AAJ KA RASHIFAL 20 May 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 मई मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः32 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 07ः36 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन के अथक प्रयास और सूझबूझ से बिजनेस के अधिकतर काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे।
बिजनसमैन को काम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अजनबी व्यक्ति के साथ मेलजोल बढ़ाने से बचे।
र्स्पोट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान कोच और सीनियर्स से गाइडेंस मिलेगा, जिससे वो अपने फील्ड में अपना बेहतर दे पाएंगे।
पॉलिटिशियन के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होगी, उन्हें कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
फैमिली में पिता और बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलें, जरूरत के समय उनका सहयोग मिलेगा।
ऑफिस में यदि आप सीनियर्स या मैनेजर है, तो एम्प्लॉइड पर्सन से काम लेने के लिए अपने व्यवहार को उनके साथ नरम रखना होगा।
एम्प्लॉइड पर्सन को प्रोफेशनल एटटीयूट रखना है, स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए मेहनत करनी होगी।
सेहत के मामले में वर्तमान मौसम को देखते हुए अपना बचाव रखना जरूरी है, सेहत को लेकर सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें मुश्किल समय में उनसे प्यार, सहयोग और समर्पण की प्राप्ति होगी।
स्टूडेंट्स को अगर अपने फील्ड में सफल होना है तो पुअर स्टडी हैबिट को दूर कर कठोर मेहनत करनी होगी तब ही वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति हो सकती है।
वर्कप्लेस पर यदि रिस्पॉन्सिबिलिटी बढ़ाई जा रही हैं तो चिंतित न हो, मेहनत का उचित परिश्रम जरूर मिलेगा।
एम्प्लॉइड पर्सन थोड़ी-थोड़ी देर बाद रिलेक्स करें लगातार कार्य का दबाव वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं।
आपको झूठे लोगों की संगति और झूठे कमिटमेंट से दूर रहना होगा, लोगों के झूठे वादे आपके दिल को दुखा सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अगर मोबाइल एंड सोशियल मीडिया का ज्यादा प्रयोग करते है, तो अलर्ट हो जाए यह आपको किसी गलत रास्ते पर डाइवर्ट कर सकता है।
आपको अपनी सेहत के प्रति जागरूक होना होगा अन्यथा सेहत संबंधित समस्याओं से सामना करना पड़ेगा।
घर में यदि कोई धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है या फिर धार्मिक कार्यक्रम की प्लानिंग बन सकती है।
बिजनेसमैन को बड़े निवेश और बीमा कराने आदि के मेटर में सलाहकारों से सलाह मशविरा कर लेना चाहिए।
बिजनेसमैन को अपना हर काम सिस्टम के तहत करने का प्रयास करना होगा, ताकि नुकसान की संभावना कम हो।
डे स्टार्टिंग बिजनेस में बदलाव के साथ मार्केट की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
प्रॉपर्टी रिलेटेड कोई मामला अटका हुआ है, तो वेल विशर की हेल्प से सॉल्यूशन निकलेगा।
परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यदि भूमि खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है।
एम्प्लॉइड पर्सन को ऑफिशियली ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है। जो आपके प्रमोशन में मददगार होगी।
ऐन्द्र योग के बनने से कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए कार्य की सराहना होगी, इसके साथ ही आगे की कार्य को लेकर प्लानिंग भी कर सकते है।
बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार जाएगा। बिजनेसमैन को यदि रुका हुआ धन वापस मिलता है तो खर्च करने की बजाए उसे संचित करना लाभकारी रहेगा।
बिजनस को बढ़ाने के लिए लॉन आदि लेने का विचार बना सकते हैं, जिसके लिए डॉक्युमेंट की तैयारी करते हुए नजर आएंगे।
स्टूडेंट्स समय-समय पर क्लास में हो रही एक्टिविटी में पार्टिशिपेट करते रहे जिससे आपमें नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी।
एम्प्लॉइड पर्सन सभी आयामों में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते नजर आएंगे, जिसकी बॉस से लेकर कॉवकर्स तक प्रशंसा करेंगे।
