AAJ KA RASHIFAL | 25 August आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

25 अगस्त गुरूवार


नमस्कार दर्शको!


ईमानदारी, आत्मविश्वास, प्रेम और एकाग्रता और धैर्य, यह गुण जिन लोगों के स्वभाव में होते है, उन्हें सफलता के साथ ही शांति भी मिलती है। एक बार एक राज्य में सूखा पड़ा लोग भूखों मरने लगे। राज्य के राजा ने अपनी प्रजा की स्थिति देख कई टोकरियों में उनके लिए रोटियाँ भिजवाई। जब राजा के सेवक रोटी की टोकरियाँ लेकर गाँव पहुँचे, तो रोटी के लिए लोग आपस में लड़ने लगे। एक छोटी लड़की लोगों को आपस में लड़ता देख दूर खड़ी होकर धैर्य से इंतजार करने लगी। अंत में उसे सूख चुका छोटा-सा रोटी का टुकड़ा मिला। जब वह उसे खाने को हुई, तो उसमें उसे एक सोने का सिक्का मिला। लड़की वह सिक्का राजा के पास ले गई। लड़की की ईमानदारी देखकर राजा ने उसे वह सिक्का दे दिया और ढेर सारे पकवान खाने को दिये।

सीख - धैर्य और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है।

...................................

एक गाँव में एक जमींदार रहता था। वह जितना अमीर था, उतना ही कंजूस भी। अपने धन को सुरक्षित रखने के लिए वह अपने एक खेत में एक पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर डाल देता था। ऐसा करना उसका दिनचर्या का हिस्सा था। एक दिन एक चोर ने उसे सोना गड्ढे में डालते हुए देख लिया। शाम होते ही वह चोर सोना निकालकर भाग गया। अगले दिन जब कंजूस आदमी खेत में गड्ढे के पास पहुँचा, तो सारा सोना नदारत पाकर रोने-पीटने लगा। उसके रोने की आवाज़ वहाँ से गुजरते एक राहगीर ने रोने का कारण पूछा, तो वह बोला, “मैं लुट गया। कोई मेरा सारा सोना लेकर भाग गया। राहगीर आश्चर्य में पड़ गया और बोला, तुम अपना सोना घर पर क्यों नहीं रखते। वहाँ ज़रूरत पड़ने पर तुम उसका आसानी से उपयोग कर सकते हो। कंजूस आदमी बोला, “मैं अपने सोने को कभी हाथ नहीं लगाता। मैं उसे सजाकर रखता हूँ। यह बात सुनकर राहगीर ने जमीन से कुछ कंकड़ उठाये और उसे उस गड्ढे में डालकर बोला, “यदि ऐसी बात है, तो इन कंकडों को गड्ढे में डालकर गड्ढे को मिट्टी ढ़क दो और कल्पना करो कि यही तुम्हारा सोना है, क्योंकि इनमें और तुम्हारे सोने में कोई अंतर नहीं है। ये भी किसी काम के नहीं और तुम्हारा सोना भी किसी काम का नहीं था। उस सोने का तुमने कभी कोई उपयोग ही नहीं किया, ही करने वाले थे। उसका होना होना बराबर था।

सीख - जिस धन का कोई उपयोग हो, उसकी कोई मोल नहीं।


उपाय :-

गुरू ग्रह को प्रसन्न करने के लिए करे यह उपाय।

माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाए। पीपल की जड में जल चढाए। चने की दाल दान करें। गुरुवार को व्रत करें और पीले वस्त्र पहनें। इस दिन नमक का सेवन करें। पीले रंग का पकवान जैसे बेसन के लड्डू। "ऊँ बृं बृहस्पते नमः" का जाप न्यूनतम 108 बार जरुर करें।

 

पंचाग :-

आज सुबह 10:37 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04:15 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, सुनफा योग, वरियान योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10:37 से रात्रि 11:30 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

 


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।          

Business में आपको सावधान रहना होगा, कोई गलत जानकारी आपको भ्रमित भी कर सकती हैं। Business में पिछड़े हुए रहेंगे, Staff के साथ तामलमेल नही बिठा पाएंगे। किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, स्थितियां स्पष्ट होती जाएंगी और आप कुछ अच्छा निर्णय ले पाएंगे। कार्यस्थल पर दिन ठीक नहीं रहेगा। विरोधी आप पर हावी रहेंगे। आपको शांति बनाएं रखनी होगी।शांति की Starting मुस्कुराहट से होती है।अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। परिवार में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है। जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अतिमहत्वपूर्ण होते हैं। Students Study के अलावा अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे बढेगा साहस।           

अनफा योग के बनने से व्यवसाईयों की आमदनी भी बढ़ेगी और खर्चे भी कम हो जाएंगे, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम में अचानक से बड़ा बदलाव होता हुआ नजर आएगा, इसके लिए आपको नए Skills सीखने की आवश्यकता है। Workspace पर सहकर्मियों और Boss से किसी बात को लेकर काफी विचार-विमर्श आप कर चुके हैं। यह अभी तक नहीं सुलझ नहीं पाया, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। परिवार की सुख-शांति भंग हो सकती है। घर में एकता, भाईचारे का भाव देखने को मिलेगा।एकता से हमारा अस्तित्व कायम रहता है, विभाजन से हमारा पतन होता है।सेहत अच्छी रहेगी और आपको सुख मिलेगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का अशीर्वाद मिलेगा।            

सर्वामृत योग बनने से Business से Related Activity में आपको कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा होगा। साथ ही प्रतिस्पर्धी से आगे निकलने में आप सफल होंगे। Workspace पर मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी मामलों में किसी से उलझें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। Immune System भी मजबूत रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। जीवनसाथी आपके प्यार को समझेगा। आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जिएंगे।हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत होता है।Sports Person Track पर अपनी Performance बेहतर देंगे। आपके अंदर गजब की फुर्ती रहेगी।

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित।            

अनफा और सुनफा, सर्वामृत योग बनने से व्यापार में दिन की Starting बेहतर रहेगी, आप अपने धन को सही तरीके से निवेश करने का Plan बनाएंगे। Income सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। Workspace पर काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता का सम्मान बढ़ेगा। परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा।हमारा व्यवहार गणित के शून्य की तरह होना चाहिए, जो स्वयं में तो कोई कीमत नहीं रखता लेकिन दूसरों के साथ जुड़ने पर उसकी कीमत बढ़ा देती है।Students अपनी रुचि से अध्ययन की कोशिश करेंगे, जिससे बढ़िया परिणाम प्राप्त कर सकें। आरोग्य बना रहेगा। अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे। 

Partnership Business में कुछ पुराने वाद विवाद उठ सकते हैं। परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। पैसे के लेन-देन संबंधी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा। Workspace पर काम के सिलसिले में आपको नतीजे निराशाजनक मिलेंगे। पदोन्नती के आसार बनते-बनते रह जाएंगे। पारिवार में किसी को लेकर आपके मन में गलतफहमियों हो सकती है, जो किसी विवाद की स्थिति बना सकती है। Sports Persons Fitness को लेकर सतर्क हो जाएं। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन कुछ कामों पर आवश्यक रूप से खर्चा करना पड़ सकता है। मानसिक शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ दवा ले सकते हैं या योग-प्राणायाम में संलग्न हो सकते हैं। जो आपके आत्म-विश्वास को बढ़ाने में भी सहायक है।आत्म-विश्वास जब उड़ान भरता है, तो इंसान सोच से भी बड़ा करता है।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।

Business Meeting में आप किसी एक बात पर ही पूरी तरह से ध्यान बनाए रखें। आपको देखना होगा कि किस तरीके से अपने Business को दोबारा गति प्रदान की जाए। कुछ नई बातें भी आपके सामने आएगी। Workspace पर आप स्वय की क्षमताओं पर भरोसा रखें। अपने काम को वक्त पर पूरा करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। काम से संबंधित एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत होगी। परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है। घरेलु मोर्चे पर आमदनी से ज्यादा खर्चे अधिक होने वाले हैं। Students के लिए दिन सामान्य रूप से ही चलेगा। आपकी सेहत स्थिर रहेगी।

 

वास्तु Segment :-  

इस भारत वर्ष में 100 में से 50% लोगों को धन की समस्या हमेशा रहती है, यदि आपके जीवन में धन से संबंधी समस्याए बनी हुई है तो घर के दरवाजे के आस-पास रोज दो मिट्टी के दीपक जरुर जलाने चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन तुलसी में मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। इससे आपके घर की दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है, साथ ही साथ वास्तु दोष भी दूर होता है।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बढेगे कर्मशील।        

व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। खर्चे कम रहेंगे और Income बढ़ेगी। आप कुछ शानदार काम कर सकते हैं। धन की बचत करने में कामयाब होंगे। सर्वामृत योग बनने से Workspace पर अचानक कुछ बदलाव होंगे जो कि आपके लिए सकारात्मक भी रहेंगे। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय व्यतीत करेंगे। किसी उलझे हुए कार्य को व्यवस्थित करने का प्रयास सफल रहेगा। पारिवारिक मामले में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। दाम्पत्य जीवन में हो रहा तनाव दूर होगा। प्यार बढ़ेगा। Students के लिए दिन कठिनाईयों भरा रहेगा।जीवन में कोई भी कठिनाई क्यों हो, हम शांत रहे तो हर समस्या का समाधान मिल जाता है।सेहत बढ़िया रहेगी। 

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social Life रहेगी अच्छी।

व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार संबंधी योजनाओं पर अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन मिलेगा। Public Dealing और Advertisements से संबंधित कामों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। क्योंकि अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यस्थल पर दिनमान सामान्य रहेगा। युवाओं के रोजगार के भी उचित अवसर बनेंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और Shopping में व्यतीत करने से आपसी संबंधों में नजदीकियां और मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा।प्रेम की शक्ति नफरत की ताकत से हजारों गुना प्रभावशाली होती है।Competitive Students अपने परिजनों के साथ समय बिताएंगे।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।

यह समय किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए अनुकूल नहीं है। Career तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आप के अथक प्रयास सफल रहेंगे। शेयर, तेजी मंदी आदि जैसे कार्यों में सावधानी बरतें। Workspace पर किसी कार्य और Projects को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे। कुछ समस्यां चली रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें।यदि आप सफल होना चाहते हैं, तो अपना पूरा ध्यान समस्या पर नहीं बल्कि समाधान ढूंढने पर लगाइए।बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से समस्या सुलझाने की जरूरत है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए Meditation करें तथा Positive लोगों के संपर्क में रहे। Sports Person Track पर विरोधी को पीछे छोड़ने के चक्कर में चोटिल हो सकते है।

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी में हो सकता मनमुटाव।             

अनफा और सुनफा योग के बनने से Business में किसी बड़ी कंपनी के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब होगी और सफलता भी मिलेगी। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। Marketing संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान दें। Workspace पर अपने Seniors के साथ किसी तरह का Miss Communication रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी में रहें।गलतफहमी का एक पल इतना जहरीला होता है कि जो प्यार भरे लम्हों को एक पल भूला देता है।आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा। आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे। आपका ध्यान परिवार की ओर रहेगा। Students के Study में रही समस्याएं दूर होगी। शारीरिक दर्द से परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।         

Business में आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। Income बढ़िया रहेगी लेकिन खर्चों को रोकना आवश्यक होगा।आमदनी पर्याप्त हो तो खर्चों पर नियंत्रण रखिए। जानकारी पर्याप्त हो तो शब्दों पर नियंत्रण रखिए।Workspace पर काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी लेकिन कुछ लोगों से सावधान रहें, जो आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी। आपकी सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। Education के Field में Students को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर इस समय आपको चिंता हो सकती है।  

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा।    

ग्रह स्थिति अनुकूल है। व्यवसाय में बेहतरीन Order हासिल होंगे। किसी राजनैतिक अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेंगी। सरकारी Office में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती हैं, सावधान रहें। अनफा योग के बनने से Workspace पर आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। किसी विवाद के निपटारे में आप की आवश्यकता होगी, जहां आपको सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष रुप से बात करनी होगी। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। अपने विचारों को सुलझाने और बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।जीवन में शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य व्यक्ति को सदैव ऊंचाइयों पर ले जाता है।

 

Astrology ज्ञान :-

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप विष्णु-लक्ष्मी के मंदिर में कलंगी, बेसन के 11 लड्डू, केसर की डिब्बी चढ़ाएं।


आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments