AAJ KA RASHIFAL | 24 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

24 सितम्बर शनिवार

नमस्कार दर्शको!


1. जब विश्वास जुड़ता है तो पराये भी अपने हो जाते है और जब विश्वास टूटता है तब अपने भी पराये हो जाते है।

2. जो ज्ञानी होता है उसे समझाया जा सकता है, जो अज्ञानी होता है उसे भी समझाया जा सकता है, लेकिन जो अभिमानी होता है उसे कोई नही समझा सकता, उसे केवल वक्त ही समझा सकता है।

3. गलतफहमियों के सिलसिले आजकल इतने दिलचस्प है कि, हर ईंट सोचती है कि दिवार मुझ पर टिकी है।

...................

उपाय :- 

सुख-समृद्धि और शांति के लिए करें यह उपाय।

घर में सुख शांति बनी रहे और ग्रह-क्लेश ना हो इसके लिए आज विशेष तौर पर गुड और नमक का दान जरूर करें। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है साथ ही उनके नाम से गाय को हरा चारा खिलाएं और गौशाला में गायों की देखरेख और सेवा करें। ब्राह्मण को घर पर आमंत्रित कर सात्विक भोजन करवाएं और सफेद वस्त्र दक्षिणा के साथ भेंट कर आशीर्वाद लें।

 

पंचाग :-

आज पुरे दिन चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन पूवाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, साध्य योग, बुधादित्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज एक समय है। दोपहर 03:00 से 04:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। सूर्योदय से दोपहर 02:52 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। 

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

Workspace पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। आपको मेहनत के नतीजे भी मिलेंगे। इस समय सरकारी नौकरी में महत्वपूर्ण स्थिति बन सकती है। बुधादित्य योग के बनने से व्यवसाय में महिलाओं को बेहतरीन कामयाबी मिलने की संभावना है। बड़े निवेश के लिए आपको अच्छी Deal मिल सकती है। यह Deal जहां आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी। वहीं, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। इस Weekend पर प्रेमी-प्रेमिका को Dating के अवसर मिलेंगे। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता Students को इसी से पहचान मिलेगी। “Genius बनने का कोई एक Formula नहीं है। Genius बनने के लिए सिर्फ एक फीसदी प्रेरणा और 100% कड़ी मेहनत की जरुरत पड़ती है।असंतुलित खान-पान की वजह से पेट खराब रह सकता है। Gas और Acidity की समस्या भी बढ़ेगी।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।           

इस Weekend पर Business Related Traveling या किसी भी प्रकार के आवागमन को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। जरूरी होने पर ही करें। किसी भी विषय पर अनावश्यक चिंता करें तो सेहत सामान्य ही रहने वाला है, चिंता करने से Blood Pressure और Sugar पर असर पड़ता है। Workspace पर अपनी वाणी में सौम्यता बिगाड़ने का प्रयास किया तो उनका कार्य भी बिगड़ता हुआ नजर आएगा, इसलिए अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। परिवार के वृद्ध आपकी किसी समस्या को हल करने में आपकी मदद करेंगे। आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे।जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती। मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।” Sports Person की Track पर किसी से कहासुनी हो सकती है। साथ ही शरीर में दर्द के कारण आप मांसपेशियों से संबंधित तनाव से जूझ सकते हैं। किसी करीबी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगा शुभ समाचार।          

पीठ दर्द और कमर की जकड़न अधिक तकलीफ दायक होगी। Business में आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। सुनफा और वासी योग के बनने से Workspace पर आप अपने Boss के साथ कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करने में सफल होंगे। Sales से जुड़े लोग अपने Target को पूरा करने में सफल रहेंगे, अपने Network को मजबूत करते रहना चाहिए। इस Weekend घर में उचित वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति किए गए प्रयास के उचित परिणाम हासिल होंगे। कुछ समस्याएं आएगी जिसे आप अपनी बुद्धिमत्ता और कौशल से हल करने में सफल होंगे।बुद्धि वह आग है जो सम्पूर्ण जगत को अकेले रोशन करने का साहस दिखा सकती है।बेहतर Rank पाने के लिए Competitive Students को कड़ी मेहनत करनी होगी।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।  

Students आलसी और कमजोर हो सकते है। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। Cosmetic से जुड़े व्यापार में अच्छा फायदा होगा साथ ही अन्य कारोबारी भी मेहनत करते रहें। इस Weekend काम से संबंधित Marketing में बाधा सकती है, उसे दूर कर पाएंगे। मानसिक तकलीफ को सुलझाने का मार्ग मिलेगा, लेकिन आपको प्रयास करते रहें। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है।प्रतिकूल परिस्थितियों में कुछ व्यक्ति टूट जाते है जबकि कुछ व्यक्ति इन्हीं परिस्थितियों में Record तोड़ जाते है।जब तक आपके अंदर की दुविधा दुर नहीं होती, तब तक Partner के साथ चर्चा करें। अधिक परिश्रम की वजह से थकान महसूस हो सकती है।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।   

पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। बुधादित्य योग के बनने से Market से उधारी का धन प्राप्त होने में रही दिक्कते दूर होगी। कुछ रकम आपको मिल सकती है। आपका कारोबार अभी भले ही सामान्य गति से चल रहा हो, किंतु भविष्य में व्यापार में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। नौकरी में उन्नति की पूर्ण संभावना है। उन्हें अपनी Performance पर पूरा जोर देना चाहिए। कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। किसी को भी अनचाही सलाह दें।कितनी भी महत्वपूर्ण सलाह हो बिना मांगे मुफ्त देना व्यर्थ होता है क्योंकि इंसान को मूल्य के आधार पर ही विषय का महत्व समझ में आता है।” Sports Person के स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। सिर दर्द रह सकता है।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

Business में कुछ वित्तीय बाधाओं को महसूस करेंगे। नए निवेश को टालना बेहतर होगा। नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठना चाहिए। Online Placement की Site पर तलाश करना चाहिए। Workspace पर विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी।जीत और हार दोनों आपकी सोच पर निर्भर होते है। मान लो तो हार है और ठान लो तो जीत।शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। यह सब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी। विवाहित लोगों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है। Students को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

 

श्राद्धपक्ष Special :-

श्राद्ध के दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए कि घर के पूर्वजों की पूजा भगवान के साथ नहीं करें दरअसल, हमारे हिन्दू धर्म में मृत पूर्वजों को पितृ माना जाता है। पितृ को पूजनीय अवश्य माना जाता है और इसमें कोई संशय भी नहीं है, परन्तु ईश्वर के साथ पितरों की पूजा का विधान नहीं है। यदि आप अपने घर के मंदिर में उनकी फोटो लगाते है तो भगवान के साथ ना लगाकर दक्षिण दिशा की और लगाएं। कृपया करके वहां से Photo को हटा दिजिए। उसका अलग से एक आला बनवा लिजिए।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।

इस Weekend पर परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी। जीवन साथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। Workspace पर आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढेगी। नौकरी से संबंधित मामलों में जो भी अवसर हाथ आए, उसे स्वीकार कर लेना चाहिए, फिर बेहतर का प्रयास करें। कारोबारियों को पैसा उधार देने से बचना चाहिए। दूसरों को उनकी जरूरत पर दिया गया धन फंस सकता है। व्यापार विस्तार करने की Planning बना रहे है, तो उसे श्राद्ध पक्ष को देखते हुए 25 September तक टाल दे। उसके पश्चात् शुभ-मुहूर्त देखकर करना आपके लिए शुभफलदायी रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फल मिलेगा।कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती वह संतोष लाती है।” Students की सफलता में परिवार और Teacher की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

  

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।

आप घर या कार्यालय के रख रखाव या नवीनिकरण पर भी खर्च कर सकतें हैं। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच करें। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। भय और डर छोड़कर आत्म-विश्वास से काम लें।आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए वही काम करो, जिसमे तुम्हे सबसे ज्यादा डर लगता है।” Students की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों को लेकर सतर्क रहना होगा, सतर्कता के साथ ही ग्राहकों से मृदु-भाषा में बात करें। भविष्य में यह यात्रा अति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। Property Dealing भी लाभकारी रहेगी। काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ेंगी।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।           

Business में जितनी मेहनत और लगन से आप काम कर रहे हैं, उसका फल तुरंत नहीं मिल पाएगा। इस कारण थोड़ी Tension रहेगी। लक्ष्य में थोड़े बहुत बदलाव करना जरूरी होगा। जिस परिस्थिति से आप गुजर रहे हैं, उसके द्वारा आपको क्या सीख प्राप्त हो रही है और इस सीख से व्यक्तित्व में क्या बदलाव आता है, इस बात का अवलोकन करें। आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और कई स्थानों पर आवेदन भी किया है तो नौकरी के लिए चयनित लोगों में आपका नाम सकता है। Workspace पर भी आपको कड़ी मेहनत और विनम्रता से सफलता की कुंजी प्राप्त हो सकती है।नम्रता से वह कार्य भी बन जाते हैं, जो कठोरता से नहीं बन पाते है।इस Weekend पर Partner अपने जीवन में अधिक व्यस्त रहने की वजह से आपके लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। Students Study में से कुछ समय निकाल कर संगीत का आनंद लेंगे। गले से संबंधित समस्यां से आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय में हो सकती है समस्या।

Construction के जुड़े Business में आर्थिक हानि होने की आशंका है, क्योंकि निर्माण सामग्री की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। Market में आपका अकारण ही किसी से कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं। Workspace पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें।जल्दबाजी में लिए गये फेसले हमेशा तकलीफ देते है।आप में से कुछ को पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में स्नेह और राहत की कमी महसूस होगी। इस Weekend पर परिवार में सभी की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें, कभी कभी उनकी पसंद का सामान लाकर सबको प्रसन्न करने का काम करें। Students अपने Field की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business में आऐगी तेजी।

Competition की तैयारी कर रहे युवाओं को हार नहीं माननी चाहिए। लगातार और कड़ी मेहनत के साथ प्रयास करते रहना चाहिए। बुधादित्य योग बनने से Government Contracts को सरकारी गतिविधियों से बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता और उपस्थिति अनुशासित वातावरण बनाकर रखेगी। बाहरी काम और यात्रा स्थगित रखना उचित रहेगा। Workspace पर आप लंबित Assignment को पूरा कर सकेंगे। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। गुस्से के बजाए शांति और संयम समाधान निकालें। कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है, दिन भर सुस्ती होगी।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।

Partnership Business में आप काफी व्यस्त रहेंगे साथ ही आप किसी नई Activity में Planning कर रहे हैं, तो श्राद्ध पक्ष को देखते हुए 25 September तक टाल दे उसके बाद शुभ मुहूर्त देखकर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बुधादित्य योग के बनने से Workspace पर अचानक कोई नया बदलाव आपके पक्ष में होंगा। कार्यस्थल पर आप अपनी वाणी से आप सहकर्मी को आसानी से प्रभावित कर पाने में सफल होंगे। Competitive Students यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी। जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन दान कर सकते हैं।प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है, दान से बड़ा कोई कर्म नहीं होता है।आप बहुत उदारता से पैसा खर्च करेंगे। इस Weekend परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने दें. सबके साथ हंस-बोल कर आनंद उठाने का प्रयास करें।

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप किसी तेल के अन्दर अपना मुंह देखकर तेल का दान करे ऐसा करने से शनि के दोषो में आराम मिलता है।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 

9314728165, 8955896625

Comments