AAJ KA RASHIFAL | 15 August आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

15 अगस्त सोमवार, 76th स्वतंत्रता दिवस

नमस्कार दर्शको!


हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पूर्वजों ने हमें वह जमीन दी, जहां शांति और खुशी है। जहां हम बिना किसी डर के जीवन-व्यापन सकते हैं और स्कूल जाकर एक अच्छा Career और जीवन स्थापित कर सकते हैं। भारत प्रौद्योगिकी, शिक्षा, वित्त, रक्षा और कृषि के क्षेत्र में बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, अशफाक उल्लाह खान, चंद्रशेखर आजाद, खुदुरम बोस, बाल गंगाधर तिलक कुछ महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी हैं। ये भारत के बहुत प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपनी अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी। इन बलिदानों के बिना हमारा भारत मुक्त नहीं हो सकता था। भारत ओलंपिक, एशियाई खेलों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है और हिम्मत दिखा रहा है कि हम भी प्रत्येक क्षेत्र में दुनिया के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। हम अपने लिए सरकार का चयन करने के लिए स्वतंत्र हैं और हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हैं। हां, हम स्वतंत्र हैं और एक भारतीय के रूप में सभी जिम्मेदारियों को पूरा करें। हमें अपने देश में किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए ताकि हम उनके खिलाफ मिलकर लड़ सकें। हम यहां स्वतंत्रता दिवस को बहुत ही शुभ अवसर के रूप में मनाने के लिए हैं क्योंकि इस दिन 15 अगस्त 1947 को एक बहुत लंबे संघर्ष के बाद भारत अंग्रेजों से मुक्त हो गया। यह दिन बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। हम यहां भारत के स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाने के लिए हैं। यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण दिन है।

.........................

एक सैनिक जिसको दूसरें देश में जाना पड़ा युद्ध के लिए। उसके मम्मी-पापा बहुत परेशान थे, की मेरे बेटे के साथ क्या हुआ होगा। काफी महिनों बाद Finally अखबारों में खबर आई की वहां पर युद्ध समाप्त हो गया है। तभी एक-दो दिन बाद मम्मी-पापा के पास उनके बेटे का Call आया। बडे़ खुश हुए की भगवान ने हमारे बच्चे को बचा लिया। उसने कहा चिंता मत किजिए मैं सुरक्षित हुं। आप लोग ठीक है। थोडी देर बाद उसने कहा, पापाजी बात ऐसी है कि मैं अपने साथ अपने दोस्त को लाना चाह रहा हूं, उन्होनें कहा, हां-हां ले आओ। लडके ने कहा, मेरी पूरी बात तो सुनिए, दरअसल एक बारुदी सुरंग में मेरा दोस्त था और अचानक धमाका हो गया। जिससे उसके एक पैर और एक हाथ खो दिए। तो इसको मैं अपने घर ले आऊं। अचानक मम्मी-पापा कहने लगे, बेटा क्यों लेके रहे हो। उसको अपने हाल पे ही छोड़ दो। तब लडके ने कहा ठीक है और Call Disconnect कर दिया। वहां 2 से 3 महिनों बाद इनके पास एक Call आया और कहा आप जाईये। आपके बच्चे की लाश मिली है। रोते बिलखते Parents वहां पहुचें, इन्हें बताया गया की आपके बच्चे ने Suicide किया है। जब मुर्दाघर में पहुचे तो लाश देखकर सन्न रह गए। इनके बेटे का एक हाथ एक पैर नहीं था। दोनों रोने लग गए और कहने लग गए की काश अपने बच्चे से कह दिया होता की उस दोस्त को लेके आजा, हम उसको साथ रख लेंगे। लेकिन हमने ऐसा बोला नहीं, अगर ऐसा बोल दिया होता तो शायद वो हमारा बच्चा जीवित होता। वो बच्चा जानना चाह रहा था की मेरे मम्मी-पापा कैसे React करते है।

सीख - बहुत सारे लोग ऐसे है जो फायदा देख करके रिश्ता बनाते है उन्हें लगता है कि बोझ होगारिश्तों में फायदा ढूंढते है। जहां भी कोई कमी हुई उसे दूर कर देते है। कमी हर इंसान में है। प्यार उन से भी किजिए जिनमें प्यार है दिव्यांगो की बात करें तो उनसे भी प्यार किजिए। प्यार कभी ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं देखता है। यह इस कहानी का Message है।    

 

ना सरकार मेरी है, रोब मेरा है! ना बड़ा सा नाम मेरा है। मुझे तो एक छोटी सी बात का गोरव है, मैहिन्दुस्तान का हूं......और ये हिन्दुस्तान मेरा है।"

 

भारत गुलाम था- यह इतिहास है, भारत आजाद है-यह वर्तमान है, भारत आजाद रहेगा- यह सच्चाई है।

 

कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की मान का है, हम लहराएंगे, हर जगह इस तिरंगे को, ऐसा नशा ही कुछ हिंदुस्तान की शान का हैं।

 

चलों फिर से खुद को जगाते है, अनुशासन का डंडा फिर से घुमाते है, सुनहरा रंग है शहीदों के लहू का, ऐसे शहिदों के आगे हम सब सर झुकाते है।

 

लड़े वो वीर जवानों की तरह, ठंडा खून फौलाद हुआ, मरते-मरते भी मार गिराए, तभी तो देश आजाद हुआ।


उपाय :- 

मानसिक तनाव को दूर करने के लिए करे यह उपाय।

यदि आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हो तो सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिलाए दूध से करें और साथ ही ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे। मान्यता है की ऐसा करने से तनाव दूर होता है। साथ ही दिमाग तेज होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। जातक कार्यक्षेत्र में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करता है।

 

पंचाग :-

आज रात्रि 09:01 तक चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 09:06 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, धृति योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग रूचक योग का लाभ मिलेगा वहीं मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे। 

Business में आप अपनी कार्यशैली योजनाओं को सबके आगे Share ना करें। कुछ लोग स्वार्थ की भावना से इसका नाजायज फायदा उठा सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। Workspace पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। आप आजादी को जिए लेकिन दूसरों को परातंत्र करें। आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है। Students को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।श्रेष्ठता मिलती है संस्कारों से, पर सिद्ध होती है व्यवहार से।आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा। Calories Burn करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।

व्यवसाय संबंधी निवेश करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। हालांकि आपकी मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने का समय गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परंतु अभी निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है। किसी शुभ कार्य की Starting कर रहे हैं, तो प्रातः 10:15 से 11:15 और दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य करें। Workspace पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। परिवार जनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की Planning बन सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद और मधुर रहेगा। घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा। Students अपने Field में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा।


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में मिलेगा Promotion.

Business में Online गतिविधियों तथा मीडिया द्वारा कई उत्तम जानकारियां मिलेंगी। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने दिनचर्या को और अधिक व्यवस्थित करेंगे। गजकेसरी योग का साथ मिलने से Workspace पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे। उस कार्य में आप महारथ हासिल करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। आजादी पर्व का Enjoy करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे। वे नए दोस्त बना सकते हैं। घर को सजाने संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है। Students के हाथ कई अवसर लगेंगे।अवसर और सूर्योदय में एक ही समानता है। देर करने वाले इन्हे हमेशा खो देते है।सेहत में आपको अपच संबंधित कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।         

Workspace पर आपका पूरा ध्यान भविष्य पर रहेगा, इस कारण कठिन काम करते समय आत्म-विश्वास बना रहेगा। अपने काम और क्षेत्र में पारंगत होने के लिए Training लेने की कोशिश करें। एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है। Business में आप जितना मन को शांत रखकर काम करने की कोशिश करेंगे, उतनी आसानी से बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए संभव हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं। Students को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।सीखने की कोई उम्र नहीं होती। और ही सीखने वाले व्यक्ति की कोई उम्र होती है, आप एक बच्चे से भी कई नई बाते सीख सकते है।स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।  

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।               

Business में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्याकुल हो सकता है। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें। व्यर्थ की कोशिशों से दूर रहें।प्रकृति से मनुष्य बहुत कुछ सीख सकता है, कोहरा हमें सिखाता है, जीवन में जब अंधकार छा जाए और कुछ दिखाए दें, तो व्यर्थ की कोशिश करने के बजाय एक-एक कदम सावधानी से चलने चाहिए।” Workspace पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मां आपको समस्या से निकाल सकती है। Students स्वयं को कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे। काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। जिसकी वजह से सिर दर्द और Migraine की समस्या भी बढ़ सकती है।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी में हो सकता है मनमुटाव।            

Business में दिन मिश्रित फलदायी होगा। दोपहर बाद कारोबार में बेहतरी आएगी। वासी और सुनफा योग के बनने से सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। Workspace पर नए संपर्क बनेंगें जो आपके Career के लिए लाभकारी रहेंगे। किसी को उधार दें, धन व्यय के योग हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष उपलब्धियां बन रही हैं। इसलिए इस समय का उचित उपयोग करें। आजादी पर्व पर सहकर्मियों और परिवार के साथ Enjoy करेंगे। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। Students Study में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।मस्तिष्क के लिए अध्ययन की उतनी ही जरूरत है, जितनी शरीर के लिए व्यायाम की

 

वास्तु Segment :-

मानसिक शांति और सुख समृद्धि के लिए घर में रखे भगवान बुद्ध की प्रतिमा?

महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को घर में रखने से खूबसूरती बढ़ती है बल्कि आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। साथ ही आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशियां बनी रहती हैं। वास्तु के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार पर रक्षा मुद्रा में बुद्ध की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए। जहां एक हाथ आशीर्वाद के रुप में रहता है तो वहीं दूसरा हाथ रक्षार्थ होता है। प्रतिमा को इस तरह से लगाएं को भगवान बुद्धि का मुख पश्चिम दिशा की ओर रहे। इससे आपके घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।        

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे और घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा। आसान दिन बिताएंगे। आप अच्छे भोजन और संगीत जैसी सुख-सुविधाओं का लुत्फ उठाएँगे। Business में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होना और आपसी विचारों का आदान-प्रदान करना दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगी। धार्मिक यात्रा भी संभव है। Workspace पर विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। Students Study में कुछ नया करने में लगे रहेंगे।एक विद्यार्थी के जीवन का लक्ष्य जीतने के साथ-साथ हर दिन कुछ नया सिखना होता है।आपको अपच और Acidity से पीड़ित होने की संभावना है। 

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।    

Business के अलावा वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे। वे कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे। काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा। रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे। एक जटिल समस्या को आजादी पर्व पर हल करेंगें। आप अपनी माँ और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी। आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे। Students नकारात्मक विचारों से दूर रहें।एक पेड़ से लाखों माचिस की तीलियां बनती है, लेकिन एक तीली लाखों पेड़ो को जला देती है। इसी प्रकार एक नकारात्मक विचार आपके हजारों सपनों को जला सकता है। इसलिए आप हमेशा सकारात्मक सोचे।बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। पौष्टिक भोजन खाएं।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे मां के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मां दुर्गा को याद करे।         

Business में दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी सकती है। धीरे-धीरे सब व्यवस्थित होता जाएगा। परंतु जल्दबाजी तथा भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। Workspace पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।व्यक्ति जब अपनी कल्पना के अनुरूप परिश्रम करना शुरू कर देता हैं, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।केम्द्रुम दोष बनने से घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। Sports Person का Academy में मन Practice पर नही लगेगा। आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं। मुंह के छालों के संकेत हैं।


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी।           

आजादी पर्व पर Workspace पर सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव रह सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। Students अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।कड़ी मेहनत किए बिना ही शीर्ष तक पहुंचा हो, कड़ी मेहनत ही एक उपाय है, जो शायद आपको ज्यादा ऊपर तक ले जाए, लेकिन आपको काफी करीब पहुंचा देता है।” Cervical और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम करना इसका उचित इलाज है। Business में दिक्कतें और परेशानियां आती रहेंगी। लेकिन आपके साहस के आगे वो टिक नहीं पाएगी। व्यवसाय संबंधी किसी भी यात्रा को अभी स्थगित रखें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अपनी महत्वपूर्ण फाइलें दस्तावेज संभाल कर रखें।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।            

सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे। ग्रहो का साथ मिलने से Business में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। गजकेसरी योग के बनने से Market से रुकी हुई कोई Payment आदि अचानक मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी। लेकिन Workspace पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दुर रहें। Sports Person का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।           

Students नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। Business में पैसों से संबंधित स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा कदम उठाए जा सकते हैं। अपने काम के अलावा अन्य बातों पर भी ध्यान दें। Business करने वाले आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे। कहते हैं किजिसे समय का सदुपयोग करने की कला गई, उसने सफलता के रहस्य को समझ लिया। आलस से दूर रहकर प्रयास करें। जब तक किसी बात में विचार स्पष्ट नहीं होते, तब तक काम की शुरुआत करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। परिचित व्यक्ति से विवाह संबंधित Proposal प्राप्त होगा। आप घर के भोजन और निर्बाध नींद का आनंद लेंगे। गले की खराश थोड़ी तकलीफ दायक हो सकती है।

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करने से रोगो का नाश होता है।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 

9314728165, 8955896625

Comments