AAJ KA RASHIFAL | 01 October आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

01 अक्टूबर शनिवार, International Day For The Elderly

नमस्कार दर्शको!


बुजुर्ग की सीख

Train के इंतजार में एक बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर बैठकर रामायण की छोटी सी पुस्तक पढ़ रहे थे। तभी वहां बैठे एक नवदम्पत्ति जोडे़ नवयुवक ने कहा, बाबा आप इन सुनी-सुनाई कहानी कथाओं को पढ़कर, क्यों अपना समय बर्बाद कर रहे हो? अगर पढ़ना ही है तो India Today पढ़ो, अखबार पढ़ो, फिल्मी Magazine पढ़ो। क्या फालतू की Out Dated किताबे पढ़ रहे हो। इतने में अचानक Train गई। युवक अगले दरवाजें से और बाबा पिछले दरवाजें से Train में चढ़ गए। Train के चलने के थोड़ी ही देर बाद युवक की चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। क्योंकि युवक खुद तो Train में चढ़ गया था। परंतु उसकी पत्नी Train में नहीं चढ़ पाई थी। वो नीचे ही रह गई थी। तभी बाबा ने कहा बेटा तुमने India Today अखबार अन्य सैकडों पुस्तकों को पढ़ने की बजाए अगर रामायण पढ़ी होती तो तुम्हें ज्ञात होता कि ‘‘राम सखा तब नाव मंगाई प्रिया चढ़ाई चढे़ रघुराई। अर्थात् श्रीराम जी ने नाव पर चढ़ते समय पहले सीता को नाव पर चढ़ाया था, उसके बाद खुद चढे़ थे। अतः तुम भी पहले अपनी पत्नी को Train में चढ़ाते, उसके बाद खुद चढ़ते तो तुम्हारे साथ यह घटना नहीं होती। इस लेख का सार यह है कि हिन्दू लाखों सालों से वैदिक सनातन धर्म संस्कृति हमारे वेद, चार उपवेद, ब्राह्मण, ग्रन्थ, रामायण, मनुस्मृति, भागवत गीता आदि सब कुछ इंसान को इंसान बनने ओर इंसानियत सिखाते है। जो बात हमारे ग्रन्थ सनातन धर्म सिखाती है वह आज की तथाकथित Model पुस्तकों में नहीं। आज आदमी को पढ़ना तो गया पर क्या पढ़ना है ये नहीं आया। जीवन तो मिल गया पर जीना कैसे है ये नहीं आया।

..............

Skill को निखारने की लगातार करें कोशिश।

खुद को निरंतर निखारने के लिए आपको अपनी Skill पर काम करना होगा। आप जितना अपनी Skill को निखारेंगी, उतना ही आपका Confidence बढेगा। साथ ही आप आत्मनिर्भर भी बनेगी। इसके लिए आपको मौजूदा माहौल के प्रति Conscious रहना होगा। अपने Skills को निखारने के लिए नई तकनीक और सूचनाओं की भी मदद लेनी होगी। ध्यान रखें, आप जितना खुद को निखारेंगी, उतना ही आप अपने काम में महारथ हासिल करेंगी। इस तरह आप कभी भी अपने काम में पिछड़ी नहीं रहेगी। इसलिए खुद को निरंतर निखारने की कोशिश करते रहें।

.............................

 

उपाय :-

विवाह में रही समस्याओ को दुर करने के लिए करे यह उपाय।

शाम को गाय के घी का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। इस दीपक में थोड़ा सा केसर डाले और रुई के स्थान पर लाल रंग के सूती धागे का प्रयोग करें। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में इत्र का दान करें इससे विवाह में रही समस्याए दुर हो जाऐगी।

 

पंचाग :-

      आज रात्रि 08:46 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, आयुष्मान योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।    

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।

कारोबार से संबंधित मामलों में पूर्ण रूप से सजग रहने की आवश्यकता है। सभी कार्य अपनी देख-रेख में कराएं। बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। नौकरी की लालच देकर कोई आपको ठग सकता है। Office से संबंधित कार्यों में आपका कोई महत्वपूर्ण फैसला सबके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। संघर्ष की संभावना रहेगी। आपका आध्यात्मिकता की ओर झुकाव हो सकता है। Students में एकाग्रता की कमी होने से आगे नहीं बढ़ सकेंगे।मन की एकाग्रता में ही सारा ज्ञान छिपा है मन की शक्ति सूरज की किरणों की तरह होती है जब एक ही जगह केंद्रित होती है तो चमक उठती है।स्वास्थ्य विकार आपको परेशान करेगा। मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगा अच्छे।

Students के लिए दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। जो युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में लगे हैं, उन्हें अपनी वर्तमान मेहनत को और बढ़ाना होगा। Business में थोड़े से और प्रयास करने से धन की प्राप्ति हो सकती है।एक नदी अपनी ताकत से नहीं बल्कि अपने सतत प्रयास के कारण, चट्टान को काटकर अपना रास्ता बना लेती है।बुधादित्य योग के बनने से कार्यस्थल आपके द्वारा लिए गए फैसले के उचित परिणाम हासिल होंगे। Staff तथा कर्मचारियों पर आप का दबदबा बना रहेगा। दोपहर बाद नौकरी में किसी प्रकार की समस्या सकती है। इस समय उच्च अधिकारियों की मदद आपके लिए बेहतर साबित होगी। आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस करें। आपके पारिवारिक जीवन में प्रतिकूल विकास की संभावना रहेगी। दांत दर्द के रूप में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें या मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है। व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए। व्यक्तिगत कार्यों की वजह से भी आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। नई नौकरी Join की है तो काम को समझदारी से करना है, ताकि गलतियां हों। सरकारी सेवारत व्यक्ति Public Dealing से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें। आपकी Income में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी। इससे आपका मन खुश होगा। कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था और कार्यप्रणाली बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। अपने ज्ञान और कौशल के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है। आपमें कुछ अंहकार की भावना घर कर सकती है।सब कुछ जीता जा सकता है ‘‘संस्कार’’ से! जीता हुआ भी हारा जा सकता है ‘‘अहंकार’’ सेआपको महिलाओं के कारण लाभ हो सकता है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। वासी और सुनफा योग के बनने से Students के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान से मिलेगा सुख।

Workspace पर काम के सिलसिले में आपकी प्रशंसा होगी। खर्च सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशी और प्रेम भरे पल आएंगे। शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। Business में नया कार्य Start करना चाहते हैं, तो दोपहर 12:15 से 1:30 और 2:30 से 3:30 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अपनी निजी सपनो तथा महत्वाकांक्षायो के लिए प्रयत्न करने का उचित समय है। नौकरी में कोई बाधा आने से मन उदास रहेगा। Students भौतिक सुखों में रुचि ले सकते हैं, पर अपने लक्ष्य से भटकें नहीं।हमारे पास समय सीमित है। इसीलिए इसे व्यर्थ कामों में बर्बाद नहीं करना चाहिए। सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाएं और आगे बढ़ें।पैर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।      

व्यवसाय से संबंधित सरकारी कार्यों को टाल दें तो बेहतर होगा। कारोबारी बड़े Transection को लेकर सचेत रहें। धन और Check को संभालकर रखें, कहीं गिर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी, उन पर बेहतरीन तरीके से अमल भी होगा। परंतु कठिन परिश्रम से ही उचित सफलता की प्राप्ति संभव है। Privet Sector में काम करने वालों पर बोझ बढ़ेगा. काम को लेकर कुछ उलझन आज रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। कुछ खराब संभावना की कल्पना आपका तनाव बढ़ा सकती है।तनाव इंसान को जिंदा लाश बना देता है।किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा। अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें। Students अपने Field में सावधानी बरतें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं। शारीरिक और भावनात्मक दुर्बलता और अशांति का सामना करना पड़ेगा।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।    

धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे। आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे। कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश करते रहें। उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। Paper Work करते समय सावधान रहें। छोटी गलती से बड़े नुकसान हो सकते हैं। Business में लाभ की स्थिति बनने की संभावना है। लक्ष्मीनारायण योग के बनने से धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। दिन समझदारी से बिताएं।हमारी सफलता हमारी Starting की सांझेदारी पर निर्भर करती है।व्यापार में नए नए Plan को अजमाने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से आप नुकसान ही उठाएंगे। वही काम करें, जिसमें नुकसान हो। Team Leader अपने अधीनस्थों पर कठोर नियम लागू करें। आपको अपनी टीम के बीच में प्रेम और अपनापन बनाकर रखना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण लोग टीम छोड़ सकते हैं। Students के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि Career के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।

 

नवरात्रि Special :-

शास्त्र के अनुसार नारियल को त्रिदेव का प्रतीक माना जाता है। साथ ही पूजा में नारियल रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और देखा गया है कि शुभ कार्य को करने से पहले नारियल चढ़ाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नारियल का रंग सफेद होता है और पानी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि चंद्रमा की स्थित मजबूत होने पर मन शांत रहता है। काम करने में सफलता मिलती है। कहते है कि नारियल का पानी छिड़कने से नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।

Interview पर जाने वाले लोग अपनी तैयारी पूरी रखें। जिन लोगों की आज Meeting या Presentation है, उनको तैयारी कर के जाना चाहिए। Workspace पर अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी। यात्रा में थोड़ी सतर्कता रखें परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। किसी बात को लेकर जीवनसाथी पर क्रोध सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए।सादगी से बढ़कर कोई श्रृंगार नहीं होता है और विनम्रता से बढ़कर कोई व्यवहार नहीं होता है।” Students दिल लगाकर अपना अपना कर्म कर सकेंगे। आपका पेट खराब होने की संभावना है। व्यवसाय में चल रही प्रतिस्पर्धा की वजह से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी जीत निश्चित है। वासी और सुनफा योग के बनने से रुकी हुई Payment हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे जिसमें आपके हाथ सफलता लगेगी। साथ ही नई Partnership करने वालों को सभी आयामों पर सभी Partner के साथ चर्चा कर लेनी चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह की Misunderstanding हो।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा शांत। 

लाभ को लेकर आप सक्रिय नजर आएंगे प्रसन्न रहें। अपने काम के दबाव और तनाव को कम करने के लिए अपने काम को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें। Office में आपके काम की उचित सराहना होगी। अपने Staff तथा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें। तथा उनकी सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार को समय देंगे। अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।जीवन में दो मूल विकल्प होते हैः-स्थितियों को उसी रूप में स्वीकार करना जैसी वो है, या उनको बदलने का उत्तरदायित्व स्वीकार करना।आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियाँ आएंगी। आप दिन भर सुस्त बने रहेंगे। अपने ससुराल वालों के कारण लाभ कमाने की संभावना रहेगी। सेहत का पाया कमजोर रहेगा। Students अपनी Streams पर ध्यान देंगे।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।

व्यवसाय संबंधी गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। कारोबारियों को व्यापारिक यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो कष्टकारी हो सकता है. सोची गई Deal भी पक्की होने में संदेह है। व्यावसायिक कार्य में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी अमल करें। Office में की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही मिलेंगे। इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।क्रोध से मूर्खता उत्पन्न होती है, मूर्खता से सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती है। बुद्धि नष्ट होने पर इंसान स्वयं नष्ट हो जाता है।Office में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। Students के मनचाहे तरीके से अपना काम करने पर Teacher नाराज हो सकते हैं। हल्का एवं सुपाच्चय भोजन ही करें, अन्यथा आपके मिर्च-मसाले और तैलीय भोजन का आपके स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। युवा गैर कानूनी कार्य कतई करें, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ेगा।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।

Management System पर ध्यान दें, तभी सारी चीजें व्यवस्थित हो सकेगी।  यह काम बहुत जरूरी है। खुदरा व्यापारी आज अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। वासी और सुनफा योग के बनने से आपको व्यवसाय में नई नई संभावनाओं अवसरो की प्राप्ति हो सकती है। आलस और लापरवाही छोड़कर पूरी तरह अपने व्यवसाय पर ध्यान दें। Office में किसी छोटी सी गलती की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अपने कार्य को Update करके रखें। Pending काम रखें और तकनीकी की मदद से काम के तरीके को Hi-Tech करते चलें। Online काम में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है। जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।समस्याओं की अपनी कोई Size नहीं होती है। वो तो सिर्फ हमारी हल करने की क्षमता के आधार पर छोटी और बड़ी होती है।” Students के लिए यह औसत दिन होगा। पेट में गड़बड़ी होने की संभावना है इसलिए ध्यान से खाएं।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे वर्कोहॉलिक

Students लगन से अपने काम को अंजाम देंगे। कठिन मेहनत से अपने कमजोर विषयों को मजबूत करने में सक्षम रहेंगे। इसी तरह आगे बढ़ते रहें। व्यापार में मेहनत के साथ सूझबूझ भी होनी चाहिए। सोची गई Planning पूरी होने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आगे के काम और भी उत्साह के साथ करेंगे। व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आपको उचित सलाह तथा सुझाव भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई Official यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। Workspace पर कार्य के अधिकता के चलते दिन के कार्य को करने के लिए Overtime करना पड़ सकता है। आपके बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित करेंगे।हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत होता है।आपको अपनी माता और संतानों के कारण लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge           

आप स्वचछता का पूरा ध्यान रखें।अच्छे स्वास्थ्य को हम खरीद नहीं सकते पर यह एक अत्यंत मूल्यवान बचत खाता हो सकता है।व्यापार मे कार्य प्रणाली में परिवर्तन करके तथा नई तकनीक अपनाकर बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। पैतृक कारोबार को बढ़ाने का समय गया है। विस्तार करने के पहले बढ़िया सी Planning का Project बनाएं, तब काम शुरू करें। Team को Lead करने का मौका मिलेगा। उच्चाधिकारियों की निगाह में खरे उतना होगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ किसी तरह के विवाद विवाद में ना पड़े। Workspace पर आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की Planning बना सकते हैं। आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा। आयुष्मान योग के बनने से विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में रही बाधाए दूर होगी। Competitive Exam की तैयारी कर रहे Students को नया कुछ सीखने को मिलेगा। इससे उनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति भी शांत होगी और वह सीखते जाएंगे। सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा।

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप सरसों का तेल लगी रोटी पर गुड़ रखकर कुत्ते को देने से भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

 

Comments