AAJ KA RASHIFAL 22 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
22 दिसंबर सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 10ः52 तक पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज पूरे दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, ध्रुव योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 10ः07 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो की सलाह से काम में सफलता मिलेगी।
धु्रव योग के बनने से बिजनेस मे सेल्स अच्छी रहेगी साथ ही कस्टमर भी बढ़ेंगे।
बिजनेस अच्छा और बढ़िया चल रहा है, फिर भी कस्टमर से कॉन्टेक्ट बढ़ाने के साथ ही प्रचार प्रसार पर भी ध्यान दें क्योंकि जो दिखता है वही बिकता है।
डे स्टार्टिंग वर्कप्लेस पर सोचे हुए कार्यों को आसानी से पूर्ण करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के काम के बीच में ब्रेन को फ्रेश करने के लिए सहकर्मियों के साथ हल्की गपशप भी करते रहें।
फैमिली में किसी के साथ हो रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आप अपनी वाणी के जादु से आप उपलब्धियां हासिल करेंगे।
न्यू जनरेशन उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे, अपने कार्य को पूरी लगन से करें, रिजल्ट अच्छा मिलेगा।
स्मार्ट स्टडी एंड हार्ड वर्क से स्टूडेंट्स स्टडी में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
पेट से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
लवर एंड लाइफ पार्टनर के साथ काफी दिनों के बाद ज्यादा टाइम स्पेंड करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टीव रहेगे।
बिजनेस में लंबे समय से चल रहा विवादित जमीन का हल आपके पक्ष में आने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
बिजनेसमैन लिखित के साथ लेनदेन करना उचित रहेगा, अन्यथा भुगतान के समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को यदि ऑफिस में कोई नया काम दिया जाए, तो उसमें कमियां तलाशने के बजाय उसको पूरी लगन के साथ करने पर जोर दें।
धुव्र योग के बनने से वर्कप्लेस पर टीम वर्क से आप अपने कार्यों को कम्पलिट करते हुए आगे बढ़ेंगे।
सामाजिक स्तर पर आपकी कोई पुरानी पोस्ट पुनः चर्चा का विषय बन सकती है।
फैमिली के साथ मूवी देखने या शॉपिंग पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
लव एंड लाइफ पार्टनर की पुरानी पिक्चर को देखकर पुरानी यादें ताजा होगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को एग्जाम को लेकर अन्य सिटी की टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
न्यू जनरेशन के लिए दिन नार्मल रहने वाला है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में रुकावट आ सकती है।
धन संबंधित कुछ परेशानियां आने से बिजनेस में कुछ प्रॉब्लम आएगी जिससे बिजनेस से आपका ध्यान भटक सकता है, लेकिन आप धैर्य न खोएं।
बिजनेसमैन की बात करें तो लाभ के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य रखें और मन लगाकर अपना कार्य करें।
ग्रहों की स्थिति के अनुसार एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर वर्कलोड को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते है।
डे र्स्टाटिंग वर्कप्लेस पर आप अपने कार्य को कल पर डालने से बचें, आपके हर कार्य पर विरोधियों की नज़र रहेगी अर्लट रहें।
फैमिली के किसी कार्यक्रम में कोई अपना ही परेशानियां खड़ी कर सकता है।
सोशल लेवल पर आपके बजट का बैलेंस डगमगा सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ विवाद की स्थितियां बन सकती है।
घरेलू कलह के कारण स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगें।
एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी विवाद को लेकर टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बिजनेस में आप अपने ब्रांडेड प्रोडक्ट को डिजिटल एडवर्टाइज करने में बिजी रहेंगे।
बिजनेसमैन सारा पैसा टर्न ओवर बढ़ाने में ही न लगा दें बल्कि पूंजी को बढ़ाने की दिशा में भी कार्य करें।
ध्रुव योग के बनने से अन एंप्लॉयड पर्सन के जॉब को लेकर किए गए कोशिशों में उन्हें सफलता हाथ लगेगी।
बैंकिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के टार्गेट कंपलीट हो सकते है।
न्यू जनरेशन के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है, कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा।
फैमिली के लिए टाइम निकालने में आप सफल होंगे।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ समय काफी दिनों के बाद बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स स्टडी पर जितना ज्यादा फोकस करेंगे उतना ही ज्यादा वो सफलता की और बढ़ेंगे।
र्स्पोट्स पर्सन के लिए एनर्जी से भरा रहेगा।
पर्सनल ट्रैवलिंग के लिए प्लानिंग बना सकते है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव दूर होगा।
बिजनेस में मेन पॉवर की रिक्वायरमेंट रहेगी, उसके लिए आप एडवर्टाइजमेंट दे सकते है।
बिजनेसमैन को डे स्टार्टिंग पेंडिंग वर्क को कंप्लीट करने चाहिए ताकि वो आगे की स्ट्रेटजी जब तैयार कर रहे तो उन्हें किसी प्रकार की प्रॉब्लम न आएं।
वर्कप्लेस पर वर्कलॉड बढ़ने का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा अन्यथा पैसा कमाया और शरीर पर लगाना न पड़ें।
मीडिया रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के काम में अच्छे प्रदर्शन के चलते उनके प्रमोशन की संभावना दिखाई दे रही है।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर मौन रहते हुए पर्टिकुलर किसी कार्य को लेकर ज्यादा एक्टिव रहेंगे।
न्यू जनरेशन को बुर्जुगों से बेहतर दिशा-निर्देश मिलेंगे जो उनके भविष्य में बहुत काम आएंगे।
लव एंड मैरिड लाइफ में प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी।
फैमिली में किसी के साथ आपके रिश्तों में आ रही दरारे दूर होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन टै्रक पर अपना पूरी जी-जान लगा देंगे।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान को लेकर कोई खुशखबरी मिलेगी।
ध्रुव, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में पूर्व में किए गए निवेश से आपको प्रॉफिट प्राप्त होगा पर उतना नहीं जितना आप आशा कर रहे थें।
बिजनेस अच्छा चल रहा है फिर भी एक्टिव बने रहना होगा साथ ही फालतू के खर्चों को बचाने का प्रयास करें।
प्लेयर को अपने फील्ड में ही करियर बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के करियर में नई शुरुआत करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, डे स्टार्टिंग से ही एनर्जेटिक बने रहने से काम समय पर पूरे हो सकेंगे।
ऑफिस में कार्य के प्रति निष्ठा और एकाग्रता आपको अन्य से आगे रखेगी।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सेहत के मामले में अलर्ट रहें।
फैमिली में आप का व्यवहार सभी को आश्चर्य में डाल सकता है।
सोशल लेवल पर आप किसी संस्था के साथ जुड़कर अपने सपनों को साकार कर सकते है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ-साथ मौज-मस्ती में दिन गुजारेंगे।
ऑफिशियली ट्रैवलिंग में फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में न्यू प्रॉजेक्ट की स्टार्टिंग करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से रिसर्च जरूर कर लें अन्यथा ऐसा न हो कि बाद में आपको पछताना पड़े, हो सके तो न्यू प्रॉजेक्ट की र्स्टाटिंग आप 14 जनवरी के बाद ही करें अभी मलमास चल रहा है।
बिजनेसमैन बिजनेस में मन मुताबिक मुनाफा न मिलने पर मानसिक दबाव की स्थिति में आ सकते हैं, ऐसे में आपको संयम से काम लेना होगा और मन को शांत रखना होगा।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए एंप्लॉयड पर्सन को परिश्रम पर ही भरोसा करना चाहिए, कड़ी मेहनत निश्चित रूप से फल देगी।
वर्कस्पेस पर कामकाज का बोझ बढ़ने से शारीरिक थकान महसूस होगी।
फैमिली में किसी से भी वातार्लाप करते समय आपको विनम्रता रखनी होगी।
पॉलिटिशियन के अड़ियल रवैये के कारण बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है, पार्टी के द्वारा आप पर कठोर कदम उठाया जा सकता है।
लव एंड मैरिड लाइफ में गलतफहमी हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन सपलीमेंट सोच समझकर ही लेवे।
मेडिकल टेस्ट के खर्चों से आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन से सम्बधों मधुरता आएगी।
ध्रुव योग के बनने से बिजनेस में उछाल आने के साथ-साथ फाइनेंशियली तौर पर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
बिजनेसमैन मुनाफे की चिंता में अपना दिन जाया न करें, जो जैसा चल रहा है उस पर फोकस करते हुए अपना कार्य करें।
एंप्लॉयड पर्सन एक साथ कई कामों को न करते हुए एक समय पर एक ही काम पर फोकस करें, तो यह उनके और उनके संस्थान दोनों के लिए ही उचित रहेगा।
कार्यस्थल पर आप अपने कार्य से मनचाही पोस्ट प्राप्त करने में सफल होंगे।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ दिन रोमांटिक बितेगा।
फैमिली के लिए किए गए प्रयास में सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर स्मार्ट एंड हार्ड वर्क से आप अपने कार्य में निखार लाएंगे।
हायर एजुकेशन प्राप्त कर रहे न्यू जनरेशन को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, सूझबूझ से काम करने पर रास्ता भी निकाल सकेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर किसी से बहस न करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो का निवेश सोच-समझकर करें।
बिजनेस का दायरा बढ़ाने के लिए आप सोशल एंड पॉलिटिकल प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे, जिससे आपके बिजनेस का ग्राफ बढ़ेगा।
बिजनेसमैन को अपेक्षित मुनाफा होने की प्रबल संभावना है, ग्राहकों की आवाजाही मन को प्रसन्न करने वाली होगी।
ऑफिस में कोवर्कर सहयोग के लिए बोल दे और आपको अपने कार्यों के साथ उसका काम भी करना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर अपने वर्क पर कसंट्रेट करने से ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे, लेकिन आपको अलर्ट भी रहना होगा, विरोधी आपसे जलते हुए आपका कुछ अहित करने में जूटें हुए है।
ध्रुव योग के बनने से फैमिली में किसी खास से आपको अन एक्सपेक्टेड धन लाभ की संभावना बन रही है।
ग्रहों की स्थिति न्यू जनरेशन के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, जिस कारण आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
ट्रैवलिंग के लिए की गई प्लानिंग में आपको सफलता मिलेगी।
सोशल लेवल पर आपके फॉलोवर में इजाफा होगा, थोड़े ही सही पर होगा।
स्टूडेंट्स को स्टडी में प्रैक्टिकल पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
बिजनेस में आपको नए ऑर्डर मिल सकते है जिससे आपके बिजनेस के ग्राफ में इजाफा होगा।
बिजनेसमैन को सरकारी बिल्डिंग की मेंटेनेंस का कार्य मिला है, तो मानक के अनुकूल ही कार्य करें क्योंकि बाद में इसका ऑडिट भी किया जाएगा कहीं आपको कानूनी नोटिस का सामना नहीं करना पड़ें।
एंप्लॉयड पर्सन के परिश्रम मेहनत का समय चल रहा है, इसलिए दूसरों से तुलना न करें और परिश्रम जारी रखने के साथ ही बॉस एंड सीनियर के डायरेक्शन का पालन करते हुए वर्क करें।
ध्रुव योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपके कार्यों की सब जगह पर चर्चा होगी।
डे स्टार्टिंग फिजिकल वर्क ज्यादा होने से जॉइंट पेन की समस्या हो सकती है।
सोशल लेवल पर पॉलिटिकल सपोर्ट मिलने से आपके कार्य आसानी से पूर्णता की ओर बढ़ेंगे।
फैमिली में बड़े-बुजुर्गों की कोई सलाह आपके लिए बहुत काम आएगी।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
कॉम्पिटिशन स्टूडेंट्स के एग्जाम एंड रिजल्ट डेट आने से आगे की स्टडी पर ज्यादा फोकस करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में फाइनेंशियल स्टेटस पर फर्क पड़ेगा, इन्वेस्ट किये गये इन्वेस्टमेंट से जितना चाहेंगे उसके मुताबिक बेनिफिट नहीं प्राप्त होगा जिससे आप चिंतित होंगे।
बिजनेसमैन का यदि किसी मामले में मुकदमा चल रहा है तो उसकी जोरदार पैरवी करें नहीं तो पराजय का मुख देखना पड़ सकता है।
अन एंप्लॉयड पर्सन लक के भरोसे नहीं बैठे अपनी जॉब के लिए आपको अपनी कोशिशों को बढ़ाना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर कार्य करते हुए ईर्ष्यालु लोगों की गतिविधियों पर भी एक नजर बनाए रखें क्योंकि वह काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
फैमिली में किसी बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य पक्ष खराब होने से घर का वातावरण डिस्ट्रर्ब रहेगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है।
सामाजिक स्तर पर पॉलिटिकली प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग से आपको कुछ फायदा नहीं होगा।
स्टूडेंट्स को टेक्नीकल प्रॉब्लम के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से घर के बड़ो का ख्याल रखें।
बिजनेस में हार्ड वर्क एंड पॉवर प्लानिंग से ही आपको सफलता मिलेगी साथ ही नए बिजनेस के ओपन करने की प्लानिंग बन सकती है, लेकिन अभी मळमास के चलते उसे आगे करें तो बेहतर रहेगा।
मैन्युफैक्चरिंग करने वाले बिजनेसमैन रिसर्च को भी बढ़ावा दें और प्रोडक्ट में कुछ मॉडिफिकेशन करें ताकि बाजार में आपकी मोनोपोली बनी रहे।
नौकरीपेशा लोगों को निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए तरक्की के बारे में भी विचार करना चाहिए।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर के साथ टीम भावना से कार्य करना होगा, दूसरों को परेशानी में देख आपको सहयोग करने में पीछे नहीं हटना चाहिए।
लव एंड मैरिड लाइफ में रिलेशनशिप में सुधार आएंगे जिससे आपको सुकून और शांति मिलेगा।
फैमिली में आ रही प्रॉब्लम पर आप सभी की सलाह लेने के बाद सॉल्यूशन सभी के साथ शेयर करें।
ध्रुव, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से सोशल लेवल पर आपका ट्विट, पोस्ट, शेयर और कमेंट्स को काफी सराहा जाएगा।
स्टूडेंट्स अपने मेंटोर के साथ किसी बड़े प्रॉजेक्ट पर काम करते हुए स्वयं को कामयाब करने के प्रयास में लगे रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9

Comments
Post a Comment