AAJ KA RASHIFAL 27 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
27 दिसंबर शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 01ः10 तक पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः10 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा अल सुबह 04ः11 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः10 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 01ः10 के बाद मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
वर्कप्लेस पर काम को निपटाने के लिए काम को जल्दी जल्दी करना होगा, लेकिन याद रखें काम जल्दी करने के चक्कर में गलती की तनिक भी गुंजाइश न रहें।
जिन एंप्लॉयड पर्सन का वर्कप्लेस काफी दूर है, उन्हें कुछ नए तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
गवर्नमेंट कांट्रेक्टर बिजनेसमैन बिल क्लियर करवाने के लिए काफी मेहनत करेंगे उसके बाद भी सफलता नहीं मिलेगी।
जो बिजनेसमैन ऑर्डर लेकर माल सप्लाई का काम करते हैं, सप्लाई समय पर न कर पाने के कारण वह तनाव में रह सकते हैं।
न्यू जनरेशन सिर्फ अपने काम से काम रखें, दूसरों के वाद-विवादों से खुद को दूर रखें वरना प्रशासन के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन कार्य को लेकर व्यस्त दिखेगे, लेकिन आपको अपनी संतान पर भी ध्यान देना चाहिए, उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो सकते है, जिससे वो आने वाले कॉम्पिटिशन से डिसक्वालीफाई हो सकते है।
विष दोष के बनने से प्रेग्नेंट लेडीज खानपान को लेकर सतर्क रहें साथ ही डॉ. से रूटीन चेकअप कराती रहें क्योंकि सडनली हेल्थ में गिरावट की आशंका है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
वाशि और सुनफा योग के बनने से जॉब से जुड़े लोगों के लिए बदलाव का समय है, यदि वह इस समय सक्रिय होकर नई नौकरी की तलाश करेंगे तो निश्चय ही उन्हें अच्छी नौकरी मिल जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के वातावरण को फैमिलियर बनाने और मिलकर काम करने की कोशिश करनी होगी, तभी किसी के ऊपर भी कार्य का दबाव नहीं रहेगा।
बिजनेसमैन का स्टोर यदि अंडरग्राउंड है तो उन्हें वहां के स्टॉक को चेक कर लेना चाहिए हो सकता है वहां पर कोई ऐसा माल हो जिसकी डिमांड आए और आपको याद ही न हो।
बिजनेसमैन प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं प्रॉपर्टी में निवेश करने से उन्हें अपेक्षित लाभ होने की संभावना है।
वीकेंड स्टूडेंट्स के ऊपर से स्टडी का बोझ कुछ कम होता नजर आ रहा है, टेस्ट खत्म होने से वह कुछ चैन की सांस ले पाएंगे।
वुमन को घर की साफ-सफाई के अलावा सजावट पर भी ध्यान दें, यदि संभव हो तो घर की वस्तुओं का स्थान परिवर्तन कर सकती है।
न्यू जनरेशन को संकट देखकर घबराने के बजाय धैर्य से उसके समाधान के बारे में विचार करना चाहिए, ध्यान रहे हर समस्या अपने पीछे समाधान लेकर आती है।
रोगों को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेगी, इसलिए सेहत को लेकर डरने की कोई बात नहीं है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में किसी से तिखी नोक-झोंक हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए कड़ी मेहनत का समय चल रहा है, इसलिए दूसरों से तुलना न करें और परिश्रम जारी रखने के साथ ही सीनियर के निर्देशों का पालन करें।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सारे कार्य अपनी रेस्पोंसिबिलिटी पर पूरे करने होंगे जिसके लिए वह खुद ही जवाबदेह होंगे।
बिजनेसमैन इनकम एंड एक्सपेंडिचर के मध्य संतुलन बना कर चलें और कुछ पूंजी भविष्य के लिए बनाते चलें।
वाशि और सुनफा योग के बनने से वीकेंड पर बिजनेसमैन बिजनेस में विशेष ध्यान देंगे जिससे आपके बिजनेस के ग्राफ में इजाफा होगा।
जो स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए फॉरेन जाने की चाह रख रहें है उन्हें जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन होने पर उसमें शामिल होने का सपरिवार निमंत्रण मिल सकता है।
न्यू जनरेशन पिछली असफलताओं को याद करके निराश होते हुए नजर आ सकते हैं, जिसके चलते उनका किसी भी कार्य को करने में मन कम लगेगा।
गले से संबंधित टोंसिल जैसी दिक्कत हो सकती हैं इसलिए ठंडी व खट्टी चीजों का परहेज करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
विकेंड पर ऑफिस के किसी भी प्रॉजेक्ट को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, जिस जिम्मेदारी को आपने लिया है उसे स्वयं ही पूरा करने की कोशिश करें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस वर्क को बहुत ही तल्लीनता से करना होगा, जिससे आपके कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो।
बिजनेस के लिए किसी भी तरह का लोन ले रखा है तो उसे चुकाने के लिए तैयारी में लग जाना चाहिए।
बिजनेसमैन को मुनाफे के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के टारगेट पूरे होने पर उनका दिन प्रसन्नता और उल्लास से भरा रहेगा।
न्यू जनरेशन की विदेश घूमने या पढ़ाई करने की इच्छा है, उनके सपने साकार होते दिखाई दे रहे हैं।
खुशियां सेलिब्रेट करने के साथ ही भगवान को धन्यवाद कहें और उन्हें मीठे का भोग लगाएं।
हल्का खाना व तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें, एसिडिटी की दिक्कत हो सकती हैं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
विष दोष के बनने से वर्कप्लेस पर कार्य को लेकर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन न करें, गलतियां अधिक होने पर बॉस बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के ग्रहों की स्थिति को देखते हुए मन में उलझन बनी रह सकती है, ऐसे में पसंदीदा कार्यों को करने का प्रयास करें।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेसमैन को थोड़ा अलर्ट रहने की आवश्यकता है, किसी भी माल को भेजने या मंगाने से पहले उसकी अच्छे से जांच पड़ताल कर लें।
बिजनेसमैन के मन में द्वंद्व जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, दूसरों से अधिक अपेक्षाएं आपके दुख का कारण बन सकती है।
स्टूडेंट्स का मन कुछ अशांत रहने वाला है, इसलिए भगवान का स्मरण करते रहें और यदि जाप आदि करते हैं तो उसे बढ़ा दें।
नकारात्मक ग्रह कलह पैदा कर सकते हैं, लेकिन अपनी समझदारी दिखाते हुए वाद विवाद की स्थिति पैदा न करें और शांति से बात को सुलझाने की कोशिश करें।
फाइनेंशियल प्लानिंग से परिवार का भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश करें, अपने साथ साथ घर के अन्य सदस्यों को भी सेविंग करने की सलाह दें।
सडनली तबीयत खराब होने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ विवाद करने से बचें, वरना आपकी इमेज खराब हो सकती है जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य है, बस काम पर फोकस करें।
बिजनेसमैन को दीर्घकालिक और बड़े लाभ की लालच में छोटे निवेश और लाभ को इग्नोर करने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
बिजनेसमैन के लिए आय के साथ साथ व्यय के भी रास्ते बनते दिखाई दे रहें है इसलिए पहले से ही हाथ समेट कर चलें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स मन की शांति के लिए पूजा-पाठ के साथ साथ कोई धार्मिक बुक भी पढ़ सकते हैं जिससे की मन को शांति मिलेगी।
फैमिली मेंबर आपकी किसी समस्या का हल निकालने में आपकी मदद करेंगे, इसलिए उनके समस्या को सांझा जरूर करें।
सेहत के मामले में जो लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं और दवाओं का सेवन करते हैं वह दवाओं को समय से लेना न भूलें।
न्यू जनरेशन अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग करें, न्यू जनरेशन जो एन्सेस्ट्रल बिजनेस में शामिल होने जा रहे हैं वह इनोवेटिव होकर कार्य करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से अज्ञात शत्रुओं से सम्भलकर रहे।
नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो वह कामकाज के लिए कोवर्कर की मदद करते नजर आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को सिस्टेमेटिक तरीके से करें, आधा अधूरा कार्य करेंगे तो पकड़ में आ जाएंगे और फिर बॉस की डांट भी खानी पड़ सकती है।
बिजनेसमैन तनाव की स्थिति में रहेंगे किसी पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
बिनजसेमैन जितना हो सके उधार लेने से बचें क्योंकि उधार भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है, जरूरी होने पर सोच-समझकर ही लेवें।
स्टडी मे आ रही मुसीबत से बाहर निकलने के लिए स्टूडेंट्स को सजग होकर प्रयास करने होंगे, इसके अलावा वह अपने फ्रेंड्स की हेल्प ले सकते हैं।
लाभ देख कर खर्च कतई न करें, लेकिन जरूरी होने पर अवश्य करें, आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है।
पार्टनर के साथ सहयोग और विश्वास की कमी रह सकती है, जिसके चलते मैरिड लाइफ में मनमुटाव होने की आशंका है।
न्यू जनरेशन हाथ खींच कर ही खर्च करें क्योंकि कुछ अनापेक्षित खर्च आ सकते हैं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से किसी भी फील्ड में कुछ सीखने के लिए अच्छे स्टूडेंट्स बने।
वर्कप्लेस पर इधर-उधर की बातों की जगह जरूरी काम पर फोकस बनाए रखें और काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
एंप्लॉयड पर्सन प्रोफेशनली कार्य करें और मेहनत करने से मुंह न मोड़ें, इसके साथ ही बॉस इस ऑलवेज राइट के सिद्धांत पर चलते हुए उनकी बातों का बुरा न मानें।
ऐसे व्यापारी जो सरकार से रिलेटेड है, उन्हें कार्य की गुणवत्ता को लेकर खास सजग रहना है।
वाशि और सुनफा योग के बनने से बिजनेस की उन्नति के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ धन निवेश की प्लानिंग बना सकते हैं, उनकी बनाई गई प्लानिंग से बिजनेस में तेजी की रफ्तार देखने को मिल सकती है।
न्यू जनरेशन का मन अशांत हो सकता है इसलिए अपना अधिकतर समय महत्वपूर्ण कार्यों में ही लगाएं और उसमें ध्यान दें।
किसी जरूरतमंद परिवार को भोजन की आवश्यकता हो तो उसकी व्यवस्था करें, उम्मीद लेकर आए इंसान को खाली हाथ न लौटाएं।
स्टूडेंट्स मनोरंजन पर कम पैसा खर्च करें, क्योंकि विद्यालय से मिले प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।
सेहत को लेकर सजग रहें हेल्थ में मुंह और गले से संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
ऑफिस के पेंडिंग वर्क को सबसे पहले कंपलीट कर लीजिए, अन्यथा आपके इस आलस्य का आपके विरूद्ध हथियार बना सकते है, जिससे आप परेशानी में पड़ सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को रिचेक भी करते चले क्योंकि कार्यों में त्रुटि होना आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
गवर्नमेंट सेक्टर में कॉन्ट्रैक्ट बिजनेसमैन कमाई के चक्कर में क्वालिटी से समझौता न करें अन्यथा जांच सही होने पर आपकी कंपनी ब्लैक लिस्टेड हो सकती है।
बिजनेसमैन को शील और संतोष जैसे गुणों को नहीं छोड़ना है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपको ईमानदारी की राह से भटकाने की कोशिश कर सकती है।
लो एंड मैनेजमेंट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए समय उपयुक्त चल रहा है।
बात करें परिवार की तो आप अपने कर्तव्यों को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें इसलिए अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें और उनकी जरूरतों का ध्यान रखें।
विष दोष के बनने से सेहत के मामले में यदि नशे का सेवन करते हैं सचेत हो जाएं मुंह और गले से संबंधित परेशानियां घेर सकती हैं।
न्यू जनरेशन गुरु और जिन्हें आप अपना मेनटोर मानते है उनके संपर्क में रहने के प्रयास करने है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से किसी की मदद न मिलने से आप परेशान रहेगे।
वर्कप्लेस पर बेटर पर्फोमन्स पर बॉस की सराहना मिलेगी, इसी तरह क्वालिटी वर्क करते रहें।
एंप्लॉयड पर्सन का वर्कप्लेस पर काम से मन ऊब सकता सकता है, लेकिन ऑफिस के कार्य तो करने ही हैं इसलिए ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।
पार्टनरशिप बिजनेस मैन को अच्छे लाभ के होने की संभावना बन रही है, इसलिए अपने पार्टनर के साथ हमेशा तालमेल बनाकर चलें, साथ ही अगर आप बिजनेस का विस्तार करने की प्लानिंग बना रहे है, तो अभी न करें क्योंकि अभी मलमास में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है।
व्यापारी वर्ग को क्षणिक लाभ के लिए बहुत लंबी योजनाएं बनाने से बचना होगा।
न्यू जनरेशन को घनिष्ठ रिश्तों के महत्व को समझना होगा साथ ही उनका आदर भी करना होगा।
फैमिली में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन संतुलित रहते हुए वातावरण को प्रफुल्लित रखें।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में नही है, यदि जरूरी नहीं हो तो इस समय किसी भी तरह की यात्रा से परहेज करें क्योंकि लंबी यात्रा बीमारी का कारण बन सकती है।
विद्यार्थी और युवा अपने से बड़ों का सम्मान करें फिर वो चाहे घर के लोग हों या बाहर के।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन का निवेश सोच-समझकर करें।
वर्कप्लेस पर एक दूसरे की काम में मदद करें, जिससे दोस्ती का रिश्ता यूं ही मजबूत बना रहें।
क्रिएटिविटी पर ध्यान देना होगा, आप ऑफिस में जो भी कार्य करते हैं उसे नए तरीके से करने का प्रयास करें, तो वहीं दूसरी ओर छोटी मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
व्यापारी वर्ग को कारोबार बढ़ाने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा, तभी उन्हें सफलता मिलेगी।
वाशि और सुनफा योग के बनने से मार्केट में उछाल होने के कारण आपको भारी मुनाफा होने की प्रबल संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन का छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड कुछ ज्यादा ही ऑफ होने की आशंका है, खुश रहने का प्रयास करें।
ऑफिस के कामों के साथ-साथ आपकी कुछ जिम्मेदारी घर के बच्चों की तरफ भी बनती है इसलिए उनकी परवरिश पर ध्यान दें और उन्हे अच्छे संस्कार देने की कोशिश करें।
जो लोग किराए के मकान में रहते हैं और मकान बदलने का विचार बना रहे हैं, कुछ समय के लिए रुक जाना है आपके लिए उचित होगा।
वीकेंड पर हेल्थ को लेकर ब्लड प्रेशर से जूंझ रहे पेशेंट को और सतर्कता बरतनी होगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन बैचेन व दुखी रहेगा।
वर्कस्पेस के इंर्पोटेंट वर्क की लिस्ट रेडी करके, उस लिस्ट के अनुसार ही काम करना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क को लेकर सजगता बनाएं रखनी होगी, काम में गलती न हो इस बात का खास ध्यान रखें।
बिजनेसमैन अपना डाटा सिक्योर करते चलें, क्योंकि इंपोर्टेंट डाटा एंड कंटेंट नुकसान हो सकता है।
व्यापार के लिए पहले से लोन ले रखा है, तो उसे चुकाना भी शुरु करें नहीं तो ब्याज बढ़ता जाएगा और फिर आप परेशान होंगे।
स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर ढील न बरतें, अभी की लापरवाही बाद में बहुत भारी पड़ सकती है।
वीकेंड पर कोई भी फैसला लेते समय परिवार वालों की इच्छाओं का मान जरूर रखें, जिसमें सभी की खुशी छिपी हो।
सेहत के मामले में बिजली का काम करते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि अपनी सुरक्षा अपने ही हाथों में है।
न्यू जनरेशन को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और मेहनत से उन सब पर अंत में विजय प्राप्त होगी।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment