AAJ KA RASHIFAL 15 November 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
15 नवम्बर शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः35 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग व मेष, सिंह, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा अलसुबह 03ः52 के बाद कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में रहेंगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में कई दिनों से रुके हुए कार्य पार्टनर की मदद से पूरे हो सकते हैं। धन लाभ भी होगा।
बिजनेसमैन की सफलता ही आपसे प्रतिस्पर्धा रखने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे करने का काम करेगी, इसलिए अन्य बातों की जगह अपना पूरा फोकस कार्यों पर ही रखें।
विष्कुम्भ योग के बनने से कार्यस्थल पर दोस्तों के साथ समय बीतेगा, अपने मन की सुने तो सब ठीक रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को घर हो या बाहर सभी जगहों पर बैलेंस बनाए रखना होगा, तभी आप जीवन का आनंद ले सकेंगे।
ऑफिस के कार्य को करने पर फोकस करिए कार्य धीरे-धीरे होते चले जाएंगे।
आनन्दादि योग से दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में आ रही अड़चने दूर होगी।
अभिभावक संतान को अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ एडिशनल एक्टिविटी भी सिखाए, जिसका उन्हें भविष्य में लाभ मिल सके।
स्टूडेंट्स का ज्यादातर समय फालतू कामों में निकल सकता है, स्टूडेंट्स के उनके क्षेत्र में पकड़ कमजोर हो सकती है।
पेट दर्द से भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। भोजन में सावधानी रखें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं.
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
बिजनेस मीटिंग में वार्तालाप करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तो आपके लिए बेहतर होगा, वाणी के चलते आपके हाथ कुछ नए ऑर्डर किसी और के थ्रु मिल सकते है।
सुनफा योग से यदि आप न्यू बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं, तो बिजनेस रिलेटेड पर्सन की सलाह लेने के बाद ही कार्य की शुरुआत करें।
कार्यस्थल पर छोटी-छोटी समस्याएं सामने आ सकती है। एम्प्लाइज कई नए मामलों में उलझ सकते है।
ऑफिस में आप अपने कार्य में इतने मग्न न हो जाए कि डेटा सेव करना ही भूल जाएं, डेटा बहुत संभालकर रखें, मिस्प्लेस होने की आशंका है।
दाम्पत्य जीवन और रिलेटिव किसी अन्य को लेकर जलन की भावना हो सकती है।
स्टूडेंट्स तनाव में रहेंगे। कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है।
परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है, तैयार रूपरेखा के आधार पर पूजन का आयोजन जल्दी ही करें।
वाशि योग से अपना लक्ष्य सामने रख कर कठिन परिश्रम करें तभी उन्हें मनोवांछित सफलता की प्राप्ति हो सकेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
बिजनेस में खर्चा ज्यादा होने से आपका मन नहीं लगेगा। जो भी बात मन में आएगी, आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे। कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें।
नेगेटिव प्लेनेट्स बिजनेसमैन की वाणी को कठोर और क्रोध को बढ़ाने का कार्य कर सकती है, जिस कारण आपके ग्राहक के साथ संबंध भी खराब हो सकते हैं।
कार्यस्थल पर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपकी अनबन हो सकती है, आप अपने कार्यों को जल्दी सुलझाने में नाकामयाब होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन कार्य न बनने पर मन शांत रखें, क्योंकि क्रोध करना परेशानी को और बढ़ाएगा।
जीवनसाथी और रिलेटिव से की बातों से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अनबन भी हो सकती है।
आपको अकारण भय से ग्रसित होने की बजाय परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता लानी होगी।
विदेश में अध्ययनरत विद्यार्थी को अध्ययन में कठिन परिश्रम करना होगा।
थकान और आलस्य ज्यादा होने से सेहत में सुधार कम देखने को मिलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम व साहस में होगी वृद्धि।
विष्कुम्भ योग के बनने से ऑफिशियली कामों को लेकर बॉस के साथ मीटिंग हो सकती है, ऐसे में आपको उनके समक्ष अपने सुझाव रखने का मौका मिलेगा।
बिजनेस में पिता की मदद मिलने से फायदा होगा नए कान्ट्रेक्टस भी हाथ लगेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली वर्क में क्षमता का बखूबी उपयोग करेंगे साथ ही महत्वपूर्ण कार्यों में बड़े अधिकारियों का मार्गदर्शन भी लेते हुए नजर आ सकते हैं।
कार्यस्थल पर किए गई मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। लेकिन एम्प्लाइज को दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा।
जीवनसाथी और रिलेशनशिप से किसी पुराने वाद-विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़ेगी। न की अपने भाग्य पर छोड़ दे।
आपको नए लोगों से मेल-मिलाप बढ़ाने की कोशिश करनी है, संपर्क जितने मजबूत होंगे आगे चलकर आप उतने ज्यादा ही लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य को लेकर संतुलित खान-पान का ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है, कस्टमर की संख्या बढ़ने से अपेक्षित लाभ होने की संभावना है।
जिन बिजनेसमैन ने लोन के लिए अप्लाई किया था, उन्हें इससे जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, बिजनस में आपकी इनकम और खर्चा बराबर रहेगा।
कार्यस्थल पर आपके संतुलित रवैये से आप सभी का मन जीतने में कामयाब होंगे। एम्प्लाइज आप काफी उत्साहित होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन टीम को लीड करने वाले लोग अधीनस्थ की छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाने के लिए तैयार रहें।
दाम्पत्य जीवन और रिलेटिव के साथ आपके संबंध थोड़े चंचल रहेंगे।
वाशि योग से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है, किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
र्स्पोट्स पर्सन को उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है, हौसले बुलंद होते है, तो जीत को भी सिर झुकाना पड़ जाता है।
फ्रेंड्स, टिचर और पेरेंट्स से अध्ययन में सहायता मिलने सफलता की और बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य में छुट-पुट बदलाव देखने को मिल सकते है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
बिजनेसमैन को नीतिगत निर्णय लेते समय ध्यान रखना होगा, कोशिश करें कि कम रिस्क वाले ही कदम उठाए।
सुनफा योग से कार्य यदि अधिक है तो खर्च की चिंता न करते हुए बिजनेसमैन को बिजनेस में कुछ एंप्लॉयड पर्सन को शामिल कर लेना चाहिए, बिजनेस में समय के साथ सब ठीक होता जाएगा।
कार्यस्थल पर खर्च करने के मौके पर कंजूसी करने से आपको ही परेशानी होगी। यात्रा के लिए एम्प्लाइज का दिन ठीक होगा।
एंप्लॉयड पर्सन काम संबंधी हर छोटी-छोटी बात का अवलोकन करें, इससे आप कमियों को भांप कर उसे सुधार सकेंगे।
दाम्पत्य जीवन और रिलेटिव को अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा।
स्टूडेंट्स अध्ययन में किसी भी तरह की नादानी न करें।
आनन्दादि योग से पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, फिर चाहे भले ही वह किसी रिश्तेदार के यहां जाना क्यों न हो।
एसिडिटी या पेट दर्द से परेशान हो सकते है।
लक्की कलर लाइट येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे होने से लीगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
नई डील में विरोधियों द्वारा रुकावटें खड़ी जाएगी जिससे आपका बिजनस की तरफ झुकाव कम होगा।
बात करें बिजनेसमैन की तो लेनदेन के समय सजग रहना होगा, कोशिश करें की बड़े ट्रांजेक्शन न हो।
कार्यस्थल पर आपका मन कई तरह के मामलों में उलझ सकता है, आपकी कई परेशानियां बढ़ सकती हैं।
कार्यस्थल पर कोवर्कर के लीव पर होने से उसके सारे कार्य आपको करने पड़ सकते है।
नये रिश्तों में जल्दबाजी न दिखाएं, जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत भी हो सकता है।
दाम्पत्य जीवन और रिलेटिव से से सलाह लेने के बाद ही किसी बात को आगे बढ़ाएं।
स्टूडेंट्स की अध्ययन से रिलेटेड लम्बी यात्रा हो सकती है।
अपनों का विश्वास टूटने न पाए, ऐसे में दूसरों की गुप्त बातों को अपने तक ही सीमित रखने का प्रयास करना होगा।
स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बढ़ सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनसमैन को सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी पक्ष आपकी कमजोरियों का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
बिजनस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कोई पुराना काम निपट सकता है।
सुनफा योग से नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन की स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है, फिर से आप अपने काम को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें।
दाम्पत्य जीवन और रिलेटिव के साथ आपका दिन अच्छा बितेगा। साथी के संतुलित रवैये से दिन यादगार बनेगा।
आप मन को शांत रखें, हो सकता है दूसरों की बातों को सुनकर आप परेशान हो जाएं।
विष्कुम्भ योग के बनने से जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स जो टीचिंग लाइन में रूचि रखते हैं उनको अब तैयारी में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए, जल्दी ही आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है।
बात करे लव-लाइफ की तो अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल है, यदि किसी को पसंद करते हैं तो अब और देर नहीं करनी है।
आपकी सेहत में पहले से सुधार हो सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
बिजनेसमैन का दिन लाभदायक रहेगा, क्योंकि उनके सोचे कार्य समय पर कंप्लीट होंगे।
वाशि योग से बिजनेसमैन आर्थिक मामलों में योजना बना सकते हैं साथ ही धन लाभ होने की भी संभावना दिखाई दे रही है।
कार्यस्थल पर आपकी बातों से ऑफिस स्टाफ हँसी का माहौल बन सकता है, आप अपने कार्य को लेकर संतुष्ट होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए वर्कप्लेस पर परिस्थिति अनुकूल रहेगी, जिससे वो अपने कार्य को समय पर करने में सफल होंगे।
दाम्पत्य जीवन और रिलेशनशिप में किसी की आलोचना न करें।
विष्कुम्भ योग के बनने से स्पोर्ट्स पर्सन को अपना उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिल सकती है, उन्हें इसी तरह मेहनत और ध्यान से काम करते रहना होगा।
स्टूडेंट्स का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का सपना पूरा हो सकता है।
पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। मसालेदार भोजन करने से बचने की कोशिश करें।
ऐसी महिलाएं जो घर के साथ काम भी संभालती हैं, उनके लिए आज कार्यभार कुछ कम होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेस में कुछ खास मामलों में आपकी नादानी या लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
आनन्दादि योग से बिजनेसमैन को नये माल की खरीददारी पर ध्यान देना है, इससे अच्छा मुनाफा मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को चापलूस लोगों के प्रभाव में आने से बचना है, अच्छा होगा कि आप कार्य पर ही फोकस करें, कार्यस्थल पर फालतू की राजनीति के चक्कर से दूर रहे।
कार्यस्थल पर काम की स्थिति संतोषजनक रहेगी लेकिन कार्य को लेकर थोड़ा भार महसूस कर सकते हैं।
पेरेंट्स की बातों का पालन करें, करियर के लिहाज से आने वाले समय में उनकी सलाह लाभप्रद होगी।
जीवनसाथी और रिलेशनशिप में आपकी किसी बात को लेकर उग्र हो सकते है। धैर्यपूर्वक अपनी बात को रखें।
सुनफा योग से ऐसे युवा जो विदेश में स्टडी एंड जॉब करने के इच्छुक है, उन्हें इस दिशा में प्रयासों को तेजी से बढ़ाना है।
र्स्पोट्स एक्टिविटी को देखते हुए बेहतर परिणाम को लेकर र्स्पोट्स पर्सन पर कोच का प्रेशर रहेगा।
सेहत को लेकर सचेत हो जाएं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बिजनस में कोई नया कार्य शाम के समय करने से बचें। घर-परिवार के माहौल से थोड़ी टेंशन जरूर हो सकती है।
व्यापारिक योजनाओं को बनाते समय कोई बाहरी व्यक्ति न हो, इस बात का खास ध्यान बिजनेसमैन को रखना होगा, अन्यथा वो आपकी प्लानिंग मार्केट में लीक कर सकता है।
एम्पलाई को जहां तक हो सके किसी के बारे में राय देने से बचना होगा, ऑफिस में कुछ बेचैनी भी महसूस कर सकते हैं।
कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचना होगा, साथ ही कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद करने से भी बचना होगा।
एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी में घाटे का कारण आपसी मतभेद हो सकता है, ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है तो दूरियों को कम करने का प्रयास करें।
जीवनसाथी और रिलेटिव के बीच में मधुरता लाने के प्रयास में आप सफल हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स के लिए अध्ययन में दिन इतना अच्छा नहीं है जितना उन्होंने सोचा।
स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
बिजनेसमैन ने यदि हाल ही में निवेश किया है तो एकदम से लाभ की आशा न करें, थोड़ा धैर्य रखें।
बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा, समय का बदलाव आपके पक्ष में रहेगा, कोई बड़ा ऑडर उनके हाथ लग सकता है।
विष्कुम्भ योग के बनने से वर्कप्लेस पर आपकी कार्य की कुशलता को देखकर, बॉस सार्वजनिक रूप से सराहना कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्य में टेक्नोलॉजी की सहायता से अच्छा रिजल्ट देने का प्रयास करना चाहिए।
इंजीनियरिंग में अध्ययन करने वालों के लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है।
वाशि योग से स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह समय अपनी नींव को मजबूत करने वाला है, इसके लिए बेसिक ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है, ताकि नींव मजबूत हो।
आपके द्वारा वर्तमान समय में की गई कठोर मेहनत भविष्य में सफलता की कुंजी साबित हो सकती है, इसलिए मेहनत करने में कोई कसर न छोडे।
दाम्पत्य जीवन और रिलेटिव के बीच खर्चे या धन को लेकर कोई विवाद हो सकता है।
आप वाहन चलाते समय पूरी तरह सावधान रहें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment