AAJ KA RASHIFAL | 02 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali


|| श्री गणेशाय नमः || 

02 सितम्बर 2022, शुक्रवार 

नमस्कार दर्शको!

1. अच्छे श्रोता बनें 

गणेश जी के बड़े कान प्रभावी संवाद को Represent करते हैं। एक अच्छा श्रोता Situation को अच्छे से समझ सकता है। दूसरों को सही तरह सुनने से आपको Situation को समझने और सही Decision लेकर उचित समाधान निकालने में मदद मिलती है। किसी को समझना हो तो उसको उसके कार्यों से पहचाने क्योंकि शब्दों से कोई झूठ भी बोल सकता है, बहुत मुश्किल नहीं है जिंदगी की सच्चाई समझना, जिस तराजू पर आप दूसरों को तौलते हो, उस पर आप खुद बैठकर देखिये। किसी भी व्यक्ति की वर्तमान स्थिति को देखकर उसके भविष्य का मजाक न उड़ाओ क्योंकि कल में इतनी शक्ति है कि वह एक मामूली कोयले के टुकडे को हीरे में तब्दील कर सकता है।

......................

 

2. शक्ति पर नियंत्रण होना चाहिए

शक्ति का गलत इस्तेमाल आपका विनाश कर सकता है। गणेश जी की सूंड मुड़ी हुई है जो कि दर्शाती है कि गणेश जी का उनकी शक्ति पर नियंत्रण है। सभी को खुश रखना हमारे नियंत्रण में नहीं है, लेकिन हमारे नियंत्रण में ये जरुर है कि हमारी वजह से किसी को दुख न पहुँचे। यह हमारे लिए एक सबक है कि शक्तियों को अपने नियंत्रण में रखना चाहिए और उनका सही इस्तेमाल करना चाहिए।

...................

 

उपाय :-

Love Marriage के लिए करे यह Magical उपाय।

Love Life में रुकावटे आ रही है या आप Love Marriage करना चाहते है तो आप आज के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की मूर्ती या फोटो के आगे "ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः" मंत्र का रोज तीन माला जाप स्फटिक माला पर करें। साथ ही तीन महिने तक हर शुक्रवार को मंदिर में प्रसाद चढ़़ाए और Love Marriage की सफलता के लिए प्रार्थना करें। यह प्रार्थना आपकी Love Marriage करने में काफी मदद करेगी।

 

पंचाग :-

      आज दोपहर 01:51 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11:46 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, ऐन्द्र योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं शाम 05:55 तक चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा शाम 05:55 के बाद वृश्चिक राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे।              

अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली का किसी के सामने भी जिक्र न करें। वरना कोई आपको धोखा भी दे सकता है। हालांकि Staff और कर्मचारियों का काम को समय पर पूरा करने के लिए उचित सहयोग रहेगा। आपको सरकार से धन लाभ होगा। Workspace पर कोई मन मुताबिक बात बनने से या किसी प्रिय वस्तु के अचानक मिल जाने से बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया विश्वास और आत्म बल को और अधिक बढाएगा। तथा काम में भी मन लगा रहेगा। घर परिवार में उचित व्यवस्था और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखेगा। College Students आपको राजनीति में सफलता पाने का मौका मिल सकता है साथ ही राजकीय सेवा के उच्च पदों के लोगों से दोस्ती होगी। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के काम करेंगे। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

Business में कोई Contract या सरकारी काम मिलने की संभावना है। इसलिए ध्यान अपने कार्य पर पूरी तरह केंद्रित रखें। आपको अपनी मेहनत के अनुसार भरपूर परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में कोई Bonus अथवा तरक्की मिल सकती हैं। अपनी चतुराई से आप कामकाज में सफलता पाएंगे। विरोधियों पर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे। धार्मिक काम के लिए बहुत अच्छा है। यात्रा करने के मौके भी मिलेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। अगर किसी नवीन वस्तु अथवा नई गाड़ी की खरीदारी संबंधी योजना बनी हुई है तो उस पर तुरंत अमल करें। ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से Blood Pressure और Diabetes की समस्या बढ़ सकती हैं। कुछ समय अपने स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को बरतने में भी लगाना जरूरी है। बच्चों को अपनी पढ़ाई के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।     

Media, Marketing आदि से संबंधित व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नई उपलब्धियों बन रही है। कोई Official Tour भी संभव है। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपके स्वभाव और व्यवहार में परिपक्वता देखने को मिलेगी। वर्तमान बेहतरीन समय का पूरा सदुपयोग करें। दोपहर बाद अचानक सकारात्मक स्थिति बनेगी। आप अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी कार्यों को क्रियान्वित करते जाएंगे। Office में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद रहेंगे। अपना आपा ना खोए। Students प्रेम संबंधों से दूरियां बनाकर रखें तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आप अभी Study पर ध्यान दे। खांसी, जुकाम की वजह से कुछ रारत रहेगी। इसलिए भरपूर आराम भी लेने की जरूरत है। 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ की सेहत रहेगी अच्छी।          

Business के साथ-साथ आपका आकर्षण राजनीति में होगा लेकिन राजनीति में शामिल लोगों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए वर्ना आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। ध्यान रखें कि कुछ मतलबी लोग आप से नजदीकियां बनाने की कोशिश कर सकते हैं। बहकावे में ना आए। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें तो बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में असफल रहेंगे। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहे, कोई Inquiry आदि की संभावना बन रही है। उच्च श्रेणी के लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाने के प्रयास में लगे रहेंगे। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने में जुटे रहेंगे। Competitive Students अत्यधिक Burden की वजह से घबराहट और बेचैनी जैसी स्थिति में रहेंगे। आप Meditation और ध्यान करें।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।            

व्यवसायिक मामलों में ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। साझेदारी के व्यवसाय में भी काम पूर्ववत ही चलता रहेगा। Marketing और Media से संबंधित कार्य में विशेष रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखें। लापरवाही करना उचित नहीं है। सरकारी काम बिना किसी रुकावटों के पूरे होंगे। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने वाला है। दूसरों की कार्य प्रणाली से प्रभावित न होकर अपनी योग्यता पर ध्यान दें। इससे आप अपने कामों को अच्छे से पूरा करेंगे। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। परिचित लोगों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। आप धार्मिक काम और दान-पुण्य से संबंधित कार्य में हिस्सा लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें। Sports Person Track पर किसी समस्या को लेकर किसी से वाद-विवाद हो सकता है। असंतुलित खानपान की वजह से पेट से संबंधित कोई परेशानी रह सकती है। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का अशीर्वाद मिलेगा।            

व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में काम करने से आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। Finance संबंधी कार्यों को अधिक महत्व दें। Court-कचहरी में जीत हासिल होगी। आपकी अपने काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी और कुछ विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनाएंगे। Office की Meeting में आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। आप बातचीत की निपुणता और अपनी चुस्ती-चालाकी का इस्तेमाल करते हुए अपने काम को पूरा करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलेगा। ग्रह गोचर Students के पक्ष में है। परंतु समय का भरपूर सदुपयोग करना आप की क्षमता पर निर्भर करता है। परिवार के लोगों का भरपूर स्नेह मिलेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों तथा उनके सानिध्य में भी व्यतीत करें। थकान हावी रहेगी। अपना Immune System मजबूत करने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

 

वास्तु Segment :-

वास्तु अनुसार उत्तर दिशा की दुकान सबसे शुभ होती है। इस दिशा में Counter के लिए ऐसी जगह बनी होनी चाहिए, जहां खड़े Salesman का मुंह पूर्व या उत्तर की ओर हो तथा Customer का मुंह दक्षिण या पश्चिम की ओर हो। दुकान के दोनों ओर गमले में पौधे लगाकर रखें। दुकान में Cream, Yellow, Off White और Sky Blue Color का उपयोग करें।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।

Marketing संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना लाभदायक साबित होगा। अपनी व्यवसायिक Party के साथ संबंध में मजबूत करें तथा बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई Project में कुछ कमियां निकाली जा सकती है, जिसकी वजह से उन्हें दोबारा मेहनत भी करनी पड़ेगी। धैर्य बनाकर रखें। अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के कई सुअवसर प्राप्त होंगे। इसलिए किसी भी Phone Call आदि को नजरअंदाज ना करें। परिवारजनों तथा जीवन साथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आपका अच्छे कामों और धर्म से संबंधित कार्यों पर धन खर्च होगा। आपको अपने दोस्तों और सहयोगियों से हर संभव मदद मिलेगी। परिवार की तरफ से मिलने वाला सुख और सहयोग अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। कमजोरी और मनोबल में कमीं महसूस होगी।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।  

Business में इस समय आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। Share तथा Stock Market से जुड़े लोग सावधान रहें, बल्कि कुछ समय तक गतिविधियों को स्थगित ही रखे, तो उत्तम रहेगा। Office में Paper Work करते समय कोई गलती हो सकती है, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर पैसे संबंधित लेनदेन करते समय किसी मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी से सब व्यवस्थित भी हो जाएगा। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहेगा, मानसिक तनाव बढ़ेगा। इस समय Society अथवा सामाजिक गतिविधियों से खुद को दूर रखें। पड़ोसियों के साथ किसी प्रकार की अनबन अथवा झगड़े जैसी स्थिति बन रही है। संतान से संबंधित कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ अनुकूल नहीं है। Sports Person Practice ध्यान से करें कुछ चोट वगैर लगने की भी स्थिति बन रही है।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।                   

आप कामकाज से संबंधित नई योजना बनाने में सफल होंगे। बड़े व्यापारी या अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। ये संबंध आपको लाभ का सुख दिलाने में मददगार साबित होंगे। आप अपने मित्रों की मदद से दुश्मनों को हराने में सक्षम होंगे। किसी भी परेशानी की स्थिति में अपने नजदीकी मित्र से जरूर विचार विमर्श करें, आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। Office में सहयोगीयों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो उसे कार्य रूप में परिणित करने का उचित समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। समय आपके लिए कोई बेहतरीन परिस्थिति बना रहा है। जनसंपर्क का दायरा बढ़ाने से आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती हैं। Competitive Students नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना सीखें। वरना इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे वर्कोहॉलिक।        

Contract Business में बढ़ोतरी होगी। उच्च पदों पर बैठे लोगों के साथ संबंध जुड़ेंगे और उनके साथ अच्छा समय बीतेगा। नए-नए लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और उनसे व्यापारिक संपर्क स्थापित होंगे। व्यवसाय अथवा कामकाज को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उत्तम रहेगा। Office में आपकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उच्चाधिकारी आपको पदोन्नति भी दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों और मित्रों की तरफ से भी हर संभव मदद मिलेगी। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होने की उचित संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष स्थान रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध आपकी पारिवारिक जीवन में जहर खोल सकते हैं। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। Students Study पूरी मेहनत और निष्ठा से करें, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social Life रहेगी अच्छी।      

Partnership Business में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत कामों की वजह से अपने Business पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन चिंता ना करें फिर भी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। कार्य स्थल पर बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है। सहकर्मियों का असहयोग आपको मुश्किल में डाल सकता है। हालांकि आपको अपनी मेहनत और परिश्रम का उचित प्रतिफल हासिल होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण Authority मिलने वाली है। परिवार का सुख मिलेगा। अपनी आदतों में बदलाव जरूर करें। लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। परिवार के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल बनेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार जनों के साथ मनोरंजक Program बना लेंगे। युवा अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। गिरने अथवा चोट लगने की भी आशंका है। Sports Person के परिस्थितियां धीरे-धीरे पक्ष में हो जाएगी, लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करें।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।

आप अशुभ परिस्थितियों हावि हो सकती है। जो आपके विजय अभियान में बाधाएं उत्पन्न करेंगे। दुश्मनों के बिछाए जाल में फंस सके है। कार्यस्थल पर दूसरों पर जल्दी विश्वास करने की बजाय पहले परिस्थितियों का उचित मूल्यांकन करें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को अच्छी तरह सहेज कर रखें। उनके खोने अथवा रखकर भूलने जैसी स्थिति बन रही है। ध्यान रखें कि आपकी कोई गोपनीय बात उजागर हो सकती है। नौकरी में कोई Officially यात्रा संबंधी Order मिल सकता है। भरपूर मेहनत करने के बाद भी Students समय का फायदा नहीं उठा पाएंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को Dating पर जाने के अवसर निकालने के प्रयास में लगे रहेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित किसी Matter के कारण परिवार के साथ अच्छा समय नही बीता पाएंगे और आप परेशानी में रहेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। व्यायाम अवश्य करें, और कुछ समय प्रकृति के समीप भी व्यतीत करें। 

 

Astrology ज्ञान

कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप आप किसी भी श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर में जाकर सुगंधित अगरबत्ती अर्पित करें तो माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर और आपके परिवार पर बना रहेगा।

            आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 

9314728165, 8955896625 

 

Comments