AAJ KA RASHIFAL 5 November 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
5 नवंबर बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 06ः49 तक कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः40 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग व मेष, सिंह, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इलेक्ट्रिकल बिजनेस में व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, लोन एप्रुवल की फाइल फाइनल स्टेज से आगे बढ़ेगी।
जो व्यापारी विदेशी कंपनियों के साथ जुड़ कर कारोबार करते हैं या विदेशी कंपनियों के माल को डील करते हैं, उन्हें लाभ होगा।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से जॉब में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे, मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगें और किसी बड़ी समस्यां का हल सहज ही प्राप्त होगा।
यंग जनरेशन के शत्रु पराजित होंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
फैमिली में सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा, फिल्म और संगीत के प्रति रुचि बढेगी
स्पोर्ट्स पर्सन को टै्रक पर थकान महसूस हो सकती है।
सेहत को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में आपके किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के आसार लग रहे हैं, जो आपके बिजनेस के लिए नुकसानदायक रहेगा।
बिजनेस में कुछ परेशानियां तो आपके सामने आएगी लेकिन आप अपने बुद्धिबल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे।
वर्कस्पेस पर आपका काम सामान्य से भी कम गति से चल सकेगा।
सेल्स मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन आलस्य को लेकर परेशान रहेंगे।
परिवार के कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को आगे के लिए नहीं टालें अन्यथा आपके लिए भविष्य में कोई जटिल समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कॉम्पिपिटिटिव स्टूडेंट्स को फिजिकल प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी।
बात करे सेहत की तो आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने की प्लानिंग करें।
कारोबारियों के लिए आज अच्छी खबर है, उनके माल की खूब बिक्री होने की संभावना है।
सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से कानूनी अड़चने दूर होने से आप व्यापार विस्तार के बारे में प्लानिंग बना सकते है।
लेकिन आपको वर्कस्पेस पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, जल्दबाजी में कार्य करने से बचना होगा।
वर्किंग वुमन को कोवर्कर का फूल सपोर्ट मिलेगा।
दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, बाहर जाने का मन बनेगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा, आपका व्यवहार किसी के हृदय को चोट पहुंचा सकता है।
यंग जनरेशन घरेलू कार्य में दिनभर व्यस्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन करियर बनाने के लिए अपने-अपने फील्ड में जुटे रहेंगे।
सेहत के मामले में आप शारीरिक कष्ट से परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
बिजनेस में प्रति आपकी सजगता ऑनलाइन बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगी, लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप लेन-देन में सावधानी रखें वापस आने में काफी समय लग सकता है।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से जॉब में मान-सम्मान मिलेगा।
वर्कप्लेस पर आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
यंग जनरेशन अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
जीवनसाथी से तालमेल आपके लिए टॉनिक का काम करेगा, संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी, सुख के साधन प्राप्त होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने भविष्य को लेकर नई प्लानिंग बनाने में लगे रहेंगे।
सेहत की बात करें तो आरोग्य बना रहेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आएगी।
बिजनेस में आत्मविश्वास से काम लेते हुए आगे बढ़ेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ के अवसर हाथ आएंगे जिसको भुनाने में आप सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से आपको हौसला मिलेगा।
परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को देखते हुए अपनी स्टडी में व्यस्त रहेंगे।
प्रेमी की किसी इच्छा को पूरा करने में पूरा दिन लग जाएगा।
सेहत में सुधार आएगा।
यंग जनरेशन को किसी कार्यक्रम में कोई पसंद आ सकता है।
लक्की कलर मैरून, नं-5
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेस में अधिक समय देने के बावजूद चाही गई सफलता नहीं मिल सकेगी।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से पार्टनरशिप बिजनेस में आप दोनों को अन्य दिनों के मुकाबलें आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
नौकरी में काम करते है कुछ अनचाही गलतियां आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, धन की कमी हो सकती है।
सैलरी आने पर या मुनाफा होने पर कुछ न कुछ दान पुण्य अवश्य किया करें, इससे आय में बरकत होती है।
वैवाहिक जीवन के शांत समंदर में ज्वार भाटा अवश्यम्भावी है, धैर्य से काम लें।
आलस्य त्याग कर कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में बेहतर करने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
कमजोर हाजमा स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
बिजनेस में कार्यशैली अन्य बिजनेसमैन को कॉर्पोरेट मीटिंग में अट्रैक्ट करने के साथ प्रेरित भी करेगी।
बिजनस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है, आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा।
नौकरी में यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
वर्किंग वुमन का वर्कस्पेस पर दिन सुकून से काम करते हुए गुजरेगा।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे, जो आपके लिए भविष्य में शुभ फलदायक रहेगी।
परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, परिवार के साथ मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, जल्दबाजी से हानि संभव है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को उनके फील्ड में किए गए प्रयासों से सफलता मिल सकती है।
सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ की शत्रुता को दूर करें।
बिजनेस में कुछ नए नियम आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आप निश्चिंत होकर उन पर अमल करेंगे।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपने काम से काम रखें, ऑफिस में हो रही राजनीति से दूरियां बनाए रखने में ही आपका फायदा रहेगा।
अन एंप्लॉयड पर्सन के रोजगार में वृद्धि होगी उन्हें जॉइनिंग लेटर मिल सकता है।
परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा, नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे, शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने नोट्स संभालकर रखें कहीं एग्जाम के समय पर उन्हें ढुंढने में समय न बर्बाद करना पड़ें।
मां-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी जो आपके आत्मवश्विस को बढ़ाएगी।
सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से मार्केट में फंसा पैसा कुछ हद तक प्राप्त करने में कामयाब होंगे, व्यवसाय में आंशिक वृद्धि होगी।
वर्कप्लेस पर आपको अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए।
वर्किंग वुमन के लिए ऑफिस में सकारात्मक वातावरण बनेगा जिससे उनके कार्य समय पर कंप्लीट होंगे।
आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें, यह समय परिवार को समर्पित करने का है।
यंग जनरेशन को किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेस में मार्केट में किसी से वाद-विवाद हो सकता है, किसी बात को ज्यादा लंबी खींचने आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा, धैर्य धारण करें।
गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट में किसी अफसर के द्वारा किसी प्रकार की प्रॉब्लम क्रिएट की जा सकती है।
वर्कस्पेस पर आपसे सभी वरिष्ठ जनों की अपेक्षाएं अधिक रहेगी और संभवतया आप उनकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाएं।
नौकरी के लिहाज से दिन आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा।
परिवार में अचानक किसी की तबियत बिगड़ सकती है, कुछ न कुछ अड़चन पेश आती रहेगी, जिससे आप काफी निराश हो सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपने फील्ड में अपनी निपुणता सिद्ध नहीं कर पाएंगे जिससे वो तनाव में रहेंगे।
सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में नहीं रहेंगे सेहत को लेकर सतर्क रहें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस ठीक चलेगा जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।
लेकिन पार्टनरशिप बिजनेस में आपको किसी भी प्रकार के जोखिम से दूरियां बनाए रखने में ही आपका फायदा होगा।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी, आत्मनिरीक्षण के लिए एकांत उपयोगी होगा।
नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं, उधारी से दूरियां बनाकर रखने में ही आपके लिए फायदा रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फ्रेंड्स से विडियो कॉलिंग के जरिए जुड़ सकेंगे।
स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेस मध्यम चलेगा, कुछ खर्च भी सामने आएंगे, लेकिन आप बेझिझक उन खर्चों का सामना करते हुए आगे बढे़ंगे।
अगर आप न्यू बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है, तो सूचना एकत्र करने के बाद ही न्यू बिजनेस स्टार्ट करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है जिसके लिए उन्हें डांट पड़ सकती है।
वर्किंग वुमन का ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकता है, प्रसन्नता में कुछ कमी होगी। थकान महसूस होगी।
पारिवारिक समस्याएं बनी तो रहेंगी, लेकिन फिर भी आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा, जीवनसाथी को टाइम दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा।
अपने कूल ड्रेसिंग सेंस से अपनी जील और कॉन्फिडेंस को एक्सप्रेस कर सकेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का अपने-अपने फील्ड की तरफ कॉन्संट्रेट होना उनके भविष्य की नींव रखेगा।
स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment