AAJ KA RASHIFAL 16 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 दिसंबर मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः58 तक पौष कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः10 तक स्वाति नक्षत्र फिर विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
ऑटोमोबाइल बिजनेस में आपके हाथ नए अवसर लगेंगे जिसे भुनाने में आप कामयाब होंगे।
व्यापार में भाग्य साथ देगा जिसके चलते बड़े लाभ वाले सौदे होंगे और अपेक्षा से भी ज्यादा आमदनी हो सकेगी।
स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने को मिलेगा।
वर्कप्लेस पर उपलब्धियां एंप्लॉयड पर्सन का इंतजार कर रही हैं किंतु इसके लिए आपको अपनी योग्यता और प्रतिभा सिद्ध भी करनी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की ओर से दिये गए काम की तुलना करने से बचें, कार्य छोटा हो या बड़ा कार्य की इंर्पोटेंस को कम न करें।
पुराने दर्द से राहत मिलने पर आपकी कुछ चिंता कम होगी।
लव एंड लाइफ पार्टनर का रवैया आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर स्टडी रिलेटेड किसी कार्य में भामाशाह की मदद मिलेगी।
र्स्पोट्स पर्सन और आर्टिस्ट को अपने फील्ड में थोड़ी मैहनत से सफलता हाथ लगेगी।
न्यू जनरेशन को अपने भविष्य को लेकर विचार बना सकते हैं जो उनके लिए बेहतर रहेगा।
फैमिली में किसी बात पर डिसिजन ना लें अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी दूर होने लग जाएगी।
बिजनेस में सुधार आएगा जिसकी वजह से बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
बिजनेसमैन के लिए शुभ बीतने वाला है, क्योंकि आप तनाव लिए बगैर सफलता अर्जित करने में सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर शील स्वभाव ही रखें और अपने से बड़े सभी सहकर्मियों के प्रति आदर सम्मान का भाव प्रदर्शित करें।
फैमिली में बुजुर्गों की सलाह आपके बहुत काम आएगी।
लव एंड लाइफ पार्टनर के सहयोग से आपके अधुरे कार्य समय पर कंप्लीट होंगे।
मौसम परिवर्तन का ध्यान रखें सेहत गड़बड़ा सकती है।
न्यू जनरेशन आत्मविश्वास से परिपूर्ण अनुभव करेंगे, जिस कारण वह कठिन कार्य को भी चुटकियों में निपटाने में सफल होंगे।
अतिगंड योग के बनने से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा।
स्टूडेंट्स कठिन मेहतन से ही बेहतर रिजल्ट प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
अतिगंड योग के बनने से बिजनेस में सेल अच्छी रहेगी।
कारोबारियों ने यदि बिजनेस के लिए लोन अप्लाई किया था, तो उन्हें इसके अप्रुवल की सूचना मिल सकती है।
ऑफिस में खुशनुमा माहौल रहने से आपका कार्य में मन लगेगा, वह इनोवेटिव तरीके से कार्य कर अपना प्रोजेक्ट समय पर कंप्लीट करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में कार्य करने में मन लगेगा, और उसमें सफलता भी प्राप्त होगी।
फैमिली में होम एप्लायंसेस पर पैसे ज्यादा खर्च हो सकते है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
र्स्पोट्स पर्सन को बेहतर प्रदर्शन के लिए जल्दी उठने और योग, प्राणायाम को अपने डेली रूटीन में अपनाएं।
स्टूडेंट्स के स्टडी में आ रही प्रॉब्लम दूर होगी।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके द्वारा किए कार्य और उठाए गए कदम को ज्यादा से ज्यादा सराहा जाएगा।
न्यू जनरेशन अपने फ्रेंड्स एंड वेलविशर के साथ बहुत ही संयम भाषा में बात करें, अपशब्द तो किसी भी कीमत पर न निकालें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
बिजनेसमैन को मार्केट में हानि होगी जिससे चिंतित रहेंगे।
बिजनेसमैन को आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर कदम उठाने होंगे, वित्तीय मामलों में जोखिम उठाना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
ऑफिस में सहकर्मी यदि आपके लिए समस्याएं खड़ी करें तो धैर्य से काम लें, उत्तेजित हो कर झगड़ा करने की कतई जरूरत नहीं है।
वर्कस्पेस पर आपके प्रोजेक्ट की कॉपी हो सकती है।
लव एंड मैरिड लाइफ में वाणी को लेकर आपको समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
पारिवारिक दृष्टि आकस्मिक खर्च आर्थिक तंगी का सामना करा सकते हैं, जिससे घर का माहौल कुछ खराब हो सकता है।
न्यू जनरेशन को प्राथमिकताओं के साथ अनदेखी करने से बचना होगा, ऐसा करना अपने करियर के साथ खिलवाड़ करने जैसा होगा।
सोशल लेवल पर शेयर की गई पोस्ट आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेस को ऊंचाई पर ले जाने के लिए आपको अन्य किसी और पर नहीं स्वयं पर भरोसा करना होगा।
बिजनेसमैन के लिए ग्रहों की स्थिति शुभ संकेत लेकर आई है, जिस कारण व्यावसायिक विस्तार व प्रतिस्पर्धा में जीत का योग बनेगा।
अतिगंड योग के बनने से वर्कप्लेस पर आपकी प्रफोर्मेंस आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन एडवांस में कार्य करने का प्रयास करें, क्योंकि सडनली से आपको किसी कार्य के लिए अवकाश लेना पड़ सकता है।
फैमिली के साथ पिलग्रिमेज टूर पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
लव एंड लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझें।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर किसी की सलाह से आपके कार्य गति पकड़ेंगे।
स्टूडेंट्स को अपने हुनर को निखारने के लिए चुनौतियों का सामना करना पडे़गा।
न्यू जनरेशन ने यदि नौकरी के लिए कहीं अप्लाई किया है, तो वहां का फीडबैक भी लेते रहें कि परिणाम कब निकल रहा है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
बिजनेसमैन दूसरों की सुनकर ही भरोसा न करें जब तक आप स्वयं निरीक्षण न करें तब तक कोई भी कदम उठाने से बचें।
बिजनेस में वित्तीय स्थिति में सुधार आने से बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
अतिगंड योग के बनने से वर्कस्पेस पर मार्केटिंग टीम को बेहतर बनाने के प्रयास में आप सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को स्वतंत्र रूप से कार्य करने पर जोर देना चाहिए, इससे आपका कौशल उभर कर आएगा।
फैमिली के साथ सुकून भरा दिन गुजरेगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर पर आप अपनी वाणी का जादू बिखेरने में सफल होंगे।
सोशल लेवल पर फ्रेंड्स से आपको कोई कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
न्यू जनरेशन को त्वरित लाभ देने वाली गतिविधियों से सचेत रहते हुए, इनसे उचित दूरी भी बनाकर रखनी होगी, क्योंकि इस तरह की योजनाओं से मानसिक और आर्थिक दोनों ही तौर पर नुकसान होता है।
ट्रैवलिंग करते समय अननोन पर्सन का साथ आपकी यात्रा को इजी बना देगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-चिंतन बढेगा।
बिजनेस में सेल को बढ़ाने के आलस्य को दूर कर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है।
एंप्लॉयड पर्सन प्रतिभा और योग्यता के आधार पर ऑफिस की गंभीर गुत्थियों को सुलझा पाने में सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर आपकी रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ सकती है।
फैमिली के साथ बाहर जाने की प्लानिंग बनेगी।
सामाजिक स्तर पर आपके कार्य की हर जगह प्रशंसा होगी।
न्यू जनरेशन की बुद्धि प्रखर है जिसके चलते वह कठिनाइयों से चोटिल हुए बगैर बाहर निकलने में सफल होंगे।
र्स्पोट्स पर्सन को फिट रहने के लिए व्यायाम के साथ ही संतुलित खान-पान का ध्यान रखना जरूरी होगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ दिन मोज-मस्ती में निकलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन हेल्थ को लेकर टेंशन में रहेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में आपको कुछ मेडिसन को लेकर लोस का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन दूसरों की सफलता देख कर उनके मन में ईर्ष्या का भाव या मन कुंठित हो सकता है।
ऑफिस में जल्दबाजी में कार्य करने से बचें अन्यथा आपको बॉस और सीनियर्स से डांट पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन नए बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें, क्योंकि ऑफिस की कार्यप्रणाली में बदलाव संभावना नजर आ रही हैं।
फैमिली में किसी गलतफहमी के चलते आपके रिश्तों में दरार आ सकती है।
हेल्थ को लेकर अवेयर रहें, आप स्ट्रेस से दूर रहें।
लव एंड लाइफ पार्टनर की कोई बात आपके दिल को लग सकती है।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर कोई भी डिसीजन लेने से पहले उसके बारे में सोच-विचार अवश्य कर लें।
स्टूडेंट्स का स्टडी से ध्यान भटक सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
अतिगंड योग के बनने से ऑनलाइन बिजनेस में आपकी सर्विस दूसरों की अपेक्षा फास्ट एंड बेहतर होने से कस्टमर का झुकाव आपकी तरफ ज्यादा रहेगा।
बिजनेस हो या घर सभी जगह वरिष्ठों के सहयोग का लाभ मिलेगा, जिसके चलते कई समस्याओं का अंत होगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को कोई बड़ा अचीवमेंट अवार्ड मिल सकता है, ऐसा होने पर उनके साथ ही संस्थान का मान सम्मान भी बढ़ेगा।
वर्कप्लेस पर किसी प्रॉजेक्ट को लेकर आप थोड़े शंकित हो सकते है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ ट्रैवल की प्लानिंग बन सकती है।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अनाथ व असहाय बच्चों के लिए कार्य करके आपको सुकून मिलेगा।
न्यू जनरेशन का सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, जिस कारण उनके पर्सनल काम भी पेंडिंग लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
फैमिली के साथ लंबी यात्रा हो सकती है।
स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए अपनी स्टडी पर फोकस बनाए रखना होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या है उस पर काम करें।
अतिगंड योग के बनने से बिजनेस में आपके हाथ नए प्रोजेक्ट लगने से बिजनेस को नई पहचान मिलेगी।
व्यापारिक प्रतिष्ठान में नौकरों के प्रति भी मानवीय दृष्टिकोण रखें और उसके साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आएं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी भी प्रकार की बहस व टकराव से बचते हुए, संतुलित दृष्टिकोण से विवादों का हल करना उचित होगा।
वर्कस्पेस पर टीम वर्क से ही सफलता आपके हाथ लगेगी, आप आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें और आने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
न्यू जनरेशन को प्रेम का अनुभव होगा, प्रेम के स्पर्श से जीवन खिल गया है आप कुछ इस तरह का अनुभव कर सकते हैं।
फैमिली रिलेटेड डिसिजन लेते समय मन मस्तिष्क से परिस्थितियों का भली-भांति अवलोकन कर ले, तत्पश्चात ही कोई निर्णय ले।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।
सामाजिक स्तर पर किसी कार्य को करने में रोमांच का अनुभव करेंगे।
फ्रेंड्स के साथ शॉर्ट ट्रिप की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स को कड़ी मेहतन का फल रेकिंग में बढ़ोतरी के रूप में मिलेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
अतिगंड योग के बनने से बिजनेस में प्रोजेक्ट समय पर कंप्लीट करने से आप सफल होंगे।
बिजनेसमैन को बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे मुनाफे को इग्नोर करने से बचना होगा क्योंकि छोटे मुनाफे भी आपकी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का सेल्फ कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा हुआ रहेगा, जिसके चलते सभी काम ठीक से निपटा सकेंगे, साथ ही ऑफिस की ओर से दूसरे शहरों का काम संभालने का प्रस्ताव भी आ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने मजबूत और कमजोर पक्ष का अवलोकन करेंगे, और उसी के आधार पर उचित दिशा में आगे बढ़ेंगे।
लव एंड मैरिड लाइफ में बन रही तनाव की स्थितियां दूर होगी।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर फैमिली के सर्पोट से आपके कार्य गति पकड़ेंगे।
फैमिली में शांति का माहौल बना रहेगा।
न्यू जनरेशन सारा पैसा भोग विलास में ही न खर्च करें बल्कि कुछ परिवार में भी दें और भविष्य के लिए बचत भी करें।
सक्सेस पाने के लिए स्टूडेंट्स शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में अनचाही समस्या हो सकती है।
बिजनेस में हो रहे घाटे की भरपाई के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है।
सोना चांदी या अन्य धातुओं का कारोबार करने वाले बिजनेसमैन को अपेक्षित लाभ होने की आशंका है।
वर्कस्पेस पर जल्दबाजी में आपसे कोई कार्य गलत हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता तो मिलेगी ही, संग में विभागीय अधिकारी भी प्रशंसा करेंगे।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर किसी कार्य के लिए ट्रैवलिंग की प्लानिंग पॉस्टपोंड हो सकती है।
लव एंड लाइफ पार्टनर में आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा।
फैमिली में किसी रिलेटिव की नाराजगी आपकी चिंता बढ़ा सकती है।
जंक फूड से दूरियां बनाए रखें, डाइजेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में एकाग्रता लाने के प्रयास में सफल नहीं हो पाएंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9

Comments
Post a Comment