AAJ KA RASHIFAL | 15 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

15 सितम्बर गुरूवार


(Engineers Day) सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जयंति

बात अंग्रेजों के समय की है, हर बार की तरह बम्बई रेल यात्रियों से खचाखच भर कर जा रही थी। एक डिब्बे में एक यात्री गुमसुम बैठा हुआ था। सांवले से रंग का व्यक्ति धोती-कुर्ता पहने बैठा था। कुछ अंग्रेज उसका मजाक उड़ा रहे थे। मगर वह उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रहा था। लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक उस व्यक्ति ने रेल की ज़ंजीर खिंच दी। पास बैठे लोग उसे पागल, गंवार और भला-बुरा कहने लगे। तभी गार्ड वहां आया और जंजीर खीचने वाले के बारे में पूछने लगा। गार्ड के पूछने पर उस व्यक्ति ने बताया की यहाँ से कुछ ही दूर रेल की पटरी उखड़ी हुई है। तभी गार्ड ने तुम्हें कैसे पता। गाड़ी की Speed Slow होने लगी। उसने कहा, इससे प्रतिध्वनि होने वाली गति से मुझे खतरे का अहसास हुआ है। गार्ड और वह व्यक्ति ट्रेन रुकने के पश्चात देखा की वास्तव में वहां रेल की पटरी उखड़ी हुई थी। तभी कई सारे और लोग भी वहां जमा हो गए। अब सब लोग उस व्यक्ति की प्रशंसा कर रहे थे, जो कुछ देर पहले उसी व्यक्ति को बुरा भला और गंवार कह रहे थे। गार्ड ने उत्सुकतावश पूछा, आप कौन है। व्यक्ति ने सहज भाव से जवाब दिया, “मैं एक इंजीनियर हूँ और मेरा नाम डॉ. एम. विश्वेश्वरैया है। नाम सुनते ही सब लोग सन्न रह गए। उन्हें अपशब्द कहने वाले अब उनसे क्षमा मांगने लगे। डॉ. विश्वेश्वरैया ने कहा आपने जो कुछ भी कहा, मुझे बिल्कुल भी याद नहीं।

सीख :- साथियों यह एक सफल व्यक्ति की पहचान होती है। सफल व्यक्ति हमेशा अपने काम से अपनी पहचान बनाता है। इसलिए आप काम ऐसा करो की सब आपको आपके काम और नाम से जाने।

.................

बुढ़ापे मे थी जब जरुरत, एक कौर किसी ने निवाला तक डाला मरते ही पहले श्राद्ध पर पुत्रों ने, स्वर्ग तक अन्न-जल का प्रबंध कर डाला।

..................

उपाय :-

रोग-बाधा से छुटकारा पाने के लिए करे यह उपाय।

रोग बाधा से परेशान है तो आज का महाउपाय आप जरूर करें। प्रातःकाल स्नान करते समय पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए या उसके जल से स्नान करे। स्नानादि से निवृत्त होकर अपने पितरों के समक्ष धूप-दीप करके खीर और फल का भोग लगाएं। खीर और फल को प्रसाद के रूप में पूरे परिवार में बांटे। किसी ब्राह्मण को सफेद वस्तु का दान करें। किसी मंदिर में वृक्षारोपण करें और मंदिर के परिसर के साफ-सफाई में सहायता करें।

 

पंचाग :-

      आज सुबह 11 बजे तक पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज सुबह 08:04 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, हर्षण योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। वहीं दोपहर 02:28 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा दोपहर 02:28 के बाद वृषभ राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एंव शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

  

Workspace पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद और मधुर रहेगा। घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा। Students अपनी Field में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा। व्यवसाय संबंधी निवेश करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। हालांकि आपकी मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने का समय गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परंतु अभी निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है।

 

Business में Online गतिविधियों तथा मीडिया द्वारा कई उत्तम जानकारियां मिलेंगी। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने दिनचर्या को और अधिक व्यवस्थित करेंगे। लक्ष्मी योग के बनने से Workspace पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारथ हासिल करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे। वे नए दोस्त बना सकते हैं। घर को सजाने संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है। Students के हाथ कई अवसर लगेंगे।अवसर और सूर्योदय में एक ही समानता है देर करने वाले इन्हे हमेशा खो देते है।सेहत में आपको अपच संबंधित कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।

 

Business में आप अपनी कार्यशैली योजनाओं को सबके आगे Share ना करें। कुछ लोग स्वार्थ की भावना से इसका नाजायज फायदा उठा सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। Workspace पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है। Students को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।श्रेष्ठता मिलती है संस्कारों से, पर सिद्ध होती है व्यवहार से।आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा। Calories Burn करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा।

Students को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।सीखने की कोई उम्र नहीं होती। और ही सीखने वाले व्यक्ति की कोई उम्र होती है, आप एक बच्चे से भी कई नई बाते सीख सकते है।” Business में आप जितना मन को शांत रखकर काम करने की कोशिश करेंगे, उतनी आसानी से बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए संभव हो सकता है। वासी योग के बनने से Workspace पर आपका पूरा ध्यान भविष्य पर रहेगा, इस कारण कठिन काम करते समय आत्म विश्वास बना रहेगा। अपने काम और क्षेत्र में पारंगत होने के लिए Training लेने की कोशिश करें। एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं। स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।  

 

पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। Business में दिन मिश्रित फलदायी होगा। दोपहर बाद कारोबार में बेहतरी आएगी। लक्ष्मी योग के बनने से सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। Workspace पर नए संपर्क बनेंगें जो आपके Career के लिए लाभकारी रहेंगे। किसी को उधार दें, धन व्यय के योग हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष उपलब्धियां बन रही हैं। इसलिए इस समय का उचित उपयोग करें। Students Study में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।मस्तिष्क के लिए अध्ययन की उतनी ही जरूरत है, जितनी शरीर के लिए व्यायाम की


श्राद्धपक्ष Special :-

हिंदू धर्म में किसी भी पुत्र के पुत्रत्व को तभी सफल माना जाता है, जब वो अपने माता पिता के जीवित रहने पर उनकी निस्वार्थ सेवा करे तथा उनके प्राण त्याग देने के बाद मृत्यु तिथि यानी बरसी और पितृ पक्ष में उनका पूरे रीति रिवाज के साथ श्राद्ध करे। कर्मों के अनुसार फल भी इसी जीवन चक्र में ही आपको मिल जाते हैं। इस जीवन चक्र की शुरुआत होती है बच्चे के जन्म से, जन्म के समय बच्चे के माता पिता बच्चे की सेवा करते हैं और उन्हें बेहतर से बेहतर जीवन प्रदान करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद जीवन चक्र की समाप्ति होती है इंसान की मृत्यु पर। इंसान की मृत्यु के पहले जो बुढ़ापा आता है वो बिल्कुल बचपन की तरह होता है। इस बुढ़ापे में व्यक्ति के बच्चे उसकी सेवा करते हैं। फिर जब मृत्यु हो जाती है तो उनकी आत्मा को शान्ति दिलाने के लिए श्राद्ध आदि करते हैं।

 

Business में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होना और आपसी विचारों का आदान प्रदान करना दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगी। धार्मिक यात्रा भी संभव है। Workspace पर विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। Students Study में कुछ नया करने में लगे रहेंगे।एक विद्यार्थी के जीवन का लक्ष्य जीतने के साथ-साथ हर दिन कुछ नया सिखना होता है।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे और घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा। आसान दिन बिताएंगे। आप अच्छे भोजन और संगीत जैसी सुख-सुविधाओं का लुत्फ उठाएँगे। आपको अपच और Acidity से पीड़ित होने की संभावना है।

 

Business में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्याकुल हो सकता है। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें। व्यर्थ की कोशिशों से दूर रहें।प्रकृति से मनुष्य बहुत कुछ सीख सकता है, कोहरा हमें सिखाता है जीवन में जब अंधकार छा जाए कुछ दिखाए दें तो व्यर्थ की कोशिश करने के बजाय एक-एक कदम सावधानी से चलने चाहिए।” Workspace पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मां आपको समस्या से निकाल सकती है। Students स्वयं को कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे। काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। जिसकी वजह से सिर दर्द और Migraine की समस्या भी बढ़ सकती है। 

 

बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। पौष्टिक भोजन खाएं। Business के अलावा वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे। सुनफा योग के बनने से कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे। काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा। रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे। वे एक जटिल समस्या को हल कर सकते हैं। आप अपनी माँ और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी। आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे। Students नकारात्मक विचारों से दूर रहें।एक पेड़ से लाखों माचिस की तीलियां बनती है, लेकिन एक तीली लाखों पेड़ो को जला देती है। इसी प्रकार एक नकारात्मक विचार आपके हजारों सपनों को जला सकता है। इसलिए आप हमेशा सकारात्मक सोचे।

 

Workspace पर सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव रह सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। Students अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।कड़ी मेहनत किए बिना ही शीर्ष तक पहुंचा हो, कड़ी मेहनत ही एक उपाय है, जो शायद आपको ज्यादा ऊपर तक ले जाए, लेकिन आपको काफी करीब पहुंचा देता है।” Cervical और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम करना इसका उचित इलाज है। Business में दिक्कतें और परेशानियां आती रहेंगी। लेकिन आपके साहस के आगे वो टिक नहीं पाएगी। व्यवसाय संबंधी किसी भी यात्रा को अभी स्थगित रखें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अपनी महत्वपूर्ण Files दस्तावेज संभाल कर रखें।

ग्रहो का साथ मिलने से Business में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। लक्ष्मी योग का साथ मिलने से Market से रुकी हुई कोई Payment आदि अचानक मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी। लेकिन Workspace पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दुर रहें। Sports Person का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी। सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।

 

Business में दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी सकती है। धीरे-धीरे सब व्यवस्थित होता जाएगा। परंतु जल्दबाजी तथा भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। Workspace पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।व्यक्ति जब अपनी कल्पना के अनुरूप परिश्रम करना शुरू कर देता हैं, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। Sports Person का Academy में मन Practice पर नही लगेगा। आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं। मुंह के छालों के संकेत हैं।

 

Business में पैसों से संबंधित स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा कदम उठाए जा सकते हैं। अपने काम के अलावा अन्य बातों पर भी ध्यान दें। Business करने वाले आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे। कहते हैं किजिसे समय का सदुपयोग करने की कला गई, उसने सफलता के रहस्य को समझ लिया।आलस से दूर रहकर प्रयास करें। जब तक किसी बात में विचार स्पष्ट नहीं होते, तब तक काम की शुरुआत करें। वासी योग के बनने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। परिचित व्यक्ति से विवाह संबंधित Proposal प्राप्त होगा। Students नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। आप घर के भोजन और निर्बाध नींद का आनंद लेंगे। गले की खराश थोड़ी तकलीफ दायक हो सकती है।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप सूर्यास्त से लगभग एक घंटा पहले बड़ के एक पत्ते को लेकर स्वच्छ करलें, उस पर पाँच अलग-अलग प्रकार की मिठाइयाँ तथा तीन इलायची रखकर, इसे पीपल वृक्ष के नीचे रखें। एक दीपक जलायें, हाथ जोड़कर अच्छी शिक्षा एवं अच्छे परिणामों की कामना करें। इसके बाद बिना पीछे मुडे-देखे वापिस घर जायें।


आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments