AAJ KA RASHIFAL 29 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
29 दिसंबर सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 10ः13 तक पौष शुक्ल पक्ष नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः41 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, परिध योग, शिव योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा 07ः41 के बाद मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
पेस्टिसाइड्स एंड सीड्स बिजनेसमैन को बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी अच्छी कमाई हो सकती है।
बिजनेसमैन अपने अधीन काम करने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति और सम्मान पूर्ण व्यवहार करें तो कर्मचारी भी मन लगाकर कार्य करेंगे।
पॉलिटिकल सपोर्ट मिलने से आपके बिजनेस को गति मिलेगी।
परिध, शिव योग के बनने से वर्कस्पेस पर हार्ड वर्क और र्स्माट वर्क से बेस्ट एम्प्लॉइज का प्राइज प्राप्त कर पाएंगे।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग की फील्ड में काम करने वाले इस राशि के लोगों को जॉब में कोई लाभदायक उपलब्धि हासिल हो सकती है।
सबका प्रिय बनने के लिए न्यू जनरेशन को नैतिक गुणों का विकास करना चाहिए क्योंकि गुणी व्यक्ति को हर कोई पसंद करता है।
आप अपनी फैमिली के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बना सकते है।
लव एंड लाइफ पार्टनर का साथ से आप अपने कार्यों को आसानी से कर पाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को सफल होने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर शेयर, कमेंट के साथ सबस्क्राइब होने से आपकी फेन फॉलोविंग बढ़ेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांव पेच सिखे।
ग्रह की सिचुएशन बदलने से बिजनेस में कस्टमर कम आने से बिजनेस की ग्रोथ में कमी आएगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में सडनली से पैसों की जरूरत पड़ सकती है, जो आपके लिए किसी परेशानी से कम नहीं होगी।
स्टूडेंट्स एग्जाम के रिजल्ट को देखकर निराश होंगे, वह अपने प्रयासों से खुश नहीं होंगे।
ऑफिस में विरोधी आपकी नेगेटिव इमेज का फायदा उठाएंगे, इसलिए आप जो भी कार्य करें वो सोच समझकर ही करें।
अन एंप्लॉयड पर्सन को जॉब के लिए अभी और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि जहां उन्होंने जॉब के लिए इंटरव्यू दिया है वहां से उन्हें ना ही मिलेगी।
पॉलिटिशियन को हाईकमान से किसी पोस्ट को लेकर नोटिस दिया जा सकता है।
आपसी गलतफहमी के चलते फैमिली में विवाद की स्थितियां बन सकती है दिन खराब हो सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ बात करते समय आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
स्पोर्ट्स पर्सन की हेल्थ में गिरावट आ सकती है।
ट्रैवलिंग के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
स्पोर्ट्स इक्विपमेंट बिजनेसमैन में किसी नामी चेहरे का आपसे जुड़ाव हो सकता है जिससे आपके बिजनेस की ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी।
व्यापारी वर्ग कारोबार की दृष्टि से यदि प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो समय अभी अनुकूल नहीं है क्योंकि अभी मळमास चल रहा है, आप 14 जनवरी के बाद ही करना चाहिए।
र्स्पोट्स पर्सन अपनी बेहतर परर्फामेंस प्राप्त करने के लिए डाइट प्लान में कुछ चैजेंज लाएंगे।
वर्कलोड अधिक होने पर कार्यस्थल को कुछ अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के सामने परेशानियां आए तो विचलित न हों बल्कि उनका हल निकालने में एनर्जी लगाएं।
बहुत दिनों से किसी सगे संबंधी के घर पर जाना नहीं हुआ है, तो आज कुछ इस तरह का प्लान बन सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ हैप्पी मोमेंट बिताएंगे।
स्टूडेंट्स कॉम्पिटिटिव एग्जाम व जनरल एग्जाम में सफल होंगे।
यात्रा से नए कॉन्टेक्ट बनेंगे और कॉन्टेक्ट से कॉन्ट्रेक्ट मिलने के आसार प्रबल है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
बिजनेस में आपको समय के साथ अपने बिजनेस में बदलाव लाना होगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कारोबार करना आसान होगा।
लव अफेयर गेमिंग और फालतु के चक्कर में पड़कर स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में पीछे रह सकते है।
न्यू जनरेशन को फैमिली की सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए एक्टिविटी करनी चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इनकार नहीं करना चाहिए।
बात करें वर्कप्लेस की तो विरोधी आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते है।
फैमिली में आपकी एडवाइस मात्र से ही बहस का दी एंड होगा।
लव एंड मैरिड लाइफ में आ रही परेशानियों का हल आप आसानी से निकाल लेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन का व्यस्त स्केड्यूल का असर उनकी सेहत पर देखने को मिलेगा।
ऑफिशियली वर्क से दूसरे शहर में टै्रवल करना पड़ सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
परिध, शिव योग के बनने से काफी दिनों के बाद बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
बिजनेसमैन अपने प्रॉडक्ट की क्वालिटी के बारे में ग्राहकों से बीच-बीच में फीडबैक भी लेते हैं और यदि कोई सुझाव मिले तो उसका सम्मान करें।
वर्कप्लेस पर अपने कार्य पर ही फोकस करें, इधर उधर की बातों में उलझने से आपका कार्य ही प्रभावित होने वाला है।
अन एंप्लॉयड पर्सन इंटरव्यू के लिए जा रहे है, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।
फैमिली में दूर के रिलेटिव आ सकते है उनकी सार संभाल आपको ही करनी पडे़गी।
लव एंड मैरिड लाइफ में स्वभाव में बदलाव से ही संबंध में मजबूती आएगी।
स्टूडेंट्स को अपने प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने में समय जरूर लगेगा लेकिन बेहतर करेंगे।
पॉलिटिशियन को चुनाव रिजल्ट के बाद पार्टी कार्यालय में सरकार बनाने के लिए बुलाया जा सकता है।
मकान में कुछ निर्माण कराने के बारे में काफी समय से विचार कर रहे हैं, तो थोड़ा और रूक जाइए, क्योंकि अभी मळमास चल रहा है, आप 14 जनवरी के बाद करवाए तो बेहतर रहेगा।
ऑफिशियली वर्क को लेकर आपको ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में कोई बड़ी डील मैनेजमेंट टीम की छोटी सी गलती से आपके हाथ से निकल सकती है।
विदेशी कंपनियों को प्रोडक्ट को डील करने वाले व्यापारियों की अच्छी आमदनी के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
वर्कस्पेस पर अलर्ट रहते हुए कार्य करें कोई बॉस से आपके बारे में गलत जानकारी दे सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर प्रमोशन लिस्ट में आपका नाम फिर से नहीं होगा जिससे आप का दिल टूट जाएगा।
सामाजिक स्तर पर कुछ बदलाव करने पड़ सकते है।
लव एंड लाइफ पार्टनर का दिन भर रूठना-मनाना चलता रहेगा।
र्स्पोट्स पर्सन के लिए मोटापा उनकी उपलब्धियों के मध्य एक बड़ा रोड़ बनेगा।
स्टूडेंट्स एग्जाम में बेहतर प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करेंगे।
पॉलिटिशियन के लिए दिन हानिकारक रहेगा, उन्हें पार्टी और समर्थकों के रोस का सामना करना पड़ेगा।
किसी धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ट्रैवलिंग हो सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
बिजनेस को सुव्यवस्थित और समय का ध्यान रखने की कला में आप माहिर रहेंगे।
न्यू जनरेशन को पुस्तैनी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
कार्यस्थल पर टारगेट को कंप्लीट करने पर जो खुशी मिलेगी उसको आप बया नहीं कर पाएंगे।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन को चुनौतियां तो आएंगी लेकिन अंत में इनमें विजय ही प्राप्त होगी इसलिए परेशान न हों।
फैमिली में खास पर्सन से आपको को अचानक कोई सरप्राइज मिल सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर का सपोर्ट आपको मिलेगा।
सामाजिक स्तर पर पॉलिटिकल लिंक आपके किसी कार्य को कम्पलीट करवा सकते है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को सफल होने के लिए माइंड को ब्रोड करना होगा।
ट्रैवलिंग में आपका लकी चार्म आपके लिए लकी रहेगा।
न्यू जनरेशन को आज रात तक दोस्तों के साथ मिलना जुलना हो सकता है पुरानी यादें ताजा होगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज को कम करने की प्लानिंग करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में अच्छी अर्निंग पाने के लिए आपको स्वयं ही अपने बिजनेस को हैंडल करना होगा किसी अन्य के भरोसे से आपको फायदा न के बराबर रहेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस में निवेश के लिए धन की जरूरत है तो लोन के लिए अप्लाई करना चाहिए।
परिध, शिव योग के बनने से बेहतर पैकेज मिलते ही जॉब चेंज का मानस बना सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में समस्याओं की गुत्थी सुलझाने के लिए दिमाग का इस्तेमाल करना होगा क्योंकि यह समस्या वहीं के कुछ लोगों ने आपको फंसाने के लिए पैदा की है।
पॉलिटिशियन पार्टी के साथ बैठकर सरकार बनाने की रूपरेखा पर विचार मंथन करेंगे।
न्यू जनरेशन बीते समय की यादें में खोएं बल्कि वर्तमान में ही रहें और भविष्य को अच्छा बनाने का प्रयास करें।
कुटुंब को लेकर यदि किसी तरह का मुकदमा चल रहा है तो निश्चित रूप से उसमें विजय प्राप्त हो सकती है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के प्रति ईमानदार बनें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में अच्छा प्रफोम करेंगे।
ट्रैवल करते समय आप अपने सामान का ध्यान रखें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
इंडस्ट्रियल बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आने वाले दिनों में लोन की फाइल लगाने के लिए फैमिली में वार्तालाप कर सकते है।
माइनिंग की फील्ड में एक्टिव बिजनेस करने वालों को खजाने के रूप में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
परिध, शिव योग के बनने से फ्रेंड की कंपनी से आपको जॉब ऑफर प्राप्त हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में धन लाभ की सूचना प्राप्त होगी, हो सकता है उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए इंक्रीमेंट की घोषणा ही कर दी जाए।
पिता से आशीर्वाद लेना न भूलें, काम के लिए घर से निकलने पर उनके पैर छूकर ही निकलें तो अच्छा रहेगा।
लव एंड मैरिड लाइफ में प्यार भरी बातें होने से रिलेशन स्ट्रांग होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा।
सामाजिक स्तर पर कार्य करते समय किसी भी प्रकार के विवाद से दूरियां बनाकर रखें।
जिन लोगों को दमा की समस्या है, उन्हें घर के बाहर कम से कम ही निकलना चाहिए।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
ऑनलाइन बिजनेस में आपकी खराब सर्विस के चलते कस्टमर आपकी कंप्लेंट करेंगे और ऑर्डर कैंसिल होने से मार्केट में आपकी इमेज खराब हो सकती है।
बिजनेस में संसाधनों का उपयोग बहुत अधिक करने पर कार्यशील पूंजी ही कम होगी इसलिए बेहिसाब खर्चों से बचना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में सहयोगियों के साथ जम कर कार्य करना होगा, संभव है आज कार्य पूरा करने में घर भी देर से जाना हो।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल कार्य करने में कई प्रकार के विघ्न उपस्थित होंगे लेकिन उनसे विचलित न हों और काम पर ही फोकस रखें।
फैमिली में हो रहे आंतरिक झगड़ों की वजह से आप परेशान रहेंगे, शांत रहने में भलाई है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ पुरानी बातों को लेकर कहासुनी हो सकती है।
पाचन संबंधित समस्या के कारण आप परेशान रहेंगे।
स्टूडेंट्स का स्टडी से ध्यान भटक सकता है, आपका माइंड डाइवर्ट हो सकता है।
पॉलिटिशियन के ट्रैवलिंग की प्लानिंग कैंसिल हो सकती, उन्हें पार्टी के द्वारा किसी और कार्य में लगाया जा सकता है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आप पराक्रमी रहेगे।
स्पोर्ट्स पर्सन का एनर्जी लेवल बेहतर रहेगा जिससे वो अपने फील्ड में बेहतर करने में सफल होंगे।
मार्केटिंग टीम में बदलाव कर आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे।
बिजनेस के लिए लोन ले रखा है तो अब उसके भुगतान का समय भी आ गया है, समय से भुगतान कर कर्ज को चुकता करने के प्रयास करें।
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दाखिला लेने की इच्छा कर रहे युवाओं को मैकेनिकल इंजीनियरिंग की फील्ड में मौका मिल सकता है।
वर्कस्पेस पर हर एक पर्सन से बनाकर के रखें पता नहीं कब किससे कब काम पड़ जाएं।
परिवार के साथ किसी देवालय में पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान के लिए जाना हो सकता है, घर में मंगल कार्य हो सकते हैं।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ बैठकर लाइफ में आ रही प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकालेंगे।
टॉप कॉलेज में एडमिशन पाना आपका ड्रिम रहेगा उसके लिए आपको जमकर मेहनत करनी होगी।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी ही चर्चा होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसों की लेन-देन में सावधानी बरते।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन को कारोबार के अनाप शनाप खर्चों को रोकना होगा नहीं तो सारी आमदनी इन बेफिजूल के कार्यों पर ही खर्च हो जाएगी।
बिजनेस में कर्म को लेकर आपकी सतर्कता आपको आगे रखेगी साथ ही आपके अटके हुए काम बनने से बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के खर्चों को कंट्रोल करना होगा नहीं तो खर्च बेहिसाब होने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्य और प्रर्फोमेंस को देखते हुए वर्कस्पेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
पॉलिटिशियन सरकार बनाने का खाका तैयार करने में पार्टी और समर्थकों के साथ व्यस्त रहेंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ कुछ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनाना चाहिए जिससे वातावरण बदले और मन में प्रसन्नता आए।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स टेक्निकल प्रॉब्लम को सॉल्व करने में सफल होंगे।
टै्रवलिंग के दौरान नए-नए लोगो से मेल-मिलाप बढ़ेगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment