AAJ KA RASHIFAL 13 November 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
13 नवंबर गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः35 तक मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः38 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग व मेष, सिंह, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
ऐन्द्र योग बनने से वर्कप्लेस पर आपको कामकाज में अधिक भागीदारी दिखानी होगी, तभी आप बॉस की नजरों में आ सकेंगे।
जॉब में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। वर्कप्लेस पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे।
बिजनेसमैन किसी अपरिचित या अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह पर काम करने से बचें, वरना कोई गलत डील तय हो सकती है।
स्टूडेंट्स को सफलता हासिल करने के लिए हार्डवक्र करना पड़ेगा, तब जाकर उन्हें सफलता हासिल हो सकेगी।
दिन आपके लिए बड़प्पन दिखाने का दिन है, इसलिए यदि घर के छोटों से कोई गलती हो गई है तो उसे माफ कर उन्हें दोबारा न करने की सलाह दें।
वाशि योग से लव-लाइफ में लव और पीस भरपूर रहेंगे।
आप अपनी गुप्त बातें किसी के भी साथ साझा करने से बचें, कुछ बातों का गोपनीय रहना जरूरी है।
ड्राइव करते समय अलर्ट रहें साथ ही ट्रैफिक रूल्स का पालन भी करें क्योंकि वाहन दुर्घटना होने के आसार है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
वर्कप्लेस पर वर्कलोड के प्रेशर को लेकर कोई फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।
जॉब में बनते बनते काम के रुकने के आसार हैं किसी के साथ अनबन हो सकती है, आप पेशेंस से काम लें।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष बनने से बिजनेस में मैन पावर एंड मार्केट की कुछ परेशानियों को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है, परेशानी बढ़ने पर अपना धैर्य न खोएं।
बिजनेसमैन लोन लेने के लिए विचार बना रहे हैं उन्हें अभी कुछ समय का और इंतजार करना होगा, समय अनुकूल न होने से लोन पास होने में विलंब होगा।
प्रेशर के मध्य भी आप रिलेशन को बेहतर निभाने के चलते सभी के चहेते बनेंगे और छोटो के रोल मॉडल भी बनेंगे।
फैमिली लाइफ में आप अपनी इनकम के हिसाब से सेविंग एंड एक्सपेंडिचर के बीच तालमेल बना कर ही काम करना होगा अन्यथा आपका बजट बिगड़ जाएगा। कुछ पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी पर आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट्स और स्पोर्ट्स पर्सन्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
बीमार होने पर डॉक्टर से परामर्श किए बिना कोई दवा न लें, अन्यथा समस्या हो सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद करें।
वर्कप्लेस पर ऑफिस के कार्यों में किसी प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से प्रेजेंटेशन करने के कारण सभी आपकी तारीफ करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को काम करने की प्रक्रिया में कुछ बदलाव लाने होंगे, अपनी कार्य प्रणाली को ऑफिस की कार्य प्रणाली के अनुसार बनाने का प्रयास करें।
बिजनेस ठीक चलेगा, लाभ होगा लेकिन दोपहर बाद अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे जिससे आपकी परेशानियों में इजाफा होगा।
ऐन्द्र योग बनने से बिजनेस में कोई बड़ा ऑडर मिलने से आपकी कमाई में बढ़ोतरी की प्रबल संभावनाएं है।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है इसलिए उत्साह और आनंद के साथ प्रैक्टिस करते हुए ट्रैक पर समय बिताने का प्रयास करें।
परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। यह समय दाम्पत्य को समर्पित करने का है।
सुनफा योग से स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन में आ रहें व्यवधानों से मुक्ति मिलेगी, हायर एजुकेशन की चाह रखने वाले के सपने पूरे होते नजर आ रहे हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य बीतने वाला है, परेशानी वाली कोई बात नहीं है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेंगे।
एमएनसी कंपनी में कार्य कर रहे पर्सन को करियर के बेहतर मौके मिलेंगे, जिसमें वह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने में सफल होंगे।
ऐन्द्र योग बनने से करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
बिजनेसमैन ज्ञान और साहस के दम पर कारोबार का विस्तार करने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन को किसी न्यू कंपनी से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जिसके चलते उन्हें अपेक्षित लाभ होने की संभावना है। लेकिन आप लेन-देन में सावधानी रखें।
स्टूडेंट्स के आई टी सेक्टर में करियर बनने की प्रबल संभावनाएं है।
आनन्दादि योग से फैमिली में सभी लोग आप से खुश रहेंगे, जिस कारण सभी बड़ो से स्नेह और सहयोग मिलेगा।
लाइफ पार्टनर के साथ कम्यूनिकेशन गेप न होने दें, काम के बाद का समय उनके साथ व्यतीत करें और यदि संभव हो तो कहीं बाहर घूमने भी जाए।
खानपान को लेकर सजग रहें डाइट चार्ट के अनुसार डाइट ले अन्यथा डेफिशियेंसी की वजह से कई बीमारी शरीर में पनप सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
वर्कप्लेस पर कार्य करते समय आलस्य से दूरी बनाकर रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।
कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वर्कप्लेस पर काम करने के लिए एक सकारात्मक दिन बीतने की संभावना है।
बिजनेसमैन किसी भी स्थिति में धैर्य न खोएं, धंधे में लाभ हानि तो चलती ही रहती है किंतु धैर्य खोने पर नुकसान भी उठा सकते हैं।
ऐन्द्र योग बनने से संतान की स्टडी एंड करियर की ठोस प्लानिंग करें, साथ ही उसे भी अपने करियर के बारे प्लानिंग बनाने के लिए प्रेरित करें।
आपको अत्यधिक टेक्नोलॉजी के प्रयोग से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
सुनफा योग से वर्क से फ्री होकर खाली समय घर के सदस्यों के साथ व्यतीत करने की कोशिश करें।
सेहत के मामले में जितना हो सके मोबाइल एंड टी.वी से दूरी बनाए वरना आंखों में दर्द और जलन की समस्या सामने आ सकती है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेगे होने से बढ़ेंगे खर्च रहे सावधान।
वर्कप्लेस पर आपको अपने कामकाज को लेकर सतर्क रहना चाहिए, आपके बॉस आपके काम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
सबोर्डिनेट्स को साथ लेकर चलने वाले ऑफिसर्स, सक्सेस, प्रमोशन और पॉपुलैरिटी सब पा सकते हैं इसलिए आप अपने व्यवहार में बदलाव लाएं साथ ही मन में दूसरों के प्रति गलत सोच न रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेस करने वाले लोग नई योजनाएं बना सकते हैं पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं।
बिजनेसमैन के पास यदि बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम है, तो अलर्ट रहे, हडड़बड़ी में गलती होने की संभावना अधिक होती है।
आप अपने व्यवहार की कमियां जानकर उसे दूर करने की कोशिश करें, इसके साथ ही उन्हें व्यवहार को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। “अच्छे व्यवहार का आर्थिक मूल्य भले ही न हो, लेकिन अच्छा व्यवहार करोड़ो दिलों को खरीदने की ताकत रखता है।”
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष बनने से प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द से सारा दिन परेशान हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स इनवॉयमेंटल डिस्ट्रेक्शन के चलते स्वयं को असमंजस में पाएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
आनन्दादि योग से आपके किसी बेहतर कार्य को लेकर गवर्नमेंट डिपार्टमेंट की ओर से आपको मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
ठनेपदमे म्गचमदक बिजनेस एक्सपेंड कररने के लिए आप एक्सपिरिंयस टीम हायर कर मार्केट के बारे में इंर्फोमेशन कलेक्ट करने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएं।
बिजनेस में नई प्लानिंग पर काम हो पाएगा। यदि योजनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो क्रियान्वित ही शानदार कीजिए।
वाशि योग से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स करंट अफेयर को अच्छी तरह से घोटठ ले एग्जाम में प्रश्न आने की संभावना है, इसलिए जो भी पढ़े अच्छे से पढ़ें।
जीवनसाथी को टाइम दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा। विवाह के लिए सोच-समझकर जवाब दें, उससे पहले सभी पहलुओं पर गहराई से विचार कर लेना अच्छा रहेगा।
आप यदि स्वयं का आकलन करेंगे तो वह समझ पाएंगे कि उन्होंने अपना कीमती व्यर्थ गंवा दिया, इसलिए इसे और व्यर्थ न करते हुए सही कामों में खर्च करें।
सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है, बेफिक्र होकर दिन को एंजॉय करें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
वर्कप्लेस पर हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लें, इससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और समय भी बचेगा।
ऐन्द्र योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन की समझदारी और साहस का मेल उन्हें कार्यस्थल के साथ-साथ अन्य जगहों से भी सराहना दिलाएगा।
बिजनेस में आपके हाथ अच्छा खासा मुनाफा हाथ लग सकता है।
आपका मन काफी शांत रहेगा, और खुद में सकारात्मक महसूस करेंगे।
बात करें फैमिली की तो आप अपनों के साथ गैरों जैसा व्यवहार न करें उन पर विश्वास करें। ऐसा करने से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है।
सुनफा योग से लाइफ पार्टनर के साथ अपने संबंध मजबूत रखें क्योंकि लाइफ के मुश्किल दौर में लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
स्टूडेंट्स के लिए समय का सदुपयोग जरूरी है, कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को परिश्रम और बढ़ाना होगा।
ब्लड प्रेशर पेशेंट अपना ध्यान रखें, नियमित ब्लड प्रेशर चेक करते रहें और मेडिसिन लेने में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न करें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
वर्कस्पेस पर कोवर्कर के साथ अपना तालमेल बनाकर चलने से ऑफिस में हो रहे विवाद की स्थिति पर फूल स्टॉप लगेगा।
वाशि योग से जॉब में काम बनने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
कमिशन बिजनेस को बेहतर लाभ प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, लेकिन आप कानून के दायरे में रह कर ही सारे कार्य करें, तो आपके लिए दिन और भी बेहतर रहेगा।
आनन्दादि योग से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के रिजल्ट पक्ष में आने से उनको अपनों से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है, जिसे पाकर वह खुशी से झूमते नजर आएंगे।
फैमिली में भाइयों के साथ समय व्यतीत करें, उनके साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने से आपको किसी बेहतर निर्णय पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
सेहत के मामले में यदि आपका पेट सही तो आपके आधे रोग तो ऐसे ही खत्म हो जाते हैं, इसलिए आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में सावधानी बरते।
वर्कप्लेस पर कंसंट्रेट होकर कार्य करना होगा, वरना कार्य में त्रुटि पाए जाने पर बॉस एंड सीनियर से डांट-फटकार के साथ-साथ वेतन में कटौती की खबर भी मिल सकती है।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष बनने से नौकरी में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ प्रतिकूल खबरें हैरान कर देंगी।
बिजनेसमैन कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें, निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स पुरानी गलती से सीखकर उसे दोहराने की भूल न करें, पुनः वही गलती करने पर घरवालो से माफी नहीं मिलेगी।
स्टूडेंट्स के मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।
परिवार में अधिकतर मौन रहें और जो होता है उसे होने दें। आपका काम बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा।
हिमोग्लोबिन कम होने से स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका दिख रही है, सचेत रहें और ब्लड बढ़ाने वाली चीजों का अधिक सेवन करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
ऑफिशियल वर्क में गलती की गुंजाइश न रखें, काम करते समय सावधानी बरतें यही आगे आपके वेतनवृद्धि और पदोन्नती के द्वारा खोलेगा।
सुनफा योग से बिजनेस में आकस्मिक फायदा और तरक्की हो सकते है।
वर्कप्लेस पर कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप दोनों की आपसी बॉन्डिंग के चलते बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
आपके कंधों पर फैमिली की रेस्पोंसिबिलिटी आ सकती है, रेस्पोंसिबिलिटी को भार कतई न समझे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में हमसफर द्वारा आपके योगदान की सराहना की जाएगी।
ऐन्द्र योग बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट्स और स्पोर्ट्स पर्सन्स प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
डायबिटीज पेशेंट है तो इससे संबंधित दिक्कतों को लेकर अलर्ट रहें, साथ ही मीठा खाने से भी परहेज करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में रहेंगे जिससे ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
सेल्स मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं, वे अपनी बात प्रभावी ढंग से रखकर लक्ष्य पाने में सफल होंगे।
ऐन्द्र योग बनने से बिजनेसमैन की पिछली चल रही प्लानिंग सफल होती दिखाई दे रही है, जिसके चलते उनके आर्थिक ग्राफ में बढ़ोतरी होगी।
वर्कप्लेस पर कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है जिससे प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रसन्न मन से आगे भी आप अपने काम को बहुत अच्छे से कर पाएंगे, बस इस सिलसिले को बनाए रखिए। जॉब में मान-सम्मान मिलेगा।
बिजनेसमैन को डील से संबंधित मामलों में सही फेसले लेने होंगे, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।
पॉलिटिशियन या सोशल लाइफ में रहते हुए खुद को लोगों से जोड़ने का प्रयास करें।
आनन्दादि योग से परिवार में नई योजनाएं बनेगी। आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें।
हेल्थ के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न करें, हेल्थ का विशेष ध्यान रखें, बाहर की चिकनाई युक्त और मसालेदार खानपान से परहेज रखें।
लेक ऑफ फिजिकल एक्टिविटी के चलते र्स्पोट्स पर्सन अपने फील्ड पर प्रोपर कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment