AAJ KA RASHIFAL 25 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
25 दिसंबर गुरुवार, क्रिसमस
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 01ः43 तक पौष शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः18 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, वज्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वह आपकी पद प्रतिष्ठा को छीनने का या उसे खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।
जिन युवाओं ने नौकरी के लिए अप्लाई किया है, उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर आ सकता है।
वज्र योग के बनने से बिजनेसमैन को मार्केट से उधारी में फंसा धन मिलने की संभावना है, डूबा धन मिलने से उन्हें आर्थिक लाभ होगा जिससे वह आगे की प्लानिंग बना सकेंगे।
बिजनेसमैन की मीठी वाणी कस्टमर को आकर्षित करने वाली होगी, जो कि बिजनेस में लाभ दिलाएंगी।
लवर से न्यू ईयर से पूर्व क्रिसमस पर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
न्यू जनरेशन को करियर के प्रति एक्टिव रहना होगा, अन्यथा उनके हाथ से कई बेहतर अवसर निकल सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल एग्जाम स्टूडेंट्स सिर्फ अपनी स्टडी पर ही नहीं बल्कि अन्य सम सामयिक विषयों पर भी पकड़ बना पाएंगे।
फैमिली के भविष्य को सुनियोजित करने के उद्देश्य से संपत्ति खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं, साथ ही नए साल को देखते हुए फैमिली के साथ बाहर का प्रोग्राम बन सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता की सलाह से समस्या का समाधान मिल जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के मामले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है, जो आगे चल कर आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन यदि आप ऑफिशियली वर्क से फ्री है, तो इधर-उधर जाने के बजाय परिवार को समय देना चाहिए।
बिजनेसमैन के लिए दिन सामान्य रहेगा उन्हें न तो लाभ की स्थिति में रहेंगे और न ही घाटे की।
बिजनेसमैन विरोधियों और प्रतिस्पर्धा का पूरी ऊर्जा के साथ सामना करते हुए नजर आएंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले न्यू जनरेशन को नए अध्याय की शुरुआत के साथ साथ रिवीजन भी शुरू कर देना चाहिए।
लव लाइफ में प्रेमी युगलों के बीच नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा जिससे वह भावी जीवन के बारे में प्लान कर सकते हैं।
परिवार के गृह क्लेश नेगेटिविटी को बढ़ा सकते हैं इसलिए जितना हो सके विवाद की स्थिति से बचें तथा बातचीत के माध्यम से बातों को सुलझाने की कोशिश करें।
यदि कहीं वाद विवाद हो रहा हो, तो न्यू जनरेशन की उससे दूर रहने में ही भलाई है, बीच बचाव में वह फंस सकते हैं।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आपके अच्छे कर्म भाग्य को चमकाऐगे।
ऑफिस में यदि कोई साथी छोटी सहायता मांग रहा है और आप सक्षम हैं तो उदारता से मदद करें।
जॉब सर्चर ठगों से सावधान रहें क्योंकि किसी खास व्यक्ति के द्वारा ठगे जाने की आशंका है।
बिजनेस में तो लाभ-हानि तो यह सब चलता रहता है इसलिए धैर्य के साथ सभी परिस्थितियों को संभाले, समय अनुकूल आने पर आपको अपेक्षित लाभ जरूर होगा।
व्यवसायियों का काम ठीक ठाक गति से आगे बढ़ेगा लेकिन उन्हें प्रतिष्ठान के एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल रखना होगा।
न्यू जनरेशन अपने लव पार्टनर के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखने में सफल रहेंगे, यह प्रस्ताव रिश्ते को गठबंधन में भी बदल सकता है।
हायर एजुकेशन की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को, शिक्षा को लेकर गंभीरता दिखानी होगी, अन्यथा हाथ आए अवसर भी निकल सकते हैं।
विषम परिस्थिति में बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलने पर हालातों से लड़ने की हिम्मत मिलेगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल से संबंधों में खटास आ सकती है।
कार्यस्थल अपना उल्लू सीधा करने के लिए किसी पर बेवजह का आरोप न लगाएं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क को लेकर मानसिक उलझन हो सकती है, शांत मन के साथ कार्य करने पर काम समय से पूरे हो सकेंगे।
बिजनेसमैन कस्टमर की एक्टिविटी पर नजर रखें क्योंकि कस्टमर के साथ-साथ कोई चोर चोरी करके जा सकता है जिस कारण आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन अधिक खर्चों से भरा हो सकता है, खर्च देखकर परेशान न हो आज का खर्च कल का मुनाफा भी बनेगा।
र्स्पोट्स पर्सन डे स्टार्टिंग सुबह जल्दी उठकर योग, मेडिटेशन करें फिर स्नानादि से निवृत्त होकर अपने इष्ट की आराधना नियमों के पालन के साथ करें।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी के कारण फैमिली मेंबर्स के साथ वाद-विवाद और आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई देगी।
खानपान के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न करें क्योंकि स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है।
न्यू जनरेशन को प्यार में धोखा मिल सकता है जिससे वो अपने करियर पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में जो मनमुटाव था वो दूर हो जाएगा।
कार्यस्थल पर आपका अपने कार्य के प्रति ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा जिससे वह अपना कार्य उत्साह से करते रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन पर ऑफिशियली वर्कलोड अधिक रहेगा, टीम भी आप पर काफी हद तक निर्भर रहेगी।
बात करें लव लाइफ की तो आज आप लवर के साथ क्रिसमस की संध्या पर डिनर की प्लानिंग बना सकते है।
बिजनेसमैन भूल से भी किसी कर्मचारी और अधीनस्थों का अनादर न करें, उनका सम्मान करें वह आपको मुनाफे की ओर ले जाएंगे।
बिजनेसमैन को उन प्रॉडक्ट पर अधिक ध्यान देना चाहिए जो कस्टमर ने डिमांड कर मंगवाया हो।
स्टूडेंट्स को अपने स्वभाव में शिष्टाचार को अपनाना होगा, ऐसा करने से ही उन्हें लोग पसंद करेंगे।
न्यू जनरेशन का आत्ममंथन उन्हें सही निष्कर्ष पर पहुंचने में मदद करेगा।
संतान के व्यवहार पर पैनी नजर रखें साथ ही उनकी संगत पर भी ध्यान दें वरना उन्हें बिगड़ने में तनिक भी देर नहीं लगेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से अपनी बुद्धिमता से शत्रुओ को कम करें।
वर्कस्पेस पर अपनी बात को सीनियर्स और बॉस के समक्ष रखने के लिए सही तरीका अपनाएं, सही तरीके से बात करने पर आपकी बात को समझा और स्वीकारा जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ सकती है, तो वहीं दूसरी ओर रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ने पर कोवर्कर का भी सहयोग मिलेगा।
बिजनेसमैन को एंप्लॉई के साथ मिल बैठकर उनकी परेशानियों के बारे में जानना चाहिए, ताकि आ रही परेशानियों को दूर कर अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जा सके।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए भाई या पिता व्यापार से जुड़ने की बात रख सकते हैं।
न्यू जनरेशन को नेगेटिव प्रवृत्तियों से खुद को दूर रखना होगा, अन्यथा यह आपके कार्य को बाधित कर सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एण्ड जनरल एग्जाम स्टूडेंट्स अधिक तनाव लेने से बचें, रिलैक्स और कूल रहकर दिन को व्यतीत करने की कोशिश करते हुए अपनी स्टडी पर ध्यान लगाए।
घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करने में तनिक भी न चूंके, उनकी सेवा करने पर ही समृद्धि के द्वार खुलेंगे। तबीयत थोड़ी नरम रहेगी लेकिन परेशानी वाली कोई बात नहीं है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।
वर्कप्लेस पर आप अपने कार्य में गलती की गुंजाइश न रखें, कार्य में खामी होने पर बॉस आपको सब के सामने कह कर शर्मिंदा कर सकते हैं इसलिए सजग होकर काम करें।
दोपहर बाद एंप्लॉयड पर्सन को मेहनत और कार्यकुशलता के चलते सभी स्थान पर सभी लोगों से सम्मान मिलेगा।
बिजनेसमैन गवर्नमेंट वर्क में लापरवाही से बचें क्योंकि गवर्नमेंट एंप्लाई किसी भी वक्त जांच पड़ताल के लिए आ सकते हैं।
व्यापारी सभी ग्राहकों के साथ बड़े क्लाइंटों का विशेष ध्यान रखें, बिजनेस प्रमोशन के लिए कभी-कभी उनके यहां विजिट भी कर सकते हैं।
न्यू जनरेशन को आसपास होने वाली गतिविधियों से सीख लेनी होगी और दोबारा वही गलती न हो इसका खुद से ध्यान रखना चाहिए।
परिवार का नजदीकी व्यक्ति यदि आपसे रूठा है, तो पहल कर विवादों को समाप्त करना चाहिए। उनके साथ नए साल पर पार्टी मनाने का प्लान बनाएं।
बाजार जा रहे हैं तो अत्यधिक खरीदारी करने से बचें अन्यथा यह खरीदारी आपका बजट बिगाड़ सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का दिन मौज मस्ती में बीतेगा, वो क्रिसमस पार्टी में मस्त रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से परिवार में किसी से नोक-झोंक हो सकती है।
वर्कस्पेस पर कॉ-वकर्स, सीनियर्स जुनियर्स और बॉस के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनके साथ अच्छे संपर्क होने पर वह आपकी मुश्किलों को कम करने में मदद करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सभी से अलर्ट रहना है, पासवर्ड और ऑफिस की सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें।
होटल, मोटल एंड रेस्टॉ बिजनेसमैन को क्वालिटी पर बहुत अधिक ध्यान देना होगा नहीं तो, क्रिसमस नाइट पर कस्टमर का जुड़ना मुश्किल होगा।
बिजनसमैन अकाउंट संबंधित कार्यों में ट्रांसपेरेशी रखें साथ ही किसी भी तरह के अनैतिक कार्य को करने से बचें क्योंकि धोखाधड़ी के केस में आप पर कानूनी कार्यवाही भी करी जा सकती है।
कॉम्पिटिटिव एण्ड जनरल एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स को किसी ऑल्ड फ्रेंड्स से मदद मिलेगी, और जब भी उस पर परेशानी आती है तब आपको उसकी मदद करनी पड़ सकती है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, तुरंत समाधान न करने पर समस्या गंभीर हो सकती है।
ब्लड प्रेशर, हार्ट से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए ब्लड प्रेशर न बढ़े इस बात का आपको पूरा ख्याल रखना चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटों का ध्यान रखें।
ऑफिस में कॉ-वकर्स आपके कार्य में आपका हाथ बटाएंगे जिससे आपके कार्य टाइमली कम्पलीट होंगे।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बॉस से सैलरी इंक्रीमेंट या प्रमोशन की बात करने के लिए समय अनुकूल है।
स्पोर्ट्स में एक्टिव जो युवा वर्ग को बतौर कोच की तरह नियुक्त की किया जा सकता है।
वज्र योग के बनने से बिजनेसमैन यदि लंबे समय से बिजनेस के किसी प्रकार के लोन के लिए फाइल लगा रखी है, तो उन्हें लोन से रिलेटेड कुछ अच्छी खबर मिल सकता है।
युवा वर्ग समय को बर्बाद न होने दें, करियर के बारे चिंता करते हुए उस दिशा में प्रयास भी करें।
लव लाइफ में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा कोई बात दिल को तोड़ सकती हैं।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स को अपने टीचर का सम्मान करना होगा, क्योंकि गुरु से बढ़कर और कुछ भी श्रेष्ठ नहीं है।
फैमिली में आप अपने बच्चों के लिए समय निकालें और उनके साथ बातचीत करिए ताकि कम्युनिकेशन गैप न हो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
बेवजह की चिंता न करें स्वास्थ्य एकदम सामान्य रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पुरा करें।
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां साझा करते हुए अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने के अवसर देंगे।
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होने से गवर्नमेंट एंप्लॉयड पर्सन की मनचाही जगह पर ट्रांसफर के योग बनेंगे।
वज्र योग के बनने से बिजनेसमैन को फोरेन में बिजनेस करने का मौका मिले तो उसे झट से कर लेना चाहिए क्योंकि ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलेगा। नए साल से पूर्व आपको कुछ गिफ्ट मिल सकता है।
बिजनेसमैन के अगर गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में टेंडर का पैसा अटका हुआ है, तो ग्रह गोचर आपके फेवर में अधिकारियों से मिलें, उनके सहयोग से कार्य पूरा हो जाएगा।
फैमिली रिलेटेड डिसिजन लेते समय हृदय मजबूत रखना होगा, अन्यथा भावुक हृदय डिसीजन को प्रभावित कर सकता है।
सपने संजोने पर ही सपने पूरे न होते है उन्हें साकार करने के लिए स्टूडेंट्स को कठिन परिश्रम भी करना होगा तभी मनोकामना पूरी होगी।
वक्त बेवक्त एक पड़ोसी ही दूसरे पड़ोसी के काम आता है इसलिए आस पड़ोसियों से बना कर रखें।
र्स्पोट्स पर्सन और आर्टिस्ट को योग और जिम नियमित तौर पर करने की प्लानिंग करें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनाए।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
वज्र योग के बनने से कार्यस्थल पर किसी कार्य में टीम के द्वारा की गई मेहनत आपको जीत दिलाएंगी, जीत हासिल होने पर टीम को धन्यवाद कहना न भूले।
अन एंप्लॉयड पर्सन का इंटरव्यू है, उन्हें इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।
बिजनेसमैन को नई डील करते समय कई समझौते करने का दबाव बन सकता है, यदि डील करने के लिए आपका मन नहीं मान रहा है, तो उसे कैंसिल भी कर सकते हैं।
व्यापारी वर्ग को वित्तीय सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना शुरू करें।
स्पोर्ट्स की फील्ड में एक्टिव युवाओं को अपनी कला को प्रदर्शित करने का भरपूर मौका मिलेगा।
न्यू जनरेशन अपनी गुप्त बाते हर किसी के साथ शेयर न करें वरना आपका मजाक बन सकता है।
पारिवारिक समस्याएं हल होने से मन में प्रसन्नता रहेगी, इसके साथ ही जो अतीत के घाव हैं वह भी भरेंगे।
निजी संबंधों को बेहतर बनाने में अपनों का सहयोग मिलेगा, इस समय बिगड़े संबंधों को सुधारने पर फोकस करना चाहिए।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अनावश्यक खर्चों को कम करें।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से कार्यस्थल पर भाग्य का साथ न मिलने से हाथ आए हुए मौके आपके हाथ से निकल सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर आसपास के लोगों की टिप्पणी से विचलित न हों, आलोचना का चुनौतीपूर्ण ढंग से सामना करने का साहस लाएं।
बिजनेस में थोड़ी समस्याएं आएंगी, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।
कारोबार में सिर्फ लाभ की आशा करना ही ठीक नहीं है, लाभ-हानि दोनों ही तरह की स्थिति के लिए तैयार रहें।
मौज-मस्ती के चक्कर में कॉम्पिटिटिव एण्ड जनरल एग्जाम स्टूडेंट्स की स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है जिस कारण उनका रिजल्ट भी खराब होने की संभावना है साथ ही आपका आने वाला साल खराब कर सकता है।
एक के बाद एक अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे इसलिए फाइनेंशियल बैलेंस बना कर चलना होगा।
न्यू जनरेशन नेगेटिव पर्सन से निपटने में हिचक न रखें, वर्तमान समय ईट का जवाब पत्थर से देने वाला है।
आवश्यकता से अधिक नींद के शिकार हो सकते हैं, हो सकता है कि इतनी अधिक देर सोने से आपकी थकावट दूर हो जाए।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment