AAJ KA RASHIFAL | 04 August आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

4 अगस्त गुरूवार

नमस्कार दर्शको!


तुलसी साथी विपत्ति के, विद्या विनय विवेक। साहस सुकृति सुसत्यव्रत, राम भरोसे एक। 

इस दोहे में तुलसीदास जी ने सात ऐसे गुणों के बारे में बताया है जो किसी भी व्यक्ति को विपदा के समय बचा सकते हैं। यह हैं वह 7 गुण है 

1. विद्या 

2. विनय 

3. विवेक 

4. साहस 

5. आपके भले कर्म 

6. सत्यनिष्ठा 

7. भगवान के प्रति आपका विश्वास। 

तो बस ईश्वर में विश्वास रखकर इन गुणों को हमेशा अपनाकर रखें। जिनसे जीवन सुगम सरल होगा।

................

 

मोह का त्याग -

संसार में प्रत्येक मनुष्य को किसी किसी वस्तु व्यक्ति या परिस्थिति से आसक्ति का मोह हो सकती है। यह आसक्ति या लगाव ही हमारे दुख और असफलता का कारण होता है। निर्मोही रहकर निष्कर्म कर्म करने से आनंद और सफलता की प्राप्ति होती है।


उपाय :- 

नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय।

आप या आपका परिवार के किसी सदस्य पर नजर दोष है तो रविवार की रात को 1 गिलास दूध सिरहाने रखकर सो जाएं। अगली सुबह यानी सोमवार को स्नानआदि से निवृत्त होकर और उसी दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल आएं। ऐसा करते ही घर के जिस भी सदस्य पर नजर दोष है वह तुरंत ही समाप्त हो जाएगी।

 

पंचाग :-

    आज पुरे दिन सप्तमी तिथि रहेगी। आज शाम 06:47 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, साघ्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा सुबह 06:39 के बाद तुला राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एंव शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business में आऐगी तेजी।        

सितारों की चाल आपके लिए सेहत पर ध्यान देने को मजबूर करेगी। बेवजह के भोजन से और उल्टा सीधा भोजन करने से समस्याएं हो सकती हैं। अपने स्वाद से ज्यादा सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा उपहार उसका स्वास्थ्य होना होता है, बाकि इसके आगे सारे उपहार छोटे ही होते है।” Business से Related Activity में अतिरिक्त कोशिशों की जरूरत रहेगी। आपको वासी और अनफा योग का साथ मिलेगा जिससे Market में लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। Machinery, Staff से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हल होती जाएंगी। Workspace पर आप Innovative ढंग से आगे बढ़ेंगे जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। शादी-शुदा लोग दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी झेल सकते हैं। Students को Teacher का साथ मिलेगा।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा।        

Workspace पर आप अपने चारों ओर देखेंगे तो कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे। किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले पर चर्चा हो सकती है। ग्रह गोचर अनुकूल होने से Business में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। Business में कि गई आपकी पुरानी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। प्रातः 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 के मध्य के समय में कार्य करना आपके लिए Profitable रहेगा। Business में कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करना तथा प्रारूप बनाना आपको निश्चित ही सफल करेगा। शादीशुदा लोग अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम और Romance का आनंद लेंगे और जीवन साथी के Career को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे। Sports Person के लिए दिन पक्ष में रहेगा Field में जो चाहेंगे वो उन्हें मिलेगा। योग-प्राणायाम से सेहत में सुधार आएगा। बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

 


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान सुख संतान से सुख मिलेगा। 

नजदीकी संबंधों तथा मित्रों के साथ Get-Together होने से विशेष मुद्दों पर चर्चाएं भी होगी। प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत होता है।दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। व्यवसायिक जीवन में तालमेल ना बनने के कारण परिवार में हल्का-फुल्का मतभेद रह सकता है, जो दोपहर बाद सामान्य हो जाएगा। व्यापार बढ़िया चलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। Workspace पर आप में Energy भरपूर रहेगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे, जो आपको परेशान करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने से और Boss से तारीफ सुनने से आप खुश नजर आएंगे। Sports Person नई ऊर्जा के साथ अपने Field में आगे बढ़ते जाएंगे। पेट में बढ़ती गैस आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती है।

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले उलझ सकते है।         

ग्रहण दोष के बनने से Business में आपके द्वारा बनाई गई Planning में कुछ कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय के साधन भी प्रशस्त होंगे इसलिए चिंता ना करें। नौकरीपेशा लोग काम में उतार-चढ़ाव के चलते थोड़े चिंतित रहेंगे। अपनी Planning को तुरंत क्रियान्वित करें, ज्यादा सोच विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। शादी-शुदा जीवन में जीवनसाथी कटु बातों से आपको दुखी करेगा और ससुराल के लोगों से भी मनमुटाव वाली बातचीत होगी। Students Friends के साथ घूमने-फिरने में व्यस्त रहकर अपना अमूल्य समय बर्बाद करेंगे। आपकी सेहत में सुधार होता हुआ महसूस नहीं होगा और कुछ पुरानी समस्याओं से मुक्ति नहीं मिलेगी।

 


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।

Business में Marketing क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होगी। नए काम को शुरू करने के लिए समय 7:00 से 8:00 और शाम 5:00 से 6:00 ठीक रहेगा। Public Relation आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। ग्रहों का संकेत है कि आप भाग्यशाली रहेंगे। Workspace पर काम के लिए दिन बढ़िया है। परिवार को भी समय देने में कामयाब रहेंगे और परिवार वालों से प्रेम बढ़ेगा। लेकिन गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे और इसके लिए किसी दोस्त से बात कर सकते हैं। खुद के क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।जो कुछ भी क्रोध से प्रारंभ होता है, वह शर्म पर खत्म होता है।” Students को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। सेहत में गिरावट सकती है। 

 


चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।          

Business में आप अपने लिए एक या दो लक्ष्य बनाकर पूरी तरह से उनके लिए Dedication बढ़ाने की कोशिश करें, धीरे-धीरे प्रगति होती हुई नजर आएगी।अपना लक्ष्य निर्धारित करें, और तब तक प्रयास करते रहे जब तक कि आप उस तक पहुंच नहीं जाते है।अपेक्षा के अनुसार जीवन में बदलाव हो सकता है। किसी भी प्रकार की मेहनत से आप डरे नहीं। वासी योग के बनने से काम में रहे बदलाव की वजह से नए शहर में तबादला या नई जगह काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में कोई कही हुई बात जीवनसाथी को गुस्सा दिला सकती है। Students अपने Teacher से भविष्य के लिए खुलकर चर्चा करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। Partner को खुश रखने की कोशिश बढ़ाएं। सुबह के वक्त थकान महसूस हो सकती है।

 

वास्तु Segment :-

जानिए Freeze (रेफ्रिजरेटर) को किस दिशा में रखना चाहिए?

वास्तु के अनुसार Freeze को रखने की सबसे अच्छी और शुभ दिशा मानी जाती है South-West Direction. इस दिशा को अग्नि देव की दिशा मानी जाती है। इसी वजह से इस दिशा में Electronic वस्तुए रखने से जल्दी खराब नहीं होती। कभी भी अपने घर में Freeze को North या East Direction में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और धन का आगमन रुक जाता है। इसके साथ ही Freeze गलती से भी दीवार से सटाकर रखें।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा शांत।           

शादी-शुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में रही परेशानियों के लिए आपस में बातचीत कर सुलझाने में सफल होंगे। और जीवन-साथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ Special करने की कोशिश करेंगे। वासी और अनफा योग के बनने से Business में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों से संपर्क बना कर रखना व्यवसाय के लिए प्रगतिदायक रहेगा। अपने काम में एकाग्र रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। Sports Person का Confidence वापस जाने से Track पर अपना Record तोड़ने के प्रयास में लग जाएंगे। लेकिन आप Over-Confidence से दुरिया बनाकर रखें तो आपके लिए और भी बेहतर रहेगा।अति आत्मविश्वास व्यक्ति को अंदर तक मार देता है। जोड़ों में दर्द से आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

Business में खर्चे बहुत ज्यादा होंगे, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। हो सकता है कि Credit Card का भी इस्तेमाल करना पड़े। नौकरी पेशा लोगों का काम में मन तो लगेगा पर कोई नया काम आपको नहीं मिल सकता है। ग्रहण दोष के बनने से इस समय आर्थिक कश्मकश जारी रहेगी। अपने अंदर अहम की भावना ना आने दे। इसकी वजह से रिश्तो में खटास भी सकती है।रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ पड़ जाए।युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें। Students के लिए दिनमान कमजोर रहेगा। आपकी सेहत में गिरावट आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पूरा करे।

अनफा और वासी योग के बनने से सेहत बढ़िया रहेगी। भाग्य भी आपका बुलंद होगा, जिसकी वजह से कम मेहनत और ज्यादा लाभ के योग बनेंगे। Workspace में भरपूर मेहनत और योग्यता से अपना Target हासिल कर लेंगे। लेकिन अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती है, वह संतोष लाती है।" किसी कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण Authority मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे। शादी-शुदा लोग दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ नयापन महसूस करेंगे और जीवन-साथी से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। Students अपने Friends के साथ किसी Picnic Spot  पर Enjoy करेंगे। सेहत के मामले में पुराने दर्द से आपको कुछ हद तक राहत महसूस होगी। Customized Jewelry का Business करने वालों को थोड़ी राहत महसूस होगी।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।      

शादी-शुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा और जीवन-साथी से बात करके उनके मन की जानने की कोशिश करेंगे। घर में पूजा पाठ और धार्मिक माहौल रहेगा। व्यवसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें। वासी और अनफा योग के बनने से Government Office का Tender मिल सकता है। काम के सिलसिले में नौकरी पर किसी नए काम के मिलने से उत्साहित होंगे। Official Travel के दौरान अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात आपको प्रसन्नता देगी। किसी खास मुद्दे पर उनका विचार जानने के लिए प्रयासरत रहेंगे। Students की पढ़ाई Career संबंधित समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे आध्यात्म की तरफ जुकाव रहेगा।      

Students दिन भर Enjoy करेंगे और लंबे समय तक अपने Field में व्यस्त रहेंगे। कुछ नई Planning भी होगी और किसी Vacation पर घूमने जाने के योग बनेंगे। व्यापार से संबंधित बातों में अपनी मन-मर्जी बिल्कुल चलाएं। अपने हर एक निर्णय का परिणाम क्या होगा, इस बात को ठीक से परखने की आवश्यकता है। दोपहर बाद दिन अनुकूल रहेगा। धन की आवक होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। कुछ बातों को सुलझाने के लिए प्रयास करने की कोशिश करें। बातें जब पैसे और व्यवहार संबंधित हो तो विवादों से दूर ही रहना ठीक रहेगा। काम के सिलसिले में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। काम पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे और सेहत भी बढ़िया रहेगी।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।             

अशुभ ग्रहों के योग से Business में लाभ होने की संभावना क्षीण है। आपका भाग्य मजबूत नहीं रहेगा। ग्रहण दोष के बनने से Partnership Business में Account संबंघित कुछ बातें आपके रिश्ते बिगाड़ सकती है। नौकरीपेशा लोग अच्छे काम के लिए लगे रहेंगे पर आपकी तारीफ नहीं होगी। कोई भी Planning बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य करें, अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति लोगों की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में Romance की कमी महसूस करेंगे और अपने जीवन साथी के साथ घर के बाहर Outing का Plan नहीं बना सकेंगे। Students को अपने Field में खुशी महसूस नहीं होगी। सेहत गड़बड़ा सकती है। 

 

Astrology ज्ञान :-

कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप विष्णु-लक्ष्मी के मंदिर में कलंगी, बेसन के 11 लड्डू, केसर की डिब्बी चढ़ाएं।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 

9314728165, 8955896625

 

Comments