AAJ KA RASHIFAL 1 November 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
1 नवंबर शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09ः12 तक कार्तिक शुक्ल दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज शाम 06ः21 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ध्रुव योग, रवि योग का साथ मिलेगा अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग रहेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
बिजनेस में सडनली से सफलता हाथ लगेगी जिससे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खास प्रबंध करेंगे।
धु्रव योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेसमैन के लंबित कार्य कंप्लीट होंगे।
पूर्व में किए गए हार्ड वर्क का परिणाम वर्कस्पेस पर आपको शुभ समाचार के रूप में मिल सकता है।
नौकरी में आ रही समस्या दूर होगी।
परिवार में सभी आपके बदले हुए व्यवहार के कारण चकित होंगे।
सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह औसत दिन होगा।
यंग जनरेशन फैमिली के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में किसी से नोक-झोंक हो सकती है।
धु्रव योग के बनने से बिजनेस में कुछ नई कंपनी के ऑफर आपको मिल सकते है, जो आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में कोई महत्त्वपूर्ण डील आपके हक में हो सकती है जिससे पार्टनरशिप बिजनेस की ग्रोथ होगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर लगन से अपने काम को अंजाम देंगे।
वर्किंग वुमन जॉब के मोर्चे पर कुछ मुद्दों को लेकर आप चिंतित हो सकती हैं।
आपको अपनी माता और संतान के कारण लाभ होगा, आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा।
एग्जाम से पूर्व स्टूडेंट्स रिवीजन करने में सफल होंगे।
आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, कुछ लोगों को मांसपेशियों में कुछ दर्द परेशान कर सकता है।
यंग जनरेशन का मन प्यार की तरफ बढ़ सकता है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
बेहतरीन ग्रह गोचर बना हुआ है जिससे बिजनेस के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, कोई बिजनेस संबंधी यात्रा की योजनाएं भी बन सकती हैं।
बिजनेस के लिए भूमि अथवा वाहन की खरीद फरोख्त संबंधी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सीनियर से तारीफ सुनने को मिल सकती है।
घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा, आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, सुखी प्रेम जीवन से संतुष्ट रहेंगे।
बात करें लव लाइफ की तो आप लवर से जो बात सुनना चाहते थे वो आपको आज सुनने को मिल सकती है।
विकेंड स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा।
यंग जनरेशन को फैमिली द्वारा दी गई रेस्पोंसिबिलिटी पूरी करनी होगी।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
ग्रहण दोष के बनने से बिजनेस में मार्केट में आपसे कम रेट में कोई दूसरा ऑर्डर ले लेगा, जिससे आपका मन बिजनेस में नहीं लगेगा, गलत तरीकों से फायदा पाने से बचे रहेंगे तो ठीक रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर ले।
जॉब में किसी से झड़प हो सकती है, आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे, सावधानी बरतें,
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
भौतिक सुख में गिरावट आएगी। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा।
गृह क्लेश के चलते स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे जिससे वो अपने फील्ड पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
यंग जनरेशन को अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।
आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
बिजनेस में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है, लेकिन दोपहर बाद कुछ बाधा आएगी।
इम्पोट-एक्सपोट बिजनेस में विदेशी कंपनियों के साथ व्यापार करने या फिर विदेशी उत्पादों की बिक्री करने वाले बिजनेसमैन को लाभ मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा और आप अपने पेंडिंग वर्क को पूरा करने का प्लान बना सकते हैं, दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।
ऑफिस में फाइल और दस्तावेज बहुत संभाल कर रखें।
जीवन की सार्थकता हरेक परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में है, इस विकेंड पर आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे, विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी।
अपने कर्म के साथ कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का ध्यान फिटनेस पर रहेगा।
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन आप स्वच्छता का पूरा ध्यान रख सकेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
बिजनेस में मेहनत के दम पर नाम रोशन करेंगे साथ ही बिजनेस से रिलेटेड कुछ पेशेवर मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके और पार्टनर के प्रयासों से बिजनेसमैन के धन की स्थिति में सुधार दिखेगा।
कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं आपको एक्स्ट्रा वर्क सौंपा जा सकता है।
नौकरी में अचानक धन लाभ की सूचना प्राप्त करेंगे।
धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे, आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे, आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा, इस विकेंड कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है।
यंग जनरेशन को सडनली ही कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
सेहत में सुधार आएगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
मार्केट में आपके प्रोडक्ट की सराहना होगी, आप अपने प्रॉडक्ट्स और सर्विस को और बेहतर करने के प्रयास में जुट जाएं तो आपके लिए और बेहतर होगा।
फॉरेन बिजनेसमैन को धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे जिससे उनकी चेहरे की रौनक लौट आएगी।
नौकरी के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे, दिन समझदारी से बिताएं, व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें।
वर्कस्पेस पर वर्किंग वुमन का आत्मविश्वास मजबूत होगा जिससे वो प्रोजेक्ट को समय पर कंप्लीट करेंगी।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन आप पुराने जख्म न कुरेदे तो दिन और अच्छा निकलेगा, जीवन साथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।
मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।
यंग जनरेशन घर की जिम्मेदारियों को निभाने में परफेक्ट हो जाएंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
ग्रहणदोष के बनने से बिजनेस में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
फेस्टिवल सीजन के बाद सडनली पार्टनरशिप बिजनेस में मंदी का सामना करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है।
वर्कप्लेस पर किसी से किसी बात को लेकर किसी से मनमुटाव होगा बात हाथापाई तक आ सकती है।
पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी, आपका जीवन साथी अनैतिक कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन गपशप में अपना समय बर्बाद करेंगे। “दुनिया में 40 प्रतिशत से भी अधिक लोग अपना समय व्यर्थ की बातों में बर्बाद करते है जिनको समय की कीमत पता नहीं होती। समय वह साधन है जो आपको सक्सेज़ दिलाता है और फेलिर्यस भी। सफल होने के लिए सही टाइम मैनेजमेंट का होना आवश्यक हो जाता है।“
आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं। सावधानी बरतें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों की मदद करें।
बिजनेस में कामकाज से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको खुश करेगी, दिन अच्छा रहेगा।
बुधादित्य, धु्रव, वाशि और सुनफा योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आपके हाथ किसी रिलेटिव से कोई बड़ा ऑडर प्राप्त हो सकता है।
वर्किंग वुमन ऑफिस में अच्छा काम करेगी, जिससे उनका ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा।
वर्कस्पेस पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी, प्रतिकूल परिस्थितियों को अपने अनुकूल ढाल लेने के बाद खुशी मिलना लाजमी है।
घर परिवार को समय देंगे सभी में प्रेम देखने को मिलेगा, दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी, अपने ससुराल वालों के कारण लाभ कमाने की संभावना रहेगी।
ध्रुव योग के बनने से संतान की किसी उपलब्धि से आप फूले नहीं समाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे जो उनके भविष्य को बेहतर बनाएगी।
आपकी सेहत ठीक रहेगी।
यंग जनरेशन का विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
बिजनेस-इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी, इससे आपका मन खुश होगा।
धु्रव योग के बनने से पेरेंटल बिजनेस की बागदौड़ आपके हाथ में सकती है।
नौकरी में काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
कार्यक्षेत्र के मोर्चे पर हालात सामान्य और साधारण रहेंगे।
शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी, इस विकेंड पर परिवार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में आपकी प्रशंसा होगी, भौतिक सुखों में रुचि ले सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन किसी टूर्नामेंट में सफलता के झण्डें गाड़ने में सफल होंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
यंग जनरेशन के विवाह की बात घरवालों के द्वारा चलाई जा सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेस में पार्टनर से और बिजनेस मीटिंग में दूसरों के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे।
इस समय अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है।
नौकरी में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी।
ध्रुव योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपकी शांति और विनम्रता पूर्ण व्यवहार सभी को आपकी और आकर्षित करेगा।
घर में भौतिक सुखों का आनंद लेंगे, खुशी का माहौल रहेगा, सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, वीकेंड पर फैमिली के साथ कहीं बाहर डिनर करने की प्लानिंग बन सकती है।
प्रेमी से भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को देखते हुए फ्रेंड्स के साथ दिल लगाकर पढ़ सकेंगे।
आपका पेट खराब होने की संभावना है।
यंग जनरेशन का ध्यान सोशल वर्क की तरफ हो सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी।
बिजनेस में आपकी लेट लतिफी और आलस्य के कारण ऑर्डर हाथ से निकल सकते है, अनहोनी होने का डर रहेगा।
ग्रहणदोष के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में खर्चे बढ़ने से चिंता हो सकती है, इस समय धैर्य रखना चाहिए, भविष्य की योजनाओं को सीक्रेट रखें, इस समय बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
वर्कप्लेस पर व्यर्थ की बातों में ध्यान देने से इसका असर आपकी विचार शैली पर भी पड़ेगा, जिससे मन में किसी के प्रति नकारात्मक भाव उठ सकते हैं, अप्रिय गतिविधियों में ध्यान ना दें।
नौकरी में खुद के ही अनैतिक कार्यों के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, साथ ही प्रमोशन और रोजगार संबंधित बाधाएं आएगी।
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन एनर्जी पॉवर बढ़ाने के लिए गलत संगत में पड़ सकते है, जो उनका भविष्य बिगाड़ सकता है।
यंग जनरेशन प्यार के चक्कर में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद कर सकते है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment