AAJ KA RASHIFAL 20 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 दिसंबर शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज पुरे दिन मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
अन एंप्लॉयड पर्सन की परेशानियां दूर हो सकती हैं, यदि उन्होंने जॉब के लिए अप्लाई किया था तो उनका सिलेक्शन हो सकता है।
वर्कस्पेस पर आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी, किसी विवाद के निपटारे में आप की आवश्यकता होगी, जहां आपको सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष रुप से बात करनी होगी।
बिजनेसमैन जो बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं उन्हें कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए इन्वेस्टमेंट करने से नुकसान होने की आशंका है।
बिजनसमैन के लिए ट्रेवलिंग करना कारगर साबित होगा, ट्रावेल करने पर उन्हें कई बड़े आर्डर मिलने की संभावना है।
न्यू जनरेशन पेरेंट्स की आज्ञा का पालन करें, उनकी बातों का अनुसरण करके उनके बताए गए मार्गदर्शन पर चलने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत बेहतर होने से वो अपने-अपने फील्ड में वापस जूट जाएंगे।
बात करें लव लाइफ की तो लवमेट के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
गण्ड योग के बनने से आंगन में किलकारियां गूंजने का शुभ समाचार मिल सकता है, समाचार मिलते ही पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी मनमुटाव हो सकता है।
ऑफिस में सहकर्मियों पर क्रोध करना और काम में अड़ियलपन दिखाना भारी पड़ सकता है।
विकेंड पर वर्कप्लेस पर किसी कर्मचारी के लीव पर होने से एंप्लॉयड पर्सन को उसका कार्य करना पड़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है, जिससे मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है।
फॉरेन से रिलेटेड बिजनसमैन की कोई बड़ी डील तय समय पर न होने के कारण अपेक्षित लाभ आपके हाथ नहीं लगेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स ज्ञान अर्जित करने के लिए तत्पर रहें, ज्ञान का सार्थक इस्तेमाल करने पर वह अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।
यदि घर की चौखट पर कोई मदद के लिए आता है तो उसे निराश न करें अपनी क्षमता अनुसार मदद जरूर करें।
फैमिली में यदि रिलेशन के बीच यदि दरार आ गई है तो खुद से पहल करके उन दरारों को दूर करने का तथा फैमिली रिलेशन की डोर को मजबूत करने का प्रयास करें।
खान-पान पर ध्यान दें तभी इम्यून सिस्टम मजबूत होगा क्योंकि प्रतिरोधक क्षमता की कमी होने पर शरीर में कई बीमारियां पनप सकती हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप में बिजनेस में लाभ होगा।
गण्ड योग के बनने से एंप्लॉयड पर्सन को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, जिसके लिए वह खुशी-खुशी बैग पैक करते नजर आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन अन्य दिनों के मुकाबले शानदार रहेगा क्योंकि ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल रही थी उस पर पर्दा उठ सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करने के बाद ही निवेश करें क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
बिजनेस कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करना तथा प्रारूप बनाना आपको निश्चित ही सफल करेगा।
स्टूडेंट्स के लिए अपने कार्य को भली भांति न समझना एवं सदैव सपने देखते रहना हानिकारक हो सकता है, इसलिए सिर्फ सपने ही नहीं उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी करें।
बुजुर्गों के सानिध्य में रहना न्यू जनरेशन के लिए अच्छा रहेगा, उनके साथ रहने पर आपके अंदर शिष्टाचार के गुणों का विकास होगा साथ ही कई दुविधाओं का अंत भी होगा।
यदि संतान विवाह योग्य है तो उसका रिश्ता तय होने की संभावना है, लेकिन शादी को लेकर जल्दबाजी न करें अच्छे से जांच पड़ताल करने के बाद ही हां कहने में ही सबकी भलाई है।
फैमिली के साथ धार्मिक यात्रा हो या फिर पर्यटन से जुड़ी सबका साथ अच्छा लगेगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
अन एंप्लॉयड एंड एंप्लॉयड पर्सन किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का मौका हाथ से जाने न दें, बड़ी कंपनी से जुड़ने पर आपके करियर में चार चांद लग सकते हैं।
वर्कस्पेस पर कोवर्कर के किसी प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की गयी सहायता उसके कार्य को समय पर कंप्लीट करवाएगी।
बिजनेसमैन बिजनेस विस्तार के बारे में विचार-विमर्श कर सकते है लेकिन उसे धरातल पर 14 जनवरी के बाद ही लाएं।
बिजनेसमैन को सफल होते ही अहंकार करने से बचना होगा क्योंकि अहंकार आपके व्यापार को कमजोर कर सकता है।
न्यू जनरेशन का धार्मिक चीजों के प्रति रुझान बढ़ेगा जिस कारण वह धार्मिक क्रियाकलापों पर पैसा खर्च कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में सफलता का स्वाद चखेंगे।
गण्ड योग के बनने से सफलता के नए आयाम हासिल करने पर आपके साथ साथ घरवालों का भी नाम रोशन होगा, जिससे परिवार की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
र्स्पोट्स पर्सन को किसी एक्टिविटी को लेकर बाहर की यात्रा हो सकती है।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होते-होते रुक जाएगा।
नौकरीपेशा पर्सन पर ऑफिशियल काम का दबाव हो सकता है, काम का दबाव होने से आने वाले कुछ दिनों तक व्यस्तता अधिक रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के काम के सिलसिले में दिन दोपहर तक कमजोर है, उसके बाद अच्छे अनुभव होंगे।
व्यापार में अधिक निवेश से बचना चाहिए, यह समय अधिक निवेश करने का नहीं है, रुका माल निकालने की प्लानिंग करें।
बिजनेसमैन के लिए उधार चुकाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए, उधार चुकाने में देरी करने पर लेनदार वसूली करने के लिए दुकान पर खड़े हो सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एण्ड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम देने के बाद ब्रेक लेने के लिए फ्रेंड्स के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते है। फ्रेंड्स के साथ समय व्यतीत करके दिन मनोरंजन से भरपूर बीतेगा।
पॉलिटिशियन को पार्टी के द्वारा किसी पद का भार दिया जा सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ समय शानदार बितेगा।
शुभ समाचार मिलने पर फैमिली में कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराने की प्लानिंग बना रहे है, तो किसी और दिन बना सकते है, क्योंकि अभी मलमास चल रहा है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते है। फिर भी अगर करना चाहते है, तो किसी विद्वान पंडित से पता करने के बाद ही करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
वर्कस्पेस पर वर्क लोड होने पर काम अधिक करना पड़ सकता है लेकिन काम करने से घबराए नहीं आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
एम्प्लॉइड पर्सन को ऑफिस में अलर्ट रहना होगा, उनके साथ धोखा हो सकता है।
बिजनेसमैन को जल्दबाजी से दूरियां बनाए रखनी होगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में घाटे का सौदा होगा जिससे आपका मनोबल टूट सकता है।
न्यू जनरेशन को अपनी मन की स्थिति पर काबू करना होगा क्योंकि उनसे कुछ गलत हो सकता है। वह अपने मार्ग से भटक सकते है।
वीकेंड पर र्स्पोट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा लेकिन कार्य की अधिकता के चलते उसमें से भी कुछ समय आपको कम करना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में कुछ परेशानियों का सामना करना पडे़गा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेगे।
ऑफिस के इर्म्पोटेंट डिसिजन लेने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, डिसिजन लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर दिन आपके लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है, किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही फल लाएगी, इसलिए हताश न हों।
बड़े और विदेशी बिजनसमैन के कॉनट्रेक्ट में आने से बिजनस का विस्तार होगा साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपकी मेहनत आपको अधिक हिस्सेदारी दिलवाएगी।
लव एंड लाइफ पार्टनर को कहीं बाहर डिनर पर ले जाने की प्लानिंग बन सकती है।
र्स्पोट्स पर्सन अन्य एक्टिविटी में सक्रिय रहेंगे, उनका हिस्सा बनकर पूरा करने में वह आगे से आगे रहेंगे।
नाराज पॉलिटिशियन को पार्टी के द्वारा मना लिया जाएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेगे।
कार्यस्थल पर किसी भी कर्मचारी के खास दिन पर उन्हें कोई गिफ्ट उपहार स्वरूप उन्हें कोई जरूरतमंद वस्तु देने की कोशिश करें।
एम्प्लॉइड पर्सन के ट्रांसफर की कामना पूर्ण हो सकती है।
बिजनेसमैन को बिजनेस में फैमिली का सपोर्ट मिलेगा जिससे उन्हें प्रॉफिट होगा।
बिजनसमैन बिजनस को ऑनलाइन जोड़ने का प्रयास करें तभी उन्हें अपेक्षित लाभ होगा। कॉम्पिटिटिव एण्ड जनरल एग्जाम स्टूडेंट्स इस समय अपना पूरा फोकस स्टडी पर करें और मन लगाकर स्टडी करें, जिससे एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो सके।
र्स्पोट्स पर्सन को कोच का पूर्ण सर्पोट मिलेगा, जिससे वो अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
लव एंड लाइफ पार्टनर से आपको कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है।
घर से बाहर निकलने से पहले साथ ही किसी नए कार्य की स्टार्टिंग से पहले पेरेंट्स का आशीर्वाद लेकर निकले, उनके आशीर्वाद से सारे काम बनेंगे।
न्यू जनरेशन के लिए दिन शानदार रहने वाला है, क्योंकि आपके लव का चेप्टर ओपन होने वाला है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
वर्कप्लेस पर कार्य या किसी प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से प्रजेंट के लिए मेहनत का सहारा लेना होगा।
वर्कस्पेस पर अपने कामों के प्रति अधिक सचेत रहेंगे, आप पूरे जोश में मेहनत से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें, स्वयं को साबित करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
बिजनेस को एक्सपेंड करने के लिए उसके प्रचार-प्रसार में जोरशोर से लग जाना चाहिए।
बिजनेसमैन कॉम्पिटिटर और सामने खड़ी चुनौतियों को देखकर मन में उत्साह और आत्मबल में कमी बिल्कुल आने न दें।
टेक्निकल एंड मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए विकेंड बेहतर रहेगा।
न्यू जनरेशन अपने व्यवहार की कमियां जानकर उसे दूर करने का प्रयास करें, वरना आपके कई अपने आप से दूर जा सकते हैं।
र्स्पोट्स पर्सन को ट्रैक पर सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा।
वीकेंड पर ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा, साथ ही पिता व पिता तुल्य के साथ संबंध मजबूत होंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे होने से नए संपर्क से रुकावट आएगी।
वर्कस्पेस पर आपको बॉस और सीनियर्स के इशारों और बातों को समझने का प्रयास करना होगा।
वर्कस्पेस पर किसी भी व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा का असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर न हो इस बात का ध्यान रखें, अन्य लोगों की बातें आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती हैं, भविष्य संबंधित चिंता की वजह से क्रोध उत्पन्न हो सकता है।
किसी परिस्थितिवश बिजनसमैन को बिजनस शिफ्ट करना पड़ सकता है, स्थान परिवर्तन से बिजनेस की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है।
बिजनेस में लेबर डिपार्टमेंट को लेकर आपको कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स को स्टडी के प्रति संकल्पित रहते हुए फोकस बनाए रखना होगा, संकल्प लेकर स्टडी करने से लक्ष्य की प्राप्ति जल्दी हो सकेगी।
पैतृक संपत्ति के कारण अपनों से मनमुटाव हो सकता है, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण करके विवाद की स्थिति से बचें।
र्स्पोट्स पर्सन और आर्टिस्ट को स्वयं को ऊर्जावान और मानसिक तनाव से मुक्त रखने के लिए मेडिटेशन करें, इसे नियमित रूप से करें।
न्यू जनरेशन को टेक्नीकली स्वयं को अपडेट रखना होगा जमाने के साथ स्वयं को अपडेट रखना होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
कार्यस्थल पर आप अपने हुनर और काम के दम पर मान-सम्मान और आर्थिक लाभ मिलेगा।
वर्कस्पेस पर अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप सभी से आगे रहें, कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, दैनिक कार्यों में प्रगति होगी, सभी प्रकार की सुख शांति के संकेत हैं, आपकी ऊर्जा और समय एक साथ कई काम करवा देंगे, फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।
बिजनेसमैन कोई भी सौदा करते समय सजग रहें क्योंकि धन हानि होने की आशंका है।
बिजनेस में नए व्यावसायिक गतिविधियों के र्स्टाट होने की प्रबल संभावना है, आप उसके बारे में प्लानिंग अभी बना सकते है लेकिन उसे धरातल पर लाने के लिए अभी समय सही नहीं है।
र्स्पोट्स पर्सन का आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिसके के कारण वह अपने फिल्ड में तेजी से आगे बढ़ते हुए सफल होंगे।
लव एंड लाइफ पार्टनर की बातें आपको रोमांटिक कर सकती है।
पारिवारिक स्थिति सामान्य है, फैमिली का माहौल भी अच्छा रहेगा।
न्यू जनरेशन को बुजुर्गों से कुछ सीखने को मिलेगा।
स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट को सीनियर्स और फैमिली का सहयोग मिलेगा जिससे आ रही परेशानियां कम होगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
सडनली ऑफिस के किसी कार्य को लेकर लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में सहकर्मियों से किसी प्रोजेक्ट में सहयोग मिलेगा।
गण्ड योग के बनने से बिजनेसमैन यदि पूर्व में चल रहे किसी कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास में आप सफलता हासिल प्राप्त करेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ इनोवेटिव आइडियाज़ का इस्तेमाल करें, प्रॉडक्ट पर रिसर्च कर उन्हें डेवलेप करें साथ ही बिजनेसमैन हाथ आए हुए अवसर मौके का फायदा उठाएं लेकिन किसी को हानि पहुंचाकर नहीं।
र्स्पोट्स पर्सन स्वयं को बुरे लोगों की संगति से दूर रखने का प्रयास करना होगा क्योंकि गलत प्रवृत्ति आपको आकर्षित कर सकती है।
फिजूल खर्च के साथ-साथ बचत करने पर भी ध्यान दें, इसके लिए आपको हाथ समेटकर चलना होगा अर्थात् अनावश्यक खर्चों पर रोक लगानी होगी।
वर्किंग वुमन को हार्मोनल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण क्षण भर में मूड स्विंग हो सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6

Comments
Post a Comment