AAJ KA RASHIFAL | 23 August आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

23 अगस्त मंगलवार

नमस्कार दर्शको!


आप जितना अधिक श्रेय देंगे, उतना ही आपके पास वापस आएगा। जितना अधिक आप दूसरों की मदद करेंगे, उतना ही वे आपकी मदद करना चाहेंगे। आज की कहानी भी ऐसी ही है। एक आदमी ने घायल बाज को दर्द से तड़पते देखा। उसने उसकी मरहम पट्टी की और उसके ठीक होने तक सेवा की। ठीक होने पर बाज आकाश में उड़ गया। एक दिन वही आदमी टोपी पहने पत्थर की दीवार के पास से जा रहा था। आकाश में उड़ते बाज़ ने उसे देखा। वह उड़ता हुआ आया और उसकी टोपी दूर फेंक दी। आदमी दौड़कर टोपी उठाने के लिए गया। उसी समय पत्थर की दीवार गिर गई। इस तरह बाज़ ने अपनी मदद करने वाले आदमी की जान बचाई।

सीख - कर भला, हो भला।

............................

अपनी संगत का ख्याल हमेशा रखना क्योंकि आपकी संगत और संस्कार आपके माता पिता की परवरिश बताती है, संगत आपकी खराब है तो सवाल परवरिश पर ही उठता है। आज का प्रसंग भी संगत का ही है। एक लड़का बुरी संगत में पड़ गया था। उसके पिता ने उसे समझाने का एक तरीका निकाला। उन्होंने एक टोकरी में सड़े हुए टमाटरों के बीच कुछ अच्छे टमाटर रखे और उसे लड़के के पास ले गये। उन्होंने लड़के से कहा, “इनमें से एक अच्छा टमाटर ढूंढो।लड़के ने अच्छा टमाटर ढूंढ़कर दे दिया। अगले दिन पिता फिर से उस लड़के से बोले, “इस टोकरी में से एक अच्छा टमाटर ढूंढो।लड़के ने देखा अच्छे टमाटर भी सड़ चुके हैं। पिता ने उसे समझाया, “बुरी संगत के प्रभाव से भी ऐसा ही होता है। अच्छा व्यक्ति भी बिगड़ जाता है। इसलिए अच्छी संगत में रहो।लड़के ने उसी दिन से बुरी संगत छोड़ दी।

सीख - आपकी संगति आपका आचार व्यवहार और जीवन प्रभावित करती है। इसलिए सोच समझकर संगत चुने।

 

उपाय :-

बच्चों की लम्बी आयु और कुशलता के लिए करें यह उपाय।

बछ-बारस के दिन गाय और बछड़े की पूजा की जाती है। जहां गाय बैठकर सांस लेती है उस स्थान के सारे पाप नष्ट हो जाते है। गौ-माता की सेवा से चार धाम के सुख की प्राप्ति होती है। अब जानते है, क्या है आज का महाउपाय। प्रातः जल्दी उठकर स्नादि से निवृत होकर सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। महिलाएं लाल वस्त्र पहनें। आज दूध दूध से बनी चीजों को नहीं खाएं। अब जहां भी घर के पास गाय बछड़ा हो उनको तिलक करें। भीगे हुए अंकुरित चने, मूंग, जौं की रोटी और लड्डू अपने हाथों से खिलाएं। फिर अपने संतान को तिलक लगाये। उन्हें लड्डू खिलाए। और ईश्वर से लम्बी उम्र कुशलता की कामना करें। बच्चों के हाथ से मोठ बाजरा का दान करें।

 

पंचाग :-

      आज पुरे दिन द्वादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 10:43 तक आद्रा नक्षत्र फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे पराक्रम में होगी वृद्धि।           

जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक Get-Together सबको प्रसन्नता तथा नई उर्जा प्रदान करेगा। दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है।सच्चे दिल से किया हुआ दान कभी भी व्यर्थ नहीं जाता।” Sports Person के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। साथ ही आप सेहत के मामले में बदलते मौसम का ध्यान रखें हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है। Business में किसी कार्य या Planning में ज्यादा ढील  करें, हो सके तो उसे दोपहर 12:15 से 2:00 के मध्य करने की कोशिश करें। उससे आपका ही फायदा होगा। Workspace पर मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार मधुर रहेगा। आपके कार्यों में उनका सहयोग रहेगा।

बच्छ बारस पर - गाय को मुंग से बनी कोई वस्तु या मुंग खिलाये।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।            

Workspace पर आप अपने Career के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहेंगे और सफल भी होंगे। आप अपने कार्य पर विश्वास रखें। इससे आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।सिद्धि योग बनने से Business अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपका खर्च कम रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे। वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। Sports Person अपने Coach के सामने अपनी बात रख पाएंगे। सेहत के मामले में अपच होने से आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।

बच्छ बारस पर - गाय को शक्कर से बनी कोई मीठी वस्तु खिलाये।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।            

अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। लेकिन दम्पतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। Business का विस्तार करने की Planning बना सकते है। आपकी एक बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है क्योंकि यह आपके लिए एक शुभ दिन होगा। सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।कोई भी काम कड़ी मेहनत से ही पूरा होता है सिर्फ सोचने भर से नहीं। कभी भी सोते हुए शेर के मुंह में हिरण खुद नहीं जाता।आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। Students के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। घबराहट और Blood Pressure से संबंधित समस्या बढ़ेगी।

बच्छ बारस पर - गाय को चने की दाल से बनी कोई वस्तु या चने की दाल खिलाये।

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ। 

Business में Court Case संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। आपको सलाह दी जाती है कि आप शांतिपूर्वक धैर्य धारण कर लें। Workspace पर आपके गुस्से जिद्द जैसी नकारात्मक बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण रखना होगा।हम नकारात्मक भावनाओं से पूरी तरह बच नहीं सकते लेकिन हम अपनी सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाकर उन्हें दबाने का विकल्प चुन सकते है।” गृहस्थ जीवन में लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति रहेगी। Sports Person के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। Acidity की समस्यां से आप परेशान रहेंगे।

बच्छ बारस पर - गाय को उडद की दाल से बनी कोई वस्तु या उडद की दाल खिलाये।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।                 

व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझते हुए आप अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे। वासी योग के बनने से नौकरी में काम बनने के योग बनेंगे। लेकिन साथ ही नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा। किसी सीनियर की मदद से आपका कार्य हल हो सकता है। घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। कुछ समय Meditation योगा आदि जैसी गतिविधियों में जरूर लगाएं, आप मानसिक शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे। तथा स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। Students अपने Field में कुछ नया करने की ओर बढ़ सकते है। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे, जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।

बच्छ बारस पर - गाय को सरसो के तेल से बनी कोई वस्तु या उडद की दाल खिलाये।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में मिलेगा Promotion.

आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी। आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे। आपको अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक भाषण को नियंत्रित करना चाहिए।क्रोध मस्तिष्क के दीपक को बुझा देता है।अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। Business में Finance संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देना, आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा। वासी और सुनफा योग का साथ मिलने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज में रही रुकावटें, इस दिन दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। Students अपनी Study पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।

बच्छ बारस पर - गाय को गुड से बनी कोई मीठी वस्तु खिलाये।

 

वास्तु Segment :-

आपने कई बार देखा होगा की बच्चों को आरती सही ढंग से नहीं आती, कब-कैसे घुमाना है, कितनी बार घुमाना है। ऐसे में आप बच्चों को Guide करें। आरती की शुरुआत हमेशा भगवान के चरणों से होनी चाहिए। 4 बार आरती को सीधी दिशा में घुमाएं और उसके बाद 2 बार ईश्वर की नाभि की आरती उतारें। इसके बाद भगवान के मुख की 7 बार आरती उतारें।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।         

Business में सितारों का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है। इस दिन आपको कोई नया Income Source मिल सकता है। आर्थिक आवक को बढ़ाने के लिए Marketing में बदलाव किया जा सकता है। लेकिन Workspace पर कामकाज में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं। आपके और आपके Life Partner के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है। जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा। Students की किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।इस दुनियां में सबसे बड़ा योद्धा पिता होता है।बढ़े वजन के कारण सेहत में बदलाव नजर सकता है।

बच्छ बारस पर - गाय को केसरीया चावल बनाकर खिलाये।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।

Partnership Business में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।जैसी वाणी चाहिए, वैसी वाणी बोल। परहित के अनुरुप ही, बोलो मीठी बोल।।बड़बोलेपन से बचो, सदा सत्य अपनाए। मितभाषी बनिये सदा, कटुता-गरब-भुलाए।।आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार करते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ ही व्यतीत करना जरूरी है। Competitive Students को अपने Field में अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। पेट से संबंधित Infection होने की आशंका बन रही है।

बच्छ बारस पर - गाय को चपाती पर घी शक्कर मिलाकर खिलाये।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे।             

सिद्धि योग बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे। भूमि और वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। राजकीय कामों में बाधाएं सकती हैं। Office में Boss और अधिकारियों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे। Workspace पर आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। प्रेम संबंध गहरे होंगे। Students की महत्वाकांक्षाएं आपको नई सफलता की ओर ले जाएगी।महत्वकांक्षा के बिना कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप पूरी उर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।

बच्छ बारस पर - गाय को ताजी हरी घास खिलाये और सेव खिलाए।

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।         

Students की कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। Business में पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई हुई थी। जिन्हें आप थरातल पर लाने की Planning बना रहे हैं, तो दोपहर 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। परेशानियों का हल आप अपनी बुद्धिमता और विवेक से ढूंढ भी लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।आत्मविश्वास एक बहुमूल्य गुण है, पर अति आत्म-विश्वास एक बीमार मानसिकता का प्रती है।धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। Workspace पर नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

बच्छ बारस पर - गाय को गेंहु से बना हल्वा खिलाये हरा चार खिलाए।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।    

आयात-निर्यात के Business में आपके अचानक से कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है। जिससे धन की आवक होगी। साथ ही अपने आसपास कड़ी नजर रखने की जरूरत है। Workspace पर कार्य की Starting में जिस प्रकार से आप उत्साह दिखाते हैं, उसी उत्साह को अंत तक टिकाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है।रिश्तों की बगियां में एक रिश्ता नीम के पेड़ जैसा ही रखना, जो सीख भले ही कड़वी देता हो पर तकलीफ में मरहम भी बनता है।” Students की अपने Teacher के साथ Bonding शानदार रहेगी। कमर में जकड़न महसूस होगी, Physiotherapy की सहायता जरूर लें।

बच्छ बारस पर - गाय को चने की दाल से बनी कोई वस्तु खिलाये।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।         

Business में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-विचार करके लेना जरूरी है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें। जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है। दिन भर तनाव में रहेंगे।तनाव इंसान को जिंदा लाश बना देता है।सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की कंपनी की कमी महसूस करेंगे। Students के आलसी होने की संभावना है। आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें। संतान की सेहत से से जुड़ा मामला तनाव देगा।

बच्छ बारस पर - गाय को आलु से बनी कोई वस्तु खिलाये।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आप नंगे पैर मंदिर जाएं हनुमान जी के दर्शन करें और उनके बांए पैर में सिंदूर लगाकर उसी अंगुली से अपने ललाट पर तिलक लगाएं। 7 त्रिकोणी ध्वजा मदिंर में चढाए।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments