AAJ KA RASHIFAL 6 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्री गणेशाय नमः।।

6 दिसंबर शनिवार

 



सुरेश श्रीमाली 

 पंचांग-

आज रात्रि 09ः26 तक पौष कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः49 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, गजकेसरी योग, शुभ योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग रहेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया का रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।

 

मेष राशि

चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।  

बिजनेस में सही जगह पर किया गया इनवेस्टमेंट आपके भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। 

बिजनेस पार्टनर के द्वारा आपको बिजनस शेयर में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। 

र्स्पोट्स पर्सन को प्रैक्टिस के समय चोट लगने से जॉइंट पेन की समस्या हो सकती है।

वर्कस्पेस पर आपका स्मार्ट वर्क ही आपकी अलग पहचान बनाएगा। 

ऑफिशियल कार्य न बनने से उन्हें मानसिक तनाव रहेगा, ऐसी स्थितियों में आपको धैर्य रखना चाहिए।

फैमिली में पेरेंट्स के साथ संबंध मधुर रहेंगे, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

लव एंड मैरिड लाइफ में लवेबल मोमेंट बिताएंगे।

न्यू जनरेशन को अपने आने वाले भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करना होगा। 

शुभ, गजकेसरी योग के बनने से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर दूसरों की मदद करने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

स्टूडेंट्स अपने फील्ड में हार्ड वर्क से ही सक्सेस प्राप्त कर पाएंगे। 

लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9 

 

वृषभ राशि

चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेगे।          

विकेंड होने के बावजुद पॉलिटिकल लिंक होने से आपको गर्वनमेंट से कोई बड़ा टेंडर आपके आने की सुचना आपको मिल सकती है। 

बिजनेसमैन के आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है, अन्य व्यापार सामान्य रहेंगे।

कार्यस्थल पर किसी कार्य को लेकर बॉस की सराहना मिल सकती है।

सेल्स और मार्केटिंग के लोगों को एक्टिव रहें उनको कोई बड़ा ऑडर मिल सकता है।

अगर आपको सफलता पानी हैं, तो अपनी सोच को बढ़ाना होगा। 

स्पोर्ट्स पर्सन को अगर सफल होना हैं, तो डाइट चार्ट को फॉलो करना होगा। 

वीकेंड पर फैमिली में सुख शांति का माहौल बना रहेगा।

लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ खट्टे-मीठे लम्हें बिताएंगे। 

सेहत को लेकर आपको अपने डेली रूटीन में बदलाव लाना होगा। 

ट्रैवलिंग करते समय आप अपने सामान का ध्यान रखें, चोरी हो सकता है।

लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 2 

 

मिथुन राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।     

शुभ, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में आपका कोई प्रोडक्ट आपके बिजनेस का नाम रोशन करवा सकता है। 

बिजनेसमैन के कुछ परेशानियां सामने आएगी, परंतु वह अपनी बुद्धि बल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे।

बात करें लव लाइफ की तो प्रेमी के साथ कैंडल लाइट डिनर की प्लानिंग बन सकती है।

अन एंप्लॉयड पर्सन को काफी समय के बाद उम्मीद से बेहतर और मनचाही जॉब मिलेगी। 

वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य से अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

फैमिली के प्रति आपकी रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ सकती है।

सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपको अपने मन पर काबु रखना होगा। 

बड़े बुजुर्ग की एडवाइस आपके लिए बहुत काम आएगी। 

स्पोर्ट्स पर्सन के सडनली ट्रैवलिंग हो सकती है।

यंग जनरेशन को किसी सामाजिक कार्यक्रम में किसी से नयन मटके हो सकते है।

लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 9

 

कर्क राशि

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेगे होने से खर्चों को कम कैसे करे।       

बिजनेस में टेक्निकल फॉल्ट होने से ऑर्डर टाइमली कम्पलीट नहीं कर पाएंगे।  

मार्केट में आपके प्रोडक्ट की खराब क्वालिटी के चलते आपके शेयर में गिरावट ला सकती है।

यंग जनरेशन का फ्रेंड् सर्किल उन्हें किसी बड़ी मुश्बित में फंसा सकता है।

वर्कस्पेस पर हो रही पॉलिटिक्स के कारण आप अपने कार्य पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे। 

एंप्लॉयड पर्सन सुस्ती के कारण अपना काम पूरा करना मुश्किल होगा।

फैमिली मेंबर से वार्तालाप करते समय अपने शब्दों पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। 

र्स्पोट्स पर्सन के ज्यादा वजन उठाने से रीढ़ में दर्द की समस्या हो सकती है। 

सामाजिक और राजनीतिक मंच पर आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है। 

लव एंड लाइफ पार्टनर के विश्वास को न तोड़े। 

स्टूडेंट्स को स्टडी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 3

 

सिंह राशि

चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों पहचान कर पूरा करें।      

किसी भी तरह के निवेश में पैसा लगाने से उसकी सारी ट्रम्स एण्ड कंडिशन को अच्छी तरह से अवश्य पढ़ लेंं। 

कारोबार में नई योजनाओं को लागू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त है, इन योजनाओं को लागू करने से लाभ की ओर जा सकते हैं।

एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर जितना फोकस बनाए रखेंगे, उतनी ही आसानी से कार्य को पूर्ण कर पाएंगे।

वर्कस्पेस पर ओवरटाइम करने के साथ कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपका आलस आपके लिए किसी विरोधी से कम नहीं होगा। 

र्स्पोट्स पर्सन को कोच से बेहतर सलाह मिलेगी जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।

लव एंड लाइफ पार्टनर के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वीकेंड पर फैमिली का माहौल अनुकूल रहेगा।

स्टूडेंट्स की मेहनत उन्हें बड़े लेवल पर पहचान दिला सकती है।

लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 5

 

कन्या राशि

चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।         

शुभ, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में सडनली प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है।

सौम्य वाणी ग्राहको के साथ संबंध मजबूत करने के साथ ही अच्छे सौदे दिलाने में भी मदद करेगी।

यदि नौकरी के लिए अप्लाई कर रखा है, तो आज इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

वर्कस्पेस पर एंप्लॉयड पर्सन को आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, जिससे उनका पूरा फोकस अपने कार्य पर रहेगा।

कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर को सफलता पाने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा।

सामाजिक स्तर पर कार्य को लेकर उत्तेजित हो सकते है। 

फैमिली में आपको किसी की मदद पर निर्भर रहना होगा। 

वीकेंड पर लव एंड मैरिड लाइफ में एक दूसरे को समझने से आपकी लाइफ बेहतर चलेगी। 

पॉलिटिशियन को कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

स्टूडेंट्स को करियर के अच्छे अवसर मिल सकते है। 

यंग जनरेशन को घर के किसी कार्य में बड़ों का सहयोग मिलेगा।

लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7

 

तुला राशि

चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली काम में सफलता मिलेगी।           

शुभ, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में आप अपने अनुभव से न्यू प्रॉजेक्ट प्राप्त करेंगे। 

बिजनेस में आपको नया नजरिया प्राप्त होने की वजह से परिस्थिति में भले ही बदलाव नजर न आए, लेकिन परिस्थिति का सामना कर पाएंगे।

वर्कस्पेस पर हो रहे बदलाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते है।

कार्यस्थल पर आपके विरोधी आपके कार्य के कायल हो जाएंगे।

न्यू जनरेशन को फ्रेंड का किसी कार्य में सपोर्ट मिलेगा।

फैमिली के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। 

लव एंड लाइफ पार्टनर के लिए महंगा गिफ्ट खरीद सकते है। 

सोशल लेवल पर हर किसी की पोस्ट को शेयर करने से बचें।

स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट में टीचर की सहायता मिलेगी। 

लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1

 

वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।         

बिजनेस में गवर्नमेंट के नए रूल्स को फॉलो करना आपके लिए कठिन रहेगा। 

बिजनेसमैन को विरोधियों से सतर्क रहना होगा, धोखे की सुगबुगाहट आ रही है।

वर्कस्पेस पर घरेलू समस्या के कारण आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

एम्पलॉइड पर्सन को बॉस से किसी कार्य को लेकर डांट पड़ सकती है।

यंग जनरेशन प्यार के चक्कर में अपने घर वालों के विरूद्ध खड़े होंगे जो उनके लिए अच्छी बात नहीं होगी।

विकेंड पर समाजिक और राजनीतिक स्तर पर व्यर्थ की दौड़ धूप और व्यस्तता बनी रहेगी।

मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सेहत में सुधार लाएंगे। 

फैमिली में किसी घरेलु उपकरण की जरूरत न होने पर खरीदने से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

लव एंड लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर मनमुटाव जैसी स्थितियां बन सकती है।

स्टूडेंट्स को सफल होने के लिए अपने लक्ष्यों पर ध्यान देना होगा। 

लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4

 

धनु राशि

चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में किये गये प्रयास से तेजी आएगी।

शुभ, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में सडनली प्रॉफिट होने से चेहरे पर मुस्कान आएगी। 

कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तो ऑनलाइन की दिशा में ध्यान देना होगा तब ही आप अपने बिजनेस की ग्रोथ को बढ़ाने में सफल होंगे।

नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

वर्कस्पेस पर एंप्लॉयड पर्सन टारगेट अचीव करने में सफल होंगे। 

मौसम के बदलाव के कारण जुकाम, बुखार और एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

फैमिली के साथ किसी नई जगह घूमने की प्लानिंग आप इस वीकेंड पर बना सकते है। 

लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ दिन अच्छा गुजरेगा, प्यार भरी बातें होगी। 

पॉलिटिशियन को राजनीतिक मंच पर अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। 

स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैनिंग के लिए ट्रेवल करनी पड़ सकती है। 

यंग जनरेशन के जॉब के लिए किए गए प्रयासों में उन्हें सफलता मिलने के योग बन सकते है।

लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8

 

मकर राशि

चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव दूर होगा।   

बिजनेस में मेन पॉवर की कमी को पूर्ण करने के लिए नई रिक्रुटमेंट करनी पड़ेगी।

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का काम करने वाले व्यापारियों को मुनाफा कमाने की स्थिति बनती दिख रही है. काम पर ध्यान दें।

वर्कस्पेस पर आपका छुपा हुआ टैलेंट सामने आने से सबके मुंह देखने लायक रहेंगे। 

एम्प्लॉइड पर्सन कमर कस ले आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है।

सामाजिक स्तर पर किसी फेवरेट वर्क में रुचि लेंगे और उसमें अपना समय व्यतीत करेंगे।

व्यस्तता चाहे कितनी भी हो परिवार के सदस्यों के साथ भी समय गुजारना चाहिए, इसके लिए समय निकालना होगा।

लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस में समय बिताएंगे। 

स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल को लेकर कुछ डरे-डरे रहेंगे।

यंग जनरेशन अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।

लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 9

 

कुंभ राशि

चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।      

आपको बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। यहां पर वह अपनी पूरी क्षमता भी दिखा सकेंगे, जिसका उन्हें लाभ मिलेगा।

बिजनेस में आपकी इकोनॉमिक सिचुएशन बेहतर रहेगी, बिजनेसमैन को बिजनेस में फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

वर्कस्पेस पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे, बेरोजगारों के रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते है।

वर्कस्पेस पर आपको जुनियर्स की कुछ बातें आपके लिए बड़े काम हो सकती है। 

वीकेंड पर पेट दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे, तली-भुनी चीजों से दूरियां बनाकर रखें। 

शुभ, गजकेसरी योग के बनने से फैमिली में मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते है। 

लव एंड लाइफ पार्टनर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। 

सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आलस्य के चलते आपके कार्य लेट होते चले जाएंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे।

यंग जनरेशन फैमिली के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की प्लानिंग बन सकती है।

लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4

 

मीन राशि

चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।    

बिजनेस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आप हार न मानें धैर्य धारण करें। 

बिजनेसमैन को कर्मचारियों के रूखे व्यवहार को लेकर कुछ बातें सुनने को मिल सकती है, इन सब बातों को गंभीरता से ले और क्विक एक्शन लें।

यंग जनरेशन के आर्थिक स्थिति में कुछ उठापटक रहेगी, परंतु तनाव लेने की बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

वर्कस्पेस पर हार्ड वर्क करना पड सकता है। इसलिए हर समय तैयार रहें। 

एम्प्लॉइड पर्सन सतर्क हो जाएं उन्हें अपोजिट जेंडर से धोखा मिल सकता है।

फैमिली में किसी बात को लेकर बन रहे वातावरण में आप अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। वीकेंड खराब हो सकता है।

लव एंड मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर संबंधों में खटास आ सकता है। 

सेहत को फिट रखने के लिए आपको वर्कआउट पर ध्यान देना होगा। 

सामाजिक स्तर पर पॉलिटिकल पोस्ट से जितनी दूरियां बनाएं रखेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

ऑफिशियली ट्रैवलिंग की प्लानिंग सडनली कैंसिल हो सकती है।

लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7

Comments