AAJ KA RASHIFAL 26 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

26 दिसंबर शुक्रवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज दोपहर 01ः44 तक पौष शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज सुबह 09 बजे तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बडो के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश करें।    
सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में मेहनत का बेहतर रिजल्ट प्राप्त करेंगे।
बिजनेसमैन अगर न्यू बिजनेस के लिए साइट सर्वे कर रहे है, तो उस लोकेशन के बारे में जानकारी एकत्रित करें और 14 जनवरी के बाद उस प्लानिंग को धरातल पर लाने की प्लानिंग बनाएं तो आपके लिए बेहतर होगा।
एंप्लॉयड पर्सन की वर्कप्लेस पर रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर मेहनत करने से पीछे न हटे क्योंकि मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
सडनली ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन समस्या देखकर भयभीत न हो, शांत चित्त से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है।
पारिवारिक मुद्दों पर किसी बाहरी को हस्तक्षेप करने का अवसर न दें, घर की बात को घर में ही सुलझाने का प्रयास करें जिससे फैमिली में किसी के साथ हो रही गलतफहमी दूर होगी।
लाइफ पार्टनर की बात को लेकर आप चिंतित हो सकते है।
स्टूडेंट्स के लिए टीचर एक पथ प्रदर्शक का काम करेंगे।
अपनी सेहत का ख्याल रखें।  
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में परिवर्तन के योग बनेगे।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को अपेक्षित मुनाफा होने की प्रबल संभावना है।
बिजनेसमैन को अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन लापरवाही हुई तो बड़े नुकसान भी हो सकते हैं।
सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।
जॉब के लिए प्रयासरत न्यू जनरेशन को सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।
फैमिली में खुशी का माहौल बनेगा।
लाइफ पार्टनर की बातें आपकी पुरानी यादों को जाता कर सकती है।
स्टूडेंट्स की अपने फील्ड पर पकड़ बेहतर रहेगी।
न्यू जनरेशन यदि विदेश जाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो लोन के अप्लाई करें, स्वीकृत हो सकता है।
सभी के साथ आराम और सुकून से समय बितायें, यदि जाने अनजाने में आपसे कुछ गलतियां हो गई है, तो उसके लिए क्षमा मांगने में बिल्कुल भी देर न करें, फैमिली के साथ नए साल को लेकर कहीं शॉर्ट ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टिव रहेगे।    
बिजनेस में आपके स्थिति नॉर्मल रहेगी। पर आप अपने प्रयास और मेहनत करना जारी रखें।
बिजनेसमैन के एक्सपेंडिचर नॉर्मल रहेने से इनकम में बढ़ोतरी होगी जो उनके लिए सही रहेगी।
सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर टीम वर्क के साथ आप आगे बढ़ेंगे।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन को यदि कोई न्यू रेस्पोंसिबिलिटी मिल रही है, तो उसे आगे बढ़ कर लें और अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों का मन जीतें।
मैरिड लाइफ में भावनात्मक लगाव की स्थितियां बन सकती है।
न्यू जनरेशन दूसरे लोग क्या कहेंगे इस पर विचार करने के बजाय आपके लिए जो सही है उसका चुनाव करें।
फैमिली में सभी के सहयोग से आप किसी प्लानिंग पर काम कर सकते है।
दिन सामान्य रहेगा लेकिन फिर भी सेहत को लेकर आप टेंशन में रहेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ नया सीखने वाला रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन स्टाफ के साथ अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा उन लोगों ने जवाब दे दिया तो बात इज्जत पर आ जाएगी।
बिजनेस रिलेटेड यदि सरकारी कामकाज पेंडिंग है तो वक्त रहते ही इसे पूरा करा ले, अन्यथा आपकी लापरवाही भविष्य में नुकसानदेह साबित हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली वर्क में लापरवाही न बरतने पाएं, बॉस इससे नाराज हो सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आप ऑफिस कार्य छोड़कर किसी अन्य कार्य में व्यस्त हो सकते है, आये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास।
सेहत मे मामले में मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से फैमिली में किसी से न चाहते हुए भी आपका मनमुटाव हो सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में रिजल्ट आपकी आशा के विपरीत आने से आप टेंशन में रहेंगे।
लाइफ पार्टनर की कोई बात आपको चिंतित कर सकती है।
न्यू जनरेशन में अगर प्रतिभा और क्षमता दोनों ही है, तो उसे छिपा कर न रखें बल्कि प्रदर्शित भी करें तभी तो जीवन में आगे बढ़ेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।  
सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपकी उन्नति विरोधियों से देखी नहीं जाएगी।
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन शाम तक स्थितियां सामान्य होती दिखाई दे रही है।
बिजनेस में जल्दी कार्य करने के लिए नई टेक्नोलॉजी की जरूरत आपको लगेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस के लिए दिन लाभप्रद रहने वाला है, उनके हाथ अच्छे सौदे लग सकते हैं।
फैमिली में सभी मेंबर के साथ आपके सामंजस्य में वृद्धि होगी।
न्यू जनरेशन मन में किसी प्रकार की दुविधा न रखें, सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है इस समय अपना पूरा फोकस कार्यों को पूरा करने में रखें।
सोशल लेवल पर दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।
लाइफ पार्टनर के सामंजस्य आपकी बॉन्डिंग शानदार रहेगी।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।  
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।  
बिजनेस अच्छा चलेगा फिर भी सक्रिय बने रहें और अनावश्यक खर्चों से भी बचने के प्रयास करें।
बिजनेसमैन की बात करे तो पहले किए निवेश का फल प्राप्त होगा, बिजनेस में धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
वर्कस्पेस पर संचार के माध्यम से आपके वरिष्ठ आपको एक नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस मीटिंग के दौरान अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी, इसलिए अपनी मेहनत करने में कोई कसर न छोड़े।
ऑफिशियली ट्रैवलिंग से आपको बेहतरीन नतीजे हासिल करेंगे।
न्यू जनरेशन खेल की गतिविधियों में भागीदारी से तनाव मुक्त व स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।
फैमिली लाइफ उत्तम रहेगी, लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें।
होटल मैनेजमेंट स्टूडेंट्स की मेंटोर और परिवार के लोग सराहना करेंगे।
सोशल लेवल पर आप द्वारा किए गए कार्यों की वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
 
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से धन लाभ हो सकता है।    
व्यापारिक मामलों में संयम और समझदारी से काम लेंगे जिससे दिन अच्छा बीतेगा बिजनेस रिलेटेड आ रही दिक्कतें दूर होगी।
बिजनेसमैन को लाभ मिलता नजर आ रहा है, जिसके चलते व्यापार में उन्नति होने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए शानदार रहेगा, वरिष्ठों से सम्पर्क बनाए जिससे कार्य में मार्गदर्शन मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी जिम्मेदारी महसूस करते हुए पूरी ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।
यदि मकान बदलने से संबंधित कोई प्रयास कर रहें हैं तो, उसमें कुछ समय के लिए रुकना चाहिए, क्योंकि अभी मळमास चल रहा है।
अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
लाइफ पार्टनर के साथ दिन अच्छा गुजरेगा।
न्यू जनरेशन कई विकल्पों के चक्रव्यूह में पड़कर कन्फयूज हो सकते हैं, ऐसे में आपको सोच समझकर फैसला लेना होगा।
स्टूडेंट्स अपनी तुलना किसी और से न कर अपने फील्ड पर ध्यान दें, तो दिन उनके लिए प्रॉडक्टिव रहेगा।
किसी खास के साथ पर्सनल ट्रैवलिंग की प्लानिंग बना सकते है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
मार्केटिंग टीम वीक होने से बिजनेस में हानि का सामना करना पड़ेगा अतिरिक्त प्रयास करने के साथ-साथ आपको स्वयं पर विश्वास भी रखना होगा तब ही आप सफल हो पाएंगे।
व्यापारी वर्ग को किसी पर अंधविश्वास नहीं करना है, क्योंकि आस्तीन के सांप आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते है।
वर्कस्पेस पर विरोधियों द्वारा बनाएं ट्रैप में आप फंस सकते है आपको अलर्ट रहना होगा।
अकाउंटेंट की जॉब करने वाले लोगों  की कार्य में गलती पाई जा सकती है, इसलिए सावधानी के साथ कार्य करें।
न्यू जनरेशन जो न्यू जॉब के लिए कोशिश कर रहे हैं, उनके प्रयास के लिए अच्छा समय है जल्दी ही शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है।
सेहत संबंधित किसी समस्या सामने आने से आप उदास रहेंगे।
मैरिड लाइफ में आपको अपने वर्ड पर कंट्रोल रखना होगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से स्टूडेंट्स स्वयं की मूर्खता के कारण कुछ परेशानियों मंा पड़ सकते है।
ट्रैवलिंग करते समय सकर्त रहे कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
फैमिली में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
 
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।    
बिजनेस में आप अपने डर को मेहनत से हराने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन कुछ मामलों में निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं लेकिन अंततः लाभ की स्थिति ही बनेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने काम पर फोकस करते हुए परिश्रम करते रहें क्योंकि बॉस की निगाह आपके ऊपर ही है, दूसरे काम नहीं कर रहे हैं तो यह आपकी चिंता का विषय नहीं है।
एंप्लॉयड पर्सन आत्मविश्वास से भरे रहें, जिसे समय समय पर दिखाने की जरूरत होगी।
आप घर से लेकर कार्यस्थल दोनों ही जगह पर समझदारी का परिचय देते नजर आएंगे, जिसके चलते कई मुश्किलों चुनौतियों का समाधान ढूंढने में सफल होंगे। सेहत संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी।
न्यू जनरेशन अपनी आदतों पर कंट्रोल रखें और दूसरों के कहने के बाद भी शराब, सिगरेट आदि से दूर रहें।
लाइफ पार्टनर में आ रही कुछ समस्याओं को पार करने में सफल होंगे।
स्टूडेंट्स को अपने प्रयासों के लिए फ्यूचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
 
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।    
सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में किसी बड़ी कम्पनी का आपसे टाईअप हो सकता है।
साथ ही बिजनेसमैन को जल्दबाजी में डिसीजन लेने से बचें, जल्दबाजी के चलते बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में चुनौतियों पर विजय हासिल कर करने में सफल होंगे।
सेहत के मामले में आप अच्छा और उत्साहित महसूस करेंगे।
लाइफ पार्टनर के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने विचारों को सबके समक्ष रखने में संकोच न करें, हो सकता है आपके विचार लोगों को पसंद आ जाए।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य समय पूर्व कंप्लीट हो जाने से आपके चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आएगी।
सोशल लेवल पर आपको अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहें स्टूडेंट्स को स्टडी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
सेमीनार अटेंड करने के लिए ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है।  
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-चिंतन से आपके काम बनेगे।  
बिजनेस में कुछ लाभ हासिल करेंगे, साथ ही किसी नए बिजनेस को ओपन करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो मळमास बीत जाने के बाद करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
व्यापारी वर्ग को नए ऑर्डर और पेमेंट लेने के लिए आसपास के किसी शहर में यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर वर्क को लेकर आपकी सोच, कार्यकुशलता और स्मार्ट वर्क आपको दूसरों से आगे रखेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को मेहनत और कठोर तप को ही प्राथमिकता देनी होगी।
न्यू जनरेशन एंड स्टूडेंट्स को पैसे खर्च करने में थोड़ी सावधानी बरती चाहिए, अन्यथा वह भविष्य में पैसे की तंगी को लेकर परेशान हो सकते हैं।
मैरिड लाइफ में खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं।
फैमिली के किसी कार्य को पूर्ण करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
ट्रैवलिंग के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से आपको सहायता मिल सकती है।
बदलते मौसम का ध्यान रखें कॉमन कॉल्ड से आप परेशान रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को टीचर का पूर्ण सपोर्ट मिलेगा।  
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
 
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आ सकती है।
पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले यदि अलग हो कर कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय अभी आपके लिए अनुकूल नहीं है।
बिजनेस में आपके लिए दिन प्रॉब्लम क्रिएट करने वाला रहेगा, बिजनेस में भागदौड़ ज्यादा होने के बावजुद प्रॉफिट कम होने से आप निराश रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क को लेकर जल्दबाजी करना ठीक नहीं बल्कि धैर्य रखते हुए जी-तोड़ मेहनत करनी है।
वर्कस्पेस पर जिस कार्य में पारंगत न हो उस कार्य में हाथ न डालने में आपकी भलाई है। बिच्छु का मंतर जाने न, सांप के बिल मे हाथ डाले।
लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिलेशन बिगड़ सकते है।
न्यू जनरेशन को अपने लक्ष्य को लेकर बहुत सतर्कता बरतनी होगी, अन्यथा वह अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं जो कि उनके करियर के लिए उचित नहीं है।
अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि ससुराल पक्ष से तालमेल बिगड़ने की आशंका दिख रही है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष के बनने से स्टूडेंट्स किसी बात को लेकर स्ट्रेस में रहेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5

Comments