AAJ KA RASHIFAL 25 May 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
25 मई रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 03ः52 त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः12 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आ रही प्रॉब्लम को दूर करते हुए आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे।
दयनीय आर्थिक स्थिति से गुजर रहे बिजनेसमैन को निवेशकों से सहायता मिल सकती है, साथ ही सटीक बिजनेस प्लान के चलते वह अपने बिजनेस को पुनः पटरी पर लाने में सफल होंगे।
आप ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित न होने दें, बल्कि कुछ क्रिएटिव करें जिससे करियर में आगे बढ़ सके।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा आपकी आपसी बोडिंग बेहतर रहेगी।
संडे को लेकर फैमिली के पेंडिंग वर्क को पूरा करने में बिजी रहेंगे साथ ही फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।
वर्कस्पेस पर हार्ड वर्क से आप सभी का दिल जीतने में कामयाब होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में कॉवकर्स के कार्य पर नजर रखें उन्हें किसी कार्य में कठिनाई हो तो उनका गाइडेंस करना भी आपका दायित्व है।
स्टूडेंट्स पर पेरेंट्स के द्वारा स्टडी के लिए प्रेशर नहीं किया जाएगा जिससे वो टेंशन फ्री होकर अपनी स्टडी पर ध्यान देंगे।
सोशल लेवल पर पॉजिटिव एटिट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को मीठी यादों में कनर्वट कर देगा।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि होगी।
वर्कप्लेस पर बेकार की एक्टिविटी से आप अपना और ऑफिस का समय बर्बाद करेंगे आपके कार्य अधूरे रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को डाटा सिक्योरिटी को लेकर इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट, फाइल, पेन ड्राइव एंड कम्प्यूटर आदि पर फोकस करना होगा।
सोशल लेवल पर किसी बात को लेकर आप थोड़े स्ट्रेस में रहेंगे इसे गंभीरता से ना लें।
बिजनेस में किसी भी प्रकार के इंवेस्टमेंट से पहले किसी सलाहकार से सलाह अवश्य ले उसके बाद ही इंवेस्टमेंट करें।
बात करें बिजनेसमैन की तो प्रोडक्ट एंड सर्विस डाउन होने से आर्थिक दृष्टि से अप्स-डाउन वाला रहेगा, जिसे लेकर आपको परेशान हो सकते है।
एग्जाम फियर एंड एग्जाम डेट्स को लेकर कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स परेशान रहेंगे जिससे उनका ध्यान स्टडी पर नहीं रहेगा।
फैमिली मेंबर्स के मध्य सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
संडे होने के बावजुद भी सडनली न चाहते हुए भी ऑफिशियली ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है।
आपको क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तीखी वाणी के चलते किसी से कहा सुनी होने की आशंका है।
लव एंड मैरिड लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पुरा करें।
आपकी फैमिली आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी, कुछ समय तो अपनी फैमिली के साथ संडे के दिन को बिताएं।
बिजनेस में वृद्धि के लिए सिचुएशन आपके फेवर में रहेगी जिससे बिजनेसमैन को मुनाफा हाथ लगेगा।
बिजनेसमैन कानूनी तौर पर अलर्ट रहें, इसलिए किसी भी डील को फायनल करने से पहले जांच पड़ताल करना न भूले।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ रोमांच और रोमांस में दिन बितेगा।
वर्कप्लेस पर अन्य दिनों के मुकाबले दिन शुभ रहेगा आपको किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर किया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में बड़े हो या छोटे जो भी आपको अच्छी बातें बताएं उसको ग्रहण करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होने के बावजूद भी आप कुछ चिंतित रहेंगे।
भागदौड़ ज्यादा रहेगी सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
संडे का आनंद लेने के लिए किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
शाम के बाद का समय घर परिवार के साथ व्यतीत करें, बच्चों के साथ गेम खेलें इससे उनका तो मनोरंजन होगा साथ ही आप भी फ्री महसूस करेंगे।
र्स्पोट्स पर्सन के लिए समय उपयुक्त है, और आपको काफी सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व नशा आप में रहेगा।
वर्कप्लेस पर कुछ चुनौतियां आने से आपकी लाइन पटरी से नीचे उतर सकती है।
जॉब एंड स्टडी के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले लोगों की घर वापसी की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स स्टडी पर कंसंट्रेट करके ही अपने फ्यूचर को सिक्योर कर पाएंगे।
सेहत ठीक रहेगी लेकिन ध्यान रहे कि खान-पान को लेकर अलर्ट रहें।
बिजनेसमैन सभी सिचुएशन में शांत बने रहने की कला से आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
कंटेंट मार्केटिंग टीम के सपोर्ट से बिजनेस को ऑनलाइन करके बिजनेसमैन मार्केट में सडनली बुम लाने में सफल होंगे।
ऑफिशियली ट्रेवलिंग में सीनियस की हेल्प मिलेगी इस दौरान आपको उनसे कुछ नई बात सीखने को मिलेगी।
आपके लिए कुछ नये विचारों को मोड़ देने का समय आ गया है, समय विपरित होने से पूर्व योजनाओं को लागु कर सकते हैं।
लव एंड मैरिड लाइफ में संबंधों में मधुरता आएगी जो आपके मध्य मधुरता लेकर आएगी।
संडे के दिन फैमिली का साथ आपके दिन भर की थकान को दुर कर देगा।
र्स्पोट्स पर्सन को किसी बड़े इवेंट में सम्मानित किया जा सकता है, जिसके वो हकदार होंगे।
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी मदद करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेसमैन को क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार रखना है और नेटवर्क को कैसे स्ट्रांग किया जाए इस पर फोकस करना है।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में पॉजिटिव थिंकिंग एंड टेक्नोलॉजी से आप अच्छा खासा प्रॉफिट कमाएंगे।
पत्नी के नाम से किया गया इंवेस्टमेंट बिजनेसमैन को प्रॉफिट दिलाने में मदद करेगा।
सोशल एंड पॉलिटिकली लेवल पर सब जगह सिर्फ सिर्फ और आपके ही स्टेट्स की चर्चा होगी।
वर्कलॉड बढ़ने से वर्कप्लेस पर आपकी चिंता भी बढ़ेगी पर आप धैर्य के साथ अपने कार्य को करते रहे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने सीनियर्स एंड कॉवकर्स को प्रसन्न रखना है, उनके आदेशों को प्राथमिकता दे और तत्काल कार्य करें।
सेहत के मामले में पक्ष मजबूत होगा।
लव एंड मैरिड लाइफ में पार्टनर की हेल्प से आपके कार्य टाइमली कम्पलीट होंगे जिससे आप उनके साथ समय व्यतीत करेंगे।
फैमिली में किस की सेहत में सुधार आपके चेहरे की खुशी लौटाएगा, संडे को घूमने की प्लानिंग बनाएंगे।
आप खाली समय में अच्छी किताब पढ़े और यदि किताब पढ़ने में रुचि नहीं है, तो कुछ रचनात्मक कार्यों को करने पर जोर दें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा उनकी कोई बड़ी समस्यां हल हो सकती है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से जटिल मामलों में समस्या आएगी।
वर्कप्लेस पर बैकबिटिंग न करें साथ ही बैकबिटिंग करने वालों से दूरियां बनाकर रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन एक्टिव होकर करियर पर ध्यान दे, यदि सजगता के साथ काम करेंगे तो कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकेगा।
फैमिली में बुजुर्ग की हेल्थ में गिरावट आपकी परेशानियों को बढाएगा जिसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।
आपका मन और बुद्धि दोनों का तालमेल आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा, इसे सही दिशा में खर्च करें।
स्टूडेंट्स का सेल्फ कॉन्फिडेंस डाउन होगा जिससे वो अपनी स्टडी पर ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे वो आलसी हो जाएंगे।
बिजनेस में फायनेंस रिलेटेड प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी जो आपको हताश करेगी, हो सकता है आपका ध्यान भी भटक सकता है।
बात करें बिजनेसमैन की तो आय से ज्यादा धन खर्च होने की संभावना बन रही है, क्योंकि एंप्लॉयड सैलेरी बढ़ाने की मांग कर सकते हैं।
सोशल लेवल पर समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।
लव एंड मैरिड लाइफ में थर्ड पर्सन की एंट्री आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है आपको विश्वास और धैर्य रखना होगा।
सडनली ऑफिशियली ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को उनके प्रॉजेक्ट में सीनियर्स के गाइडेंस की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे आपको कार्य पूर्ण करने में मदद मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन काम को आसान बनाने के लिए सीनियर-जूनियर से लेकर कॉवकर्स से तालमेल बनाकर चलें।
सडनली कुछ नए चैजेंज वर्कप्लेस पर हो सकते हैं, जो आपके लिए कुछ हद तक फेवर में रहेंगे।
कॉन्फिडेंस लेवल टॉप पर होने से सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपके कार्य पुर्णता की और बढ़ेंगे।
फैमिली में किसी की हेल्थ में काफी दिनों के बाद सुधार आएगा।
बिजनेस में पेसेंस रखें ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा।
कठिन परिश्रम उन्नति के द्वार खोलने में मदद करेगा, एंप्लॉयड के साथ बिजनेसमैन स्वयं भी मेहनत के लिए तैयार रहें।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ मजाक और मस्ती के मूड में रहेंगे संडे के दिन का इजॉय करेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा, आपको थोड़ा और रिसर्च के लिए टाइम निकालना चाहिए।
फैमिली के साथ किसी रिलेटिव के यहां जाने की प्लानिंग बन सकती है वहां जिस कार्य से आप जाएंगे उसमें आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आपके हाथ प्रॉफिट लगेगा।
बैंक बैलेंस में वृद्धि करने के लिए बिजनेसमैन को मेहतन का स्तर ऊंचा करके रखना होगा, तब ही वो अपने सपनों को साकार कर पाएंगे।
स्पिरिचुअल प्रोग्राम की ओर आपका मन झुक सकता है।
लव एंड मैरिड लाइफ में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें, आप उचित समय आने तक इंतजार करें।
वर्कप्लेस पर सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा, जिससे वर्कप्लेस पर आ रही बाधाएं दूर होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के सम्मान में यदि कमी आए तो धैर्य का परिचय दें, क्रोध बिल्कुल न करें।
शेयर बजार, मुनाफा बाजार में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग फैमिली के साथ संडे के दिन बना सकते है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी साथ ही अपनी मैंटल हैल्थ पर भी आपको ध्यान देना होगा।
आप अपने बिहेव्यर में कुछ चेंजेज महसूस करेंगे, अभी तक जिन बातों को लेकर बहुत परेशान थे एकदम से आप बेफिक्र अंदाज में नजर आएंगे।
सडनली किसी प्रकार की ट्रेवलिंग के लिए आपको तैयार होना पड़ेगा।
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव होगा।
र्स्पोट्स पर्सन फील्ड पर सीनियर और कोच के गाइडेंस से ट्रैक पर अपना बेस्ट देने में सफल होंगे।
वर्कप्लेस पर प्रजेंट में चल रहे किसी प्रोजेक्ट को पूरा करके किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य र्स्टाट कर सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन की कॉवकर्स के साथ बेहतर ट्युनिंग काम को आसान और दिन को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
संडे के दिन फैमिली में किसी के साथ हो रही अनबन पर अब फुल स्टॉप लग सकता है।
बिजनेस में कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होने से मार्केट में आपकी पकड़ मजबुत रहेगी साथ ही आपके हाथ न्यू ऑडर भी लग सकते है।
बिजनेसमैन फाइनेंस एंड अकाउंट मेंटेन करके रखें, जिससे आगे चलकर लाभ-हानि का आकलन करने में दिक्कत न हो।
लव एंड लाइफ पार्टनर से वीडियो कॉलिंग से अपने दिल को बहलाते नजर आ सकते है।
स्टूडेंट्स किसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन इजीली कर पाएंगे जिससे उनके पास अगले टॉपिक के लिए समय मिल जाएगा।
नशे से संबंधित लत पड़ने की प्रबल आशंका बन रही है, अतः इस प्रकार के व्यक्ति व वातावरण से दूर रहने के प्रयास करें।
बात करें हेल्थ की तो उसमें सुधार होने से आपके कुछ आराम मिलेगा।
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और रेगुलर वर्क से ही आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जा पाएंगे।
डील को लेकर बिजनेसमैन की जो भी प्लानिंग थी, उसके पूरा होने में कुछ संदेह लग रहा है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के इमोशंस को समझते हुए ही व्यवहार करें, संडे के दिन को बर्बाद न करें।
सोशल लेवल पर कुछ एनर्जेटिक चैंज आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते है।
फैमिली में प्रॉपर्टी रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा।
संतान की हेल्थ को लेकर आप टेंशन में रहेंगे।
आपको प्रसन्नता खोजनी है, क्योंकि जीवन में सबसे जरूरी चीज खुशी है।
ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते स्टूडेंट्स अपनी ऑनलाइन क्लास पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
वर्कप्लेस पर वर्कलोड के साथ-साथ हिडन एनीमि के एक्टिव होने से आप परेशान रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन क्राइसिस मैनेजमेंट को लेकर तैयार रहें, हो सकता है कि टीम मेंबर्स हॉलिडे पर चले जाएं।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
वर्कप्लेस पर प्रमोशन की चाह रखने वालों की चाह पुरी हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन किसी की बुराई न करें क्योंकि ओफिशियली षड़यंत्र काफी तेजी से चल रहे हैं।
फैमिली में आपका बिहेव्यर आपकी लाइफ में चेंजेज लाएगा, आपके बिहेव्यर में बदलाव सभी को चकित कर सकता है।
डाइबिटिज रिलेटेड कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स के लिए टाइम आगे बढ़ने का हैं न कि पीछे की ओर जाने का।
सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आपको मुनाफा प्राप्त होगा।
यदि बिजनेस पार्टनर रिलेटिव है, तो खासतौर पर अकाउंट को लेकर ट्रांसपेरेंसी रखें।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपके कार्यों की वजह से हर जगह आपकी ही वाहवाही होगी।
आप क्रोध में आकर पार्टनर या बेस्ट फ्रेंड्स को कुछ अपशब्द बोल सकते हैं, यदि ऐसा हो जाता है तो माफी मांगने में देर न करें।
लव एंड मैरिड लाइफ में आ रही प्रॉब्लम का सॉल्यूशन पार्टनर चुटकियों में कर देगा।
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
वर्कप्लेस पर टीमवर्क और अपने टैलेंट से किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को नजरिए में बदलाव लाना चाहिए, क्योंकि बातों को एक ही पहलू से देखने पर चीजें कम स्पष्ट होगी।
सोशल लेवल पर आप अपने कार्यों में ग्रोथ लाने के लिए पॉजिटिव थिंकिंग से आपके हाथ नए अवसर लगेंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर्स को और ज्यादा प्रयास करने होंगे, क्योंकि कठिन परिश्रम से ही आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
फैमिली में किसी चुनौतीपूर्ण कार्य में शामिल होना होगा।
बिजनेसमैन पिछले कई दिनों से जिस व्यस्तता का सामना कर रहे थे, उसे कम करते हुए आराम को महत्व दें।
बिजनेस में किए गए हार्डवर्क का आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।
आप उत्साह को मुख्य शस्त्र बनाते हुए नेगेटिव थॉट्स को पीछे धकेले और विजय पताका फहराएं।
लव एंड मैरिड लाइफ में पार्टनर को घर के कुछ रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

Comments
Post a Comment