AAJ KA RASHIFAL | 23 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।

23 सितम्बर शुक्रवार

नमस्कार दर्शको!


उपाय :-

करें दान, होगा कल्याण।

श्राद्ध पक्ष में किए गए धर्म और कर्म आपको पुण्य फलों की प्राप्ति करवाते हैं। ऐसे में आप अपने पितरों के नाम से किसी भी मंदिर में अपनी श्रद्धा अनुसार कुछ दान करें। साथ ही मंदिर में वृक्षारोपण, साफ सफाई के कार्य में सहयोग करें। संपूर्ण घर में एक पात्र में गोबर का कंडा, घी और कपूर डालकर धूप करें और पूरे घर में लेकर उसकी धूप करें। ब्राह्मण को आज विशेष तौर पर उड़द और दूध से बना मिष्ठान और भोजन करवाएं, दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद ले।

 

पंचाग :-

      आज पुरे दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, सिद्ध योग, बुधादित्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग व भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।   

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।       

वासी और सुनफा योग के बनने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी मजाक कर सभी को प्रसन्न रखें, ऐसे वातावरण से सभी लोग खुश रहेंगे। दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है। “सच्चे दिल से किया हुआ दान कभी भी व्यर्थ नहीं जाता।” Business में किसी नए कार्य को करने की Planning बना रहे हैं, तो उसे श्राद्ध पक्ष को देखते हुए टाल दे व 25 September के बाद शुभ मुहूर्त देखकर करना आपके लिए शुभफलदायी रहेगी। कार्य में अड़चन आने पर अपने इष्ट देव को मन नही मन स्मरण करें। पहली नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए Offer सामने से चलकर आ सकता है, Offer बढ़िया है तो तुरंत हां कर देना चाहिए। अपनों से मनचाहा उपहार मिल सकता है, आप प्रसन्न नजर आएंगे। Sports Person के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। साथ ही आप सेहत के मामले में बदलते मौसम का ध्यान रखें हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे आज दो माताओ को याद करे।

व्यापारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, व्यापार में कभी-कभी ऐसी स्थिति भी आ जाती हैं जिनका डटकर मुकाबला करना पड़ता है। कठिनाई को देखकर हार न मानें बल्कि आप अपने लक्ष्य पर Focus कर आगे बढ़ते रहें सफलता आपके कदम चुमेगी। Workspace पर कार्यभार बढ़ने से Office में अधिक समय देना पड़ सकता है। आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण रखना होगा। “हम नकारात्मक भावनाओं से पूरी तरह बच नहीं सकते लेकिन हम अपनी सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाकर उन्हें दबाने का विकल्प चुन सकते है।” गृहस्थ जीवन में लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति रहेगी। Sports Person के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हानिकारक खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखनी होगी।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

Sports Person अपने कोच के सामने अपनी बात रख पाएंगे। बुधादित्य योग बनने से Business अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपका खर्च कम रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे। ग्राहकों के साथ अपनत्व रखने से व्यापारियों को लाभ होगा, दुकानदारों की सेल अच्छी रहेगी। ग्राहकों से प्रेम करने से Profit बढ़ेगा। इससे आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी। “हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।” घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है, दिल खोल कर उनका स्वागत करें। Back Pain की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा भार बोज वाले कार्य न करें।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।    

घबराहट और Blood Pressure से संबंधित समस्या बढ़ेगी। प्रबंधन क्षमता बढ़ेगी और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। Business का विस्तार करने की Planning बना सकते है। आपकी एक बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है क्योंकि यह आपके लिए एक शुभ दिन होगा। सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। “कोई भी काम कड़ी मेहनत से ही पूरा होता है सिर्फ सोचने भर से नहीं। कभी भी सोते हुए शेर के मुंह में हिरण खुद नहीं आ जाता।” आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। Students के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बैद्धिक-विकास।  

Target को Achieve करने का Pressure रहेगा। किसी Senior की मदद से आपका कार्य हल हो सकता है। नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं। घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। कुछ समय Meditation योगा आदि जैसी गतिविधियों में जरूर लगाएं, आप मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे। तथा स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। Competitive Students अपने Target पर Focus करें और समय की कीमत को समझें तथा उसे बर्बाद करने से बचे। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी। सिद्ध योग के बनने से व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझते हुए आप अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।

Partnership Business में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है। चिंता करने से बचना चाहिए। व्यापार में अधिक निवेश से बचना चाहिए। यह समय अधिक निवेश करने का नहीं है, रुका माल निकालने की Planning करें। नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है। “जैसी वाणी चाहिए, वैसी वाणी बोल। परहित के अनुरुप ही, बोलो मीठी बोल।। “बड़बोलेपन से बचो, सदा सत्य अपनाए। मितभाषी बनिये सदा, कटुता-गरब-भुलाए।।“ परिवार के लोग आपस में विनम्रता और सौहार्द बनाए रखें और छोटे मोटे किसी भी तरह के विवादों से बचें। Students को अपने Field में अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। Junk Food खाने से पेट से संबंधित Infection होने की आशंका हो सकती है।

 

श्राद्धपक्ष Special :-

खीर को पायस अन्न माना जाता है। खीर को प्रथम भोग मानते हैं। इसमें दूध और अक्षत की शक्ति होती है। धान यानी अक्षत ऐसा अनाज है, जो पुराने होने पर खराब नहीं होता। जितना पुराना होता है, उतना ही अच्छा माना जाता है। चावल के इसी गुण के कारण इसे जन्म से मृत्यु तक के संस्कारों में शामिल किया जाता है। इसीलिए पितरों को खीर का भोग लगाते हैं। माना जाता है कि इन दिनों में पितर देवता हमारे घर पधारते हैं। उनके आतिथ्य सत्कार के लिए खीर-पुड़ी बनाई जाती है। आश्विन मास में श्राद्ध में खीर पुड़ी का भोजन उन्हें शक्ति दे सके इसलिए भी इस परंपरा की शुरुआत की गई।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।                    

आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी। आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे। आपको अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक भाषण को नियंत्रित करना चाहिए। “क्रोध मस्तिष्क के दीपक को बुझा देता है।” अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। Business में Finance संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देना आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा। लक्ष्मीनारायण योग का साथ मिलने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। कर्मचारियों से अच्छा तालमेल बिठा कर काम करना चाहिए। काम सरल होता जाएगा। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें, बल्कि पहले उस पर गंभीरता से विचार करें। Students अपनी Study पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे वर्कोहॉलिक।     

Business में सितारों का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है। इस दिन आपको कोई नया Income Source मिल सकता है। आर्थिक आवक को बढ़ाने के लिए Marketing में बदलाव किया जा सकता है। लेकिन Workspace पर कामकाज में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं। आपके और आपके लाइफ Partner के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है। जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा। Students की किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा। “इस दुनियां में सबसे बड़ा योद्धा पिता होता है।” बढ़े वजन के कारण सेहत में बदलाव नजर आ सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लें और वहां पहुंच कर व्यवस्थाओं में जो भी संभव हो सहयोग करें।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge.

Students की महत्वाकांक्षाएं उनकों नई सफलता की ओर ले जाएगी। “महत्वकांक्षा के बिना कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता है।” बुधादित्य योग बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे। भूमि और वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। राजकीय कामों में बाधाएं आ सकती हैं। Office में Boss और अधिकारियों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे। Workspace पर आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। Office में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। प्रेम संबंध गहरे होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप पूरी उर्जा और आत्म-विश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।

Business में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-विचार करके लेना जरूरी है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें। जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है। दिन भर तनाव में रहेंगे। “तनाव इंसान को जिंदा लाश बना देता है।” सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की Company की कमी महसूस करेंगे। Students को समय का मोल समझना चाहिए और अपने कीमती समय को बचा कर पढ़ने लिखने में लगाना चाहिए। युवा वर्ग नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें, कहीं ऐसा न हो कि उनकी नकारात्मकता आप पर हावी होने लगे। संतान की सेहत से से जुड़ा मामला तनाव देगा।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे।

Workspace पर नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं। अविवाहितों Business में पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई हुई थी, जिन्हें आप थरातल पर लाने की Planning बना रहे हैं, तो उसे श्राद्ध पक्ष को देखते हुए 25 September तक टाल दे तो आपके लिए शुभफलदायी रहेगी। परेशानियों का हल आप अपनी बुद्धिमता और विवेक से ढूंढ भी लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। “आत्मविश्वास एक बहुमूल्य गुण है, पर अति आत्मविश्वास एक बीमार मानसिकता का प्रतिक है।” धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। अविवाहितो को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। Students की कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। Media से जुड़े लोग Active रहें कुछ नए Officer आपको प्राप्त हो सकते है। 

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा।            

बुधादित्य योग के बनने से Import-Export Business में आपके हाथ अचानक कोई बड़ा सौदा लग सकता है। जिससे धन की आवक होगी। साथ ही अपने आसपास कड़ी नजर रखने की जरूरत है। पूर्व में किए गए प्रयासों के कारण आपके हाथ लाभ लगेगा। Workspace पर कार्य की Starting में जिस प्रकार से आप उत्साह दिखाते हैं, उसी उत्साह को अंत तक टिकाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है। “रिश्तों की बगियां में एक रिश्ता नीम के पेड़ जैसा ही रखना, जो सीख भले ही कड़वी देता हो पर तकलीफ में मरहम भी बनता है।” Students की अपने Teacher के साथ Bonding शानदार रहेगी। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क हो जाएं अपनी दिनचर्या परिवर्तन लाएं सुबह जल्दी उठें, और हल्की फुल्की Exercise भी करें, कोई दिक्कत न हो तो थोड़ी दूरी तक टहलें भी।

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप प्रातः स्नानादि से निवृत होकर नित्य “ऊँ द्रां द्रीं द्रौ सः शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करे व शुक्र से जुड़ी चांदी, दूध, दही, इत्र, चावल, मिश्री, सफेद चंदन आदि का दान करें।

 

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 

9314728165, 8955896625

Comments