AAJ KA RASHIFAL 18 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 दिसंबर गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः07 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल से अशुभ समाचार मिल सकता है।
इंडस्ट्रियल बिजनेस में आपको उचित मैन पावर की कमी के कारण ओर्डर समय पर कंपलीट न होने से की समस्यां से झुंझना पड़ेगा।
छोटे व्यापारी सरकार के द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन मान सम्मान को लेकर सजग रहें, खासतौर से वह लोग जो कंपनी की खाता बही और जर्नल को मेंटेन करते है, क्योंकि आपके काम की सटीकता को लेकर संशय जताया जा सकता है।
मार्केटिंग एंड इंश्योरेंस रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन दस्तावेज की जांच का काम सावधानी के साथ करें।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी गलतियों की वजह से ही आपकी समस्यां बढ़ सकती है।
लव एंड मैरिड लाइफ में आपकी वाणी आपके रिश्तों में दरार ला सकती है।
फैमिली में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की स्थितियां बन सकती है।
स्टूडेंट्स को लक्ष्यों को पाने के लिए कई बाधाओं को पार पाकर ही सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए आप ट्रैवल रिलेटेड कोई प्लान हो तो उसे कैंसिल कर दें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
बिजनेस मे हो रहे घाटे की भरपाई के लिए आपको गोल्ड लॉन लेना पड़़ सकता है।
बिजनेस में किए गए बदलाव अच्छा मुनाफा दे सकते हैं, जो लोग टूर एंड ट्रेवल से संबंधित बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें कानूनी मामलों में सजग रहने की सलाह है।
वर्कस्पेस पर टेंशन फ्री माइंड होकर वर्क करेंगे जिससे आपके हाथ सक्सेस लगेगी।
एंप्लॉयड पर्सन की करियर की स्थितियां अच्छी चल रही है इसलिए जो भी कार्य करें मन लगाकर करें।
दिन आपके पक्ष में रहेगा, सामाजिक स्तर पर पूर्व में किए गए वर्क से आपको बेहतर आउटपुट प्राप्त होगा।
न्यू जनरेशन किसी नए विचार व व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, ज्ञानी व्यक्ति से आकर्षित होने के साथ-साथ उनकी बातों का अनुसरण भी करें।
आप फैमिली के संग धार्मिक गतिविधियों में एक्टिव नजर आएंगे, कहीं धार्मिक यात्रा का भी प्लान बन सकता है।
लव एंड मैरिड लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा।
स्टूडेंट्स उम्मीद से बेहतर प्रर्फोम करते हुए आगे बढ़ेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव दूर हो सकता है।
बिजनेसमैन के दिन लाभ के प्रति सक्रिय रहेगा, तो वहीं दिन भी शुभ रहने वाला है।
ऑनलाइन बिजनेस में बाधाओं के साथ नए रास्ते आपके हाथ लग सकते है।
धृति, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपको जॉइनिंग लेटर मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्क को लेकर दिन सामान्य रहेगा लेकिन ध्यान रहे ऑफिशियल कोई भी कार्य पेंडिंग चल रहा है ,तो समय निकालकर उसे पूरा करने पर जोर दे।
फैमिली में किसी रिलेटिव के साथ हो रहे मतभेद दूर होंगे।
न्यू जनरेशन के आसपास बहुत कुछ घटित हो रहा है ऐसे में आत्म केंद्रित रहना आवश्यक है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे।
सोशल लेवल पर आपके कार्य आपकी प्रसिद्धि में बढ़ोतरी करेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को एग्जाम में हार्ड वर्क से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
धृति, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से स्क्रैप गोल्ड बिजनेस में आपके हाथ नए ऑडर मिलेंगे।
बिजनेसमैन अपनी बोली और व्यवहार से बाजार में प्रतिष्ठा व पकड़ कायम रखेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर नई ऊर्जा महसूस करेंगे, इसके चलते वह कार्यों को मन लगाकर काम करेंगे।
बात करें एंप्लॉयड पर्सन की तो आपकी योग्यता और मेहनत रंग लेकर आने वाली है आपका कॉन्फिडेंस लेवल ही आपको सबसे आगे रखेगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए दिन गुजारेंगे।
फैमिली में बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके व्यवहार के चलते आपके रिलेशन बेहतर होंगे।
बिजनेस रिलेटेड टै्रवलिंग में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
न्यू जनरेशन को किसी कानूनी पड़पंचे से राहत मिल सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
न्यू ईयर से पूर्व ट्रेंड को देखते हुए बिजनेस में कुछ परिवर्तन लाने ही होंगे जिससे आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी होगी।
बिजनेसमैन वित्तीय लेनदेन में किसी के ऊपर भी दबाव बनाने से बचें, अन्यथा बाद में आपको ही नुकसान हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर वर्क को संदेह के साथ करने के बजाय, सीनियर से पूछकर शंका दूर करें।
कार्यस्थल पर आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा।
कॉमन कॉल्ड एंड फीवर आपकी टेंशन को बढ़ा सकता है।
फैमिली में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
पर्सनल ट्रैवलिंग के दौरान आप सतर्क रहें।
लव एंड मैरिड लाइफ में बदले हुए व्यवहार के कारण मनभेद और मतभेद की स्थितियां बन सकती है।
न्यू जनरेशन के सोचे हुए कार्य दिन ढलने तक कंपलीट नहीं होंगे जिससे वो निराशा में रहेंगे।
स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
गर्वनमेंट ऑफिस में बिल क्लियर करवाने में आपकों मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
व्यापारी दुकान या गोदाम में उतना ही स्टॉक रखें जितनी बिक्री होने की संभावना है क्योंकि बहुत अधिक स्टॉक करने से नुकसान हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के प्रगति की राह पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, हर सफलता मेहनत मांगती है इसलिए स्वयं को मेहनत के लिए भी तैयार रखें।
धृति, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर प्रमोशन एंड ट्रांसफर की की गुड न्यूज मिल सकती है।
बेक एंड चेस्ट पेन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ केंडल लाइट डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन की बात करें तो उनका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा और बड़े लोगों से संपर्क बनेगा।
फैमिली में हो रहे टकराव दूर होंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
सोशल लेवल पर विनम्रता से आप अपने कार्य करवाने में सफल होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी फिटनेस के प्रति सजग रहेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
बिजनेस में टीम मैनेजमेंट के कारण ही आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेसमैन को डिसीजन लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर आपका प्रमोशन विरोधियों के खेमें में हलचल खड़ी कर देगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अंतर्दृष्टि व सूझबूझ से कठिनाइयों पर सफलता अर्जित करने में सफल होंगे।
लव एंड मैरिड लाइफ में सुकून भरे पल बितेंगे।
किसी कार्यक्रम को लेकर घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है पूरे मन से उनका स्वागत करें।
रिलेटिव के समक्ष भावनाएं प्रकट करेंगे, जिससे संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और प्यार भी।
फ्रेंड्स के साथ शॉर्ट ट्रिप की प्लानिंग बन सकती है।
विदेश में स्टडी करने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को वीजा और पासपोर्ट से जुड़े कार्यों के लिए जो भागदौड़ करनी पड़ रही थी, वह खत्म होगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन बेचेन व उदास रहेगा।
धृति, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से गारमेंट और रेडीमेड बिजनेस में पुराने ऑर्डर कम्पलीट होने से पहले ही आपके हाथ नए ऑर्डर लग सकते है।
बिजनेसमैन के लिए शुभ संकेत लेकर आया है।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य को लेकर आप में घमंड आ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को सूझबूझ से करियर रिलेटेड प्रश्नों के समाधान मिलेंगे, जिसकी मदद से आप सही निर्णय ले सकेंगे।
सोशल लेवल पर बड़े काम को लेकर बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है।
प्रॉपर्टी रिलेटेड ट्रेनिंग हो सकती है।
लाइफ पार्टनर और बच्चों के साथ बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे।
स्टूडेंट्स के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी।
न्यू जनरेशन अपनी सभी रेस्पोंसिबिलिटी को बखूबी से निभा पायेंगे, किसी बड़े का सानिध्य आत्मविश्वास में बढ़ोतरी कराने में मदद करेगा।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेसमैन के मार्केट में आपके माल की क्वालिटी कम होने के साथ-साथ रेट ज्यादा होने से आपके हाथ से ऑर्डर निकल जाएंगे।
बिजनेसमैन कस्टमर से तूं तूं मैं मैं करने से बचें खासकर होलसेल बिजनेसमैन ऐसा करने से आया हुआ मुनाफा भी खो सकते हैं।
वर्कस्पेस पर किसी से डिबेट न करें ऐसा करने से आपकी ही इमेज खराब होगी, और आप अपने कार्य में पिछड़ सकते है।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन पहले ही कार्यों की सूची तैयार कर लें, अन्यथा जरूरी काम रह जाएंगे, ऑफिस में मीटिंग है तो अपनी पूरी तैयारी रखें कुछ भी गलत हुआ तो ठीकरा आपके सर आएगा।
सोशल लेवल पर आपके कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है। जिनका आपको डटकर सामना करना होगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर से किया गया वादा आप निभा नहीं पाएंगे।
फैमिली में पेरेंट्स की सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते है।
जोड़ो के दर्द से आप परेशान रहेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन कठिनाइयों भरा रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
बिजनेस की मार्केट वेल्यू बढ़ने से आपके रिवेन्यू में इजाफा होगा।
किस्मत तो व्यापारी वर्ग का साथ दे रही है, ऐसे में खुद भी कार्यों को करने के लिए आगे बढ़कर आए।
ग्रहों का शुभ कांबिनेशन एंप्लॉयड पर्सन के आजीविका के क्षेत्र को बढ़ा सकता है, उनके पार्ट टाइम जॉब की इच्छा पूर्ण हो सकती है।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य की वजह से आपके पेयमेंट में बढ़ोतरी की जा सकती है।
पारिवारिक दृष्टि से आप कठिन परिस्थितियों में मजबूती व साहस का परिचय देंगे व समाधान पर पहुंचेंगे।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर कम बोलना और खर्चों में कटौती करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
न्यू जनरेशन कठिन मुद्दों पर न्याय का साथ देते हुए नजर आएंगे, जिस कारण उनके कुछ मित्र तो हमसे नाराज हो सकते हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ उनकी सराहना करते हुए भी नजर आएंगे।
स्टूडेंट्स के अपने फील्ड में किए गए प्रयासों से उन्हें सफलता मिलेगी।
लव एंड मैरिड लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा।
ड्राइव करते समय ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करना आपके और आपकी फैमिली के लिए बेहतर रहेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने जोश व नशा आप में रहेगा।
धृति, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन को सोशल मीडिया पर आपके प्रॉडक्ट को फ्री में प्रमोट करने के लिए आपके पास ऑफर आ सकता है।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए कारोबार में वित्तीय स्थिति में निरंतरता और बेहतर बनी रहेगी।
किसी बड़े प्रॉजेक्ट के लिए लिए आपको अलग से टीम दी जा सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने कुशल नेतृत्व से अन्य लोगों के लिए परामर्शदाता की भूमिका निभाएंगे।
फैमिली में आपके बदले व्यवहार को देखकर सभी चकित होंगे।
लव एंड मैरिड लाइफ में रिलेशन बेहतर बनाने के प्रयास में आप सफल होंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी में आ रही तनाव को दूर करने के लिए अपनी लाइफ स्टाइल में ध्यान व योग क्रियाओं को एड करें।
सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आप द्वारा किए गए प्रयासों के चलते आप सफल होंगे।
न्यू जनरेशन अपने विचार व भावनाओं को दबाकर रखने के बजाय प्रकट करें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक बिजनेस में दूसरों की बराबरी करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
बिजनेसमैन दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें, अपने मन की सुनते हुए ही व्यापार के लिए नियम बनाएं।
वर्कप्लेस पर आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है।
स्प्रीचुअल प्रोग्राम की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ मूवी एण्ड शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन के कुशल संवाद से उनका सामाजिक दायरा पहले से और भी ज्यादा विस्तृत होगा।
सामाजिक और राजनीतिक मंच से आप अपने शब्दों का जादू बिखेरने में सफल हांगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के आ रही परेशानियां दूर होगी।
सेहत के मामले में खानपान पर ध्यान दें, और डाइट चार्ट बनाएं और उसे फॉलो करें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment