आप लगे रहेंगे। Students के लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं। कुछ नया सीखने का प्रयास आपको अद्भुत अहसास कराएगा। दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे।आप उन बातों पर चिंता करें, जिन पर आपका वश नही है।सेहत के मामले में बदलते मौसम का ध्यान रखें।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से अभिषेक करके भोग लगाएं। साथ ही "देवकीसुत गोविंदाय नमः" मंत्र का जाप करें। अंगूर, मीठा पान और केसरवाली मिठाई भोग लगाएं। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।           

Workspace पर आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है। सावधानी जरूरी है। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।मुर्खों से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे केवल आप अपना ही समय नष्ट करेंगे।" किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। पैसों की आमद होगी। Students को बड़ो का Support मिलेगा जिससे Study में रही परेशानियां दूर होगी। Acidity और पेट की जलन को कम करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। Business में किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी साथ ही आपको अच्छा खासा मुनाफा भी प्राप्त होगा। कुछ सकारात्मक सुनेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करके उन्हें लालिमायुक्त दूध से निर्मित मिठाई का भोग लगाना चाहिए। "ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय:" मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। मेवे, बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।            

आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं। Business में स्वयं की जिम्मेदारियों के लिए आपको अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता होगी। तब ही आप अपने Business को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में कामयाब होंगे। Workspace पर सहकर्मियों के साथ अगर गलतफहमी है तो उन्हें सुलझाने के लिए वरिष्ठों की सहायता लें। मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है। भविष्य संबंधी बातों की अधिक चिंता करने की वजह से Relationship की स्थिरता मिटती हुई नजर सकती है। घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का करने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताए।इतिहास के हर पन्ने पर लिखा है, दोस्ती कभी बड़ी नहीं होती निभाने वाले हमेशा बड़े होते है। Students पुराने मित्रों से फोन पर बातें कर अपने आनंद में इजाफा करेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करके उन्हें मेवा की मिठाई प्रसाद में चुनाव करें। साथ ही "ऊँ देवकीसूत गोविंदाय नमः" मंत्र का जाप करें। भगवान को इलायची, नारियल और फल अर्पित करें।

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप विष्णु-लक्ष्मी के मंदिर में कलंगी, बेसन के 11 लड्डू, केसर की डिब्बी चढ़ाएं।

 

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625


Comments