एम्प्लॉइड पर्सन का बॉस के साथ तालमेल कुछ कमजोर नजर आएगा, अपने स्वभाव से तालमेल को मजबूत करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से स्किन केयर करनी होगी, खासतौर पर फंगल इंफेक्शन को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
ऑफिशियल डिसीजन लेने से पहले बहुत सोच समझकर कदम उठाएं, जल्दबाजी के चलते नुकसान होने की आशंका है।
एम्प्लॉइड पर्सन का ऑफिस में अगर बैठने का स्थान बदल दिया जाए तो इसको नकारात्मक न समझें।
पॉलिटिशियन के लिए दिन एक बुरे सपने की तरह होगा, उन्हें नेगेटिव न्यूज का सामना करना पड़ेगा।
आपकी बातों से और हरकतों से पिता नाराज हो सकते हैं, कोशिश करें खुद पहल कर समस्या का निदान करें।
लाइफ पार्टनर के साथ हुई छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचना है, अन्यथा तालमेल बिगड़ने में समय नहीं लगेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के एग्जाम की डेट्स आगे बढ़ जाने से उनका मन भटक सकता है।
बिजनसमैन को व्यापारिक मीटिंग के दौरान अपने व्यवहार को सौम्य रखन होगा, उनके साथ संबंध बिगड़ने पर व्यापार को नुकसान हो सकता है।
व्यापारिक समस्या के समाधान के लिए अनुभवी व्यक्ति का सहारा ले, जल्दी समस्याओं से निदान मिलेगा।
परिवार के साथ धार्मिक स्थल, पार्क में जाने की प्लानिंग बना सकते है। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।
सेहत की दृष्टि से इन्फेक्शन आदि होने पर डॉक्टर की सलाह लिए बगैर कोई दवा न लें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
बिजनसमैन को पिछले अधुरे कामों को पूरा करने पर फोकस करना चाहिए, वरना पेंडिंग कामों की लिस्ट बढ़ सकती है।
बात करें बिजनेस की तो किसी भी बड़े चैंज एंड न्यू बिजनेस के र्स्टाट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़े।
ऐन्द्र योग के बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स से जुड़े युवाओं के लिए दिन शुभ है, किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
घर के सभी छोटे-मोटे कार्यों को निपटाने का प्रयास करना चाहिए।
ऑफिशियल कार्य को पूर्ण करने में कोई कठिनाई आती है, तो आज खुद को अपडेट करते हुए कमियों को दूर करना होगा।
एम्प्लॉइड पर्सन के लिए दिन अति व्यस्त रहने वाला है, उन्हें अपनी प्रेजेंटेशन के अलावा दूसरों की भी प्रेजेंटेशन को तैयार करना होगा।
पारिवारिक दृष्टि से दिन बेहतरीन है, कुटुंब में काफी चहल-पहल रहेगी, परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
सेहत के मामले में तले भुने खाने से परहेज करना होगा अन्यथा पित्त की मात्रा अधिक बढ़ेगी और एसिडिटी से परेशान भी होंगे।
ओल्ड फ्रेंड से भेंट होने की संभावना है या उससे बातचीत भी हो सकती है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
स्टूडेंट्स अगर ऑनलाइन एज्युकेशन लेने के प्रयास में है उनको इस ओर शुभ सूचना प्राप्त होगी।
अपने जीवन में कैसे सफल हो चाहे एम्प्लॉइड हो या अनएम्प्लॉइड पर्सन आपको अपने जीवन में सफल होने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाना होगा।
एम्प्लॉइड पर्सन को ईर्ष्या करने वालों से बचकर रहना होगा, वह आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं।
घरो के बड़े बुजुर्गों के द्वारा यदि कोई सलाह दी जाती है तो उसका पालन कीजिए। बड़ों की राय में आप सभी की भलाई छिपी है।
सेहत का खास ध्यान रखते हुए अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
होलसेल बिजनेसमैन को डे र्स्टाटिंग डाउन फॉल का सामना करना पड़ सकता है जिसको लेकर वह थोड़े चिंतित हो सकते हैं लेकिन डे एंडिंग सिचुऐशन आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी।
बिजनेसमैन ने अगर पर्चेजिंग करने की यदि प्लानिंग बनाई है तो बिजनेसमैन को उसे आज टाल देना चाहिए।
फ्रेंड्स को सही मार्ग पर लाने का काम कर सकते हैं, यदि उनकी संगत बिगड़ गई थी सुधारने की जिम्मेदारी उठाते हुए नजर आएंगे।
र्स्पोट्स पर्सन फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का विचार बना सकते है।
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
स्टूडेंट्स के लिए शुभ जाने वाला है, जो भी याद करेंगे उन्हें जल्दी याद हो जाएगा इसलिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
वर्कप्लेस पर सीनियर्स से सलाह मशवरा करके उचित कदम उठाना चाहिए। सीनियर्स की सलाह पर कदम उठाने से आपको लाभ मिलेगा।
एम्प्लॉइड पर्सन के भीतर मैनेजमेंट कूट-कूट कर भरी है, जिसकी जानकारी बॉस तक पहुंचने से वह आपको मैनेजमेंट रिलेटेड न्यू रिस्पॉन्सिबिलिटी सौंप सकते हैं।
घर के संवेदनशील मुद्दों पर शांति बनाए रखनी होगी। सावधानी और शांति से रिश्तो को चलाने का प्रयास करना होगा।
सेहत की दृष्टि से पेट में दिक्कत होने की आशंका है।
बिजनेसमैन बिजनेस विस्तार के लिए अभी से प्लानिंग बनाने का काम शुरू कर रहे है, या उसे धरातल पर लाने की प्लानिंग बना चुके है, तो उचित समय देखकर करे।
नेटवर्क ही बिजनेस की ताकत है, इसको बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने होंगे।
र्स्पोट्स पर्सन को अर्ली मॉर्निंग उठकर योग और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए, इसके साथ ही पर्सनालिटी डेवलपमेंट का भी ध्यान रखना है।
पसंदीदा कार्यों को पहले करने पर जोर दें, रुचि होने से काम जल्दी समाप्त हो जाएंगे।
घर की व्यवस्था मजबूत रखें यह छोटी मोटी चुनौतियों से डगमगानी नहीं चाहिए।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
पॉलिटिशियन शांति बनाकर चलें, पूर्व की कुछ बातों को इग्नोर करें, तो यह आपके और आपकी पार्टी के लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन विवाद करने से बचें, अन्यथा आपका फिडबेक कस्टमर्स के सामने खराब पहुंचेगा मार्केट में आपकी इमेज डाउन हो सकती है।
पैसों के लिए बिजनेसमैन को मिल रही फिरौती को देखते हुए बिजनेसमैन को सिक्योरिटी टाइट रखनी होगी, इसके साथ ही कॉस्टली प्रोडक्ट के स्टोर रूम में सीसीटीवी की भी व्यवस्था कराएं।
अगर आप शहर से बाहर जाने की प्लानिंग बना रहे है, तो वाहन के डॉक्युमेंट रखना न भूलें, चालान कटने की आशंका है।
स्टूडेंट्स को फ्रेंड्स सर्किल में किसी के साथ भी फूहड़ मजाक करने से बचना होगा, वरना आपकी यह मजाक दोस्ती में दरार का काम कर सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए समय फेवर में न होने से आप पर गैर जिम्मेदार होने का टैग लगाया जा सकता है, जिससे अलर्ट रहना होगा।
जिनकी पहली नौकरी है या जिन्होंने अभी हाल ही में नौकरी ज्वाइन की है उन्हें वर्कप्लेस पर किसी से भी विवाद करने से बचना चाहिए वरना हाथ आई जॉब जा सकती है।
एम्प्लॉइड पर्सन ऑफिस के प्रति अपनी रिस्पॉन्सिबिलिटी से पीछे न हटें, काम का दबाव आपके ऊपर अधिक हो सकता है।
मस्कुलर पैन को लेकर आप परेशान हो सकते है, इसलिए उठते-बैठते समय ध्यान रखें।
पेरेंट्स नाराज न हो इस बात का ध्यान रखें, क्योंकि उनके क्रोध से फैमिली का माहौल अशांत हो सकता है।
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त व रिश्तेदारों की मदद करें।
लव एंड लाइफ पार्टनर के लिए किसी खास दिन के लिए कॉस्टली गिफ्ट के पर्चेजिंग हो सकती है।
र्स्पोट्स पर्सन को मन और बुद्धि का ठीक तालमेल रखना चाहिए, ऐसा करना आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
नौकरीपेशा लोगों के करियर में उन्नति होगी, उन्हें आगे भी ऐसे ही काम और मेहनत करनी होगी।
एम्प्लॉइड पर्सन को आजीविका के क्षेत्र में संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है, मेहनत से जी न चुराए।
आप अपने मन की प्रसन्नता को कमजोर न पड़ने दें, वर्तमान में पलों का आनंद लेना चाहिए।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में जुटे हुए रहेंगे।
घर में बड़े भाई व बहन का सम्मान करें, यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता है तो बढ़ चढ़कर मदद करें। भारी सामान को धरते और उठाते वक्त सतर्क रहें, क्योंकि हाथों में चोट लगने की आशंका है।
बिजनेसमैन को मार्केट में कम से कम रिस्क लेने का प्रयास करना होगा रिस्क कम लेने में ही लाभ होगा।
व्यापारी दृष्टि से दिन शुभ है बिजनेस की परियोजनाएं सुचारू रूप से अपनी गति से आगे बढ़ेगी।
र्स्पोट्स पर्सन के फाइनेंशियल कंडीशन सही होने से वो अपने फील्ड पर ध्यान दे पाएंग।
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
सूर्यनारायण की कृपा से स्टूडेंट्स को सफलता मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए मन लगाकर स्टडी करें।
पारंपरिक संस्कार की उपेक्षा करने से बचना है, आपके इस रवैये से कई लोग नाराज हो सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आपको अपने कार्य करने के तरीकों को और सुधारना होगा, कोशिश करें कि काम को आधुनिक ढंग से करें जिससे कम समय और कम मेहनत में काम पूरा हो सके।
एम्प्लॉइड पर्सन का ऑफिस में मैनेजमेंट्स बैहतर रहने वाला है, जिससे बॉस व कॉवकर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे।
आपके मन में बहुत सारे विचार एक साथ आएंगे, तो वहीं दूसरी ओर आपको इस बीच शुभचिंतक और चापलूस के बीच अंतर को समझना होगा।
यदि सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता में प्रयासरत है, तो उन्हें स्टडी के साथ टेक्नोलॉजी का भी मिश्रण करना चाहिए।
बिजनेसमैन की वाणी में कठोरता रहेगी, उन्हें अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा जितनी विनम्रता से मार्केट में सभी से बनाए रखें।
होलसेलर एंड रिटेलर बिजनेसमैन को एक साथ कई जगह से बड़े ऑडर मिल सकते हैं, अब यदि ऑडर बड़ा है तो मुनाफा भी बड़ा होगा।
घर के खर्चों की लिस्ट को छोटा करने का प्रयास करें, अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत को लेकर स्मरण शक्ति से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-साहस बढेगा।
जो लोग कॉम्पिटिटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वह कुछ दुविधा की स्थिति में रह सकते हैं लेकिन वह सफलता का स्वाद भी चखेंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन किसी फेस्टिवल से कम नहीं होगा।
ऐन्द्र योग के बनने से बिजनेसमैन नई संपत्तियों में निवेश करने की प्लानिंग बना सकते हैं। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।
व्यापारिक काम को पेंडिंग लिस्ट में शामिल मत होने दे, जितना हो सके वर्क को कंप्लीट करने का प्रयास करें।
आपकी मानसिक समस्या धीरे-धीरे सुलझती हुई नजर आ रही हैं, जिस कारण आप थोड़ा हल्कापन महसूस करेंगे।
अपनी समझदारी से पारिवारिक रिश्तों में हुए मनमुटाव को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं, कोशिश करें कि रिश्तो में आई दूरियां खत्म हो जाए।
स्वास्थ्य में कान संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। डॉक्टर से परामर्श करके ही कोई दवा लें।
वर्कप्लेस पर कॉवकर्स के साथ तालमेल बेहतर होगा, साथ ही वह आपके कार्य में भी सहयोग करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के अंदर कार्य करने की ऊर्जा काफी हद तक देखी जा सकती है, जिसका अच्छा एडवांटेज लेना चाहिए।
घर से दूर रहकर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर्स को लेंग्वेज बैरियर का सामना करना पड़ेगा।
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।
अब्रॉड बिजनेसमैन को कोई भी डील सोच समझ कर करनी होगी, इसके साथ ही आर्थिक हानि के प्रति भी अलर्ट रहें।
इन्वेस्टमेंट के लिए विचार कर रहे बिजनेसमैन को कुछ समय का इंतजार करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि बिजनेस में जोखिम पूर्ण कार्यों में धन लगाना हानिकारक हो सकता है।
आपको सामाजिक मामलों में ध्यान रखना है, कि गलती से भी किसी को अपशब्द न बोले।
पारिवारिक जिम्मेदारी लेने से पहले अपनी क्षमताओं का आकलन जरूर कर लें, तत्पश्चात ही जिम्मेदारी लें।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर्स की परीक्षा चल रही या नजदीक है, उन्हें जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत बनानी चाहिए, तब ही आप रिजल्ट को अपने फेवर में कर पाएंगे।
ऑफिस के इम्पोटेंट डॉक्युमेंट संभाल कर रखें, वो आपसे मिस्प्लेस हो सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली वर्क, किसी कारणवश वर्क फ्रॉर्म होम कर रहे है, तो फोन स्विच ऑफ न करें अन्यथा सीनियर्स एंड बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं।
समय की स्थिति को देखते हुए पिछली प्लानिंग में कुछ फेर बदल करनी पड़ सकती हैं, बदलाव से पूर्व पार्टनर को सूचित करना न भूलें।

Comments
Post a Comment