AAJ KA RASHIFAL 11 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 दिसंबर गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 01ः58 तक पौष कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
नौकरीपेशा पर्सन ऑफिशियल कार्य को करने में किसी तरह की जल्दबाजी न करें तो उनके लिए बेहतर रहेगा, ओवरएक्टिव रहने की वजह से आप दिमाग को थका सकते हैं।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन को कुछ मामलों में सीनियर से रियायत मिल सकती है।
बिजनेस में जो पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आप प्रयास करते रहें, आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला दिन है, आपको साझेदारी के कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रह सकते है।
विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेस के सिलसिले में यदि कोई मीटिंग है तो उसमें सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहें है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को विशेष सलाह दि जाती है कि वे ज्यादा से ज्यादा स्टडी में मन लगाना है साथ ही अपने सब्जेक्ट्स को अच्छे से याद कर ले।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ काफी दिनों के बाद समय बिताएंगे।
घर में बड़े भाई के साथ अपने संबंध को मजबूत रखिए, समय निकालकर उनसे बातचीत करें। उनके साथ बढ़ाया गया मेल मिलाप आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
र्स्पोट्स पर्सन को मसकुलर पैन से आराम मिलेगा जिससे वो अपनी प्रेक्ट्सि पर ध्यान दे पाएंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
कार्यस्थल पर ऑफिशियल कार्य को लेकर यात्रा करने की अचानक स्थिति बन सकती है।
ग्रहण दोष के बनने से एंप्लॉयड पर्सन का कॉ-वकर्स से वाद-विवाद हो सकता है।
डे की र्स्टाटिंग बिजनसमैन के लिए क्रिएटिव नजर आएंगी, दिमाग में कई तरह के नए आइडिया आएगा जिसे बिजनेस को एक नया मोड़ मिलेगा।
बिजनेस में आपकी लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति रहेगी, कभी-कभी गुस्से व जिद जैसी नेगेटिव बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है।
पॉलिटिशियन को पार्टी के द्वारा किसी कार्य के चलते निष्कासित किया जा सकता है।
स्टूडेंट्स स्टडी के दौरान नकारात्मकता से घिरे रह सकते हैं, नकारात्मक विचारों से मुक्ति के लिए किसी अच्छे लेखक की किताब पढ़े, साथ ही इष्ट की आराधना भी करें।
कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, इसलिए उनके साथ सदैव तालमेल बनाकर चलें।
सेहत के मामले में सर्वाइकल से संबंधित कोई दिक्कत होने की आशंका है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेगे।
कार्यस्थल पर कॉ-वकर्स पर बेवजह का हुक्म चलाने से बचना होगा, ऐसा करना आपको महंगा पड़ सकता है।
ऑफिस में आपका शांत और जिम्मेदार व्यवहार उन्हें अन्य लोगों से अलग बनाएगा, इसे आगे भी ऐसे ही बरकरार रखें।
विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ है, व्यापारिक स्थिति को देखते हुए आपको बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।
शेयर, स्टॉक मार्केट के कामों में फायदा होने की संभावना है, साथ ही किसी नए काम की शुरुआत होगी।
फैमिली में कोई नियरेस्ट डियरेस्ट फ्रेंड्स आपके पास मदद के लिए आ सकता है, मदद की उम्मीद से आए किसी भी व्यक्ति को निराश बिलकुल भी न करें।
आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं फ्रेंड्स की अपनी क्षमतानुसार सहयोग प्रदान करें।
पॉलिटिशियन को पार्टी के द्वारा सरप्राइज दिया जा सकता है।
र्स्पोट्स पर्सन को अचानक से किसी कॉम्पिटिशन के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
यंग जनरेशन यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
ऑफिस में कार्यों को लेकर अलर्ट रहना होगा, साथ ही जो पर्सन किसी बड़े प्रॉजेक्ट्स पर कार्य कर रहे हैं उनको प्रॉजेक्ट्स को पूरा करने पर जोर देना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को बॉस के द्वारा किसी कार्य को लेकर प्रोत्साहित किया जा सकता है।
बिजनेसमैन बिजनेस एक्सपेंड करने के लिए प्लानिंग बना सकते है, शुभ समय है सुबह 7.00 से 8.00 और शाम 5.00 से 6.00 बजे के मध्य करें।
बिजनेसमैन को न्यू पार्टनर के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।
आर्टिस्ट, म्यूजिशियन जो अपने फील्ड में रुचि रखते है, उन्हें उनके फील्ड में लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
न्यू जनरेशन अपने भविष्य को लेकर सचेत हो जाएं।
नवविवाहित दम्पति जो संतान की इच्छा कर रहे थे, उनकी यह मनोकामना पूरी होने की संभावना नजर आ रही है, जिसे जानने के बाद घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा।
र्स्पोट्स पर्सन को ड्रग्स से स्वयं को दूर रखना होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास रहेगे।
वर्कस्पेस पर अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप सभी से आगे रहें, कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
ऑफिस में बहुत सजग होकर कार्य करना होगा, क्योंकि बॉस की निगाह आपके व्यवहार पर है, हो सकता है कि आपका काम बहुत अच्छा हो लेकिन यदि व्यवहार ठीक नहीं होगा तो भी नौकरी पर संकट रहेगा।
विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा हाथ लगेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बनी हुई थी तो वह दूर होगी।
न्यू जनरेशन की एकाग्रता में कुछ कमी देखने को मिल सकती है, एकाग्रता को बढ़ाने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर ध्यान, योग और प्रणायाम करना चाहिए।
फैमिली में किसी का जन्मदिन है तो उन्हें कोई छोटा-सा ही मगर गिफ्ट खरीद कर अवश्य दें।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ आपकी बॉडिंग शानदार रहेगी।
स्टूडेंट, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में सफलता का स्वाद चखेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेगे होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।
नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक समस्याएं बढ़ेगी, उन्हें खर्चों की लिस्ट मैनेज करके चलना होगा।
ग्रहण दोष के बनने से एंप्लॉयड पर्सन अपनी पुरानी गलतियों के कारण फंस सकते है।
दिन बिजनेसमैन के लिए कुछ खास नहीं रहेगा, दोपहर बाद पिछली रुकी हुई प्लानिंग भी किसी कारणवश स्टॉप हो सकती है।
बिजनेस में आपके प्रोडक्ट्स की बिक्री आपके लिए परेशानी का बन सकती है।
लेकिन र्स्पोट्स पर्सन के द्वारा की गई मेहनत का उन्हें प्रतिफल मिलने की पूर्ण संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
पारिवारिक वातावरण कुछ परेशानियों से भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपने माइंड को किसी एक जगह पर सेट नहीं का पाएंगे।
र्स्पोट्स पर्सन को किसी एक्टिविटी को लेकर सीनियर्स के द्वारा परेशान किया जा सकता है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को जनरेट करने की प्लानिंग करें।
ऑफिस में चापलूसों से बच कर रहना चाहिए, ऐसी किसी भी पॉलिटिक्स का हिस्सा न बने जिससे आपकी नौकरी पर खतरा आ जाए, आप अपने काम पर फोकस करें। “राजनीति भी गजब खेल है यहां कब अपना पराया, पराया अपना हो जाए समय नहीं लगता लोगों को बदलने में।”
वर्कस्पेस पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे, आपको काम की जगह उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
बिजनेस में पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है, यह काम आसानी से पूरा भी होगा और अपेक्षा से अधिक फायदा मिल सकता है, विरोधी और शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा।
बिजनेस में बिजनसमैन को बड़े क्लाइटों के साथ तालमेल बना कर चलना चाहिए, जिससे वह आपके व्यापार में सहायता कर सकें।
स्टूडेंट्स का स्टडी में मन लगेगा, जिससे वह कम समय में अपने पूरे सिलेबस को कंप्लीट करने में सफल रहेंगे।
परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता घेर सकती है, ऐसे में खुद तो उनकी सेवा करे ही साथ ही उन्हें भी अपना ख्याल रखने की सलाह दें।
र्स्पोट्स पर्सन, स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में फैमिली, मेंटोर और टीचर का पूर्ण सपोर्ट मिलेगा, जिससे वो अपने सपनों को कंप्लीट करने में सफल होंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व नशा आप में रहेगा।
कार्यस्थल पर आपको पूर्ण रूप से स्थिर होकर कार्य करने में ध्यान देना चाहिए, तभी कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर सडनली किसी कार्य के आ जाने से आपको एडवांश में कार्य करना पड़ सकता है।
प्रॉडक्ट पर रिसर्च कर उन्हें डेवलेप करें साथ ही बिजनेसमैन हाथ आए हुए अवसर मौके का फायदा उठाएं लेकिन किसी को हानि पहुंचाकर नहीं।
बिजनेसमैन मुनाफे को देखते हुए अधिक माल डंप कर लेंगे, यहां पर उनकी सोच रंग लाएगी और उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा होगा।
न्यू जनरेशन के डे की स्टार्टिंग बेहतर रहेगी, उसे और अधिक बेहतर बनाने के लिए उनका झुकाव आध्यात्म की तरफ रहेगा, इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करते नजर आएंगे जिसे करने से आनंद का अनुभव होगा।
लाइफ पार्टनर के साथ रिलेशन मधुर बनाकर रखें, क्योंकि समय प्रतिकूल चल रहा है विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
ग्रहों के खेल के चलते पॉलिटिशियन को शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है।
र्स्पोट्स पर्सन को आ रहे कॉम्पिटिशन को ध्यान में रखते हुए अपने खानपान पर कंट्रोल रखना होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आ सकती है।
विष्कुम्भ योग के बनने से एंप्लॉयड एंड अन एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है, उन्हें जॉब और पदोन्नति से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकते है।
न्यू ईयर से पूर्व यदि बिजनेस में मंदी है तो कुछ नए ऑफर और स्कीम लॉन्च करें, निश्चित रूप से बिक्री दर में बढ़त होगी।
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी, आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
बिजनेसमैन बिजनस के लिए नई प्लानिंग बनाते नजर आएंगे, जिसको लागू करने पर बिजनेस में कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है।
जनरल एण्ड कॉम्पिटिटिव एग्जाम को नजदीक देखते हुए स्टूडेंट्स अपने नोट्स संभालकर रखें, इसके साथ ही किसी को देने से भी बचें क्योंकि नोट्स खोने की आशंका लग रही है।
यदि आप घर के मुखिया है तो आपका परिवार के प्रति जो कठोर रवैया है, उसमें बदलाव होता नजर आएगा।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ बैठकर पुरानी बातों को याद करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को किसी कॉम्पिटिशन में मेडल पक्का हो सकता है।
यंग जनरेशन को मन की बात कहने के लिए कोई और दिन देखना होगा, क्योंकि ग्रहों की चाल को देखते हुए सोच के विपरीत जवाब मिल सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के मामले में अनचाहि रुकावट आ सकती है।
कार्यस्थल पर आपके कार्यों में विरोधियों के द्वारा परेशानियों उत्पन्न की जा सकती है, उन्हें आपकी सफलता फूटी आंख नहीं सुहाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को बॉस की बातों का निरादर करने से बचना है, अन्यथा उनके कोप का भाजन बनते देर नहीं लगेगी।
ग्रहण दोष के बनने से कॉन्ट्रैक्चुअल बेस्ड एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को लेकर गंभीरता दिखाएं अन्यथा नौकरी को टाटा बाय बाय बोलना पड़ सकता है।
बात करें बिजनेस की तो जो बिजनेसमैन अपनी शॉप शिफ्ट करने के लिए सोच रहे हैं उन्हें इस विचार को त्याग देना चाहिए, ऐसा करना व्यापार के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।
स्टूडेंट्स को आलस्य से दूर रहना चाहिए बहुत सुख-सुविधाएँ जीवन की कसौटियों पर कमजोर कर सकती है।
परिवार संग समय व्यतीत करें, सबके साथ बैठकर बात करने से किसी मांगलिक कार्य को करने की प्लानिंग में किसी कारणवश बदलाव करना पड़ सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर की कोई बात आपके दिल को चोट पहुंचा सकती है।
मौसम में तेजी के साथ बदलाव होने से इसका सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंध में नयापन आएगा।
ऑफिशियल कार्यों को गंभीरता के साथ करें, बॉस की अनुपस्थिति में यदि कोई निर्णय लेना पड़ता है तो बहुत ही सोच समझकर कदम आगे बढ़ाए।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
बिजनेसमैन बिजनेस विस्तार को लेकर एक्टिव दिखाई देंगे।
बिजनेसमैन को ऑफ सिजन में जी तोड़ मेहनत ही उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगी, जिसके चलते उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
न्यू जनरेशन चाहे घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें, छोटा हो या बड़ा सबका सम्मान करें।
परिवार में मां की सेहत का ध्यान रखना होगा, इसके साथ ही उनकी जरूरतों को भी पूरा करते चले।
पॉलिटिशियन को अचानक से पार्टी कार्यालय से बुलावा आ सकता है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
विष्कुम्भ योग के बनने से वर्कस्पेस पर भाग्य का सपोर्ट मिलने से पूर्व और हाल ही में किए गए कामों में सफलता मिलेगी।
एम्प्लॉइड पर्सन के कार्य को देखकर उनके विरोधी भी उनके कार्य के कायल हो जाएंगे।
पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोग पार्टनर पर पूरा भरोसा रखें, पार्टनर के साथ विश्वास में कुछ कमी रहने से व्यापार को नुकसान हो सकता है।
बिजनेसमैन अपने कॉन्टेक्ट्स को स्ट्रांग करें क्योंकि बहुत जल्द ही नेटवर्किंग के माध्यम से अच्छा लाभ कमा सकेंगे।
स्टूडेंट्स बिना सुने किसी भी बात का कटाक्ष करने से बचें, अन्यथा दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है, जो लोग घर से दूर रहते हैं, फोन के माध्यम से ही घर के परिजनों का और विशेष तौर पर मां का हाल चाल लेते रहे।
फैमिली में आपके विचारों और आपकी बातों को सभी मानेंगे।
र्स्पोट्स पर्सन को किसी एक्टिविटि को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ मूवी देखने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment