AAJ KA RASHIFAL 6 November 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 नवंबर गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः55 तक मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज पुरे दिन कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वरियान योग, पद्मक योग का साथ मिलेगा अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग व मेष, सिंह, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग रहेगा। चन्द्रमा सुबह 11ः47 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
वरियान, पद्मक योग के बनने से बिजनेस में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकते है।
पार्टनरशिप बिजनेस में नए निवेश की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
कार्यक्षेत्र में जटिल समस्याओं से आसानी से जूंझ लेंगे, दोपहर तक हालात तनावपूर्ण बने रहेंगे।
वर्कप्लेस पर आपको दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे।
यंग जनरेशन के मित्र सहयोग देंगे किसी परेशानी में।
पारिवारिक स्थिति अनुकूल होगी, माँ का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में आप की विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
खान-पान में संयम रखें।
लवर के साथ मनमुटाव दूर होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व अशांत रहेगा।
वरियान, पद्मक योग के बनने से बिजनेस में अपने सहयोग देंगे, चिंता दूर होगी, मन प्रसन्न होगा, लाभ मिलेगा, नए अवसर मिलेंगे।
पारिवारिक व्यापार से संबंधित कई बातों में बदलाव लाना आवश्यक होगा।
वर्कस्पेस पर प्रयास व सतर्कता से कार्य में सफलता मिलेगी, काम में मन लगा सकेंगे।
नौकरी के मोर्चे पर एक नए असाइनमेंट पर काम करना शुरू कर सकते हैं।
परिवार में आप अपने संपत्ति के डाक्यूमेंट्स को संजो कर रख सकते हैं, वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में कंसंट्रेट आसानी से कर पाएंगे।
किसी भी लोहे की वस्तु को बहुत सावधानी से काम लें।
यंग जनरेशन को समय का पाबंद बनना होगा।
बात करें प्रेम जीवन की तो प्रेमी के द्वारा डिनर के लिए कहा जा सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में की गई टै्रवलिंग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
पदौन्नती में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, प्रमोशन या रोजगार संबंधी बाधा आ रही हो तो गुरुवार को किसी मंदिर में पीली वस्तुएं जैसे खाद्य पदार्थ, फल, कपड़े इत्यादि का दान करें।
कार्यक्षेत्र में जिनसे सीधा सरोकार नहीं होगा वो खबरें भी हैरान करेंगी।
आपका काम बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा, जीवनसाथी के बीमार पड़ने की संभावना है, पारिवारिक कलह से दूरी बनाएं रखें, परिवार में अधिकतर मौन रहें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में किसी टॉपिक्स को लेकर असमंजस में पाएंगे।
मांसपेशियों का दर्द कष्ट दे सकता है।
यंग जनरेशन को प्यार में धोखा मिल सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी।
वरियान, पद्मक योग के बनने से बिजनेस में नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे, सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
बिजनेसमैन के कोई सरकारी काम रुका है ,तो उसे पूरा करने के लिए अच्छा मौका है।
नौकरी में आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा।
वर्कस्पेस पर कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है,बढ़े हुए खर्च के बावजूद आप चिंतित नहीं होंगे।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा, छोटे भाई-बहन का उदासीन रवैया आपको परेशान करेगा, आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
स्वास्थ्य का पाया मजबूत रहेगा लेकिन फिर भी आप सतर्क रहें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
व्यापारियों को मुनाफा कमाने की स्थिति बनती दिख रही है, काम पर ध्यान दें।
वरियान, पद्मक योग के बनने से व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा, नई योजनाएं बनेंगी।
लेकिन साथ ही नौकरी में कार्य भार बढ़ सकता है पर उन्नति की प्राप्ति भी होगी।
वर्कस्पेस पर दोपहर खत्म होने तक आपका कोई सामान्य काम आपको कुछ परेशान कर सकता है, अपशब्द और क्रोध पर काबू रखें।
जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे, आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत तंदुरुस्त बनी रहेंगी जिससे वो अपने फील्ड में ध्यान दे पाएंगे।
आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
यंग जनरेशन को समय के अनुसार अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा।
लवर के साथ बिताए हुए समय को याद करेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ ध्यान रहेगा।
एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने ऑनलाइन बिजनेस में अच्छा कर सकेंगे।
वरियान, पद्मक योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साह महसूस करेंगे।
वर्किंग वुमन अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने में सफल होंगे।
आप और आपके जीवनसाथी किसी भी मामले पर आंख बंद करके नहीं बैठे हैं, यानी आप सजग हैं, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, यदि आपका लव पार्टनर बीमार था, तो वह शाम तक ठीक होने लगेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का स्केड्यूल डिस्टर्ब हो सकता है।
सेहत के मामले में ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे।
यंग जनरेशन के लिए दिन शुभ रहेगा।
लवर के साथ डेट्स फिक्स हो सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
सितारो का पक्ष में न होने का परिणाम यह रहेगा कि बिजनेस में नई योजनाएं तो बन सकती हैं, पर किसी कारण वश पार्टनर की सहमति नहीं मिलेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी भी प्रकार का इनवेस्टमेंट करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें, अन्यथा बाद में कहीं पछताना न पड़ जाएं।
ऊल-जुलूल विचार मन को अशांत कर सकते हैं, काम के अत्यधिक बोझ का सामना करना पड़ेगा, आपका मन पुनः ऑफिस से वर्क करने का करेगा।
नौकरीपेशा लोगों का काम भी बढ़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
परिवार की प्रतिष्ठा में कमी आएगी, लव लाइफ से दिन भर तनावग्रस्त रहेंगे।
यंग जनरेशन प्यार के चक्कर में पड़कर फैमिली से विवाद कर सकते है।
एग्जाम डेट्स पोस्टपोंड होने से कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर प्रतिभागी चिंतित रहेंगे।
स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी, सेहत के मामले में खान-पान में संयम रखें।
बात करें प्रेम जीवन की तो लवर के द्वारा शॉपिंग में ज्यादा खर्चा हो सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बिजनेस विस्तार की प्लानिंग करें।
वरियान, पद्मक योग के बनने से पार्टनरशिप में लेबर डीलरशिप के बिजनेस में किए गए काम से लाभ मिलेगा।
मार्केट में विरोधी और शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा जिससे बिजनेसमैन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे।
नौकरी में कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
वर्कस्पेस पर दैनिक कार्यों में प्रगति होगी।
परिवार में सभी प्रकार की सुख शांति के संकेत हैं, आप अपनी संतान को भी समय देंगे और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा।
यंग जनरेशन को कोई कुछ आहत कर सकता है अलर्ट रहें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
अपनी माँ की भावनात्मकता के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
वरियान, पद्मक योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आय और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लाभ बढ़ेगा।
प्रशासनिक अधिकारियों को खुश रखने से आपके हाथ कोई बड़ा सरकारी टेंडर लग सकता है।
वर्कस्पेस पर सहयोग के साथ शुभ समाचार प्राप्त होगा, नौकरी में सीनियर्स से सकारात्मक खबर मिलेगी।
सरकारी कारिंदे किसी जरूरी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न होगा।
आपका जीवनसाथी आराम पहुंचाएगा, लव लाइफ में अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स घर से अपनी स्टडी पर ध्यान देंगे।
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
व्यवसाय में चल रही समस्या दूर होगी, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, पूरा दिन ऊर्जावान और चुस्त महसूस करेंगे।
बिजनेसमैन आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं।
वर्कस्पेस पर परिश्रम से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें।
यंग जनरेशन का किसी कार्य को लेकर मान-सम्मान व प्रभाव बढ़ेगा।
दाम्पत्य जीवन में आपको अपनी आक्रामकता के साथ-साथ पूरी पर्सनालिटी पर भी काबू पाने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स की परिवार के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करने की पूरी संभावना है।
सेहत बढ़िया रहने के योग हैं।
प्रेम जीवन की बाते घर पर पता चल सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बिजनेस में दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा, व्यावसायिक यात्रा में आपके हाथ निराश लगेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में मार्केट में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना नहीं है उसके लिए आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर आपकी ऑथॉरीटीज कम होने से आपकी सहकर्मियों के मध्य पॉजिसन कम होगी, प्रॉब्ल्म्स और झगड़ों को सुलझाने में बिजी रहने की पॉसिबिलिटी है।
सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे, कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य नहीं रहेंगे।
पारिवारिक जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी, आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं, जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल घटेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की डेट्स सडनली डिक्लेयर होने से स्टूडेंट्स भयभीत होकर नहीं, साक्षी भाव से स्थितियों को आकलन करना चाहिए।
स्वास्थ्य को लेकर मेडिसिन समय-समय पर लेते रहें।
यंग जनरेशन लव लाइफ के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद कर देंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व पराक्रम में होगी वृद्धि।
बिजनेस में महत्वपूर्ण कार्यों पर धन व्यय होगा लेकिन ये धन भविष्य में आपके लिए बिजनेस में नए मार्ग खोलेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है, लेकिन दोपहर बाद व्यापार सामान्य रहेंगे।
वरियान, पद्मक योग के बनने से नौकरी में उन्नति का कोई शुभ अवसर मिल सकता है।
वर्कस्पेस पर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं, बच के रहें।
घर में आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यारा समय बिता पाएंगे, आपको परिवार में सब के साथ विनम्रता से बात करनी चाहिए और कोई भी सलाह देने से बचना चाहिए, आप और आपका जीवनसाथी काफी व्यस्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए, जो कि वे कर सकेंगे।
यंग जनरेशन को समय रहते कॉम्पिटिटिव एग्जाम में हिस्सा लेना स्टार्ट कर देना चाहिए।
सेहत के मामले में ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे।
लवर की बातें आपके रातों की नींद उड़ा सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9

Comments
Post a Comment