AAJ KA RASHIFAL | 31 August आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

31 अगस्त बुधवार

नमस्कार दर्शको!


१. कई बार देखा गया है कि हमें अगर कोई टास्क या काम देता है, तो वह आदमी सोच समझकर देता है, लेकिन अगर वो काम के प्रति आपका उत्साह हो तो वो पूरा करके ही रहते है ऐसे में आपको भगवान गणेश जरुर सीखा सकते है। कोई काम आपने शुरु किया है तो तब तक मत रुकिएगा जब तक की आप मंजिल तक पहुंच नहीं जाते। जब महर्षि वेदव्यास जी ने भगवान श्री गणेश को कहा की प्रभु आप इस महाभारत को लिखे। तब श्री गणेश जी ने कहा मैं तब तक नहीं रुकूंगा जब तक यह महाभारत पूरी नहीं लिख लेता। वेदव्यास जी बोलते गए और प्रभु नाॅनस्टॉप लिखते गए। लेकिन शायद नीति में कुछ और था जब प्रभु लिखने लगे तो लिखते-लिखते उनकी कलम टूट गई। उन्होनें वहीं पर अपना दांत तोड़ा और दांत से ही लिखना शुरु कर दिया। इसलिए उन्हें एकदंत भी कहा जाता है।

सीख - जिंदगी में अगर कोई टास्क हमने अपने हाथ में लिया हमे लगता है हमने यह काम करना शुरु कर दिया है तो फिर तब तक मत रुकिएगा, जब तक वो पूरा ना हो जाए चाहे उसमें कितनी भी मुश्किलें आ जाए एक हल्की सी मुस्कान के साथ आगे चलते चलिए।

.........................

२. कहा जाता है कि माता पार्वती एक बार नंदी पर किसी बात पर बहुत नाराज हो गई थी और इसलिए उन्होनें अपने त्वचा से एक बच्चे का निर्माण किया और माता ने उससे कहा कि पुत्र तुम मेरे लिए पहरेदारी करोगे। पुत्र ने कहा अवश्य मां। तब माता पार्वती स्नान करने चली गई। वह पहरा देने लगे, तब भगवान शिव वहां पर आए और अंदर जाने ही वाले थे लेकिन उसी समय उस बालक ने उन्हें रोक दिया। क्योंकि बच्चा भगवान शिव से अंजान था। गुस्से में आकर भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से बालक का सिर धड़ से अलग कर दिया। वो अंदर चले गए जब भोजन करने लगे तब माता पार्वती ने दो थालियां लगाई। तो भगवान शिव ने पूछा की यह दूसरी थाली किसके लिए है। तो माता पार्वती ने कहा बाहर हमारा जो बालक है वो पहरा दे रहा है। तो फिर उन्होनें बताया कि मुझसे गलती हो गई और उसके बाद में मां पार्वती चाहती थी कि बच्चे को फिर से जीवन दिया जाए। तब जंगल से लाकर एक हाथी का सिर लगाया गया और फिर सारे देवता आए, स्तुति हुई, आरती हुई और श्री गणेश एक बार फिर से सबके सामने आ गए।

सीख - यह कहानी बताती है कि भगवान गणेश को जो जिम्मेदारी दी गई थी वो 100% Dedication के साथ पूरी की यहां तक की भगवान शिव से भी लड़ने के लिए तैयार थे उनको एक जिम्मेदारी दी गई थी कि अंदर कोई भी ना आ पाए, तो अपनी उस जिम्मेदारी को, कर्तव्य को वो लगातार निभा रहे थे। चाहे उसमें उनकी जान चली गई।

 

उपाय :-

धन में वृद्धि के लिए गणेश चतुर्थी पर करे यह उपाय।

भगवान गणेश ज्ञान के देवता और प्रथम पूजनीय माने जाते है और इन्होंने ही धन के देवता कुबेर का घमंड चकनाचुर किया था और इसलिए इनकी कृपा दृष्टि होने पर ये आप पर धन बरसाएंगे। इसके लिए भगवान गणेश को बुधवार के दिन 4 मोदक या लड्डू का भोग लगाएं फिर उसमें से एक मोदक उनके पास रखा रहने दें। दूसरा किसी मंदिर में चढ़ा दें। तीसरा किसी बच्चे को दें और चौथा स्वयं खा लें। ऐसा करने से आपके ऊपर भी गणेश की कृपा से धन बरसने लगेगा।

 

पंचाग :-

आज दोपहर 03:22 तक चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, शुक्ल योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं दोपहर 12:03 के बाद चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा दोपहर 12:03 के बाद तुला राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। सूर्योदय से दोपहर 03:22 तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी, जो की शुभ है।

          

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकता है मतभेद।

दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियां को आप अपनी बुद्धिमता से दूर करने में सफल होंगे। “बुद्धि वह आग है जो सम्पूर्ण जगत को अकेले रोशन करने का साहस दिखा सकती है।” Packaging Recycle Business करने वालों की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सुनफा योग के बनने से Loan Approval हो सकता है। Public Relation आपके लिए Business संबंधी नए Source बना सकते हैं। Property संबंधित Business में खास फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के Promotion के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने कार्यों को थोड़ी सावधानी और ईमानदारी से करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। Students मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों और Teacher का सहारा लेंगें और किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। थकान महसूस होगी। 

गणेश चतुर्थी पर :- आप वक्रतुण्ड रूप में गणेश जी की आराधना करनी चाहिए और “गं या ऊँ वक्रतुण्डाय हूं” मंत्र की एक माला प्रतिदिन जप कर गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इससे तुरंत ही जीवन में जो भी समस्या होगी उसका समाधान हो जाएगा।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा।         

Exam को देखते हुए Students अपने Teacher से Study में आ रही समस्याओं के लिए Discuss कर सकते है। सेहत में सुधार रहेगा। प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंगे, पर उसका असर आपके व्यापार पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि सितारों का साथ मिलने से आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। “जैसा हमारा आत्म-विश्वास होता है, वैसी ही हमारी क्षमता होती है।” उधार दिया पैसा वापस आ सकता है, इसके लिए कोशिश करते रहें। साथ ही कोई खास काम मन मुताबिक तरीके से पूरा होने पर सुकून मिलेगा। ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। Career निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी। वासी योग के बनने से नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

गणेश चतुर्थी पर :- आज आप स्नानादि से निवृत होकर गणेशजी की आराधना लक्ष्मी गणेश के रूप में करें। गणेशजी के लिए मूंग के लड्डू बनाएं और "श्रीगणेशाय नमः या ऊँ गं गणपतये नमः" मंत्र की 3 माला जाप करें।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा।     

Market में आपके Business करने के विचार और आपका रवैया दूसरों को प्रेरित करेगा। “प्रेरणा का सबसे बड़ा स्त्रोत आपके विचार है। इसलिए बड़ा सोचे और रोज़ जीतने के लिए प्रयास करें।” अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम संबंधी गतिविधियां रहेंगी। किसी खास काम की कोशिश कर रहे हैं, तो उससे संबंधित सफलता मिल सकती है। लोगों की बातों की परवाह न करके अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखना, आपको फायदा देगा। Workspace पर कार्य में कमी आएगी दिन सुकून से काम करते हुए गुजरेगा। परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। Students को अपने क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।

गणेश चतुर्थी पर :- दूर्वा की माला बनाकर "ऊं श्री गं गणाधिपतये नमः" 108 बार उच्चारण करते हुए गुड़ का भोग लगाएं। जिससे वर्ष भर घर में सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य बना रहेगा।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।          

ग्रहण दोष के बनने से Printing Business में चाही गई सफलता नहीं मिलने से आप चिंतित रहेंगे। कोई यात्रा का Program बन रहा है, तो उसमें परेशानियां और खर्चों की अधिकता रह सकती हैं। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। इस समय कोई भी जोखिम अथवा खतरा उठाने का प्रयास ना करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में ना रहे। क्योंकि उनकी वजह से आपकी मानहानि की आशंका है। यह समय पिछली कुछ कमियों से सीख कर आगे बढ़ने का है। घर के बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के सलाह तथा मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। नौकरी में काम करते है कुछ अनचाही गलतियां आपकी छवि को नुक्सान पंहुचा सकती है। किसी सदस्य के विवाह संबंधी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। आलस्य त्याग कर Students अपने Field में जुट जाएं। सेहत कमजोर रहेगी।

गणेश चतुर्थी पर :- "ऊं श्री श्वेतार्क देवाय नमः" मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। मोदक पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर भोग लगाएं।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।            

Office के माहौल में कुछ राजनीति जैसा वातावरण रहेगा। इसलिए सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें। Workspace पर पुराने मतभेद को दूर करते हुए, आप अपने कार्य को प्रगति की और ले जाएंगे। जीवनसाथी को टाइम दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा। Students Exam को लेकर आप कड़ी परीक्षा के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे। सेहत को लेकर आप Tension Free रहेंगे। Online का Business करने वालों के दिन मध्यम फलदायक रहेगा। लेकिन मेहतन के बल पर आप दिन को लाभदायक बना देंगे। “कुछ कर दिखाना हैं, तो कांटों भरी राह पर चलना पड़ेगा, आसमान को छुना हैं, तो कड़ी धुप में भी तपना होगा।” व्यवसायिक कामों को बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। आपके साथ धोखा हो सकता है। हालांकि मीडिया और जनसंपर्कों से आपको फायदा होगा।

गणेश चतुर्थी पर :- लाल रंग के वस्त्र गणेश जी को धारण करवाएं। साथ ही गुड़ या गुड़ से निर्मित हलवे का भोग लगाए। कनेर के पुष्प अर्पित करें और संकट नाशक गणेश स्त्रोत का पाठ करें।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।            

Workspace पर आप अपने विरोधियों से भी अपने कार्य करवाने की कला में महारत हासिल करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। “कोयल तब तक मौन रहती है, जब तक उसकी मधुर वाणी नही फूट पड़ती। जब भी बोलो, मधुर बोलो, कड़वा बोलने से चुप रहना ही बैहतर है।” आयुर्वेदिक Medicine Business अच्छा चलेगा। साथ ही व्यापार में आ रही कानूनी अड़चन दूर होगी। कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल भी अवश्य निकलेगा। घर और व्यवसाय दोनों जगह बहुत सोच समझकर फैसले लेंगे। Students Career बनाने के लिए Study में जुटे रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।

गणेश चतुर्थी पर :- गणेश जी को हरे वस्त्र धारण करवाएं। साथ ही पान, हरी ईलायची, पालक, दूर्वा, हरे मूंग चढ़ाए व सूखे मेवों का भोग लगाए तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ विशेष लाभदायक हैं।

 

वास्तु Segment :-

अगर आपके घर से कोई बुजुर्ग व्यक्ति तीर्थ यात्रा जाना चाहता है और वह सेहतमंद वापस वापस लौटे तो उनके आने तक आप एक सुपारी लें और उसको तुलसी के पौधे में गाड़ दे। साथ ही उस व्यक्ति के सकुशल लौटने पर उस सुपारी को धोकर किसी भी मंदिर में चढ़ा देनी चाहिए। जिससे उस बुजुर्ग व्यक्ति की यात्रा अच्छे से संपन्न होगी और यात्रा से घर वापस कुशल-मंगल लौटेंगे।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित।              

Students नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। वासी और सुनफा योग के बनने से Business Meeting या किसी विशेष प्रयोजन को लेकर की गई मुलाकात अथवा यात्रा सार्थक साबित होगी। सभी कार्य मन की इच्छा अनुसार होंगे। मेहनत निकट भविष्य में लाभदायक द्वार खुलेगी। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। परंतु साथ ही सहयोगियों तथा कर्मचारियों की मेहनत और सहयोग से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू होगी, और सफलता भी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों से सकारात्मक मेलजोल रहेगा। Workspace पर शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।

गणेश चतुर्थी पर :- गणेश जी को श्वेत वस्त्र धारण करवाएं। साथ ही उन्हें मोदक का भोग लगाए, सफेद रंग के पुष्प व इत्र चढ़ाएं तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।  

Labor Dealership Business में दिन विवाद वाला साबित हो सकता है, धैर्य बना कर रखें। नौकरी के लिहाज से दिन आपकी उमीदों पर खरा नहीं उतरेगा। उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। “जो श्रम से लजाता है वह सदैव परतंत्र रहता है।” Workspace पर आपसे सभी वरिष्ठ जनों की अपेक्षाएं अधिक रहेंगी और संभवतया आप उनकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाएं। घर में Electronic Item खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। ग्रहण दोष के बनने से Sports Person अपने Field में अपनी निपुणता सिद्ध नहीं कर पाने से परेशान रहेंगे। पेट गड़बड़ा सकता है। Shopping आदि करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। पड़ोसियों के साथ किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी होने की स्थिति बन रही है। शांति से समस्या को सुलझाएं। गुस्से तथा आवेश से स्थिति और बिगड़ भी सकती है।

गणेश चतुर्थी पर :- सिन्दूरी रंग की प्रतिमा घर में विराजमान करें व लाल या सिन्दूरी रंग के वस्त्र प्रतिमा को धारण करवाएं। प्रसाद के रूप में बून्दी के लड्डू, अनार, लाल गुलाब के पुष्प अर्पित करें। साथ ही प्रतिदिन “ऊँ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करते हुए 21 दूर्वा चढ़ाएं।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।                 

जीवनसाथी से तालमेल आपके लिए Tonic का काम करेगा। “जिंदगी हो या खेल कोइ सा भी, आपसी तालमेल के बिना हार निश्चित है।” आपकी समझदारी और बुद्धिमता से Online व्यवसाय में आपके हाथ लाभ लगेगा। Sales Marketing से जुड़े लोग लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उत्तम ग्रह गोचर बना हुआ है। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। परंतु अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के समक्ष ना करें। इससे आपके कार्य में व्यवधान दूर होंगे। Workspace पर कार्यप्रणाली में सुधार होगा। Students आत्म-विश्वास के साथ अपने Field में आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर किए गए प्रयासों से आपको सेहत में सुधार महसुस होगा।

गणेश चतुर्थी पर :- गणेश जी को पीले वस्त्र धारण करवाए। साथ ही पीले पुष्प, पीले रंग का मिष्ठान, बेसन के लड्डू व केले का भोग लगाए तथा गणेश जी के बीज मंत्र "ऊँ गं गणपतये नमः"।। मंत्र जाप करें।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में होगी तरक्की।        

वासी योग के बनने से आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की शिक्षा और Career से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। “मिट्टी का मटका और परिवार की कीमत सिर्फ बनाने वाले को पता होता है तोड़ने वाले को नहीं।” Workspace पर कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी साथ ही थकान महसूस होगी। परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था दूर करने के लिए आपका प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। और आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। अध्ययनरत Students के लिए अत्यंत ही सुखद और तरक्की वाला समय है। जोड़ों के दर्द से आराम मिलेगा।

गणेश चतुर्थी पर :- गणेश जी को नीले रंग के वस्त्र धारण करवाए। साथ ही मावे के प्रसाद का भोग लगाएं, आक् के पत्ते चढ़ाए, सफेद पुष्प व चमेली के तेल में सिन्दूर मिलाकर उन्हें चढ़ाएं तथा “श्री गणेशाय नमः” मंत्र का जाप करें।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे आध्यात्म की तरफ जुकाव रहेगा।           

Business में आत्मविश्वास से काम लेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मौजूदा Business के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दें। कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्य क्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसकी भी भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई Officially यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। Workspace पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। Competitive Exam की तैयारी कर रहे Students Study में जरूरी Topics के भुल जाने का अफसोस करेंगे। “अपने जीवन से अफसोस शब्द को हटाओं क्योंकि ये बहुत कुछ करने से रोकता है।” स्वास्थ्य का पाया मजबूत रहेगा।

गणेश चतुर्थी पर :- गणेश जी को पीले वस्त्र धारण करवाए। साथ ही पीले पुष्प, पीले रंग का मिष्ठान, बेसन के लड्डू व केले का भोग लगाए गणेशजी को मोदक या गुड़ रोटी का भोग लगाते हुए "ऊँ गण मुक्तये फट्" मंत्र का जप करें।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या। 

Finance संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोग सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में असमर्थ महसूस करेंगे। गैर जरूरी गतिविधियों पर खर्च होगा। और इस समय और उस पर कटौती भी संभव नहीं है। बाहरी व्यक्ति से झगड़ा तथा अनबन जैसी स्थिति भी बन रही हैं। बेहतर होगा कि फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। ग्रहण दोष के बनने से परिवार के महत्वपूर्ण कार्य कल पर नहीं टालें अन्यथा कोई जटिल समस्या उत्पन्न हो सकती है। “अच्छे कार्य करने के लिए हर वक्त अच्छा होता है। कार्य को कल पर टालना या फिर सही समय का इंतजार करना केवल एक धोखा है, जो हम स्वयं को देते है।” Sports Person की Track पर Best Friend  द्वारा आलोचना की जा सकती है। सेहत गड़बड़ा सकती है।

गणेश चतुर्थी पर :- गणेश जी को पीले वस्त्र धारण करवाए। साथ ही पीले पुष्प, पीले रंग का मिष्ठान, बेसन के लड्डू व केले का भोग लगाए लगाते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप हरे आसन पर बेठ कर "ऊँ बुं बुधाय नमः" मत्र का जाप करे।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments