AAJ KA RASHIFAL | 25 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।

25 सितम्बर रविवार, देवपितृकार्ये सर्वपितृ अमावस्या

नमस्कार दर्शको!


उपाय :-

कष्टों से मुक्ति के लिए करें यह उपाय।

सभी प्रकार के कष्ट दूर हो और आपके पितृ आपसे प्रसन्न रहें। इसके लिए प्रातः काल स्नानादि से निवृत्त होकर पीपल के वृक्ष पर काले तिल और जल अर्पित करें। फिर तेल का एक दीपक प्रज्जवलित करे। अब वहीं दक्षिण मुखी बैठकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें और पाठ के बाद पीपल की 7 बार परिक्रमा करें। इसके बाद सभी कष्टों को दूर करने की अपने पितरों से प्रार्थना करें। ब्राह्मण दम्पत्ति को घर आमंत्रित कर सात्विक भोजन कराएं और दक्षिणा सहित वस्त्र देकर आशीर्वाद लें।

 

पंचाग :-

      आज पुरे दिन अमावस्या तिथि रहेगी। आज पुरे दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शुभ योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। सुबह 11:21 के बाद सूर्य-चन्द्रमा का अमावस्या दोष रहेगा। चन्द्रमा सुबह 11:21 के बाद कन्या राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।

सेहत अच्छी रहेगी और आपको सुख मिलेगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बड़े व्यापारियों को सोचा गया लाभ मिल सकता है। यह लाभ उनकी प्रसन्नता और उत्साह बढ़ाने में सहायक होगा। काम में अचानक से बड़ा बदलाव होता हुआ नजर आएगा, इसके लिए आपको नए Skills सीखने की आवश्यकता है। Workspace पर सहकर्मियों और Boss से किसी बात को लेकर काफी विचार-विमर्श आप कर चुके हैं। यह अभी तक नहीं सुलझ नहीं पाया, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। परिवार की सुख-शांति भंग हो सकती है लेकिन आप Sunday को देखते हुए आप स्थिति को सुधार लेंगे। घर में एकता, भाईचारे का भाव देखने को मिलेगा।एकता से हमारा अस्तित्व कायम रहता है, विभाजन से हमारा पतन होता है।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान से मिलेगा सुख।        

Workspace पर मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी मामलों में किसी से उलझें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। Immune System भी मजबूत रहेगा। Business से Related Activity में आपको कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा होगा। साथ ही प्रतिस्पर्धी से आगे निकलने में आप सफल होंगे। Sunday पर घर परिवार के साथ किसी Picnic Spot पर जाने की Planning बन सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। जीवनसाथी आपके प्यार को समझेगा। आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जिएंगे।हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत होता है। Young Generation को किसी भी तरह की बहस में नहीं फंसना चाहिए। उन्हें अपने सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखना चाहिए। Sports Person Track पर अपनी Performance बेहतर देंगे। आपके अंदर गजब की फुर्ती रहेगी।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ की सेहत रहेगी अच्छी।

अमावस्या दोष के बनने से Business में आपको सावधान रहना होगा, कोई गलत जानकारी आपको भ्रमित भी कर सकती हैं। Business में पिछड़े हुए रहेंगे, Staff के साथ तामलमेल नही बिठा पाएंगे। किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, स्थितियां स्पष्ट होती जाएंगी और आप कुछ अच्छा निर्णय ले पाएंगे। कार्यस्थल पर दिन ठीक नहीं रहेगा। विरोधी आप हावी रहेंगे। आपको शांति बनाएं रखनी होगी।शांति की Starting मुस्कुराहट से होती है।अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। पारिवारिक मामलों में वाद-विवाद को बढ़ावा दें अन्यथा भविष्य में पारिवारिक कठिनाइयां का सामना करना होगा। जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अतिमहत्वपूर्ण होते हैं। Students Study के अलावा अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।

परिवार और पिता का सम्मान बढ़ेगा। परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा।हमारा व्यवहार गणित के शून्य की तरह होना चाहिए, जो स्वयं में तो कोई कीमत नहीं रखता लेकिन दूसरों के साथ जुड़ने पर उसकी कीमत बढ़ा देती है। दिन की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वासी योग बनने से व्यापार में दिन की Starting बेहतर रहेगी। Income सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। Workspace पर काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। Students अपनी रुचि से अध्ययन की कोशिश करेंगे, जिससे बढ़िया परिणाम प्राप्त कर सकें। आरोग्य बना रहेगा। अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।              

Students के लिए दिन सामान्य रूप से ही चलेगा। Business Meeting में आप किसी एक बात पर ही पूरी तरह से ध्यान बनाए रखें। आपको देखना होगा कि किस तरीके से अपने Business को दोबारा गति प्रदान की जाए। कुछ नई बातें भी आपके सामने आएगी। Workspace पर आप स्वय की क्षमताओं पर भरोसा रखें। अपने काम को वक्त पर पूरा करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। काम से संबंधित एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत होगी क्योंकि Sunday पर पिछला सारा कार्य Complete करना है। परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है। घरेलु मोर्चे पर आमदनी से ज्यादा खर्चे अधिक होने वाले हैं। आपकी सेहत स्थिर रहेगी।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा मन रहेगा शांत।

वासी और सुनफा योग के बनने से Workspace पर अचानक कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक भी रहेंगे। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय व्यतीत करेंगे। किसी उलझे हुए कार्य को व्यवस्थित करने का प्रयास सफल रहेगा। पारिवारिक मामले में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। दाम्पत्य जीवन में हो रहा तनाव Sunday पर दूर होंगे, प्यार बढ़ेगा। Students के लिए दिन कठिनाईयों भरा रहेगा।जीवन में कोई भी कठिनाई क्यों हो, हम शांत रहे तो हर समस्या का समाधान मिल जाता है।सेहत बढ़िया रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। खर्चे कम रहेंगे और Income बढ़ेगी। आप कुछ शानदार काम कर सकते हैं। धन की बचत करने में कामयाब होंगे। Business के लिए लिया गए Loan की किस्त समय-समय पर चुका कर Loan पुरा चुका पाने में आप सफल होंगे। इससे उन्हें लगेगा का सिर का बोझ हल्का हो गया है।

 

श्राद्धपक्ष Special :-

श्राद्ध कर्म के समय अनामिका ऊंगली में कुषा क्यों पहनते है?

कुशा को पवित्री कहा जाता है। कुशा एक विशेष प्रकार की घास है। सिर्फ श्राद्ध कर्म में ही नहीं, अन्य सभी कर्मकांड में भी कुशा को अनामिका में धारण किया जाता है। इसे पहनने से हम पूजन कर्म के लिए पवित्र हो जाते हैं। आयुर्वेद में इन्हें Acidity और अपच में उपयोगी माना गया है। अनामिका यानि Ring Finger में कुशा बांधने से हम पितरों के लिए श्राद्ध करते समय शांत और सहज रह सकते हैं, क्योंकि ये हमारे शरीर से लगकर हमें शीतलता प्रदान करती है।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।     

अमावस्या दोष के बनने से Partnership Business में कुछ पुराने वाद विवाद उठ सकते हैं। परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। पैसे के लेन-देन संबंधी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी करना महंगा पड़ेगा, कर्मचारियों से तालमेल बिठाकर चलना होगा। Workspace पर काम के सिलसिले में आपको नतीजे निराषाजनक मिलेंगे। पदोन्नती के आसार बनते-बनते रह जाएंगे। पारिवार में किसी को लेकर आपके मन में गलतफहमियों हो सकती है, जो किसी विवाद की स्थिति बना सकती है। Sports Person Fitness को लेकर सतर्क हो जाएं। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन कुछ कामों पर आवश्यक रूप से खर्चा करना पड़ सकता है। मानसिक शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ दवा ले सकते हैं या योग-प्राणायाम में संलग्न हो सकते हैं। जो आपके आत्म-विश्वास को बढ़ाने में भी सहायक है।आत्म-विश्वास जब उड़ान भरता है, तो इंसान सोच से भी बड़ा करता है।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।       

बच्चें Parents के आदेशों की अवहेलना करें। यह उनके लिए हितकर रहेगा। Family के साथ धार्मिक यात्रा हो या फिर पर्यटन से जुड़ी सबका साथ अच्छा लगेगा। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा।प्रेम की शक्ति नफरत की ताकत से हजारों गुना प्रभावशाली होती है।व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार संबंधी योजनाओं पर अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन मिलेगा। खुदरा व्यापारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। अन्य कारोबार भी लाभ की ओर बढ़ते हुए दिख रहे हैं। कार्यस्थल पर दिनमान सामान्य रहेगा। युवाओं के रोजगार के भी उचित अवसर बनेंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेंगे। Competitive Students अपने परिजनों के साथ समय बिताएंगे।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में होगा Promotion।

शारीरिक दर्द से परेषान रहेंगे। Business में किसी बड़ी Company के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति बना रहे हैं, तो 25 September तक टाल दे क्योंकि श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्य नहीं किए जाते है। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। Marketing संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान दें। Workspace पर अपने Seniors के साथ किसी तरह का Miscommunication रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी में रहें।गलतफहमी का एक पल इतना जहरीला होता है जो प्यार भरे लम्हों को एक पल भूला देता है।आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा। आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे। आपका ध्यान परिवार की ओर रहेगा। Students के Study में रही समस्याएं दूर होगी।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।

Education के Field में Students को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। अभिभावक यदि चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छा प्रदर्शन करें तो इसके लिए उन्हें उसकी पढ़ाई और Project में मदद करनी होगी। Business में आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। Income बढ़िया रहेगी लेकिन खर्चों को रोकना आवश्यक होगा।आमदनी पर्याप्त हो तो खर्चों पर नियंत्रण रखिए जानकारी पर्याप्त हो तो शब्दों पर नियंत्रण रखिए।Workspace पर काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी लेकिन कुछ लोगों से सावधान रहें, जो आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी। आपकी सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर इस समय आपको चिंता हो सकती है।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।

अमावस्या दोष के बनने से यह समय किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए अनुकूल नहीं है। महत्वपूर्ण Document Misplace होने की आशंका है। ऐसे में किसी दूसरे के भरोसे काम नहीं छोड़ना चाहिए। Career तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आप के अथक प्रयास सफल रहेंगे। Share, तेजी मंदी आदि जैसे कार्यों में सावधानी बरतें। Workspace पर किसी कार्य और Projects को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे। कुछ समस्यां चली रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें।यदि आप सफल होना चाहते हैं, तो अपना पूरा ध्यान समस्या पर नहीं बल्कि समाधान ढूंढने पर लगाइए। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से समस्या सुलझाने की जरूरत है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए Meditation करें तथा Positive लोगों के संपर्क में रहे। Sports Person Track पर विरोधी को पीछे छोड़ने के चक्कर में चोटिल हो सकते है।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकता है मनमुटाव।

लक्ष्मीनारायण योग के बनने से व्यवसाय में बेहतरीन Order हासिल होंगे। कार्य का भार कुछ परेशान करने वाला होगा, लेकिन आपकी सूझबूझ इससे बाहर निकलने का रास्ता खोज ही लेंगे। किसी राजनैतिक अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेंगी। सरकारी Office में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती हैं, सावधान रहें। Workspace पर आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। किसी विवाद के निपटारे में आप की आवश्यकता होगी, जहां आपको सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष रुप से बात करनी होगी। Sunday होने पर घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। अपने विचारों को सुलझाने और बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।जीवन में शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य व्यक्ति को सदैव ऊंचाइयों पर ले जाता है।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आपको रामायण के बाल्यकाण्ड का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 

9314728165, 8955896625

 

Comments