AAJ KA RASHIFAL 3 December 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
03 दिसम्बर बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः26 तक मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज शाम 06 बजे तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, परिध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो रूचक योग रहेगा। चन्द्रमा रात्रि 11ः14 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से अपने मन को मजबूत करें।
व्यापारी टीम वर्क को मजबूत करके व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
परिध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस से रिलेटेड सभी तरह के डिसीजन लेने में आसानी होगी।
बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आमदनी बढ़ेगी।
वर्कस्पेस पर कार्य करते समय तकनीकी साधनों का प्रयोग करें, जिससे परिश्रम और समय दोनों की ही बचत होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर ट्रांसफर जैसी स्थिति बन रही है और दूर प्रदेश में ट्रांसफर होने की प्रबल संभावनाएं हैं।
पराक्रम योग से स्टूडेंट्स को एग्जाम नजदीक देखते हुए बिना समय गवाएं फ्रेंड्स के साथ ग्रुप स्टडी करना लाभकारी रहेगा, इससे उनके कठिन सब्जेक्ट में पकड़ मजबूत होगी।
लाइफ पार्टनर से अनावश्यक ही किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जितना हो सके शांत रहने की कोशिश करें।
मन में अनावश्यक कारण से उलझन बनी रहेगी, इसका एक कारण बिगड़ता स्वास्थ्य भी हो सकता है।
आप पर आलस्य को हावी करा सकती हैं, आलस्य से बचते हुए एक्टिव होकर काम करें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे होने से नए संपर्क बनाने से पहले उसके बारे में जानकारी लेकर फिर आगे बढने।
कॉम्पिटिशन विथ अदर बिजनेस के चलते व्यापारी तनाव में रहेंगे।
बिजनेस में करीबी लोग मनोबल बढ़ाने में मदद करेंगे, गाइडलाइन सही मिलने पर आप बिजनस के लिए नई प्लानिंग बना सकेंगे।
बिजनेसमैन बड़ी रकम का लेन देन लिखा पढ़ी के साथ करें, क्योंकि आगे चलकर लेन-देन को लेकर कुछ विवादित मामले उभर सकते हैं।
कार्यस्थल पर आप यदि टीम लीडर हैं तो अपने अपने कॉ-वर्कस पर कठोर नियम लागू न करें, उनके साथ अपना रवैया सही रखें, तभी वह मन लगाकर काम करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के करियर में कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होती दिखाई दे रही हैं, सहयोगी का बदला रवैया आपकी मुश्किलों को और बढ़ा सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर को भविष्य की सिर्फ कल्पना में ही समय बर्बाद करने से बचना चाहिए, यह समय सिर्फ कल्पना मात्र के लिए नहीं, अपितु कुछ करने का है।
रिश्तेदारों के संपर्क में रहने की कोशिश करेंए मिलकर न सही फोन पर ही उनका हालचाल लेते रहें, साथ ही बड़े भाई के साथ संबंध मधुर रखें, अपने रिश्तों की कमियों को उजागर न होने दें, अन्यथा बाहरी व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है।
काम के साथ आराम भी करते रहे सेहत के लिए अनिद्रा नुकसानदेह हो सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपके लिए प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
परिध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपके कार्य से सीनियर खुश होंगे, जिसके चलते क्रिसमस ईव पर उनके प्रमोशन होने की भी संभावना है।
व्यापारी अपने व्यवसाय को कानूनी रूप से सुरक्षित रखने में सफल होंगे, जिससे मार्केट में उनके व्यापार की साख बढ़ेगी।
बिजनेसमैन को एंप्लॉइ को पेमेंट सही समय पर अदा करना है और यदि कोई एडवांस भी मांगता है, तो उसे निराश न करें।
बिजनसमैन को थोड़ा संभल कर रहना होगा, क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
यदि किसी के प्रति आकर्षण भाव आ रहा है तो जज्बात पर काबू करें, दिल की बात करने में जल्दबाजी तो बिल्कुल भी नहीं दिखानी है।
आपकी महत्वाकांक्षी प्लानिंग कम्पलिट होने की आशंका है, लेकिन फिर भी आपको उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है और मेहनत करते रहना है।
नजदीकी रिश्तेदार से बेवजह की बात को लेकर तनाव हो सकता है, विवाद की वजह आपकी तरफ से न हो इस बात का खास ध्यान दें।
थॉयरॉइड पेशेंट को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
सुनफा योग से भाई-बहन किसी मुसीबत में हैं तो मदद करें, उनके साथ सकारात्मक बातें करें जिससे उनका मनोबल मजबूत हो और वह प्रसन्नता का अनुभव करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
कार्यस्थल पर पूरा दिन प्रसन्नता के भाव से भरपूर रहेगा जिस कारण वह सभी से प्रसन्न होकर बात करेंगे साथ ही काम भी मन लगाकर करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की गोपनीयता को बरकरार रखने में मदद करनी चाहिए।
परिध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से टेलिकम्यूनिकेशन बिजनेसमैन को अच्छा लाभ होने की प्रबल संभावनाएं बनेगी
बिजनेस को लेकर आपने जो भी प्लानिंग बनाई थी, उसके परिणाम मिलने में कुछ देरी हो सकती है।
आप अपने व्यवहार और हंसी मजाक के तरीके से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जिस कारण वह सभी के चहेते बनेंगे।
वाशि योग से घर का वातावरण आपके प्रयास से अच्छा बना रहेगा। सभी के साथ बैठकर हंसी मजाक करें, हो सके तो कहीं बाहर जाने का प्लान करें।
संतान बड़ी हो या छोटी उससे बात करते रहें, उनकी दिनचर्या मित्र आदि सभी बातों की जानकारी आपको होनी चाहिए।
बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें, यदि बहुत दिनों से रूटीन चेकअप नहीं कराया है तो इस पर गौर करें और जरूरी टेस्ट कराएं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से कुछ नई धार्मिक योजना बन सकती है।
आनन्दादि योग से वर्कस्पेस पर न चाहते हुए भी ऑफिस की कई रेस्पोन्सिबिलिटि का भार उठाना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को भाग्य के भरोसे हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना है, करियर में आगे बढ़ने के लिए खुद से मार्ग खोजने होंगे।
बिजनसमैन को आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। परिश्रम के साथ आगे बढ़ें जिसका फल निश्चय ही मिलेगा।
बिजनेसमैन बिजनेस को फौरेन सोसायटी के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे थे, तो दिन उनके लिए उत्तम है।
परिध, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत अच्छा जाने वाला है, घर के साथ बाहर भी बड़ो का आशीर्वाद, प्यार और स्नेह प्राप्त होगा।
जो लोग घर से दूर रहते हैं, पेरेंट्स उनके पास जा सकते हैं ऐसे में उनके स्वागत और सम्मान में कोई कमी न आने देने का ख्याल रखना है।
आपको अन्य बातों के साथ-साथ शिष्टाचार को भी अपनाना होगा, संस्कार हीन व्यक्ति एक जानवर की भांति ही माना जाता है।
परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर आवश्यकता से ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा।
पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान रहेगे।
व्यापारी कानूनी विवाद से बाहर निकलने की खुब कोशिश करेंगे लेकिन फिर भी निकल नहीं पाएंगे और उसमें फंसते जाएंगे।
बिजनेसमैन को धन का अपव्यय होने से रोकना है, पैसा फालतू के कार्यों में खर्च हो सकता है।
बिजनेसमैन की प्लानिंग किसी कारणवश लागू नहीं हो पाई थीं, उन्हें इसे लागू करने के फिर से प्रयास करने चाहिए।
कामकाज को लेकर व्यस्तता का माहौल बना रहेगा, अपने कार्य पर ही फोकस रखें तो अच्छा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अनुबंध के तौर पर किसी कंपनी से जुड़े है, उन्हें अपना काम बहुत ईमानदारी से करना है, काम गलत होने पर कंपनी की ओर जुर्माना लगाया जा सकता है।
युवा रचनात्मक व मन पसंदीदा कार्य करके खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसके साथ ही उनकी पसंदीदा काम करने में रुचि भी बढ़ेगी।
फैमिली की रेस्पोंसिबिलिटी से कतई पीछे न हटें, परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, कर्तव्य निर्वहन में अपना पूरा योगदान दें।
लीवर से संबंधित बीमारी होने की आशंका है।
स्टूडेंट्स को स्टडी एंड एंटरटेनमेंट के मध्य तालमेल बनाकर रखना होगा, नेगेटिव प्लेनेट की स्थिति आपको मनोरंजन की ओर ज्यादा आकर्षित कर सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से आपका जीवनसाथी को छोड़कर किसी और की तरफ आकर्षण रहेगा।
परिध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर कॉ-वकर्स के साथ तालमेल बेहतरीन होगा, कार्य में सफलता भी मिलेगी।
लेकिन एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर एक गलती दूसरी बार करने से बचें, नहीं तो आपकी इमेज खराब होगी।
व्यापारी टेक्नोलॉजी अपडेट करके व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
यदि आप कोई नया बिजनस र्स्टाटिंग करने जा रहे हैं तो बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें।
बिजनेसमैन के व्यापारिक यात्रा के योग बनेंगे, अन्य शहर की यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना है।
पराक्रम योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स पर्सन फ्रेंड्स के साथ नया प्रोजेक्ट प्लान कर सकते हैं, जिसमें उन्हें पूरी सफलता भी मिलेगी।
जिन लोगों का मैरिड लाइफ में कुछ दिनों से डिस्टर्ब चल रहा था, उसमें सुधार होता हुआ नजर आ रहा है।
घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा सत्कार में कोई कमी न रखें, आगे बढ़कर उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें।
बदलते मौसम के कारण गठिया रोग से परेशान लोगों की दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
वाशि योग से व्यापारी यूटिलाइज मार्केटिंग स्ट्रेटजी से बिजनेस को बाजार में मजबूत करने में कामयाब होंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ खास नहीं है, जहां एक तरफ आय में कमी होगी तो वहीं दूसरी तरफ एक्सपेंडिचर की लिस्ट पहले से कुछ और लंबी हो सकती है।
बिजनेसमैन कठिन कार्य करने के बाद ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
वर्कस्पेस पर आपको डेली के काम से हटकर कुछ नए काम करने को मिल सकते हैं। जिसे वह मन लगाकर करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऐसे काम पर अधिक ध्यान देना है, जो लंबे समय से पेंडिंग लिस्ट में शामिल है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स पर्सन अगर किसी कठिनाई में फंस जाते हैं तो वरिष्ठों या फिर मित्र से पूछना उत्तम रहेगा, उनकी सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी।
आनन्दादि योग से व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। काम के साथ साथ अपनों को समय देना भी जरूरी है।
आपको केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि अन्य समसामयिक विषयों पर भी पकड़ बनाने पर जोर देना चाहिए।
माता जी की सेहत को लेकर जो भी तनाव था, उसमें कुछ कमी आएगी क्योंकि उनकी सेहत में सुधार होता दिखाई दे रहा है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आपको एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारना है।
वर्कप्लेस पर बिना किसी रूकावट के ऑफिस के काम को अंजाम दे पाने में कामयाब रहेंगे।
सुनफा योग से एंप्लॉयड पर्सन के करियर के क्षेत्र में उत्तम सफलता मिलेगी, आपके हाथ में कुछ नए अधिकार आएंगे और रुतबा भी बढ़ेगा।
बिजनेस में लोन के सिलसिले में कई दिन से बैंक के चक्कर काट रहे थे, तो आपको राहत मिलने वाली है। बैंक के कारण अटके हुए काम पूरे हो सकेंगे।
बिजनेसमैन एक बात तो जान ले बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलने वाली है इसलिए मेहनत करने से पीछे न हटे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहें युवा स्टडी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
परिध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से घर की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, आपके साथ-साथ घर के सभी लोगों के चेहरे पर खुशी छाई होगी।
मां के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आने की आशंका है इसलिए उनकी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
आप पुरानी गलतियों से कुछ सीखने का प्रयास करें, जो गलती कर चुके हैं उसे दोहराने से बचें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
व्यापारी सिक्योरिटी कंसर्न को लेकर परेशान रहेंगे।
बिजनसमैन दूसरों के बहकावे में आकर खुद को भ्रमित न करें, अन्यथा यह खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। सदैव अपने विवेक का प्रयोग करें।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड डॉक्यूमेंट रेडी रखें, क्योंकि अधिकारी कभी भी जांच के लिए आ सकते है।
वर्कस्पेस पर बॉस के समक्ष अपने ज्ञान का बखान करने से बचें वरना यह आपको मुश्किलों में डाल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में प्रमोशन न होने या परिश्रम का फल न मिले, तो भी अपने बॉस के खिलाफ कोई टिप्पणी न करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स पर्सन जिस फिल्ड में निपुण हैं उसी फील्ड में कॉम्पिटिशन करें और व्यर्थ की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बचें अन्यथा सिर्फ समय की बर्बादी होगी।
अपने व्यवहार की कमियों को दूर करने का प्रयास करें। इसके साथ ही परिवार और कार्यस्थल पर सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा।
लाइफ पार्टनर की बातों को अनसुना करने पर तालमेल बिगड़ सकता है, तुरंत समाधान न करने पर समस्या गंभीर हो सकती है।
डिप्रेशन पेशेंट को अपने डॉ. के संपर्क में रहना चाहिए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
ऑफिस की इम्पोटेंट मीटिंग में भागीदारी करने का मौका मिल सकता है, तैयारी कीजिए।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्य धीमे करने की आदत है तो उसे बदल दें और फूल एक्टिव होकर कार्य पूर्ण करें।
परिध, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से प्रतियोगी परीक्षा को देखते हुए कॉचिंग इन्सटिट्यूट चलाने वालो के सेंटर पर स्टूडेंट्स की संख्या में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, जिसके चलते इस फिल्ड से जुड़े बिजनसमैन के लिए लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड प्लानिंग के लिए विशेषज्ञों की सलाह मददगार साबित होगी, इसलिए बिजनेस रिलेटेड प्लानिंग बनाने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें।
पराक्रम योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स पर्सन स्वयं को ऊर्जा से भरपूर और सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको एक साथ फील्ड से रिलेटेड वर्क करने की रिस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है।
नए रिश्तों को थोड़ा समय देने की जरूरत है, अविश्वास और कम्यूनिकेशन गेप के कारण रिश्ते की डोर कमजोर पड़ सकती है।
मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें।
पड़ोसियों से तालमेल बनाकर चलें, अपनी सुविधानुसार उनका हालचाल भी ले सकते हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
व्यापारी प्राइसिंग एंड प्रॉफिट मार्जिन से व्यापारी कस्टमर को अपनी ओर अट्रैक्ट करने में कामयाब होंगे।
परिध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से आपको अच्छा मुनाफा होने के आसार है।
बिजनेस में स्टॉक कम न होने पाएं इस बात का पूरा ध्यान रखना है, इसके साथ ही एंप्लॉयइ को भी सतर्क रहने की सलाह दें।
लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा, उन्हें भी लापरवाही न बरतने की सलाह दें।
वर्कस्पेस पर कामकाज को लेकर नई रेस्पोंसिबिलिटी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहें, पहले की रेस्पोंसिबिलिटी के साथ-साथ नई रेस्पोंसिबिलिटी भी आ सकती है।
आर्टिस्ट और र्स्पोट्स पर्सन को किसी कार्य को लेकर दूसरी सीटी की करनी यात्रा करनी पड़ सकती है।
ऑर्थोपेडिक पेशेंट को डेली एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे उन्हें दर्द से छुटकारा मिल सके।
वाशि योग से घर के बड़े बुजुर्ग यदि उदास रहते हैं तो उनके साथ बाते करें साथ ही उन्हें लोगों से मिलने जुलने वाले काम के लिए प्रेरित भी करें।
सफलता कठिन परिश्रम मांगती है, इसलिए जिन युवाओं ने सरकारी नौकरी का सपना देखा है उन्हें मेहनत जमकर करनी होगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment