AAJ KA RASHIFAL | 24 August आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

24 अगस्त बुधवार

नमस्कार दर्शको!


दूसरों को कुछ बोलने से पहले खुद को देखो। उसके बाद किसी पर कीचड उछालो, मुझे बुरा बोलने वाले, देख लो एक गिरेबान तुम्हारे अंदर भी है। पुराने समय की बात है, समुद्र किनारे एक गाँव बसा हुआ था। उस गाँव से कुछ ही दूरी पर एक जहाज, कप्तान की गलती से समुद्र में डूब गया। उसमें सवार सभी यात्रियों की गहरे समुद्र में डूबकर मौत हो गई। गाँव का एक आदमी इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हुआ। उसने सोचा, “भगवान कितना अन्यायी है, उसने एक आदमी की गलती की सजा इतने लोगों को दी।उसी समय एक लाल चींटी ने उसके पैर पर काट लिया। उसने देखा, उसके पैरों के आस-पास ढेर सारी लाल चींटियाँ जमा है। वह पैर से कुचलकर उन्हें मारने लगा, जिससे कई चींटियाँ मर गईं। तभी आकाशवाणी हुई, “तुम मुझे अन्यायी कह रहे थे कि मैंने एक की गलती की सजा इतने लोगों को दी। तुमने क्या किया? पहले ख़ुद को देखो।

सीख - किसी को कुछ बोलने से पहले सोचना जरुर क्योंकि बोले गए शब्द केवल माफ किए जा सकते है, लेकिन भुलाये नहीं जा सकते।

..................................

आपके अच्छे कर्मो का फल मिलने में देरी हो सकती है, मगर आपके बुरे कर्मों का फल अवश्य और शीघ्र ही मिल जाता है, इसलिए सावधानीपूर्वक अपने कर्मों का चयन करें। एक गाँव में एक साधु रहता था, जो भिक्षा मांगकर गुजारा करता था। एक दिन वह एक बूढ़ी औरत के घर भिक्षा मांगने गया। बूढ़ी औरत चिड़चिड़ी स्वभाव की थी। उसने साधु जी को पिछली रात का बचा हुआ बासी खाना दे दिया। अगले दिन साधु फिर बूढ़ी औरत के घर आया। उसे फिर आया देखकर बूढ़ी औरत को बहुत गुस्सा आया। उसने बासी खाने में जहर मिलाकर साधु को दे दिया। खाना लेकर लौटते समय रास्ते में साधु को एक भूखा आदमी दिखा और उसने उसे वह खाना दे दिया। खाना खाते ही वह आदमी मर गया। वह आदमी बूढ़ी औरत का बेटा था।

सीख - बुरे कर्मों का फल लौटकर खुद पर आता है।

 

उपाय :-

बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए करे यह उपाय।

बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र, हरी चुडियाँ, हरे रंग के श्रंगारिक प्रसाधनों को दान किन्नरों को करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती एवं विष्णु सहस्त्र पाठ का पाठ करना लाभकारी होता है। नियमित रुप से तुलसी में जल कार्य प्रदान करें। एवं नवग्रह चालीसा का पाठ करें।

 

पंचाग :-

आज सुबह 08:30 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01:38 तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, सुनफा योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 06:55 के बाद कर्क राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुर्गा माँ को याद करे।

Business में कुछ वित्तीय बाधाओं को महसूस करेंगे। नए निवेश को टालना बेहतर होगा। Workspace पर विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी।जीत और हार दोनों आपकी सोच पर निर्भर होते है। मान लो तो हार है और ठान लो तो जीत।शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। यह सब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी। विवाहित लोगों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है। Students को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी।

Business में आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। Workspace पर आप अपने Boss के साथ कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करने में सफल होंगे। घर में उचित वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति किए गए प्रयास के उचित परिणाम हासिल होंगे। कुछ समस्याएं आएगी जिसे आप अपनी बुद्धिमत्ता और तेज कौशल से हल करने में सफल होंगे।बुद्धि वह आग है जो सम्पूर्ण जगत को अकेले रोशन करने का साहस दिखा सकती है।बेहतर Rank पाने के लिए Competitive Students को कड़ी मेहनत करनी होगी। पीठ दर्द और कमर की जकड़न अधिक तकलीफदायक होगी।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ।

सुनफा योग का साथ मिलने से Market से उधारी का धन प्राप्त होने में रही दिक्कते दूर होगी। कुछ रकम आपको मिल सकती है। दोपहर बाद Order निरस्त होने की भी आशंका है इसलिए नए कामों में दिलचस्पी लें। कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। किसी को भी अनचाही सलाह दें।कितनी भी महत्वपूर्ण सलाह हो, बिना मांगे मुफ्त देना व्यर्थ होता है क्योंकि इंसान को मूल्य के आधार पर ही विषय का महत्व समझ में आता है।पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। Sports Person के स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। सिर दर्द रह सकता है।

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।

व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। काम से संबंधित Marketing में बाधा सकती है, उसे दूर कर पाएंगे। मानसिक तकलीफ को सुलझाने का मार्ग मिलेगा, लेकिन आप प्रयास करते रहें। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है।प्रतिकूल परिस्थितियों में कुछ व्यक्ति टूट जाते है जबकि कुछ व्यक्ति इन्हीं परिस्थितियों में Record तोड़ जाते है।जब तक आपके अंदर की दुविधा दुर नहीं होती, तब तक Partner के साथ चर्चा करें। अधिक श्रम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। Students आलसी और कमजोर हो सकते है।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान। 

Business Related Traveling या किसी भी प्रकार के आवागमन को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। Workspace पर छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में किसी भी तरह का वैमनस्य ना आने दे। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में ही अपना ध्यान दें। परिवार के वृद्ध आपकी किसी समस्या को हल करने में आपकी मदद करेंगे। आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे।जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती। मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।” Sports Person की Track पर किसी से कहासुनी हो सकती है। साथ ही शरीर में दर्द के कारण आप मांसपेशियों से संबंधित तनाव से जूझ सकते हैं। किसी करीबी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।

व्यापार विस्तार करने की Planning बना रहे है, तो आपके लिए शुभ समय प्रातः 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 के मध्य करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फल मिलेगा।कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती वह संतोष लाती है।” Workspace पर आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढेगी। जीवन साथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी। Students की सफलता में परिवार और Teacher की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

 

वास्तु Segment :-

अगर आपने किसी को पैसे दिए है वह देने का नाम ही नहीं ले रहा है या आपका पैसा कही पर अटका हुआ है तो उसे प्राप्त करने लिए आप घर में अगर दक्षिण-पूर्व Direction में हरे-भरे पौधे लगाएं या संभव हो सके तो घर के अंदर Greenery का पोस्टर जरुर लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु के अनुसार देखा जाए तो दक्षिण-पूर्व दिशा को धन का Corner माना जाता है। जिससे आपका जहा पर भी पैसा फंसा हुआ है वह कुछ ही दिनों में आपके पास जाएंगा।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे राजनिति में हो सकती है उथल-पुथल।        

अनफा योग के बनने से व्यवसाय में महिलाओं को बेहतरीन कामयाबी मिलने की संभावना है। वित्तीय फैसला लेने या Share Market में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। Workspace पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। आपको मेहनत के नतीजे भी मिलेंगे। इस समय सरकारी नौकरी में महत्वपूर्ण स्थिति बन सकती है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को Dating के अवसर मिलेंगे। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता Students को इसी से पहचान मिलेगी। “Genius बनने का कोई एक Formula नहीं है। Genius बनने के लिए सिर्फ एक फीसदी प्रेरणा और 100% कड़ी मेहनत की जरुरत पड़ती है।असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस और Acidity की समस्या भी बढ़ेगी।

  

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।          

Business Meeting को लेकर विदेश यात्रा बन सकती है। भविष्य में यह यात्रा अति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। Property Dealing भी लाभकारी रहेगी। काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ेगी। आप घर या कार्यालय के रख रखाव या नवीनिकरण पर भी खर्च कर सकतें हैं। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच करें। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। भय और डर छोड़कर आत्म-विश्वास से काम लें।आत्म-विश्वास बढ़ाने के लिए वही काम करो, जिसमे तुम्हे सबसे ज्यादा डर लगता है।” Students की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में हो सकती है समस्या।

Market में आपका अकारण ही किसी से कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं। Workspace पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें।जल्दबाजी में लिए गये फैसले हमेशा तकलीफ देते है।आप में से कुछ को पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में स्नेह और राहत की कमी महसूस होगी। Students अपने Field की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business Partner नोक-झोक हो सकती है।

सुनफा योग के बनने से Government Contractors को सरकारी गतिविधियों से बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता और उपस्थिति अनुशासित वातावरण बनाकर रखेगी। बाहरी काम और यात्रा स्थगित रखना उचित रहेगा। Workspace पर आप लंबित Assignment को पूरा कर सकेंगे। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। गुस्से के बजाए शांति और संयम समाधान निकालें। Sports Person को Suddenly किसी Activity को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है, दिन भर सुस्ती होगी।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से मिलेगा छुटकारा।  

Business में जितनी मेहनत और लगन से आप काम कर रहे हैं, उसका फल तुरंत नहीं मिल पाएगा। इस कारण थोड़ी Tension रहेगी। लक्ष्य में थोड़े बहुत बदलाव करना जरूरी होगा। जिस परिस्थिति से आप गुजर रहे हैं, उसके द्वारा आपको क्या सीख प्राप्त हो रही है और इस सीख से व्यक्तित्व में क्या बदलाव आता है, इस बात का अवलोकन करें। Workspace पर भी आपको कड़ी मेहनत और विनम्रता से सफलता की कुंजी प्राप्त हो सकती है।नम्रता से वह कार्य भी बन जाते हैं, जो कठोरता से नहीं बन पाते है।” Partner अपने जीवन में अधिक व्यस्त रहने की वजह से आपके लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। Students Study में से कुछ समय निकाल कर संगीत का आनंद लेंगे। गले से संबंधित समस्यां से आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।    

Partnership Business में आप काफी व्यस्त रहेंगे साथ ही आप किसी नई Activity में Planning कर रहे हैं, तो प्रातः 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 के मध्य करें। भाग्य आपको कोई महत्व उपलब्धि देने वाला है। इसमें आर्थिक स्थिति भी बहुत ही बेहतर रहेगी। Workspace पर अचानक कोई नया बदलाव आपके पक्ष में होंगा। कार्यस्थल पर आप अपनी वाणी से सहकर्मी को आसानी से प्रभावित कर पाने में सफल होंगे। Competitive Students यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी। जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन दान कर सकते हैं।प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है, दान से बड़ा कोई कर्म नहीं होता है।आप बहुत उदारता से पैसा खर्च करेंगे।

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप गणेश जी को मूंग गुड़ का भोग लगाते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करे और किन्नर को सुहाग सामग्री भेट करें।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

 

 

Comments