AAJ KA RASHIFAL 3 November 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
3 नवंबर सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः06 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, हर्षण योग का साथ मिलेगा अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग व मेष, सिंह, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
विष दोष के बनने से बिजनेस में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, बिजनेस से रिलेटेड कोई दुखद समाचार मिल सकता है।
व्यवसाय ठीक नहीं चलेगा, दौड़धूप अधिक होगी, धैर्य रखें, लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के बनते कामों में अड़चनें आएंगी।
वर्कप्लेस पर विरोधियों की चाल के चलते आपको किसी बड़े प्रॉजेक्ट से हटाया जा सकता है।
करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी।
परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा, अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन मौन धारण कर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
बात करें सेहत की तो पुरानी व्याधि उठ सकती है जो आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है।
यंग जनरेशन पर किसी तरह की लीगल कार्यवाही हो सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
हर्षण योग के बनने से व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, आपने बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह लोन जल्द ही आपको मिल सकता है।
लेकिन पार्टनरशिप बिजनेस में दोपहर बाद आपसे कुछ गलत हो सकता है जिसके कारण आपके हाथ से ऑर्डर निकल सकता है।
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे, जॉब में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगें और किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा।
यंग जनरेशन को थकान महसूस होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की फिल्म और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी जो उनकी सफलता में बाधक बनेगी।
बात करें सेहत की तो ज्यादा देर तक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर समय बिताने से आंखों में जलन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा, लवर की बातें आपको सुकून देगी।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
आपकी समझदारी से पार्टनरशिप बिजनेस ठीक चलेगा, लाभ होगा।
बिजनेस में आपके सामने कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे, जिससे आपका ध्यान बिजनेस पर नहीं हो पाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
वर्किंग वुमन के वर्कस्पेस पर कोवर्कर से मतभेद हो सकते है, अलर्ट रहें।
आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा, आपका केयरिंग रवैया जीवनसाथी का दिल जीत लेगा, जीवनसाथी को टाइम देंगे तो घर में आनंद का माहौल बनेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
यंग जनरेशन को पार्ट टाइम जॉब हाथ लग सकता है।
पॉलिटिशियन को पार्टी के किसी कार्य से टै्रवलिंग करनी पड़ेगी।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
हर्षण योग के बनने से बिजनेसमैन के मार्केट से बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में व्यावसायिक यात्रा सफल होने से व्यवसाय में वृद्धि होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है, प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
वर्किंग वुमन को अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए, थकान महसूस होगी, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यंग जनरेशन आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें, यह समय परिवार को समर्पित करने का है।
बात करें सेहत की तो शरीर में थकान और आलस्य महसूस करेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
बिजनेस के लिए भूमि इत्यादि खरीदने की प्लानिंग किसी कारणवश पोस्टपोन करनी पड़ेगी, निराशाजनक विचारों से मन अशांत रहेगा।
पॉलिटिक्स के चलते कोई गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्ट्स बिजनेसमैन के हाथ से निकल सकता है।
वर्कप्लेस पर अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए किसी कार्य को एकाग्र होकर करें। विष दोष के बनने से एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा आप ऑफिस में किसी भी प्रकार के विवाद में सम्मिलित नहीं होवें।
संतान की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं, चिंता तथा तनाव बने रहेंगे, आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का अपने क्षेत्र में मन नहीं लगेगा।
दांत में तकलीफ महसूस कर सकते हैं।
यंग जनरेशन किसी प्रकार के कानूनी विवाद में फंस सकते है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
ग्रहों का साथ मिलने से व्यापार में आ रही कानूनी अड़चन दूर होगी, व्यवसाय ठीक चलेगा।
बिजनेसमैन कॉम्पिटिशन के बाद भी मार्केट में आप अपना सिक्का जमाने में सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, जल्दबाजी से बचें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी सहकर्मी का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है। अपने विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे।
दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है।
बात करें प्रेम जीवन की तो बदलते मौसम को देखते हुए लवर के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स करियर को ब्राइट करने के लिए अभी से ही स्टडी में जुटे रहेंगे।
सेहत के मामले में ऋतु परिवर्तन के चलते शारीरिक कष्ट संभव है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगी।
बिजनेसमैन बुद्धि और चतुराई से ऑनलाइन बिजनेस में लाभ की प्राप्ति होगी।
हर्षण योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
जॉब में मान-सम्मान मिलेगा, अब आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वर्किंग वुमन के अथक प्रयासों से कंपनी को कोई बड़ा प्रॉजेक्ट मिल सकता है।
यंग जनरेशन अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी, सुख के साधन प्राप्त होंगे, जीवनसाथी से तालमेल बढ़िया रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर नई योजना को धरातल पर लाने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
सेहत के मामले में आरोग्य बना रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स को पढ़ाने के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप आत्मविश्वास से काम लेंगे जिससे बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा। फेस्टिव सीजन के बाद भी बिजनेसमैन के लाभ के अवसर हाथ आएंगे, शत्रु पराजित होंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के जॉब में बेहतर कार्य को लेकर उन्हें अवार्ड दिया जा सकता है, उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
संतान से आपको हौसला मिलेगा, अभी आप अपने बाहरी रूप को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं जो परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं।
प्रेमी के साथ शॉपिंग या मूवी देखने की प्लानिंग बन सकती है।
यंग जनरेशन का मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में अपने फायदे के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य को तय समय पर पूरा करने का प्रयास नहीं कर सकेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में टैक्स रिटर्न आदि कार्य समय पर कम्पलीट नहीं कर पाएंगे जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
वर्कस्पेस पर समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट में अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, साथ ही विवादों से दूरियां बनाए रखनी होगी।
यंग जनरेशन को सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है।
बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
विष दोष के बनने से फैमिली प्रॉपर्टी को लेकर किसी प्रकार का विवाद हो सकता है।
निरोगी काया के लिए के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेस में समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है, अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।
बिजनेसमैन किसी परियोजना पर अपना पैसा और ऊर्जा खर्च कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगी।
वर्कस्पेस पर अपने बेहतर कार्य से आप दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।
रोजगार में वृद्धि होगी, दिन सुकून से गुजरेगा, जल्दबाजी से बचने की कोशिश करें।
परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा, प्रभु का ध्यान मानसिक सुकून देगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स सफलता हासिल करेंगे।
प्रेमी संग शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है।
बात करें सेहत की तो आपको सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
पुस्तैनी बिजनेस में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको अपने ऊपर से कुछ भार कम लगेगा।
फेस्टिवल सीजन के बाद अब बिजनेसमैन को मार्केट के साथ-साथ बिजनेस पर भी फोकस करना होगा।
कार्यक्षेत्र पर विवादों से दूरी बनाते हुए शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
अन एंप्लॉयड पर्सन के जॉब के चांसेज बन सकते है, रोजगार में वृद्धि होगी।
यंग जनरेशन सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें, अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा, मां की सेहत में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
लवर को फैमिली से मिलाने की मंशा बन सकती है।
स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
हर्षण योग के बनने से बिजनेस ठीक चलेगा, आय बढ़ेगी।
लेकिन पार्टनरशिप बिजनेस में और अधिक मुनाफा कमाने के लिए दोनों को स्मार्ट वर्क करना होगा।
नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं, शुभ समाचार प्राप्त होंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अलर्ट रहना होगा, क्योंकि आपके प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे जो आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट कर सकते है।
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, बाहर जाने का मन बनेगा लेकिन किसी कारणवश अपना प्लान केंसिल करना पड़ेगा, परिवार के किसी दूर रह रहे मेम्बर से विडियो कॉलिंग से जुड़ सकेंगे।
यंग जनरेशन लव के चक्कर में पड़ सकते है।
स्टूडेंट्स के करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
बदलते मौसम को देखते हुए श्वास संबंधित तकलिफ हो सकती है।
प्रेमी के साथ जल्द ही डेट की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment