AAJ KA RASHIFAL | 10 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 सितम्बर शनिवार, श्राद्धपक्ष प्रारंभ




नमस्कार दर्शको!

प्रचलित कथा के अनुसार पुराने समय में एक राजा अपने रथ से अपने राज्य में भ्रमण कर रहा था। तभी रास्ते में वह एक भिखारी आकर रुका। राजा रथ से उतरे और भिखारी से कहा कि आप मुझे भीख में थोड़ा सा अनाज दे दें मेरे गुरु ने कहा कि आज मुझे किसी भिखारी से भीख लेनी है, वरना हमारे राज्य पर संकट आ जाएगा। इस उपाय में मेरी मदद करें, कृपया में भीख दें। राजा से ये बातें सुनकर भिखारी हैरान था। राजा को वह मना भी नहीं कर सकता था। उसने अपनी झोली में हाथ डाला, मुट्ठी में अनाज लिया और सोचने लगा कि इतना अनाज राजा को दे दूंगा तो मैं क्या करूंगा, ये अनाज तो मेरा है, मुझे राजा को ज्यादा अनाज नहीं देना चाहिए। उसने मुट्ठी में से कुछ अनाज झोली में ही छोड़ दिया और थोड़ा सा राजा को दे दिया। राजा ने अनाज लिया और अपने मंत्री को दे दिया। राजा के मंत्री ने अनाज के बराबर वजन की एक पोटली भिखारी को दे दी और कहा कि इसे घर जाकर देखना। भिखारी ने घर पहुंचकर पूरी बात पत्नी को बताई। पत्नी ने झोली में से पोटली निकली और खोली तो उसमें सोने के सिक्के थे। ये देखकर दोनों समझ गए कि राजा ने भीख में दिए अनाज के बराबर सिक्के दिए हैं। भिखारी को और उसकी पत्नी को पछतावा होने लगा कि उसने दान देने में कंजूसी करके बहुत बड़ा नुकसान कर लिया है। ज्यादा अनाज देता तो राजा ज्यादा सोना देता। इससे उनके पूरे जीवन में गरीबी दूर हो सकती थी।

सीख - हमें कभी दान देते समय कंजूसी नहीं करनी चाहिए। इस पुण्य कर्म का कई गुना फल मिलता है। जरूरतमंद लोगों की अपने सामथ्र्य के अनुसार मदद जरूर करनी चाहिए।


उपाय :-

घर में क्लेश को दूर करने के लिए करे यह उपाय।

अगर घर में सुख शांति का माहौल ना होकर Negativity बनी रहती है तो ऐसे में महिलाए रसोई घर में श्राद्धपक्ष के प्रथम दिन सुबह के समय आटे का एक चौमुखी दीपक बनाए और रसोई के अंदर जहां पर पानी की मटकी रखी हुई है, उसके पास इसे जला दें। जिससे घर में क्लेश दूर होने लगेगा।


पंचाग :-

आज दोपहर 03:28 तक पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज सुबह 09:36 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, धृति योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।   


चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।                    

पुराने दर्द से राहत महसूस होगी। Insurance, Loan या Policy संबंधित Business में फायदेमंद स्थितियां बनी रहेंगी। Property संबंधी काम भी अच्छे से पूरे होंगे। Office में अधिकारियों तथा Boss के साथ संबंध में खटास ना आने दे। Transfer संबंधी कार्यों में रुकावट रहेगी। Workspace पर अपेक्षित कार्यों में आपके कार्यों में विलंब होगा। कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पारिवार में मतभेद होने की समस्याएं बन सकती है। लेकिन गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी। अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्म-विश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे। Weekend होने पर भी Students मौज-मस्ती को दरकिनार करके अपने Field में Time दें। “जिन चिजों को मनुष्य खर्च करता है, उसमे समय सबसे मुल्यवान है।”

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :- अपने परिजनों के नाम से गरीबों-अपाहिजों को भोजन करवाएं। एवं श्राद्ध पक्ष आरंभ होते ही लाल कपड़े में सवा किलो मसूर की दाल बांधकर अपने घर या अपनी दुकान में रखें। इस दाल को श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के बाद गंगा या किसी नदी या कुंड में विसर्जित कर दें।


चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे Workaholic। 

Media और Online कामों से जुड़े Business में फायदा होगा। समय अनुकूल है इसका उचित सहयोग करें। थोड़ी सी मेहनत आपको बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगी। Office में किसी Project पर काम करते समय सावधानी बरतें। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। वासी योग के बनने से पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वस्तुएं संभालकर रखें। Weekend होने पर परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है। शारीरिक कष्ट संभव है। “हर मनुष्य अपने स्वास्थ्य का खुद ही लेखक होता है।”  Students नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। मां-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :-  श्राद्धपक्ष में किसी भी दिन बटुकभैरव मंदिर में जाकर दही-गुड़ का भोग लगाएं और अपने पितृ के नाम से 21 बच्चों को भोजन कराकर उन्हें सफेद वस्त्र भेंट करें। गंगा या अन्य किसी भी पवित्र नदी का जल किसी मटके या पात्र में लेकर उसे सफेद कपड़े से ढंककर श्राद्ध पक्ष में अपने घर या कार्य क्षेत्र में रखे, श्राद्ध पक्ष समाप्त होने पर इस जल को तुलसी में चढ़ा दें, शीघ्र ही स्थाई सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी।


चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social Life अच्छी रहेगी। 

पुराने दर्द से राहत महसूस होगी। Sports Person अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे। “सबसे अमीर वह हैं, जो थोड़े में संतुष्ट है, क्योंकि संतुष्टि प्रकृति की दौलत है।” Advertising का Business करने वालो को प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे व्यवसाय में वृद्धि होगी। अगर आप कोई बड़ा काम करने जा रहे है, तो अभी न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा क्योंकि श्राद्धपक्ष में किसी भी प्रकार के नए कार्य नहीं किए जाते है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए। आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा। थकान महसूस होगी सेहत को लेकर कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। स्थितियां बनी रहेंगी। Property संबंधी काम भी अच्छे से पूरे होंगे।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :- पितृ के नाम से श्राद्ध पक्ष में किसी भी दिन पक्षियों को बाजरे का दाना खिलाएं। उनके लिये जल का प्रबंध करें और संभव हो तो किसी सार्वजनिक स्थान पर पानी की प्याऊ लगवाएं। एक कांसे का बर्तन हरे कपड़े में बांधकर अपने घर या प्रतिष्ठान में पूर्व की दिशा में रखे, श्राद्ध पक्ष समाप्त होने पर इसे दान कर दे इससे अच्छी सफलता के योग बनेगें।

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।  

Business में भाग्य का साथ नहीं मिलने से व्यावसाय ठीक नहीं चलेगा। कोई नया काम शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान रखें। अभी नए अपने व्यवसाय से संबंधित नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। नौकरी में अपना Target हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है। Workspace पर आपको अपने क्रोध पर काबु रखना होगा वरना नुक्सान का सामना करना पड़ेगा। “क्रोध से मूढ़ता उत्पन्न होती है, मूढता से स्मृति भ्रांत हो जाती है, स्मृति भ्रांत होने से बुद्धि का नाश हो जाता है और बुद्धि नष्ट होने पर प्राणी स्वयं नष्ट हो जाता है।” अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें। परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा। Sports Person थकान और आलस महसूस करेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :- शिव जी का दूध से अभिषेक करें और गरीबों अपाहिजों को दूध चावल से बनी खीर बांटें। चांदी का एक सिक्का तांबे के बर्तन में पानी में डालकर घर या कार्य स्थल के पूर्व दिशा में रखें, और श्राद्ध पक्ष समाप्त होने पर इस सिक्के को किसी ब्राह्मण को दान कर दें इस उपाय से स्थाई सफलता प्राप्त होगी।


चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के रिश्तो में आऐगा निखार। 

Workspace पर किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचे। जल्दबाजी से हानि संभव है। “जल्दबाजी का काम शैतान का काम धीरे चलाओं बाईक, तो होगा सब-कुछ Right दूर्घटना से देर भली।” सुनफा योग का साथ मिलेने से व्यवसायिक गतिविधियों में आपको कुछ फायदा हो सकता है। युवाओं को Job की Placement संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। Partnership संबंधी व्यवसाय में अभी परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। इस Weekend दिन सुकून से गुजरेगा। यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है। रोजगार में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। Students सफलता हासिल करेगा। सर दर्द की शिकायत रह सकती है। अपनी अच्छी Fitness से आप दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :- किसी भी कार्य में बाधा आ रही तो वे जातक श्राद्ध पक्ष में गरीबों को यथाशक्ति सूखे अनाज का दान करें और उन्हें पीले रंग के वस्त्र भेंट करें। स्वयं प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। एवं एक कटोरी में सैंधा नमक भरकर उसे अपने घर या व्यवसाय क्षेत्र में पूर्व दिशा में रखें, श्राद्ध समाप्त होने पर इस नमक को किसी चैराहे पर डाल दें।


चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा। 

वासी योग के बनने से घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे। आरोग्य बना रहेगा। जीवन-साथी से तालमेल आपके लिए Tonic का काम करेगा। Business में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो इसके बेहतर नतीजे हासिल होंगे। अपने संपर्क सूत्रों और Public Relation को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। Production के साथ-साथ Marketing पर भी ध्यान दें। बुद्धि तेज चलेगी, समझदारी और चतुराई से Online व्यवसाय लाभदायक रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। Workspace पर नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। Students अपनी दैनिक दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं। “जब तक आप अपने नियमों को खुद नहीं बनाएंगे तब तक आपका आत्म-विश्वास कैसे बढ़ेगा।” परिवार में बुजुर्ग की सेहत में सुधार आएगा।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :-  श्राद्ध पक्ष में सुंदरकांड का पाठ करें और अंतिम दिन सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के दिन गरीब, अपाहिजों और अनाथों को भोजन और वस्त्र भेंट करें। विशेषकर अपाहिजों को भोजन अवश्य करवाएं। एक कटोरी में कपूर को डूबोकर अपने कार्यस्थल या निवास के पूर्व दिशा में रखें, श्राद्ध समाप्त होने पर बहते जल में विसर्जित कर दें इससे लाभ प्राप्त होगा।


श्राद्धपक्ष स्पेशल :-

श्राद्ध क्यों करना चाहिए?

आज के समय में भले ही लोग इसको अंधविश्वास की संज्ञा दे देते हों लेकिन श्राद्ध का भी एक अलग ही महत्व है। आजकल के जो बच्चे हैं उन्हें अपने माता पिता के नाम याद हो जाएं तो वही बड़ी बात है। कहाँ कोई परदादा और परदादी के नामों को याद रखता है। लेकिन वहीं यदि आप किसी पुराने व्यक्ति से उसके परिवार के बारे में पूछेंगे तो वो आपको अपनी सात पीढ़ी के बारे में बता देगा। श्राद्ध करने के पीछे कारण यह होता है कि जो भी आने वाली पीढ़ी है या जो भी संतति है वो अपने पूर्वजों से परिचित हो सके। श्राद्ध पक्ष के उन 15 दिनों के अंतर्गत परिवार को बनाने वाले या फिर कह लीजिए परिवार रूपी वृक्ष की जड़ को याद किया जाता है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रयत्न किया जाता है।


चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।      

निवेश के लिए समय अनुकूल है। Public Relation और मजबूत बनाएं। वासी और सुनफा योग के बनने से इस समय कारोबार में परिस्थितियां काफी हद तक आप के पक्ष में रहेंगी। Partnership संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां पहले से अधिक बेहतर हो जाएंगी। Workspace पर कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। किसी भी प्रकार की Risk न ले। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। इस Weekend पर काफी दिनों के बाद आपके कानों को दूर के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। Career निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी। “उम्मीद वह आखिरी चीज हैं, जो व्यक्ति हारने से ठीक पहले ही करता है। जब तक जिन्दगी है तब तक उम्मीद है।” Students अगर स्वयं को अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक के पास जाएँ।  परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :- पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए दूध-चावल से बनी खीर और नमकीन चावल गरीबों में बांटें और सात गरीब कन्याओं को चप्पल और छाता भेंट करें। चांदी का एक सिक्का लेकर उसे बर्तन में पानी डालकर घर या कार्य स्थल के पूर्व दिशा में रखें, श्राद्ध समाप्त होने पर इस सिक्के को किसी ब्राह्मण को दान दें।


चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे आज दो माताओ को याद करे।            

संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें। यह समय व्यवसाय पर बहुत अधिक Focus रहने का है। आपकी सूझबूझ कार्यस्थल की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगी तथा बेहतरीन Order भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना लें, कोई Inquiry आदि होने की आशंका है। Workspace पर मन में एक अजीब सा डर रहेगा, भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बन सकता है। रोजगार में कुछ परेशानियां आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है। “आत्म-विश्वास बढ़ाने के लिए वहीं काम करों जिससे तुम्हे सबसे ज्यादा डर लगता हो।” पीठ और रीढ की हड्डी में तकलीफ महसूस कर सकते हैं। Students का अपने Field से मन उब सकता है। पुरानी व्याधि उठ सकती है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :- पितृ के नाम से पांच गरीबों को दो रंग का कंबल या गर्म वस्त्र दान करें। उन्हें भोजन करवाएं या भरपेट भोजन करने जितना पैसा दान दें। श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्ता करें एवं एक कटोरी में सैंधा नमक भरकर उसे अपने घर या व्यवसाय क्षेत्र में पूर्व दिशा में रखें, श्राद्ध समाप्त होने पर इस नमक को किसी चैराहे पर डाल दें।


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त या रिश्तेदार से मिलेगी मदद।             

अनफा योग के बनने से Students को किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। इस समय Media और Online गतिविधियों से जुड़े Business में सफलता की स्थिति रहेगी। कोई रुकी हुई Payment अथवा उधार दिया हुआ पैसा समय पर मिल जाएगा। परंतु नौकरी पेशा व्यक्ति Online काम में किसी प्रकार की गलती कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। Workspace पर मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। फिल्म और संगीत के प्रति रुचि बढेगी। शत्रुओं का पराभव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। “सेहत से बढ़कर दुनियां में कोई धन नहीं है।”

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :- पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था करें। गाय को चारा खिलायें या गौशाला में चारा भेंट करें। पितृ के नाम से किसी जल तीर्थ स्थान में लाचारों को भोजन करवाएं। एवं पीले कपड़े में कोई भी धार्मिक पुस्तक लपेटकर अपने घर या कार्य क्षेत्र में रखें, श्राद्ध समाप्त होने पर इस पुस्तक को किसी ज्ञानी को भेंट कर दें।

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ। 

Business में कुछ नया करना चाहते हैं, तो अपने कर्मचारियों और Market से अच्छा तालमेल बनाकर रखें। जीवन में सच्चाई को अहमियत देने वाले आप बहुत अच्छे मूड में नजर आएंगे, लेकिन सेहत को लेकर गंभीर होना भी जरूरी है। काम को लेकर आपका रवैया थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है, जिससे बचने की कोशिश जरूरी होगी। Workspace पर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। “ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय। औरन को शीतल करें आपहुं शीतल होए।” इस Weekend पर कानूनी अड़चन दूर होने से व्यवसाय में आ रही परेशानियां दूर होगी व्यासवसाय गति पकड़ेगा। अपने विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। Students Career बनाने के लिए पढ़ाई में जुटे रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :- श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन स्नान के जल में गंगाजल डालकर स्नान करें। और किसी शनि मंदिर में जाकर दृष्टिहीन और अपाहिज बच्चों या बड़ों को भोजन करवाएं। एवं नारियल के तेल में काले तिल और एक नारियल पर काला धागा बांधकर उन दोनों को अपने घर या कार्य स्थल के पूर्वी कोने में रखें, श्राद्ध समाप्त होने पर इसे किसी चैराहे पर डाल दें, मनवांछित लाभ की प्राप्ति होगी।

  

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक विकास। 

Students Study में व्यस्त रहेंगे। Business को लेकर स्थितियां बढ़िया रहेंगी। Investment करने के हिसाब से भी दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में Media और Advertisements संबंधी कार्य में ज्यादा ध्यान दें क्योंकि इस समय अनुसार कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन आना जरूरी है। Public Relation तथा संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। आपके Parents आप पर प्यार लुटाएंगे। आपकी सेहत जबरदस्त रहेगी। संतान से आपको हौसला मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। Workspace पर आप भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लेंगे। परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को Share करें जो आपके दिमाग में हैं। दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :-  पितृदोष के निवारण के लिए 11 श्रीफल लेकर पित्रों के नाम से यदि नाम पता हो तो उनके नाम लेते हुए एक-एक श्रीफल बहते जल में प्रवाहित करें नाम नही भी पता हो तो ये उपाय विष्णु जी के 11 नाम लेते हुये करें। पवित्र नदी में स्नान करने के बाद वही पर गरीबों को किनारे पर बैठाकर भोजन अवश्य करवाएं। एवं एक कांसे का बर्तन हरे कपड़े में बांधकर अपने घर या प्रतिष्ठान में पूर्व की दिशा में रखे श्राद्ध समाप्त होने पर गरीबों को दान करे इससे शानदार सफलता के योग बनेंगे।


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे। 

Workspace आपको अपने काम से काम रखना होगा फालतु के विवादों से दूरियां बनाएं रखें। सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, पर फिलहाल ऐसा करने से बचें। आपके विचारों की वजह से करीबी लोगों या परिवार के लोगों को आपके लिए चिंता हो सकती है। हर एक बात को स्पष्ट रूप से सबके सामने कहना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है। साथ में लोगों के मन में आपके लिए गलतफहमी हो सकती है। Students को समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करने के लिए योग-प्राणायाम का सहारा लें। “योग मन को स्थिर करने की क्रिया है।” कार्यस्थल पर Machinery संबंधित कामों में रुकावटें आ सकती हैं। जल्दी ही समस्या का समाधान भी हो जाएगा। Production के साथ-साथ Marketing पर भी अपना ध्यान रखें। Office के कार्यों को नियत समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

श्राद्धपक्ष प्रारम्भ :-  श्राद्ध पक्ष के किसी भी दिन गाय जिसका हाल ही में बच्चा हुआ हो उसे हरा चारा खिलाएं। संभव हो तो गौ दान भी किया जा सकता है। और गरीबों को दूध या मावे से बनी भोजन सामग्री भेंट करें। एवं 21 सिक्के पीले कपड़े में बांधकर अपने घर या कार्य स्थल के उत्तर पूर्व के कोने में रखें और श्राद्ध समाप्त होने पर इन सिक्कों को किसी ब्राह्मण या संत को दान दें, धन का विशेष लाभ होगा।


Astrology ज्ञान :-

कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का तेल का दीपक जलाकर दशरथकृत शनि स्त्रोत का पाठ करने से आर्थिक समपन्नता के साथ-साथ शनि से संबंधित कष्टों से पूर्णत मुक्ति मिलेगी।


            आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
                9314728165, 8955896625

 

Comments