AAJ KA RASHIFAL 26 May 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
26 मई सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः12 तक चतुर्दशी तिथि फिर अमावस्या तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः24 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 01ः41 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
शोभन, अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से जॉब को लेकर किए गए प्लान प्रगति पर रहेंगे, जिससे वह समय पर काम निपटाकर घर जा सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को उनके कार्यों के अतिरिक्त कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है पहले तो वो आपको हार्ड लगेगा लेकिन बाद में आप उसमें रम जाएंगे।
बिजी शेड्यूल के बावजूद आपको अपने रुचिकर कार्यों के लिए समय निकालना चाहिए।
आपकी मेमोरी तेज रहेगी इसके परिणामस्वरूप परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी जो लाभान्वित करेगी।
र्स्पोट्स पर्सन को फ्री टाइम अपने फील्ड रिलेटेड विडियो को देखकर उनसे कुछ सीखना चाहिए।
करीबी रिश्तों की डोर मजबूत रखने के लिए रिलेशन में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखें। निष्पक्षता और सद्भाव का व्यवहार समय की जरूरत है।
हाई-लो दोनों की तरह के ब्लड प्रेशर पेशेंट अपना खास ध्यान रखें, साथ ही नियमित ब्लड प्रेशर चेक करते रहें।
विक र्स्टाटिंग बिजनेसमैन कम अनुभवी या अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई बड़ा निवेश न करें क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
आर्थिक लाभ कमाने के लिए बिजनेसमैन के लिए दिन उत्तम है, मोटिवेट होकर जमकर मेहनत करें।
लाइफ पार्टनर एक दूसरे के इमोशन्स और काम की कद्र करें, यदि किसी कारणवश आप अपने कहे हुए वादे पूरे नहीं कर पा रहे, हैं तो उसे पार्टनर को समझाने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स को हॉलिडे का सदुपयोग करना चाहिए, उन्हें अपने कमजोर विषयों पर अपनी पकड़ को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को बेहतर ऑफर मिलने पर मामूली शर्तों के चलते जॉब को हाथ से न जाने दें, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।
वीक स्टार्टिंग वर्कप्लेस पर आपके लिए सारी परिस्थितियां पक्ष में रहने के योग बन रहे हैं, आप ईमानदारी और मन लगाकर काम कर सकेंगे।
बिजनेस में बिजनेसमैन का कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा जो उनके बिजनस की ग्रोथ को बढ़ाएगा।
बिजनेसमैन दिमागी तौर पर एक्टिव रहते हुए डिसीजन लेंगे, जल्दबाजी में किसी डिसीजन को लेने से बचना होगा।
स्टूडेंट्स को फ्रेंड्स से बात करते समय अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा वरना फ्रेंड्स के साथ रिलेशन खराब हो सकते हैं।
आप गुरु और गुरु तुल्य व्यक्ति का सम्मान करें, उनसे गाइडेंस पाकर, अपने कार्य को प्रगति के मार्ग पर ले जाएं।
सोशल लाइफ में कुछ खास गणमान्य लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन में बदलाव लाएगी।
लेडीस को हार्मोन रिलेटेड दिक्कत आ सकती है, कोशिश करें कि डॉक्टर की सलाह बिना कोई नई मेडिसिन र्स्टाट न करें।
दाम्पत्य सुखद और शांत रहने के योग हैं, सिंगल पर्सन को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
र्स्पोट्स पर्सन को सडनली टीम में शामिल होने के लिए कॉल या मेल आ सकती है आप अपना समान पैक रखें।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।
बोली में रूखापन बिजनेसमैन के काम को प्रभावित करेगा, इसलिए कस्टमर से बात करते समय वाणी का खास ध्यान रखें।
बिजनेसमैन जितना हो सके, कर्ज न लेने की कोशिश करें, उधार में लिया गया धन फ्यूचर के लिए प्रॉब्लम क्रिएट कर सकता है।
फैमिली में पेरेंट्स से मेलजोल बढ़ाकर रखना होगा, उनकी जरूरतों का अपनी तरफ से ध्यान रखना होगा।
र्स्पोट्स पर्सन को किसी बड़े कॉम्पिटिशन के लिए स्वयं को प्रिपेयर करना होगा ताकि वो अपना बेस्ट दे पाए।
नशा करने वाले लोग हेल्थ को लेकर सजग रहे, क्योंकि लीवर से संबंधित रोग होने की आशंका है।
वर्कस्पेस पर आलस्य से बचते हुए कार्य को करें, साथ ही अपने प्रयासों को जारी रखें, जल्दी ही प्रमोशन भी मिलेगा।
जॉब करते हुए विचलित ना हों, मन कहीं तन कहीं वाली स्थिति आपको काम में बहुत पीछे रख सकती है, वर्कप्लेस पर काम में बोरियत महसूस होती रहेगी।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को धैर्य से अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभ्यासरत रहना होगा अन्यथा स्टडी में डाउन फॉल के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
बात करें लव लाइफ की तो किसी पुरानी बात को दोहराने से आपकी सिचुएशन डगमगा सकती है, हो सके तो आप धैर्य बनाकर रखें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स पूरी लगन से अपने फील्ड में लगे रहें, यही आपके भविष्य को संवारेगी।
किसी के खराब स्वास्थ्य की सूचना मिले तो उनके हालचाल अवश्य ही लेना चाहिए, संभव हो तो मिलने ही जाएं, अचानक तबीयत खराब होने की आशंका है, स्वास्थ्य नरम होने पर डॉक्टर से तुरंत परामर्श ले।
वीक र्स्टाटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए थोड़ी भागदौड़ वाली हो सकती है, इसलिए एनर्जेटिक बने रहने की कोशिश करते रहें।
वर्कप्लेस पर काम करते-करते समय के गुजरने का पता ही नहीं चलेगा आपकी यह कार्य करने की चाहत आपको आगे ले जाएगी।
जॉब एंड सर्विस के मोर्चे पर सामान्य हालात रहेंगे।
बढ़िया इनकम बिजनेस में आपके काम की गति को बढ़ाने में सहायक रहेगी आप अपने बिजनेस को मार्केट में स्थिर करने में सफल होंगे।
आपके और परिवार के लिए प्रसन्नता से भरा है, अपनों के साथ सुखद समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
आप अपनी गुप्त बातें किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा करने से बचें, लोगों पर अत्यधिक भरोसा घातक साबित हो सकता है।
व्यापारियों को व्यापारिक योजनाएं पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी व्यापार की उन्नति संभव है।
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
र्स्पोट्स पर्सन को र्स्पोट्स इवेंट के दौरान अन्य टीम से सीखने को मिलेगा।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिशियली वर्क के कारण दिन कठिन रहेगा लेकिन डे एंडिंग ऑफिशियली वर्क बिना किसी विघ्न के पूरे होते चले जाएंगे।
वर्कप्लेस पर आप अपने कार्यों के कारण सभी पर इंप्रेशन जमाने में सफल होंगे लेकिन आप ओवर कॉन्फिडेंस से दूर रहें।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले किसी भी अफवाह या भ्रामक बात को कतई फॉरवर्ड न करें, समाज में आपके परिवार की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर को कोई स्पेशल गिफ्ट देकर उसे अपने दिल के करीब लाने में सफल होंगे, लेकिन किसी बात को लेकर लव पार्टनर से मनमुटाव दूर हो सकता है।
बिजनेस में आपके द्वारा लिए गए डिसीजन सही साबित होंगे साथ ही नए बिजनेस के बारे में प्लानिंग बना सकते है।
बिजनेस पार्टनर के साथ नई पहल करने का प्रयास करें, बिजनेस की ग्रोथ के लिए यह बहुत जरूरी है।
वाहन की सर्विसिंग समय-समय पर करवाते रहें।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में रूचि ले पाएंगे, ये समय पर रूचि ले पाना आपके सुखद भविष्य के लिए इंर्पोटेंट एलेमेंट्स है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
शोभन, अतिगंड, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर काट रहे बिजनेसमैन को सफलता मिलने के आसार है, जिस कारण उनकी भागदौड़ में कमी आएगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अर्जुन की तरह लक्ष्य पर निशाना साधे रहेंगे, अपनी इस कोशिश को जारी रखें यही कोशिश आपको आपकी सफलता तक पहुंचाने में मदद करेगी।
नकारात्मकता का प्रभाव कम होने से आपका मन शांत रहेगा, साथ ही वह आंतरिक तौर पर अच्छा महसूस करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की मेहनत और काम से बॉस इंप्रेस होकर सैलरी इंक्रिज कर सकते हैं जिससे आपका ध्यान आपके कार्य के प्रति और ज्यादा बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को पिछले किये गए प्रयासों को देखते हुए सम्मानित किया जा सकता है, यश में वृद्धि हो सकती है।
पारिवारिक रूप से समय अनुकूल लग रहा है, लाइफ पार्टनर का सहयोग आपके लिए लाइफ लाइन सिद्ध होगा।
स्किन का खास ध्यान रखना होगा, एलर्जी होने की आशंका है, कॉस्मेटिक चीजों का मैन्यूफेक्चर डेट देखकर करें।
र्स्पोट्स पर्सन को टीम को मजबूत स्थिति में बनाने के लिए आपको बुलाया जा सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें होगी।
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में किसी से अनबन हो सकती है।
विक र्स्टाटिंग बिजनेस में पार्टनर के साथ रिलेशन मधुर रखें क्योंकि विवाद होने की आशंका दिख रही है, अकाउंअ में भी ट्रासपिरेसी रखें बिजनेसमैन हर परिस्थिति में मन को शांत रखें, आवश्यकता से अधिक क्रोध बने बनाए काम को बिगाड़ सकता है।
आपकी धार्मिक कार्यों में भी भागीदारी होगी, जिससे मन शांत होगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ स्थितियां बिगड़ सकती है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहना हितकर रहेगा, खासकर स्टूडेंट्स का किशोरावस्था और जवानी में मन का भटकाव, मंजिल के रास्ते से भटका देता है।
ऑफिस की ओर से महत्वपूर्ण लेनदेन करना पड़ सकता है, लेनदेन लिखा पढ़ी के साथ करें क्योंकि बाद में आपको बॉस को जवाब भी देना है।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रमोशन मिलने की संभावना है, उनके कॉ वकर्स अप्रत्यक्ष रूप में बाधक बन सकते हैं।
फैमिली में आपके मन को किसी के गलत व्यवहार के चलते ठेस लग सकती है, आपको ब्रॉड माइंडेड होकर परिवार के मामलों को हैंडल करना चाहिए।
हेल्थ को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं, इसलिए हेल्थ के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
र्स्पोट्स पर्सन को गलत डिसीजन के चलते इवेंट से बाहर किया जा सकता है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुती होगी।
प्रॉजेक्ट में न्यू कॉवकर्स जोड़े जा सकते हैं, एंप्लॉयड पर्सन टीम के साथ सामंजस्य बैठा के काम करने का प्रयास करें।
ऑफिस में वर्क लोड बढ़ सकता है, जिस कारण मन कुछ व्यथित रहेगा, लेकिन आपकी वर्किंग स्टाइल सभी को आपकी और अट्रेक्ट करेगी, सीनियर भी आपकी तारिफ करेंगे।
र्स्पोट्स पर्सन किसी भी तरह की एक्टिविटी को करते समय अलर्ट रहें, यदि आप पर कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो अलर्ट हो जाएं।
घर के बच्चों को साहसिक फैसले लेने के लिए प्रेरित करें और उन्हें सपोर्ट करें अच्छा रिजल्ट मिलेगा, अपनी संतान के कारण आपके घर में खुशी का माहौल बन सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहने से दिल खुश रहेगा।
शेयर मार्केट के बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।
बिजनेसमैन को सभी का सम्मान करना होगा, फिर चाहे वो कस्टमर हो या उनके यहां काम करने वाले एंप्लॉयड ही क्यों न हो।
आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है जिसके कारण आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर्स ट्रांसपोर्टेशन को लेकर कुछ परेशान हो सकते है।
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में सितारों का साथ आपको मिलता रहेगा और आप पायदान दर पायदान आगे से आगे बढ़ते रहेंगे।
शोभन, अतिगंड, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन को आय को बनाए रखने के लिए पक्का साधन मिलने की उम्मीद है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को धैर्य से अपने अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभ्यासरत रहेंगे, धैर्य की नाव में सवार नाविक, लहरों से घबराता नहीं है, हारता नहीं है।
परिवार में उत्पन्न स्थिति मुश्किल भरी हो सकती है, बात घर के बाहर न जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखें, वरना आपके साथ साथ पूरे परिवार को सार्वजनिक रूप से ठेस लग सकती है।
वर्कप्लेस पर कॉवकर्स एंड सीनियर से अहंकार की लड़ाई करने से बचें, उनके साथ अहंकार की लड़ाई भविष्य के लिए महंगी पड़ सकती है।
सर्विस में आप किसी की सहायता करके सुकून महसूस करेंगे, वर्कप्लेस पर कुछ पुरानी बाधाएं और मुश्किलें स्वतः ही दूर हो जाएगी।
आपको डे स्टार्टिंग सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर करनी चाहिए, उनकी कृपा से आपके सारे काम बनेंगे।
खानपान में लापरवाही न करें, नहीं तो आपका वजन बढ़ता जाएगा और यह आपके लिए एक समस्या बन सकता है।
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
बात करें बिजनेसमैन की तो धन से संबंधित मामलों के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी सुधार होता नजर आएगा।
बिजनेसमैन को पार्टनरशिप में कार्य करने का प्रस्ताव मिल सकता है, ऑफर अच्छा है तो स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है।
आपको कार्य को बनाने के लिए हर तरफ से फोकस हो कर प्रयास करने की जरूरत है, इन प्रयासों के माध्यम से ही आपको शुभ फल प्राप्त होगा।
स्टूडेंट्स को अपने विचारों को शुद्ध करते हुए चलना होगा, नेगेटिव प्लैनेट्स मार्ग से भटका सकते हैं।
घर में अपनों को समय दें, खासतौर पर पिताजी को उनके साथ अपने संबंध को मधुर रखने का प्रयास करें।
बॉस व सीनियर कि शर्तों पर काम करना पड़ सकता है, आगे बढ़ना है तो स्वाभिमान को बीच में मत लाए।
एंप्लॉयड पर्सन को लाभकारी प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो उनके करियर को चार चांद लगाने में मदद करेंगे।
आपके व आपकी जेब दोनों पर ही भार बढ़ेगा इसलिए अनावश्यक रूप से खर्च करने से बचना चाहिए।
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन लापरवाही करना किसी भी कीमत पर ठीक नहीं रहेगा।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बात करें सेहत की तो मौसमी बिमारियों का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस स्टार्टिंग में पैसे की तंगी बनी रहेगी इसलिए धैर्य रखें, कुछ समय के बाद काम चलने लगेगा तो आमदनी होगी।
विक स्टार्टिंग बिजनेस में व्यय की अधिकता रहेगी और आमदनी सीमित रहेगी साथ ही पार्टनरशिप में काम करने वाले बिजनेसमैन पार्टनर की अनुपस्थिति में डिसीजन लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को कुछ नहीं सूझेगा कि क्या करें क्या न करें जिससे वो अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
वर्कप्लेस पर डे स्टार्टिंग में ही प्लानिंग कर ले क्योंकि काम का दबाव काफी रहेगा फालतु की राजनीति से दूरियां बनाकर रखें।
ऑफिस में मानसिक तनावों को हावी ना होने दें, आप में से कुछ को पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
आपको नेगेटिव थिंकिंग से बचकर रहने की सलाह दी जाती है।
दाम्पत्य जीवन में तूफान के संकेत मिल रहे हैं, अपने मन की बात के साथ ही लाइफ पार्टनर के दिल की बात को समझने में पीछे न रहें।
र्स्पोट्स पर्सन को डोपिंग के केस में फंसाया जा सकता है, अलर्ट रहें आपको अपने फ्रेंड सर्किल पर ध्यान देना होगा।
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
बिजनेसमैन को रेगुलर कस्टमर को परमानेंट कस्टमर कैसे बनाया जाए इस पर फोकस करना चाहिए।
बिजनेस में किसी बड़ी डील के तय होने से लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है।
र्स्पोट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने फील्ड में कुछ इमोशनल हो सकते हैं, प्रैक्टिकल भी रहें, करियर बनाने के मोर्चे पर दिल और दिमाग दोनों की सुनें।
कोई सामाजिक जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है, काम तो जरूरी है लेकिन परिवारजनों के साथ समय बिताएं और उनके इमोशन का सम्मान करें।
जॉब के लिए तैयारी कर रहे है तो आपको अपने लक्ष्य पर अडिग रहने की सलाह दी जाती है, देर से सही पर आपके सपने जरूर पूरे होंगे।
डे र्स्टाटिंग चुनौतीपूर्ण हो सकती है परिवार से संबंधित कुछ कठोर फैसले लेने पड़ेंगे जिसमें कुछ लोगों का साथ मिलेगा तो वही दूसरी और कुछ लोग आपसे नाराज होंगे।
शोभन, अतिगंड, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलने के आसार दिखाई दे रहे हैं, अवसर का जमकर फायदा उठाएं और मेहनत करने में जी चोरी न करें।
ग्रोथ हमेशा अधिक मेहनत और लगन से काम करने के लिए उत्साह बढ़ाती है, आपके पॉजिटिव रवैये के चलते वर्कप्लेस पर आपके सारे काम इजीलि बनते चले जाएंगे। प्रॉफेसनली डे आपके लिए बढ़िया रह सकता है।
किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर लंबी यात्रा तय करने के कारण या लगातार बैठे रहने से पैरों में दर्द और सूजन होने की आशंका है।

Comments
Post a Comment