AAJ KA RASHIFAL | 27 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

27 सितम्बर मंगलवार

नमस्कार दर्शको!


कदम-कदम पर फूल खिलें

खुशियाँ आपको इतनी मिलें। 

कभी ना हो दुःख से सामना

करते हैं हम दिल से कामना। शुभ नवरात्रि

 

हमको था इंतज़ार वो घड़ी गई

होकर सिंह पर सवार माता रानी गई 

होगी अब मन की हर मुराद पूरी

हरने सारे दुख माता अपने द्वार गई


उपाय :-

परिवार के सदस्यों की आयु में वृद्धि के लिए करे यह उपाय।

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रम्हचारिणी को होता है। देखा गया है अगर हम मिठा खाते है तो एक प्यारी सी Smile जाती है ऐसे में आप देवी मां को शक्कर या शहद का भोग लगाए। जिससे वे बहुत ज्यादा प्रसन्न होती है। इस भोग को देवी के चरणों में अर्पित करने के बाद परिवार के सदस्यों में बांटने से सभी की आयु में वृद्धि होती है।

 

पंचाग :-

      आज पुरे दिन द्वितीया तिथि रहेगी। आज पुरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ब्रह्म योग, ऐन्द्र योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। वहीं शाम 06:17 तक सूर्य-चन्द्रमा का अमावस्या दोष रहेगा। चन्द्रमा शाम 06:17 के बाद तुला राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज एक समय है। दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।       

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।            

अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।नम्रता से वह कार्य भी बन जाते हैं, जो कठोरता से नहीं बन पाते।बुधादित्य योग के बनने से व्यवसाय में कोई मन मुताबिक Contract मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को दूसरे के समक्ष जाहिर करें। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति दिखाई दे रही है, अचानक डिमांड बढ़ने से आपका लाभांश भी बढ़ेगा। Office के काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज में रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी। Competitive Students अपने Field पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।   

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।         

सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। Business अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन कोई भी Decision जल्दबाजी में लें, तो आपके लिए सही रहेगा। नए कार्य को करने की Planning बना रहे हैं, तो 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपका खर्च कम रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे। वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। युवाओं का समय के महत्व को समझना चाहिए। Students को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अम्ल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी।हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी।

व्यापार में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के प्रयास में लगे रहेंगे। अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें। Production के साथ-साथ Marketing पर भी ध्यान दें। कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की जरूरत है। नौकरी में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। Office का कार्यभार बढ़ेगा, जिसके चलते देर तक बैठना होगा काम निपटाने के लिए। अमावस्या दोष के बनने से आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है। आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं। Sports Person को अपने Field में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। धोखा के रूप में परिणाम प्राप्त होगा।धोखे की जड़ केवल आंख बंद कर किसी पर पूर्ण रुप से विश्वास करना होती है।मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगा शुभ समाचार।

Students के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि Staff की मदद से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोग काम में लापरवाही से बचें। शुभग्रहों का साथ मिलने से सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है। पदोन्नति पाने के लिए प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए, पदोन्नति के लिए Boss को प्रसन्न रखें। आपको कुछ गैर-कानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है। युवाओं को नए प्रयोग आजमाने से पहले जानकारों से सलाह लेनी चाहिए, साथ ही वरिष्ठों के अनुभवों का लाभ लेते रहना चाहिए। पारिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की सैर हो सकती है। दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। अविवाहितों के रिश्ते की बात चल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।

व्यापारियों को यदि कहीं से बड़ी Deal का Offer मिल रहा है तो उसे पूरा करने में देरी नहीं करना चाहिए, इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। लक्ष्मीनारायण योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।खुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते है, जो कहते है और जो करते है वो सामंजस्य में हो।अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है। Sports Person की Track पर तारीफ होगी। पुरानी चोट से आराम मिलेगा।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-सम्मान।

Workspace पर कार्य में एकाग्रता नहीं रख पाएंगे।मन की एकाग्रता में ही सारा ज्ञान छिपा है मन की शक्ति सूरज की किरणों की तरह होती है जब एक ही जगह केंद्रित होती है तो चमक उठती है।रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। Office में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। Students अपने Field में Better करने के प्रयास में जूटे रहेंगे। सेहत के मामले में आप बदलते मौसम का ध्यान रखें। Corporate Business Meeting में आपकी उपस्थिति होने से आपको फायदा होगा। किसी नए Project में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा। कोई Deal Final होने की संभावना है। जिस Payment को लेकर आप परेशान थे कि अब यह कैसे प्राप्त होगा वह काफी समय से रुका हुआ Payment मिल सकता है। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे। जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।

 

नवरात्रि Special :-

नवरात्र पर्व के दौरान कन्या पूजन का बड़ा महत्व है। नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप में पूजने के बाद ही भक्त का नवरात्र व्रत पूरा होता है। अपने सामथ्र्य के अनुसार उन्हें भोग लगाकर दक्षिणा देने मात्र से ही मां दुर्गा प्रसन्न हो जाती हैं।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

इस समय व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे। Property संबंधी कार्यों में Paper आदि अच्छी तरह Check कर लें। नौकरी में सहयोगियों के मामले में हस्तक्षेप करें। Workspace पर आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।नकारात्मक सोच को पालना अपने ही आँगन में सांप पालने जैसा है, यह सांप सबसे पहले आपको ही डसेगा।अमावस्या दोष के बनने से नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे। आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुःखी कर सकती है। घर में सामंजस्य कम रहेगा। Students के लिए उतार-चढ़ाव भरा नि रहेगा। युवाओं को अपने दिमाग में परेशानियों को स्थान नहीं देना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए घातक हो सकता है। आपको Acidity और अपच होने की संभावना है।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।

आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा करें। आपका खर्च अधिक रहेगा। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। लक्ष्मीनारायण योग के बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे। लेकिन जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता चुनने से बचें। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। राजकीय कार्यों स्थगित ही रखें। Business में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।महत्वकांक्षा वो बीज है जिससे सज्जनता का विकास होता है।नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। Competitive Students अपने Field में जमकर मेहनत करेंगे। हल्का बुखार आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे कर्मशील।  

Sports Person कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं। इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा। नौकरी में Client के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें। नौकरी में सितारों का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। Office का काम-काज आज हल्का रहेगा, ऐसे में शांत मन से नए कार्यों की Planning करें। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।दुनियां में केवल पिता ही एक ऐसा इंसान है, जो चाहता है कि मेरे बच्चे मुझसे भी ज्यादा कामयाब हो।आपके और आपके Life Partner के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है। जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge।

Workspace पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। अपने अधीनस्थों से कार्य कराने में सफल रहेंगे, इसके चलते Boss भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।जिम्मेदारी उठाना बड़ी बात नहीं बल्कि उसे निभाते रहना बड़ी बात है।बुधादित्य योग के बनने से भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। किसी व्यवसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे। जल्दी ही उचित आर्डर भी मिलेंगे। लेकिन साझेदारी के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस तरह की योजनाएं भविष्य के लिए टाल दें। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। Students के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। Blood Pressure के Up-Down से आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे होगा आकस्मिक परिवर्तन।

Business में कुछ नया करने की अगर आप Planning बना रहें है, तो उसे टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। दिन भर तनाव में रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। अमावस्या दोष के बनने से सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। व्यापारी लेन देन में समझ बूझ कर काम करें क्योंकि उनसे पैसों के बड़े लेन-देन में चूक होने की संभावना दिख रही है। शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा। आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा। जीवनसाथी से किन्हीं बातों को लेकर विवाद हो सकता है, विवाद को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना चाहिए, एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। Students किसी और की सफलता को देखकर Depression में रहेंगे।चील की ऊंची उड़ान देखकर चिड़िया कभी Depression में नहीं आती, वो अपने अस्तित्व में मस्त रहती है, मगर इंसान, इंसान की ऊंची उड़ान देखकर बहुत जल्दी Depression में जाते है।आप पराजित होने के साथ-साथ बीमार भी महसूस करेंगे।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे।

Business के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, हो सकता है इस यात्रा में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है जिससे अच्छा मुनाफा मिले। वासी और सुनफा योग के बनने से व्यवसायिक यात्रा की Planning बन सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। Office में अधिकार बढ़ेगे, अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए ऐसे में Management अच्छा रखें। नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। लेकिन कोई भी नया Order लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय उचित रहेंगे। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वह अपना प्रयास जारी रखें।  Students फोन पर बात उतनी ही करें जीतनी आपके काम की आपको समय की अहमियता को समझना होगा। फालतू की गपशप से दूरियां बनाएं रखने में ही आपका फायदा होगा।समय प्रबंधन ही जीवन प्रबंधन है।सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आप थोड़े भुने चने तथा थोड़ा गुड मिलाकर बंदरों को खिलायें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और वे शीघ्र ही आपको परेशान करने वाली समस्याओं को दूर करेंगे।

 

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 

9314728165, 8955896625

Comments