AAJ KA RASHIFAL | 17 August आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 अगस्त बुधवार


नमस्कार दर्शको!

जीवन में किसी भी कार्य को करते समय हमें पूरे सम्पूर्ण भाव से अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे हमें काम करने में आसानी होती है। पुराने समय की बात है एक राजा जो बहुत दयालु और ईमानदार राजा था। वह शासक के साथ-साथ कठोर तपस्या भी करता था। तभी एक दिन राजा के पास एक किसान आया और पूछने लगा महाराज आप इतने यशस्वी राजा हैं तो आप इतनी कठोर तपस्या कैसे कर लेते है। उसकी बातें सुनने के बाद राजा ने किसान को तेल से भरा एक कटोरा देते हुए बोला कि तुम इसे सेना की छावनी में लेकर जाओ। परंतु इस बात का ध्यान रहे कि कटोरे से एक बूंद तेल बाहर गिरा, तो परिणाम स्वरूप तुम्हें मृत्यु दंड दिया जाएगा। यह सुनकर किसान का डर बढ़ गया। जब वह छावनी में पहुंचा तो वहां पर हजारों हाथी, लाखों घोड़े तथा तरह-तरह के हथियार, जिन्हें देखकर कोई भी आश्चर्यचकित हो जाए। परंतु किसान का सारा ध्यान तेल के कटोरे पर ही था। किसान छावनी में घूमकर वापस राजा के पास आया। राजा ने किसान से पूछा कि छावनी में तुम्हें क्या पसंद आया। उसमें से तुम क्या अपने पास लेना चाहते हो? राजा की बात सुनकर किसान ने कहा कि महाराज मैंने देखा तो सबकुछ, लेकिन मेरा ध्यान इस कटोरे पर ही केंद्रित था। किसान की बात सुनकर राजा ने कहा कि इसी तरह राज्य कार्य करते हुए मेरा सारा ध्यान मेरी आत्मा में लीन रहता है।

सीख - जो लोग अपने लक्ष्य के प्रति खुद को समर्पित करते है, सफलता खुद चलकर उसके पास आती है।

कई बार कहानियां हमें ऐसी सीख दे जाती हैं। जैसे अगर आप अपने किसी सपने को पूरा करना चाहते हैं तो उसे पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास करते रहें। ऐसी ही आज की कहानी है। एक लड़का जो बहुत ईमानदारी के साथ अपने माता पिता संग परिवार को बहुत प्यार करता था। इसी के चलते सभी उसका बहुत सम्मान करते थे। लेकिन फिर भी वह जिस सपने को वो पूरा करना चाहता था उसकी सफलता से वो कोसों दूर था। उसका पूरा जीवन ऐसे ही निकल गया था। मृत्यु के बाद उसे स्वर्ग प्राप्त हुआ था क्योंकि उसने काफी सुकर्म किए थे। लड़के ने देवदूत से पूछा की यह कौन-सा स्थान है? देवदूत ने जवाब दिया कि यह स्वर्गलोक है। यह सुनकर वह बेहद खुश हुआ। देवदूत ने उसे उसका स्वर्ग का घर दिखाया। उसने इतना अच्छा घर कभी नहीं देखा था। जब वो घर के अंदर गया तो उसे देवदूत ने एक-एक कर सभी कक्ष दिखाए। आखिरी में देवदूत उसे एक कक्ष में लेकर गए। जिसका नाम स्वप्न कक्ष था। अंदर पहुंचा तो उसने देखा की यह वही सब था जिसे पाने के लिए लड़के ने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत की थी। लेकिन वह उन सभी को हासिल नहीं कर पाया था। तभी देवदूत ने उसे बताया, मनुष्य अपने पूरे जीवन में कई सपने देखता है। लेकिन कई बार असफलता प्राप्ति से वो हताश हो जाता है। कई बार दृढ़ निश्चय की भी कमी हो जाती है। उसके वही अधूरे सपने इस कक्ष में प्रतिरूप के रूप में रखे हुए हैं। अगर तुमने आखिरी समय तक हार मानी होती तो उसे अपने जीवन में प्राप्त कर चुके होते। उसे अपनी गलती समझ गई थी। लेकिन वह अब कुछ नहीं कर सकता था।

सीख - किसी भी सपने को पूरा करने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए। चाहें रास्ते में कितनी भी मुश्किलें क्यों आएं, चाहें आपको कितनी बार भी असफलता का सामना क्यों करना पड़े, हमेशा सपनों का पूरा करने का प्रयास करते रहना चाहिए। अपने किसी भी सपने को अधूरा मत रहने दें। 

 

उपाय :-

बुरी शक्तियों का नाश करने के लिए करे यह उपाय।

घर के मंदिर या फिर किसी भी मंदिर में सफेद रंग के श्री गणेश जी की विधि विधान से स्थापना कर षोडषोपचार पूजन करें, मोदक का भोग लगाने से सभी प्रकार की बुरी शक्तियां नाश हो जाता है।

 

पंचाग :-

      आज रात्रि 20:24 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 09:56 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।           

प्रेमी प्रेमिका के बीच गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास सकती हैं। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। Business Person अब Happy Person बनेगे क्योकि आप का हर अटका काम बनेगा। बुधादित्य योग के बनने से पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी। किसी खास कर्मचारी के अचानक चले जाने से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगे। Workspace पर सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।सपनों को पूरा करने में इतना व्यस्त हो जाओ कि आपको दुखी होने का भी समय ना मिले।Students को Parents के द्वारा कहीं गई बातों से राह चुनने में मुश्किल नहीं आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ। 

ग्रहण दोष बनने से Business करने वाले आलस्य की वजह से कुछ कामों को पूरा करने के लिए अधिक समय भी देना पड़ेगा।थोड़ा सा आलस्य जीवन के खूबसूरत कल को खो देता है, थोडी सी मेहनत जीवन में महत्वपूर्ण कल लेकर आता है।सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। Risk प्रवृत्ति के कार्यों से दूर ही रहना उचित है। अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें। Workspace पर आपके काम सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं। आप कठोर और अप्रिय शब्द बोल सकते हैं जो आपके माता-पिता को नाराज कर सकता है और आपके जीवनसाथी को चोट पहुंचा सकता है। Students किसी Confusion में रहेंगे, जो कि उनके लिए अनुचित है। सेहत को लकर दिन सामान्य नहीं रहेगा।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।               

Students अपने Field में चुस्त, जोश और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे।यह आसमान भी उतर आएगा जमीन पर, बस इरादो में जीत की हुंकार होनी चाहिए।”Business में लम्बे समय से रही परेशानीयां खत्म होगी। व्यवसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे। अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे। Workspace पर आप अपने कार्यों कें प्रति अधिक सचेत रहेगे। सुनफा और वासी योग के बनने से आपकी ऊर्जा का स्तर High रहेगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं, इससे संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सकून बना रहेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा। किसी जटिल Disease को लेकर आप तनाव में रहेंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

 


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे Workaholic.         

सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बरते।पहले रखों स्वास्थ्य का ध्यान फिर करों सारे काम।”Employed Person Workspace पर दुसरो की Help करेगे जिससे आपका मान सम्मान बढेगा। Workspace पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा और समय बहुत सही ढंग से खर्च होंगे। संतान का कोई कार्य आपके मन को संतुष्टि देगा। युवा वर्ग को अपने जीवन से संबंधित सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। Partner के स्वभाव को जानने की कोशिश करें। पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। Business में आपको बार-बार प्रयत्न करते रहने की आवश्यकता होगी। व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों को अपने काम के बदले में कितना मुनाफा प्राप्त हो रहा है, इस बात पर ध्यान देकर काम करना होगा। Students के लिए दिन भाग्यवर्धक रह सकता है।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social Life रहेगी अच्छी।         

Workspace पर आपको अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। Business में आपको मेहनत के मुताबिक अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इससे कार्य क्षमता बढ़ेगी। व्यवसाईयों की उन्नति बनी हुई रहेगी। लेकिन आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खोने की संभावना है। अपना सामान सावधानी से रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे। आपके व्यक्तित्व में भी और अधिक निखार आएगा। अपनी संतानों के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगें। Students चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे।चिंता ने चीता से जाकर कहां कि तू तो मुर्दों को जलाती है। मूझे देख मैं तो जिन्दों को जलाती हूं।जोड़ों के दर्द से आपको आराम मिलेगा।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।               

Business में बढ़त की पूरी उम्मीदें कायम रहेंगी पर आपको उसके लिए पूर्ण समर्पित रहना होगा। पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें। ग्रहण दोष बनने से Workspace पर कामकाज के बारे में कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी मानहानि का कारण बन सकती हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आए, और अपने विवेक और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। Students को अपने आलस्य को दूर करना होगा और सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपका पेट कमजोर बना हुआ है।

 

वास्तु Segment :-

हर घर में रोजाना सुबह और संध्या के समय एक छोटा-सा गाय के गोबर से निर्मित कण्डा जलाकर उस पर 1 चुटकी चावल में घी मिलाकर धूप करना चाहिए। ऐसा करने से घर में आधि-व्याधियों का नाश होता है, घर-परिवार के सदस्यों की उन्नति होती है और वास्तु दोष भी दूर होता है। 

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीनवसाथी से हो सकता मनमुटाव।             

व्यवसाय में कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी। परंतु आप अपनी प्रतिभा हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य पर ही ध्यान दें। Career को संभालने के लिए आपके काम के घण्टों की अवधि बढ़ी हुई रहेगी। Job Transfer या Promotion की कवायत तेज कर दे क्योकि जल्द ही आपकी Wish पूरी होगी। पति-पत्नी के बीच कुछ उदासीनता रह सकती है। विवाहोत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना ले। और अपने परिवार पर ही ध्यान दें। Students को दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे। आपको अपने पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए।किसी की सलाह से रास्ते जरूर मिलते है पर मंजिल तो खुद की मेहनत से ही मिलती है।स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।         

Students अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। Business में कुछ कामों को आपके द्वारा टालने की कोशिश की जा सकती है। व्यापार से संबंधित की गई यात्रा सफलता दिलाएगी। Workspace पर आप किसी व्यक्ति से केवल व्यक्तित्व की वजह से आकर्षित हो रहे हैं, उनके स्वभाव और विचारों को भी जानने की कोशिश करें। सेहत में उतार-चढ़ाव सकते हैं, इस कारण मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर करेंगे। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर होने दें। आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिल सकती है। परिवार में आपकी बातों का सभी समर्थन करेंगे। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।खुशी तब होती है जब आप जो सोचते है, आप जो कहते है, और जो करते है,उसमें सामंजस्य होता है।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।    

व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आप अपनी योग्यता क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने के लिए समय प्रातः 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 के मध्य अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग ही रहेगा। अपने Career को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे। जो लोग घर से काम करते हैं, वे वित्तीय मोर्चे पर बहुत अच्छा करेंगे। काम के साथ सब अपना भी ध्यान रखना जरूरी है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर Diner का Program अवश्य बनाएं। Students अपने प्रतिद्वन्दियों को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहे। मोटापा आपकी सेहत के लिए समस्या बन सकता है।जिन्दगी की दौड़ में सेहत का ख्याल रखिए। ऐसा हो कि आप पीछे रह जाएं और पेट आपसे आगे निकल आएं।



चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।         

ग्रहण दोष के बनने से Business में सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं। जल्दबाजी में किए गए कार्यो के कारण हानि भी भुगतनी पड़ सकती है। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वही आपके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है। जिससे आपके कष्ट बढ़े हुए रहेंगे। इस दिन आप कुछ कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे।स्वाद और विवाद दोनों को छोड़ देना चाहिए स्वाद छोड़ो तो शरीर को फायदा, विवाद छोड़ो तो संबंधों को फायदा।आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। आपकी आक्रामक बात आपके साथी को नाराज कर सकती है। Students जितना चाहते हैं, उस किस्म की सफलता मिलने से चेहरे पर उदासी छा जाएगी। आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

Practice के दौरान Sports Persons सतर्क रहें चोट लगने के योग बन रहे है। व्यवसाय संबंधी नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का प्रातः 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 बजे के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। Property संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। Workspace पर आप उन लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है। अपने जीवन के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे।चिंता एक काली दीवार की भांति चारो ओर से घेर लेती है, जिसमें से निकलने की फिर कोई गली नहीं सूझती।आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या विकसित होने या घायल होने की संभावना है। आपको परहेजी खाना, खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ।            

व्यापार के प्रति अधिक उत्साहित रहेंगे। एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर Project पर काम कर पाएंगे। निवेश की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन होगा। आपको अपने Skill की बदौलत एक बड़ी Company से Job Offer मिल सकता है आप उस मौके को हाथ से जाने दे। Workspace पर आपके आसपास के लोगों की वजह से मन पर बोझ बढ़ सकता है, इस कारण कई सारे निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। दूसरों की राय को महत्व जरूर दें, लेकिन उसका असर अपने निर्णय पर किस हद तक होने देना है, यह भी तय करना होगा। घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ होगी। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित Infection हो सकता है। Students अपने Field में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करें।हमारी आंखें भी वहीं लोग खोलते है, जिन पर हम आंख बंद करके विष्वास करते है।

 

Astrology ज्ञान :-

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप गणेश जी को दूर्वा, लाल पुष्प, गणपति मंदिर में चढ़ाएं वहीं बैठकर 1 माला ऊँ गं गणपतये नमः का जाप करे।


आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments