AAJ KA RASHIFAL 17 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 दिसंबर बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज शाम 05ः11 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सुकर्मा योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 10ः26 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामलों में रुकावट आएगी।
नौकरीपेशा लोग ऑफिस के कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ करें, ईमानदारी के साथ काम करने पर प्रमोशन मिलने की जल्दी संभावना बनेगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर समयावधि का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि काम में देरी के लिए टोका जा सकता है।
व्यापारी वर्ग संभावित लाभ के विषय में सोचकर हाथ आए अवसरों को भी ठुकरा सकते हैं, इस ओर सतर्कता बनाए रखें।
बिजनेसमैन यदि कोई प्रॉपर्टी रिलेटेड डील करने जा रहें हैं तो, पेपर को देखने में किसी भी की लापरवाही न करें अन्यथा बनते हुए काम रुक सकते हैं।
यंग जनरेशन की पर्सनल डिसीजन को लेकर पेरेंट्स के साथ कुछ कहा सुनी होने की आशंका है।
लाइफ पार्टनर की बातों को अनदेखा न करें, क्योंकि संबंधों को प्रेम से सींचने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स को स्टडी में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए हिम्मत और मजबूती दिखाने की आवश्यकता है।
अपनों के साथ और सहयोग से परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।
वैचारिक मतभेद होने के कारण अपनों की नाराजगी और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
ऑफिस में कॉ-वर्कस के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा अन्यथा उनके विरोधी बनते देर नहीं लगेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर वर्कलोड अधिक होने पर जिम्मेदारी को साझा करना चाहिए, जिससे काम जल्दी पूरा हो सके।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड वर्क खुद मिटाने का प्रयास करें, दूसरों पर निर्भरता से बचें अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग के बनने से बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
जनरल और कॉम्पिटिटिव एग्जाम स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा।
पारिवारीक मामलों में अपना हाथ समेटकर चलें क्योंकि अचानक से धन खर्च करना पड़ सकता है।
अतीत का दामन पकड़ कर चलने से न्यू जनरेशन का नुकसान के सिवा कुछ नहीं होगा, ऐसे में अतीत को भुलाना ही आपके लिए उचित होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज को कम करने पर सोच-विचार करें।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग के बनने से गवर्नमेंट फील्ड में सीनियर ऑफिसर के प्रमोशन मिलने की संभावना है।
विदेश में जॉब करने वाले लोगों के कार्यों में वृद्धि के आसार है, मानसिक और शारीरिक रूप से काम को निपटाने के लिए मजबूत रहें।
बिजनेसमैन के लिए यात्रा के योग बनेंगे, ग्रहों का कांबिनेशन यात्रा के उद्देश्य पूरा कराने में मदद करेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस के ऑफर आपको प्राप्त हो सकते है लेकिन आप उसे कुछ दिन के लिए टाल दें।
न्यू जनरेशन को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा शुरुआत में ऊबाउ लेकिन बाद मनोरंजन पूर्ण हो जाएगी।
मैरिड लाइफ में लाईफ पार्टनर नाराज हैं तो उनको मनाने में कोई कसर न छोड़े, मनमुटाव को ज्यादा दिन के लिए बढ़ाना सही नहीं है।
र्स्पोट्स पर्सन को मानसिक रूप से प्रसन्न रहने का प्रयास करना होगा, क्योंकि तनाव के चलते थोड़ी तबियत ढीली होने की आशंका है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात होने से लाभ होगा।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग के बनने से कार्यस्थल पर रिसर्चर को सफलता मिलने की संभावना है।
शैक्षिक और आर्टिफिशियल फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन की उन्नति होगी और सहयोगियों का साथ भी मिलेगा।
फाइनेंस से रिलेटेड बिजनेसमैन अधिक अलर्ट हो जाएं, क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
बिजनेसमैन जिन कार्यों को लेकर न उम्मीद थे, उन कार्यों के होने के संकेत मिल सकते है जिससे उनका फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर होगी।
सकारात्मक ग्रहों की स्थिति को देखते हुए स्पोर्ट्स पर्सन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिसके चलते उनका उनके फील्ड में मन लगेगा।
पॉलिटिशियन को पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार बनाने में सपोर्ट मिलेगा।
फैमिली के साथ काफी समय से शॉपिंग करने का प्लान बना रहे थे, दिन उनके लिए उत्तम है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ बाहर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन को हालात चाहे जैसे भी हो अपना दृष्टिकोण स्पष्ट रखना होगा, व चीजों को दिल पर लेने से बचें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
ऑफिस में बॉस के बताए गए कार्यों को पहले प्राथमिकता दे, कार्य समय पर कम्पलीट न होने से बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर के संग बातचीत करने से बचें क्योंकि अनावश्यक बातचीत विवाद को जन्म दे सकती है।
बिजनेसमैन मार्केट में किसी भी बड़े क्लाइंट और कस्टमर्स के साथ विवाद करने से बचें, अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को जॉब के लिए कुछ कंप्रोमाइज करने पड़ सकते हैं, जो भी डिसिजन ले वह सोच समझ कर ले।
स्टूडेंट्स को भाग्य का सपोर्ट नहीं मिलेगा, आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप हार न मानें।
फैमिली की जरूरतों को पूरा करते हुए घर के खर्च बढ़ सकते हैं जिसके चलते बचत की रकम में गिरावट आएगी।
स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से यदि परेशान है, तो परेशानी बढ़ने का इंतजार न करें और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहसिक रहने से पूरा दिन अच्छा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी विशेष व्यक्ति के साथ जुड़कर लंबे समय के लिए काम करने के ऑफर मिल सकते हैं।
ऑफिस में ऑफिशियल कार्य में जो भी कमियाँ हैं, उनको दूर करते हुए बॉस को प्रसन्न करना होगा।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग के बनने से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेसमैन के लिए दिन बेहद शुभ है, आपको कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है।
ग्रहों की चाल से रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी रिलेटेड बिजनेस में आर्थिक निरंतरता बनी रहेगी।
र्स्पोट्स पर्सन को अच्छे अवसर मिलने की पूरी संभावना है, जिसमें अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही परिश्रम को भी बढ़ाना होगा।
फैमिली में विवाद होने पर मन खिन्न न करें, क्योंकि विवाद होना तो तात्कालिक घटना है।
न्यू जनरेशन को किताबों को पढ़ने के लिए समय निकालना होगा, ऐसा करना आप के ज्ञान में वृद्धि करेगा।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग के बनने से टेलीकम्युनिकेशन के फील्ड से रिलेटेड पर्सन को किसी एमएनसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे, सरकारी नौकरी वालों का स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
बिजनेसमैन दूसरों के सुझावों को अधिक महत्व न दें, आपका दिल जिस बात के लिए गवाही देता है सिर्फ वही कार्य करें।
बिजनेसमैन को प्लानिंग और मजबूती के साथ अपना हर एक कदम बढ़ाना होगा, जिससे व्यापार में मुनाफा हो।
स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों वाला होगा, इसलिए गंभीर विषयों को ठीक से पढ़े।
फैमिली में सभी के साथ तालमेल बनाकर चले, इसलिए घर के कायदे कानून का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर परिवार के बड़े लोग गुस्सा हो सकते हैं।
न्यू जनरेशन के मन में अज्ञात मार्ग पर चलने को लेकर डर व संशय आ सकता है, लेकिन फिर भी आपको साहस के साथ कदम बढ़ाने होंगे।
यदि बीपी और मधुमेह की समस्या है तो नियमित जांच कराएं और सेहत को लेकर सतर्क रहे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन बेचैन व उदास रहेगा।
ऑफिस के सिलसिले में यदि कोई विशेष कार्य से जाना पड़े तो आनंद के साथ जाना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन प्रगति की राह पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, हर सफलता मेहनत मांगती है इसलिए स्वयं को मेहनत के लिए भी तैयार रखें।
बिजनेसमैन को किसी कार्य के सिलसिले से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, ऐसे में अपना उत्साह बनाए रखें।
बिजनेसमैन की छोटी यात्राएं बड़ी सफलताओं के संकेत दे सकती हैं, ऐसे में आपको यात्रा के मामले में टालमटोल नहीं करनी है।
न्यू जनरेशन को खुद से पहले दूसरों की जरूरतों का ख्याल रखना होगा।
फैमिली के समक्ष अपनी बात रखते है तो आशंका है कि आपकी बातों का परिवार में विरोध हो, इसलिए सचेत रहें राय का पहाड़ बनने में थोड़ा भी समय नहीं लगेगा।
सेहत की दृष्टि से स्पॉन्डिलाइटिस से जूझ रहे लोगों के लिए दिक्कत हो सकती है, इसलिए जरूरी एक्सरसाइज अवश्य करें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे होने से विदेशी सम्पर्क से काम व्यवधान आएगा।
कार्यस्थल पर कॉ-वकर्स के साथ कंपटीशन हो सकता है, कंपटीशन करने से आपके द्वारा कुछ गलत हो सकता है। इसलिए आप किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करें।
एंप्लॉयड पर्सन के मन में यदि किसी बात को लेकर संशय था, तो मन की भ्रांतियों को हटाकर और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर आगे बढ़ेंगे।
व्यापारी वर्ग को यदि लाभ के लिए स्वभाव में कुछ लचीलापन भी दिखाना पड़े तो, अहंकार को सामने न लाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहें है, वह पैसों के कारण व्यापारिक संबंधों में खटास न आने दें साथ बैठकर एडजस्टमेंट करें।
र्स्पोट्स पर्सन अपनी दिनचर्या को ठीक रखें, तब ही वो करियर में आगे बढ़ पाएंगे।
फैमिली की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं, समस्या का समाधान ढूंढने के लिए खुद से प्रयास करने होंगे।
सेहत की बात करें तो महिलाएं हार्मोन डिसबैलेंस से उभरे रोग से परेशान हो सकती हैं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
सुकर्मा, सर्वाअमृत योग के बनने से कार्यस्थल पर परफॉर्मेंस दूसरों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, इसी तरह आगे भी परफॉर्मेंस देने के लिए खुद को तैयार रखें।
एंप्लॉयड पर्सन अवसरों का लाभ उठाने के लिए संयम, सकारात्मकता और सक्रियता के साथ आगे बढ़ें।
बिजनेसमैन फाइनेंशियली मामले को सुलझा पाने में सफल होंगे, लेकिन बिना सहयोग के यह काम संभव नहीं हो सकेगा।
बिजनेसमैन को विरोधियों से सतर्क रहना होगा, तो वहीं दूसरी और जिम्मेदारी के साथ काम करने पर सफलता मिलना तय है।
पॉलिटिशियन को समर्थकों का साथ मिलने से सरकार बनाने में सहयोग मिलेगा।
र्स्पोट्स पर्सन मिलने वाले अवसरों को भुनाने के लिए लगन के साथ कार्य करना पड़ेगा।
फैमिली में भाई से करियर संबंधित मामलों में सहयोग मिलेगा, इसलिए समय निकालकर उनके साथ करियर पर चर्चा जरूर करें।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ खरीदारी ज्यादा होगी।
स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में सपोर्ट मिलेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति हो सकती है।
कार्यस्थल पर वर्क लोड ज्यादा बढ़ सकता है, जिसको लेकर आप तनाव में भी आ सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी कार्यप्रणाली में दूसरों को हस्तक्षेप करने का अवसर न दें, अन्यथा आप के बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।
बिजनेसमैन की मेहनत रंग लाएगी, विदेश संबंधी कार्यों में धीमी प्रगति के बावजूद, सॉल्यूशन मिलेगा।
न्यू ईयर को देखते हुए बिजनेसमैन को बिजनेस का दायरा बढ़ाने और कस्टमर को अटै्रक्ट करने के लिए बैनर होर्डिंग के साथ ऑफर का सहारा भी लेना चाहिए।
न्यू जनरेशन के यदि मन मुताबिक कुछ कार्य पूर्ण न हो पाए, तो इसका कतई मतलब नहीं है क्रोध और नकारात्मक बोली से दूसरों को नाराज करे।
मन में यदि किसी बात को लेकर दुविधा की स्थिति है तो, इसके लिए छोटों से भी बात कर सकते हैं, कभी-कभी छोटों की भी राय मददगार साबित हो जाती है।
लव एंड लाइफ पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते है।
न्यू जनरेशन को फ्रेंड सर्कल में आंख बंद कर भरोसा न करें नहीं तो धोखा मिलने पर बहुत अधिक दुखी होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स पर्सन को अपने -अपने फील्ड में सफलता मिलेगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने चमकेगा भाग्य।
ऑफिस में मन लगाकर कार्य करें, तभी बॉस से स्नेह और सराहना के साथ ओहदे में भी बढ़ोत्तरी के आसार होंगे।
एम्प्लॉइड पर्सन को किसी कार्य को लेकर सम्मानित किया जा सकता है।
बात करें बिजनसमैन की तो, उन्हें बिजनस के लिए भी फोकस बढ़ाना होगा।
बिजनेसमैन को ईमानदारी और उत्पाद की गुणवत्ता का ध्यान रखना होगा, ऐसा करने से ही बिजनेस की साख बढ़ेगी।
जनरल और कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपनों के बीच यश पाएंगे, मगर सबसे प्रिय की उपेक्षा गलती से न हो।
र्स्पोट्स पर्सन को किसी एक्टिविटी को लेकर स्वयं को तैयार रखना होगा।
पॉलिटिशियन को किसी अर्जेंट मीटिंग को लेकर ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है।
महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिजनों से परामर्श लेना न भूलें, बड़ों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।
न्यू जनरेशन कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो पिता को बता कर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना न भूलें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment