AAJ KA RASHIFAL 18 November 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

18 नवम्बर मंगलवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 07ः13 तक मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग व मेष, सिंह, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग हो सकती है।
वर्कप्लेस पर यदि सीनियर गलतियों को सुधारने की सलाह देते हैं, तो उनकी बातों को अनदेखा न करते हुए उसे तत्काल ठीक करें।
पराक्रम योग से एंप्लॉयड पर्सन के लिए लाभदायक स्थिति बनेगी, आपके ज्ञान और व्यवहार से कई नए लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे।
बिजनेसमैन के कारोबार से संबंधित रुके हुए काम के पूरा होने की संभावनाएं दिख रही हैं, कार्य पूरे होते ही व्यापार में गति देखने को मिलेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन मेहनत करने से तनिक भी पीछे न हटें, कठोर मेहनत से कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता पाएंगे।
पारिवारिक सदस्य यदि आपसे नाराज हैं तो उसको मनाए और संभव हो तो उपहार भी भेंट करें।
अपने कार्य को लेकर सचेत रहें, कार्य में गलतियां कम हो इसका पूरा प्रयास करें।
आनन्दादि योग से कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सुबह उठकर अध्ययन करना चाहिए, जिससे अध्ययन किए गए विषय लंबे समय तक याद रहे।
एक ही पोजीशन में बैठकर काम करने से पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
वर्कप्लेस पर कार्यों की लिस्ट बना कर स्टार्ट करनी चाहिए, ऐसा करने से बढ़िया समय प्रबंधन होगा।
बिजनेसमैन अपने धैर्य और आत्मविश्वास में कमी न करें, विश्वास के साथ काम करें. जिससे आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
आयुष्मान योग के बनने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है।
मां के सेहत को लेकर खास अलर्ट रहना होगा, उनकी छोटी से छोटी दिक्कत पर भी डॉक्टर  से परामर्श करके ही उन्हें दवा दें।
वाशि योग से घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर बनाए रखें, उनका स्नेह आशीर्वाद आपके लिए सुख समृद्धि के द्वार खोलेगा।
अत्यधिक क्रोध स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं, इससे आपको ब्लड प्रेशर एंड हार्ट रिलेटेड दिक्कत हो सकती है।
अगर घर में रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो वस्तु नियमों को ध्यान में रखकर ही वस्तुओं का स्थान परिवर्तन करें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
सुनफा योग से वर्कप्लेस पर कार्य के दौरान बॉस एंड सीनियर का मार्गदर्शन मिलेगा, उनके मार्गदर्शन से आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के उन्नति होने की प्रबल संभावना है।
बिजनेसमैन को लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि धन के फंसने की आशंका है।
पूंजी निवेश के लिए समय उत्तम चल रहा है, जो बिजनेस में निवेश करना चाहते है वह कर सकते हैं।
हायर एजुकेशन की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा में जल्दी ही सफलता मिलने की संभावना है।
अनावश्यक रूप से महंगी वस्तु को खरीदने से बचे, यदि बहुत जरूरत हो तो ही वस्तु खरीदे, वरना अभी कुछ दिन इंतजार करना ही सही होगा।
पराक्रम योग से फैमिली  के साथ मतभेद में कमी आएगी, जिसके चलते पारिवारिक माहौल कुछ शांत होगा।
जिन लोगों को लीवर से संबंधित परेशानियां हैं, उनको अल्कोहल व ऑयली फूड को अवॉइड करना चाहिए।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में रुकावट आ सकती है।  
वर्कप्लेस पर कार्य का बड़ी बारीकता से पूर्ण करना होगा, क्योंकि आपके काम को रिचेक किया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्य से सीनियर एंड बॉस असंतुष्टि जता सकते हैं, मन में कुछ नकारात्मक भाव आएंगे।
बिजनेसमैन व्यापारिक मामलों में सोच-समझकर ही आगे बढ़े, जिससे उन्हें आगे चलकर किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पडे़।
बिजनेसमैन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
आपको मानसिक व शारीरिक तौर पर एक्टिव रहेंगे, जिस कारण वह कामों को नए तरीके से और कम समय में पूरा करने में सफल होंगे।
फैमिली में किसी का उन्नति कारक समय चल रहा है, ऐसे में आपके सपोर्ट की उन्हें बहुत जरूरत है।
पिता की बातों का प्रति उत्तर क्रोध में नहीं देना है, आपकी कठोर बातों से वह मानसिक रूप से पीड़ित हो सकते हैं।
दिनचर्या को नियमित रखें, किसी भी तरह से अपने रूटीन को डिस्टर्ब न होने दें।
महिलाओं को व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से लाइफ पार्टनर के साथ अन्य लोगों से मतभेद होने की आशंका है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों की मदद करें।
वर्कप्लेस पर किसी अधूरे कार्य को लेकर बॉस के तीखे स्वर आपको कुछ परेशान कर सकते हैं, बात को दिल पर लेने की बजाय गलतियों में सुधार की कोशिश करें।
एंप्लॉयड पर्सन को जीवन के सभी आयामों में संतुलन बना कर रखना होगा, यही आपकी सफलता का सूत्र है।
आयुष्मान योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, कारोबार में बढ़त होने की संभावना है।
बिजनेसमैन के लिए धन की अहमियत को वरीयता सूची में सबसे ऊपर रखना, इस समय आपके लिए गलत साबित हो सकता है।
आपको परिवार की ओर से मिली हुई जिम्मेदारियों को पूरा करने पर फोकस करना चाहिए, कार्यों को कैसे पूरा किया जाए इसे आप भली भांति जानते हैं।
पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है, जिसके लिए आपको सावधान रहना है।
बात करें सेहत की तो वजन लगातार बढ़ रहा है तो जीम आदि जोइन कर सकते हैं।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स का ध्यान स्टडी से कुछ भटक सकता है, आपके मन में कुछ अलग करने के विचार आएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 2th हाउस में पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।      
वर्कप्लेस पर दिन आपके लिए दिन शुभ है, कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने से सैलरी इंक्रीमेंट होने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत अधिक मशक्कत करनी होगी, अर्थात जी तोड़ मेहनत करनी होगी तभी सफलता प्राप्त होगी।
वाशि योग से दिन  बिजनेसमैन  के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जिसके चलते लंबे समय से चढ़ा कर्ज उतर सकता है।
बिजनेसमैन को यदि घाटा हो रहा है, तो उन्हें कुछ समय के लिए धैर्य रखना चाहिए, सही समय आने पर परिस्थितियां पुनः पहले जैसी हो जाएंगी।
स्टूडेंट्स कमजोर विषयों का अभ्यास करें, वरना परीक्षा परिणाम खराब हो सकता है, कठिन विषयों पर पकड़ बनाने के लिए ऑनलाइन स्टडी भी कर सकते हैं।
यदि आप घर के मुखिया हैं तो आपका कर्तव्य है कि आप हर चीज में संतुलन बना कर रखें, असंतुलन बिगड़ने पर घर में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सुनफा योग से परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है, यह सबके लिए शुभ रहेगा।
घी, चिकनाई से युक्त खाने से परहेज करना होगा, अन्यथा जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या वह बढ़ सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
 
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन दुःखी व बेचेन रहेगा।  
वर्कप्लेस पर प्रेम व्यवहार के कारण आपके कोवर्कर एंड सीनियर आपसे खुश रहेंगे, इसी तरह आगे भी उनके साथ अपने तालमेल अच्छे बनाए रखने की कोशिश करें।
आयुष्मान योग के बनने से कन्सल्टी बिजनेसमैन के नए क्लाइंट की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी, इससे प्रसन्न तो होना है किंतु संतुष्ट नहीं हो पाएंगे।  
आपको अपनों की राय को महत्व देना होगा, उनके द्वारा बताई गई बातों का अनुसरण करें, वह जो कहते है उसमें आपकी भलाई छिपी है।
मैरिड लाइफ को उत्तम बनाने का प्रयास करना होगा, इसके लिए लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएं।
यह समय बिगड़े संबंधों को सुधारने का है, इसलिए नजदीकी रिश्तों में जो भी मनमुटाव हो गया है, उसे अपनी पहल से सुधारने का प्रयास करें।
पराक्रम योग से कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहें कॉम्पिटिटर को प्रॉफेशनली स्टडी करनी होगी, तभी वह लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।
जिन लोगों को यूरिन इंफेक्शन की समस्या है, उनको वर्तमान समय में अपना खास ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।  
वर्कप्लेस पर लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कम्युनिकेशन स्किल पर ध्यान दें। साथ ही टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
एंप्लॉयड पर्सन बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, अन्यथा बॉस आप से नाराज हो सकते हैं।
बिजनेसमैन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विदेशी उत्पादों का कारोबार कर रहे लोगों को गुणवत्ता को लेकर अलर्ट रहना चाहिए, क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें।
स्टडी से संबंधित दिक्कतें स्टूडेंट्स के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं, एग्जाम नजदीक होने पर आपको तनाव करने से बचना होगा।
घर की साफ-सफाई के साथ उसकी साज-सज्जा पर भी ध्यान दें, जिसे कराने के लिए उपयुक्त समय चल रहा है।
फैमिली के साथ कम्युनिकेशन गेप न होने दें क्योंकि उनके साथ बातचीत बंद होने से विवाद की स्थिति बन सकती है।
हल्का और सुपाच्य भोजन करें, वरना एसिडिटी को लेकर परेशान हो सकते हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
 
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।  
आयुष्मान योग के बनने से मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे ग्राहक मिलने की संभावना है, जिसके चलते आपको बड़ी सफलता हासिल होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को पेंडिंग वर्क को खत्म करने पर फोकस करना होगा, क्योंकि आपके कार्य की डिटेल सीनियर से ले सकते है।
बिजनेस को लेकर अलर्ट रहना होगा, कोई व्यापारिक मामलों में सेंध लगाने का प्रयास कर सकता है।
स्टूडेंट्स को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा, किसी प्रोजेक्ट में हिस्सा लेकर वह खुद को सबसे बेहतरीन साबित कर सकेंगे।
पेरेंट्स को संतान के बदलते व्यवहार पर गौर करना होगा, साथ ही बातों के माध्यम से उन्हें अपने संस्कारों से अवगत भी कराने का प्रयास करना होगा।
आनन्दादि योग से लव लाइफ जी रहे कपल के प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां और अधिक बढ़ेगी, जिससे रिश्ता पहले से और अधिक मजबूत होगा।
सेहत के मामले में बदलते मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाने होंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
 
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।  
वर्कप्लेस पर दूसरों को मदद दे सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि उनके कार्य में हस्तक्षेप न हो।
एंप्लॉयड पर्सन को लीगल एडवाइजर की जरूरत पड़ सकती है।
आयुष्मान योग के बनने से  बिजनेसमैन  के अच्छा मुनाफा हाथ लगने की संभावना है।  
बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
सोशल मीडिया पर टाइम बिताने वाले युवाओं को इसके माध्यम से ज्ञानार्जन की कोशिश भी करनी चाहिए।
संतान के व्यवहार और पढ़ाई पर ध्यान दें, अन्यथा वह बिगड़ सकती है।
जिन लोगों को अस्थमा की दिक्कत है, उनको अपना खास ध्यान रखना होगा, जब भी बाहर जाएं, अपनी दवा साथ जरूर ले जाएं।
आपको अनावश्यक बातों पर भी क्रोध दिला सकता है, जितना हो सके शांत रहे।
पिता के साथ बातचीत का सिलसिला बनाए रखें, साथ ही उनकी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखें क्योंकि उनका आशीर्वाद और प्रसन्नता आपके लिए जरूरी है।
सुनफा योग से पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, सभी लोगों के साथ आनंद के पल बिताने का अवसर मिलेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।        
वाशि योग से वर्कप्लेस पर सीनियर, जूनियर एंड बॉस से कुछ नये कार्य सीखने का अवसर मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क की वजह से कई बार आना-जाना करना पड़ सकता है।
बिजनेस एक्सपेंड के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा, आपका इंतजार और मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
बिजनेसमैन का बेवजह के कार्यों में दिन बर्बाद हो सकता है, इसलिए पहले से ही कार्य की सूची तैयार कर लें।
पराक्रम योग से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को नेक्स्ट एग्जाम के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें मनोवांछित परिणाम मिल सकेंगे।
आपको समय बर्बाद न हो इस बात का खास ध्यान रखना होगा, खाली समय में पेंडिंग कामों को निपटाने का प्रयास करें।
घर से यदि दूर रहते है तो कम्युनिकेशन गेप बिल्कुल भी न होने दें और यदि किसी परिजन का स्वास्थ्य खराब है तो फोन के माध्यम से उनका हाल-चाल लेते रहें।
ब्लड प्रेशन पेशेंट को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना सेहत बिगड़ सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
 
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
वर्कप्लेस पर आप अपना पूरा फोकस कार्यों पर रखें, और काम को जल्द से जल्द निपटाने की भी कोशिश करें।
एंप्लॉयड पर्सन जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में गलत लक्ष्य का चुनाव करने से बचें, अन्यथा यह आपकी इमेज एंड करियर दोनो को खराब कर सकता है।
बिजनेसमैन के लिए चिंताजनक स्थिति हो सकती है, ऐसे में धैर्य रखकर आपको परेशानी से बाहर निकलने के रास्ते खोजने होंगे।
बिजनेस के दृष्टिकोण से समय अनुकूल नहीं हैं, इसलिए अभी निवेश सोच समझकर करना होगा क्योंकि स्थिति विपरीत होने पर नुकसान होने की आशंका है।
प्रेम प्रसंग से जुड़े युवाओं के बीच मनमुटाव होने की आशंका है, बिगड़ी बात को संभालने के लिए पहले से ही खुद को तैयार रखें।
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर मूड ऑफ हो सकता है, चिंता में समय व्यर्थ न करते हुए स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करें।
वुमन को घरेल बजट पर पैनी निगाह रखनी होगी, बजट गड़बड़ाने के आसार है।
छोटी मोटी बीमारियों के चलते परेशान होने की आशंका है, इसलिए सेहत के लिए पहले से ही अलर्ट रहें।
कपल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, कुछ समय भी एक दूसरे के साथ व्यतीत करें जिससे रिश्ते में मजबूती आए।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9

Comments