AAJ KA RASHIFAL 4 November 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
4 नवंबर मंगलवार, बैकुंठ चतुर्दशी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः37 तक कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज दोपहर 12ः35 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वज्र योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग व मेष, सिंह, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा दोपहर 12ः35 के बाद मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
पार्टनरशिप बिजेनस में किसी प्लानिंग के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है।
वज्र, सर्वाअमृत योग के बनने से बिजनेस में किसी नए कार्य की स्टार्ट करने जा रहे हैं, तो आपके लिए अनुकूल रहेगा।
नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से अप्रिशिएसन मिल सकता है, आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें।
वर्किंग वुमन को अपोजिट जेंडर से सहयोग मिल सकता है।
परिवार में सभी की खुले दिल से मदद करें।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स कभी भी एग्जाम का डर मन में नहीं रखकर रिविजन और सभी प्रश्नों पर फोकस करें और जो ज्यादा इंपोर्टेंट क्वेश्चन है उन्हें नोटबुक में नोट कर ले।
पुरानी बीमारी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
यंग जनरेशन फेमिली के साथ किसी प्रकार की ट्रैवेलिंग का हिस्सा बन सकते है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
बिजनेस में इनकम के मामले में दिन कुछ खास नहीं रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में संभावना है कि कुछ परिस्थितियों से आप थोड़े विचलित हो सकते है, आप उनसे निकलने के लिए प्रयास करेंगे।
कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार पर ताले मिल सकते हैं।
करियर के मोर्चे पर भी आपको मेहनत का फल कम ही मिलेगा।
परिवार में अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना चाहिए, जीवनसाथी भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है, उनकी अनदेखी ना करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को गाइडेंस की आवश्यकता होगी पर वह समय पर उन्हें नही मिल पाएंगी।
सेहत के मामले में सतर्क रहें।
यंग जनरेशन को परीवार में किसी बात को लेकर विरोध का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
गोल्ड बिजनेस में दिन आपके लिए अपनी किसी इम्पोर्टेन्ट प्लानिंग को कंप्लीट करने के लिए प्रयास र्स्टाट करने का है।
बिजनेस में काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें, सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें।
नौकरीपेशा लोगों पर कोई नया कार्यभार आ सकता है, लेकिन अधिकारियों से मदद भी मिलती रहेगी, काम करने का बढ़िया टाइम टेबल और काम करने की प्रॉपर वे आपके काम को डेडलाइन से पहले पूरा करवा सकता है।
परिवार में दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं जो उनके भविष्य को संवार सकती है।
संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योग जैसी बातों पर भी ध्यान दें, इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में नयापन आएगा।
बिजनेस में आपकी मेहनत और आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो हो सकता है पार्टनर की मेहनत और उसका भाग्य काम कर दे, एक अच्छा पार्टनर बनाइए, आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला दिन है।
बिजनेस में यात्रा से संबंधित सोच-विचार करके आगे बढ़ें।
वर्कप्लेस पर सहकर्मियों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें।
वज्र, सर्वाअमृत योग के बनने से नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रह सकेंगे।
अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा, प्यार की कमी न होने दें, परिवार में बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा।
सेहत को लेकर दिन मध्यम रहेगा।
यंग जनरेशन के पैसों से जुड़ी समस्यां दूर होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
बिजनेस में आपके सामने कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती हो सकती है।
न्यू बिजनेसमैन धन लाभ अर्जित करेंगे और कुछ अच्छी खबरें प्राप्त करेंगे।
वर्कस्पेस पर नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने का दिन लग रहा है।
नौकरी में आपको अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा।
परिवार में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे, कुछ लोगों के लिए दाम्पत्य जीवन में पुरानी परिस्थितियां छूट सकती हैं, मन में उदासी महसूस होगी।
स्टूडेंट्स के नई स्ट्रीम की ओर झुकाव का संकेत है।
यंग जनरेशन का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में आप स्वयं को कमजोर देश की तरह टेंशन से घिरे पाएंगे, दिन कुछ उथल-पुथल वाला रह सकता है।
बिजनेस में आपके लिए परिस्थिति कठिन होगी जिससे आपका ध्यान भटक सकता है, आपको पूरी एकाग्रता के साथ परिस्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे।
नौकरी में कुछ पूर्व योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है।
वर्कस्पेस पर क्षमता से अधिक काम की जिम्मेदारी लेना और काम करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है।
परिवार में किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही सुफल लाएगी, जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए निकालना चाहेंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी पर फोकस नहीं बना पाएंगे।
नींद न आने की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
यंग जनरेशन अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
वज्र, सर्वाअमृत योग के बनने से बिजनेस में दिन आपके लिए अतिरिक्त आय वाला रहेगा।
बिजनेस में आप एक असंभव परियोजना पर अपना पैसा और ऊर्जा खर्च कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगी, हालांकि राशि मामूली होगी पर धन की आमद संभव है।
वर्कस्पेस पर आपके आइडिया और प्लान जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
नौकरी के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है, इनोवेशन, प्रायोरिटी और चेंजेस को खुशी से अपनाएं, आपकी ग्रोथ निश्चित रूप से होगी।
परिवार में अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें, आप अपने माता-पिता और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के प्रयास सार्थक रहेंगे।
यंग जनरेशन को किसी कार्य में परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में इम्पोटेंट डिसीजन लेने के लिए दिन अच्छा है, आपके लिए दिन वज्र, सर्वाअमृत योग के बनने से प्रोफेशनल तौर पर काफी अच्छा साबित हो सकता है।
बिजनेस में यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला रहेगा जो आपके बेहतर भविष्य को संवारेगा।
वर्कस्पेस पर आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे।
परिवारजनों के साथ खुशियों से भरा दिन रहेगा, दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचेंगे जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो।
करियर को संवारने के लिए स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने-अपने क्षेत्र पर ध्यान देंगे।
सेहत को लेकर हल्का फिवर आपकी परेशानियों का बढ़ा सकता है।
यंग जनरेशन दिन मध्यम फलदायी रहेगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़े एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है।
पार्टनरशिप बिजनेस में दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
नौकरी में अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य से सभी को अपनी और आकर्षित करने में सफल होंगे। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
संतान के भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा, परिवार में अपने रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं।
सेहत के मामले में दिन अच्छा गुजरेगा।
यंग जनरेशन स्वयं को परिस्थिति के हिसाब से ढालें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में दिन आपको कुछ मामलों में प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रखने वाला है, अपनी कार्यशीलता के चलते कार्यक्षेत्र में दूसरों को पीछे छोड़ना चाहेंगे पर यह संभव नहीं हो पाएगा।
बिजनेसमैन के मार्केट से पेमेंट वगैरह अभी रुक सकती हैं, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।
वर्कप्लेस पर सीनियर के द्वारा वर्कलोड बढ़ाया जा सकता है।
नौकरी में काम करने के मामले में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है।
परिवार की किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें जिससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन में ऊर्जा की कमी नहीं है, जरूरत रहेगी उस ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने की।
सेहत में सुधार मुश्किल लग रहा है।
यंग जनरेशन की वित्तीय स्थिति डामाडोल हो सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
इंडस्ट्रियल बिजनेस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों, जब तक आपको मार्केट के उतार-चढ़ाव के बारे में पूरी जानकारी नहीं हो, तब तक डिसीजन लेना गलत सिद्ध हो सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में वित्तीय लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।
नौकरी में आपके आइडियाज बहुत सराहनीय रहेंगे किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता होगी।
वज्र, सर्वाअमृत योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपको अपने आसपास के लोगों या टीम के सदस्यों से काफी मदद मिल सकती है।
रिश्तों में दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करेंगे तभी कोई मसला हल होगा, आप किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
ये दिन कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए कुछ बढ़िया रह सकता है।
घर में यंग जनरेशन के विवाह की बात हो सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
वज्र, सर्वाअमृत योग के बनने से बिजनेस मीटिंग में आपकी पकड़ बेहतर होने से से आप नए ऑडर लेने में सफल होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे।
नौकरी में आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है।
वर्कस्पेस पर किसी सहकर्मी द्वारा की गई गलती को माफ कर दें।
परिवार से सम्बन्धित व्यर्थ चिंता न करें, दाम्पत्य जीवन में परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट, लर्नर एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी।
आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे।
यंग जनरेशन को बिजनेस से जुड़ने के लिए कहा जा सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment