AAJ KA RASHIFAL 1 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
01 दिसम्बर सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः02 तक मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष मोक्षदा एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः18 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग रहेगा। चन्द्रमा रात्रि 11ः18 के बाद मेष राशि में रहेंगे वहीं रात्रि 11ः18 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। सुबह 08ः21 से शाम 07ः02 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
वर्कप्लेस पर आलस्य से बचते हुए कार्य को बनाने के लिए लगे रहना होगा, प्रयासों को जारी रखें, जल्दी ही प्रमोशन भी मिलेगा।
व्यापारी फोकस ऑन क्वालिटी पर ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे उन्हें वीक र्स्टाटिंग लोस का सामना करना पड़ेगा।
ऑनलाइन टीचिंग और कंसल्टेंसी सर्विस बिजनेस में लगातार बैठकर काम करने से उकता सकते हैं।
बिजनेसमैन जितना हो सके, कर्ज न लेने की कोशिश करें, उधार में लिया गया धन फ्यूचर के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष बनने से वर्कप्लेस, ऑफिस या जॉब मे एम्प्लॉइज पूरा कॉन्फिडेंस और कन्सन्ट्रेशन नहीं रख पाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर्स जितनी मेहनत कर रहे हैं उतना फल नहीं पा सकेंगे।
फैमिली में पेरेंट से मेलजोल बढ़ाकर रखना होगा, उनकी जरूरतों का अपनी तरफ से ध्यान रखना होगा।
नशा करने वाले लोग हेल्थ को लेकर सजग रहें, क्योंकि लीवर से संबंधित रोग होने की आशंका है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपकी इनकम किस में उस पर काम करें।
बिजनेसमैन फेसबुक, इंस्टाग्राम, लाइन एंड एक्स पर एक्टिव रहकर अपनी ब्रांडिंग को स्ट्रांग करके मार्केट में अपना सिक्का जमाने में सफल होंगे।
बिजनेस में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा दिन है। लेकिन बिजनेसमैन को दिमागी तौर पर सक्रिय रहते हुए डिसीजन लेने होंगे, जल्दबाजी में किसी भी डिसीजन को लेने से बचें।
नौकरीपेशा लोग बेहतर ऑफर मिलने पर मामूली शर्तों के चलते जॉब को हाथ से न जाने दें, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।
आपके लिए दिन प्रोफेशनल तौर पर काफी अच्छा साबित हो सकता है। वर्कप्लेस पर आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। जिनके पास अकेले ही आगे बढ़ने का हुनर और हौंसला होता है, आखिर में उनके पीछे एक बहुत बड़ा काफिला होता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर्स के लिए परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी।
घर में अपनों के साथ नया इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परचेज की प्लानिंग करते नजर आएंगे। सबकी सहमति पर ही सामान लेना उपयुक्त होगा।
लेडीस को हार्मोनल रिलेटेड दिक्कत आ सकती है। कोशिश करें कि डॉ. की सलाह बिना कोई नई मेडिसिन स्टार्ट न करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
बिजनेसमैन अपने बिजनेस एंड टारगेट मार्केट का डिपली रिसर्च करें।
बिजनेसमैन एंप्लॉयड पर्सन के साथ अच्छा व्यवहार रखें, साथ ही यदि उन्हें मदद की आवश्यकता है तो मदद जरूर करें।
व्यापारियों को व्यापारिक योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी व्यापार की उन्नति की संभव है।
वीक र्स्टाटिंग एंप्लॉयड पर्सन का डे थोड़ा भागदौड़ वाला हो सकता है, इसलिए एनर्जेटिक बने रहने की कोशिश करते रहें।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सामान्य है, काम के साथ मौज मस्ती भी जारी रहेगी।
परिवार में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। कुछ लोगों के लिए दाम्पत्य में पुरानी परेशानी फिर से आ सकती है, मन में उदासी महसूस होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन की किसी एक्टिविटी में कई लोगों से भेंट होने की संभावना है। जिसमें नए पुराने सभी तरह के फ्रेंड शामिल होंगे।
किसी के खराब स्वास्थ्य की सूचना मिले तो उनके हालचाल अवश्य ही लेना चाहिए, संभव हो तो मिलने ही जाएं। अचानक तबीयत खराब होने की आशंका है, स्वास्थ्य नरम होने पर डॉ. से परामर्श तुरंत करें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
पराक्रम के बनने से जॉब को लेकर किए गए प्लान प्रगति पर रहेंगे, जिससे वह समय पर काम निपटाकर घर जा सकेंगे।
वर्कप्लेस पर आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा।
व्यापारी मार्केट में जानें कि आपके संभावित कस्टमर कौन हैं, उनकी रिक्वायरमेंट क्या हैं, और वे किस तरह के प्रॉडक्ट एंड सर्विस चाहते हैं। इससे आप अपने व्यवसाय को सही डायरेक्शन में ले जा सकेंगे।
बिजनेस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़े एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है।
बिजनेसमैन कम अनुभवी या अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई बड़ा निवेश न करें क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
आपकी मनी तेज रहेगी इसके परिणामस्वरूप उनकी पर्फोमेन्स बहुत अच्छी रहेगी और उन्हें लाभान्वित करेगी।
करीबी रिश्तों की डोर मजबूत रखने के लिए रिलेशन में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखें। निष्पक्षता और सद्भाव का व्यवहार समय की जरूरत है।
हाई-लो दोनों ही तरह के ब्लड प्रेशर पेशेंट अपना खास ध्यान रखें, साथ ही थोड़ी थोड़ी देर में अपना ब्लड प्रेशर भी चेक करते रहें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
व्यापारी कस्टमर सर्विस को इंप्रुव नहीं कर पाएंगे जिससे उन्हें व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ेगा।
लेडिज रेडिमेड गारमेंट, गिफ्ट शॉप और फ्रीलांस राइटिंग बिजनेसमैन नई योजनाएं बनाने की कोशिश करेंगे पर कुछ नतीजा नहीं निकल सकेगा।
बिजनेस में पार्टनर के साथ रिलेशन मधुर रखें क्योंकि विवाद होने की आशंका दिख रही है, हिसाब-किताब में भी ट्रांसपेरेंसी रखें।
ऑफिस की ओर से महत्वपूर्ण लेनदेन करना पड़ सकता है, लेनदेन लिखा पढ़ी के साथ करें क्योंकि बाद में आपको बॉस को जवाब भी देना है।
सर्विस क्लास के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। वर्कप्लेस पर दिन भर तनाव में रहेंगे।
आपकी धार्मिक कार्यों में भी भागीदारी होगी, जिससे उनका मन शांत होगा।
किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते घर में मेहमानों के आगमन की संभावनाएं हैं। अपनों से मिलने खुशी के साथ पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट्स और स्पोर्ट्स पर्सन्स के आलसी होने की संभावना है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष बनने से हेल्थ को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं, इसलिए हैल्थ के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुती होगी।
सुनफा योग के बनने से गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर काट रहे बिजनेसमैन को सफलता मिलने के आसार है, जिस कारण उनकी भागदौड़ में कमी आएगी।
नौकरीपेशा लोगों की मेहनत और काम से बॉस इम्प्रेस होकर सैलरी इनक्रीस कर सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आप अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साह महसूस करेंगे। नौकरी में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
पूरी एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने बिजनेस में अच्छा कर सकेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अर्जुन की तरह आप भी अपने लक्ष्य पर निशाना साधे रहेंगे। अपनी इस कोशिश को जारी रखिएगा यही कोशिश आपको आपकी सफलता तक पहुंचने में मदद करेगी।
फैमिली के आर्थिक खर्च उठाने पड़ सकते हैं, मानसिक तौर तैयार रह कर बजट की व्यवस्था करना चाहिए।
बदलते मौसम को देखते हुए स्किन का खास ध्यान रखना होगा एलर्जी होने की आशंका है, कॉस्मेटिक चीजों की एक्सपायरी देखकर यूज करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में रहेंगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
टै्रंडिंग बिजनेसमैन को कोई बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।
बिजनेसमैन के लिए आर्थिक लाभ के अवसर बन रहे हैं, इस समय सजग रहें और अवसरों का फायदा उठाएं।
एंप्लॉयड पर्सन बॉस के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करें, उनके विश्वास को किसी भी तरह से ठेस न पहुंचे इस बात का ध्यान रखना है, ऑफिस में वर्क लोड बढ़ सकता है, जिस कारण मन कुछ व्यथित रहेगा।
सर्विस में सीनियर्स और बिजनेस में पार्टनर से सकारात्मक खबर मिलेगी। किसी जरूरी सरकारी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
वर्कप्लेस पर सहयोग के साथ शुभ समाचार प्राप्त होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन किसी भी तरह की गतिविधियों को करते समय अलर्ट रहें, यदि आप पर कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो सचेत हो जाएं।
आपका जीवनसाथी आराम पहुंचाएगा।
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।
अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी ताकत अपने लफ्जों में डालें आवाज में नहीं, क्योंकि फसल बारिश से होती है बाढ़ से नहीं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
व्यापारी डिजिटल मार्केटिंग के सहारे अपने व्यापार को आगे बढ़ाते हुए अच्छी इनकम की ओर बढ़ेंगे।
बिजनेस में महत्वपूर्ण कार्यों पर धन व्यय होगा बिजनेस पार्टनर के साथ नई पहल करने का प्रयास करें, व्यापारिक उन्नति के लिए यह बहुत जरूरी है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले युवा किसी भी अफवाह या भ्रामक बात को कतई फॉरवर्ड न करें।
ऑफिस के ऑफिशियली वर्क के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा, ऑफिशियली वर्क बिना किसी विघ्न के पूरे होते चले जाएंगे।
नौकरी में उन्नति का शुभ अवसर मिलेगा। वर्कप्लेस पर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं, बच के रहें।
लाइफ पार्टनर के आजीविका के क्षेत्र में उन्नति की संभावना है, इसके साथ ही ट्रांसफर भी मिल सकता है ऐसे में उन्हें मेंटली सपोर्ट करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन्स को मन लगाकर अपना कर्म करना चाहिए गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि आप कर्म करते रहे फल की चिंता न करें।
चिंता चिता समान होती है इसलिए बेवजह का चिंतन करने से बचें। अत्यधिक चिंता से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माँ से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।
वर्कप्लेस पर डे स्टार्टिंग में ही प्लानिंग कर ले क्योंकि काम का दबाव काफी रहेगा।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष बनने से नौकरीपेशा लोगों को कोई बेमतलब कुछ सहकर्मी काम के बारे में कुछ परेशान कर सकते हैं।
बिजनेस करने वालों के लिए मंदी रहेगी, बिजनेस के लिहाज से निवेश ना करें।
बिजनेसमैन को बिजनेस स्टार्टिंग में पैसे की तंगी बनी रहेगी इसलिए धैर्य रखें, कुछ समय के बाद काम चलने लगेगा तो आमदनी होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन्स का काम सामान्य गति से भी आगे नहीं बढ़ सकेगा।
आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा। घरेलू उलझनें बढ़ेंगी, कुटुंब में क्लेश होगा।
कड़वे बोल आपके जीवनसाथी के दिल को चोट पहुंचा सकते हैं।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन पौष्टिक पदार्थों का सेवन करते रहें ताकि शरीर स्वस्थ और साथ में निरोगी बना रहे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
त्योहार के सीजन पर व्यापारी फाइनेंशियल मॅनेमेंट पर कंट्रोल कर व्यापार को बेहतर दिशा देंगे।
बिजनेस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।
बिजनेसमैन को पार्टनरशिप में कार्य करने का प्रस्ताव मिल सकता है, ऑफर अच्छा है तो स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है।
बॉस व सीनियर कि शर्तों पर काम करना पड़ सकता है, आगे बढ़ना है तो स्वाभिमान को बीच में मत लाए।
वर्कप्लेस पर काम की तारीफ होगी। आपके द्वारा किए गए अच्छे काम के लिए मिलने वाला ये एनकरेजमेंट आपके काम की क्वालिटी को बढ़ाएगा और आपको तरक्की दिलवाएगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट्स और प्लेयर्स के लिए परिस्थितियां सामान्य रहेंगी।
घर में अपनों को समय दें, खासतौर पर पिताजी को उनके साथ अपने संबंध को मधुर रखने का प्रयास करें।
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन लापरवाही करना किसी भी कीमत पर ठीक नहीं रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से लाभ होगा।
नेटवर्क स्ट्रांग होने से मार्केट में आपके बिजनेस का ग्राफ बढ़ेगा।
बिजनेस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।
बिजनेस में किसी बड़ी डील के तय होने से लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है।
वाशि योग के बनने से धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अवसर का जमकर फायदा उठाएं और मेहनत करने में जी चोरी न करें।
वर्कप्लेस पर इस दिन आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। नौकरी में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट्स और प्लेयर्स के लिए परिस्थितियां सामान्य रहेंगी।
काम तो जरूरी है लेकिन परिवारजनों के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं का सम्मान करें।
किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर लंबी यात्रा तय करने के कारण या लगातार बैठे रहने से पैरों में दर्द और सूजन होने की आशंका है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
व्यवसाय में साझेदारों के बीच समझ बढ़ेगी। बिजनस पार्टनर्स की आपसी समझ और बॉन्डिंग आपके बिजनस को बहुत ऊंचाई पर ले जा सकता है।
आनन्दादि योग के बनने से बिजनेसमैन को आय को बनाए रखने के लिए पक्का साधन मिलने की उम्मीद है।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर एंड सीनियर से अहंकार की लड़ाई करने से बचें, उनके साथ अहंकार की लड़ाई भविष्य के लिए महंगी पड़ सकती है। वर्कप्लेस पर कुछ सकारात्मक सुनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स मानसिक रूप से मजबूत होंगे, जिसका उन्हें रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा।
परिवार या कुटुंब में आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है। हमसफर का सहयोग और समर्थन आपको मिलता रहेगा।
खानपान में लापरवाही न करें, नहीं तो आपका वजन बढ़ता जाएगा और यह आपके लिए एक समस्या बन सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9

Comments
Post a Comment