AAJ KA RASHIFAL | 07 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali


।।श्री गणेशाय नमः।।

07 सितम्बर बुधवार

नमस्कार दर्शको!


उपाय :-

भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करे यह उपाय।

सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर गणेश जी की पूजा करके पांच दूर्वा लें और इनके मस्तक पर रखते हुए बोले "इदं दुर्वादलं ऊँ गं गणपतयै नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें। बस इस बात का ध्यान रहे की दूर्वा भगवान गणेश के चरणों में ना रखें। कुछ ही दिनों में आपकी खुशी का ठीकाना ही नहीं रहेगा।

 

पंचाग :-

      आज पुरे दिन द्वादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03:59 तक उत्तराषाढा नक्षत्र, फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, शोभन योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग व भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा, जिससे पिता के आदर्शो पर चले।           

जीवन-साथी व परिवार के साथ Shopping और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क में रहे। उनके सानिध्य में आप भविष्य संबंधी कई योजनाओं को साकार कर पाएंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। जिससे प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आत्म-विश्वास Students के लिए नई उपलब्धियां निर्माण कर रहा है। वासी योग के बनने से व्यवसाय में बाहरी संपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से मददगार साबित होंगे। तथा आप अपनी योग्यता और काबिलियत द्वारा व्यवसाय को गति देंगे। नौकरी में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। और आप इसमें सफल भी रहेंगे। रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए दिमाग पर ज्यादा जोर ना दें। और समय-समय पर आराम भी लेते रहें।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge.

सिर दर्द व तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। Meditation योगा पर अधिक ध्यान दें। ग्रह गोचर आपके लिए भाग्योदय स्थितियां बना रहा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। साथ ही प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से आपको कई नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल होगी और कार्यप्रणाली को गति प्रदान करेगी। पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की भी संभावना है। इसलिए अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। घर के बड़े बुजुर्ग आपके पथ प्रदर्शक के रूप में सहायक सिद्ध होंगे। परिवार जनों तथा जीवनसाथी सहयोग से अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। जिसकी वजह से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। Students के प्रेम संबंधों में अलगाव की संभावना है, जिससे वो अपने Field पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।

वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। उनका सहयोग आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा। व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करे। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना भी जरूरी है। ग्रह गोचर अनुकूल है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए Partnership लाभदायक साबित होगी और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर स्थानांतरण होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। साथ ही कोई मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। विष दोष के बनने से गले से संबंधित किसी भी Infection आदि को गंभीरता से लें, और तुरंत इलाज करवाएं।

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business में आऐगी तेजी।               

Sports Person कभी-कभी Track पर Depression जैसी स्थिति महसूस करेंगे। Call या E-mail से कोई शुभ सूचना मिलने से उमंग और प्रफुल्लित महसूस करेंगे आप पूरी मेहनत व परिश्रम से हर एक कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। सफलता मिलेगी साथ ही किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। व्यवसाय में ज्यादा काम की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके सभी निर्णय लें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें किसी वजह से अधिकारियों से डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। वासी और सुनफा योग के बनने से परिवार में सहयोग व सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें। परंतु ध्यान दें तो पता चलेगा कि इतनी गंभीर नहीं है। आपने व्यर्थ ही तनाव लिया है।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा।           

घर में अनुशासित तथा सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकती हैं। कुछ राजनैतिक या प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपका लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। व्यवसाय में बाहरी गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। Marketing संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। कुछ ठोस निर्णय भी कामयाब रहेंगे। नौकरी में भी स्थिति मजबूत रहेगी। अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा। 

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।     

दिन कुछ मिला-जुला व्यतीत होगा। आप विवेक और चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। तथा अचानक ही कोई मित्र या नजदीकी रिश्तेदार का आगमन होगा। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। वासी योग के बनने से कोई रुकी हुई या उधार दी हुई Payment भी वापस मिल सकती है। परंतु अपनी योजनाएं गुप्त रखें, Leak होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों की भी अपने स्थल पर मान-सम्मान व साख बनी रहेगी। घर की छोटी-मोटी बातों को तूल ना दें, इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे। अपने Love Partner को उसकी महत्वता का आभास कराएं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।

 

वास्तु Segment :-

घर के सभी कमरों से Negative Energy को दूर करने के लिए फिटकरी को पीस लें और फिर हर कोने में रख दे। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है और घर में बरकत होने लगेगी।   

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ की सेहत रहेगी अच्छी।            

विष दोष के बनने से आर्थिक स्थिति तो सामान्य से नीचे जा सकती है। परंतु आप अपना बजट संतुलित बनाकर रखने में सफल भी रहेंगे। अपनी योग्यता पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते रहें। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। व्यापार में Staff और कर्मचारियों के बीच उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाकर रखें। हालांकि व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं भी काफी तक ठीक हो जाएंगी। Office में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें तो उचित है। दाम्पत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

Sports Person Track पर गरिष्ठ खानपान की वजह से पेट संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि रहेगी। आपका सिद्धांतवादी नजरिया समाज में आपको सम्मानजनक माहौल करेगा। युवाओं को भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी अनुभवी का उचित सहयोग भी मिलेगा। Shares अथवा Risk प्रवृत्ति वाले कार्यों को अभी स्थगित ही रखें। आपके साथ धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन रही है। आय की स्थिति बेहतर होगी परंतु साथ ही खर्चे भी बने रहेंगे। नौकरी में किसी प्रकार के परिवर्तन या तबादले की स्थितियां बन रही है। पारिवारिक वातावरण में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही होगा। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।

कुछ दिक्कतें आने के बावजूद सकारात्मक नजरिये और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे और अपने कामों को समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में परिवार के वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य ले, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। काम में बढ़ोतरी देगी। लेन-देन संबंधी कामों में अचानक ही कोई फायदा होगा। सरकारी सेवारत लोगो को दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।

ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी। संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य योजना में कुछ बदलाव लाना जरूरी है जिससे कि और अधिक बेहतर परिणाम हासिल हो सके। हालांकि गतिविधियां सुचारू रूप से ही चलती रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के बन रहे हैं। वासी और सुनफा योग के बनने से दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा बदलते वातावरण की वजह से कुछ Allergy जैसी दिक्कत तो हो सकती है।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।   

साथ ही व्यवहारिक रहना भी जरूरी है। बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी। तथा संतान का अपने पढ़ाई पर ध्यान ना देना भी आपको परेशान कर सकता है। व्यक्तिगत तथा Partnership संबंधी व्यवस्थाओं में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा। विष दोष के बनने से कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी मिलकर बच्चों तथा घर परिवार संबंधी मसलों पर विचार करें। किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें। पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत अनुभव हो सकती है। जिसकी वजह सिर्फ भारी खान-पान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।                   

कोई उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे की वापसी होगी। आर्थिक समस्या के हल हो जाने से सुकून मिलेगा। तथा किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी और दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी तरह का परिवर्तन करना उचित नहीं है। यह समय निवेश करने के लिए आप के पक्ष में हैं। साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। बच्चों से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। और घर में मेहमानों का भी आगमन से वातावरण और अधिक खुशनुमा बन जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें परंतु अपना ध्यान अवश्य रखें।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे, फिर भी आज आप गणेश जी मंदिर या अपने घर में गणेश जी के चित्र के समक्ष एक सादा पान का पत्ता लें। पान के उल्टी तरफ सिन्दूर में थोड़ा पानी मिलाकर स्वास्तिक बनायें अथवा कुमकुम से रंगे साबुत चावल से भी स्वास्तिक बना सकते है। एक पूजा की सुपारी लेकर इसके ऊपर ग्यारह बार कलावा लपेटें, यह गणपति का स्वरूप है, इसे पान पर बनाये स्वास्तिक पर स्थापित कर दें। इसके बाद आँखें बद करके हाथ जोड़कर गणेश जी का ध्यान करते हुए अपनी समस्याओं वं कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना करें। इसके बाद सुपारी सहित पान का बीड़ा बनाकर जल में प्रवाहित कर दें।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments