AAJ KA RASHIFAL | 12 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

12 सितम्बर सोमवार

नमस्कार दर्शको!


प्यार दे कर जो हमें विदा हुए संसार से, आओ उनका स्वागत करे आज से

वो हुए पुरखों में शामिल जो कभी थे साथ में, आज से नमन करेंगे हम मन के द्वार से

सभी पितरों को सादर नमन।

 

वो समय निष्ठुर था, पर जाना आपका भी निश्चित था, 

विधाता के समक्ष समय का हारना सुनिश्चित था

श्रद्धा सुमन से वंदना करूँ मैं आपके चरणों में,

आप जहां भी रहें खुश रहें यही कामना हैं मेरी।

 

पितृपुरुष ! आप सदैव विद्यमान हैं इस घर के प्रत्येक कोने में, प्रत्येक वस्तु-स्थान में कण कण में जल-स्थल में, विषय-आशय, अपरा-परा में आज भी निहित है। आप इस घर की शिक्षा-दीक्षा संस्कार-संस्कृति में देव-स्वरूप विद्यमान हैं। आप हर स्थिति में हे पितृपुरुष! आप सभी विपत्तियों से हमेशा बचाव करें आपको इस वर्ष के लिए अश्रुपूर्ण विदाई।

 

ऊपर जिसके अंत नहीं उसे हम आसमान कहते है और इस जहां में जिसका अंत नहीं उसे हम मां कहते है। इज्जत भी मिलेगी, दौलत भी मिलेगी, सेवा करें अपने मां बाप की तो जन्नत भी मिलेगी। कितनी अजीब बात है जिन्दा मां बाप को रोटी नहीं खिलाते और मरने के बाद पछताते है। दो मुट्टी चावल देकर कौवे को भी मां बाप की जगह दे देते है। कुछ कौवे आपस में बात करते है कि पितृ पक्ष आरंभ है इसलिए आपतकालीन बैठक बुलाई है, निर्णय लिया है कि जिन घरों में जीवित माता-पिता का आदर सम्मान और उनकी सेवा नहीं होती, उस घर का अन्न या कोई भी चीज स्वीकार नहीं करनी चाहिए।

 

उपाय :-

Interview में सफलता पाने के लिए करें यह उपाय।

आज के विशेष उपाय में जानेंगे उन व्यक्तियों के लिए जो किसी ना किसी कारण से अपने Interview Clear नहीं कर पा रहे हैं। जिनके साथ में यह परेशानी रही है। वह संध्याकाल में एक पानी वाला नारियल अपने ऊपर से 7 बार उसार कर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें और घर आते समय किसी ब्राह्मण को सूखी खाद्य सामग्री देकर उनका आशीर्वाद ले और पितरों से प्रार्थना करें कि आपको सफलता प्राप्त हो।

 

पंचाग :-

      आज सुबह 11:35 तक द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज सुबह 06:58 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, गण्ड योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।    

छोटे व्यापारियों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग किसी से अहंकार का टकराव करें और यह कतई नहीं सोचना चाहिए की आपको सब आता है। बड़ी मात्रा में पैसों का लेन-देन करने से बचें। गोपनीय बातें किसी से शेयर करें, विश्वासघात हो सकता है। कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। कुछ खराब संभावना की कल्पना आपकी Tension बढ़ा सकती है। “Tension अगर ज्यादा करों तो जीवन बर्बाद कर देता है, लेकिन Limit में करों तो Life बना देता है।आपकी वजह से परिवार को भी पैसों से संबंधित तकलीफ से गुजारना पड़ सकता है। कठिन वक्त में जो लोग आपका साथ देते हैं, उनके लिए अपना व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करें। आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएँ आएंगी। अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें। Students Teacher वरिष्ठों की बातों को एक कान से सुनकर दूसरे से निकालने की गलती कतई करें। Sugar Patient लापरवाही करते हुए, दिनचर्या को नियमित रखें।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।

Target Based लोग को मेहनत से पीछे नहीं हटना है, क्योंकि अब समय गया है जब आप इसे भूलाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। काम में आपको सराहना मिलेगी। आप अपने संपर्कों में वृद्धि करेंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे। Electronic सामानों के व्यापारियों को लाभ होगा। Business में जो स्थिरता महसूस हो रही है, उसकी वजह से आपको समस्याओं का हल मिल सकता है, लेकिन इसी जगह पर टिके रहने से आपको बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी। वक्त के साथ प्रयत्न भी बढ़ाने होंगे। आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस करें। दिन समझदारी से बिताएं। आप अपने जीवन साथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।चिंता चिता समान है इसलिए चिंता नहीं चिंतन करें।व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें। Students के लिए उपलब्धियों का दिन होगा। खानपान पर संयम रखें, बाहर का बना भोजन और Overeating के चलते पेट में दर्द होगा।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे आपकी Job क्या उसके हिसाब से काम शुरू करे।            

सरकारी सेवारत लोगो पर कार्य का दबाव बना रहेगा। Workspace पर विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियाँ आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धिमता से उसे दूर करने में सफल होंगे।दुनियां की हर परेशानी आपकी हिम्मत के आगे घुटने टेक देगी।परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमीओं की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है। जिनका जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ है उन्हें मनचाहा उपहार प्राप्त होगा। Students अपनी Study पर ध्यान देंगे। संतान से सुख मिलेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। Market से Payment Collect करने में कुछ परेशानियों का सामना करने के बाद ही राशि हाथ में आएगी। अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना लाए। लापरवाही की वजह से कोई Deal Cancel हो सकती है।

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।

Students अपने Field में दिल लगाकर लगे रहेंगे जिसका फायदा उन्हें आने वाले समय में मिलेगा। युवाओं को बड़ी Company से Placement मिल सकता है। नए व्यापार में हाथ जमाने से पहले जांच परख लें। नए रिश्तों को समझने का मौका देना चाहिए। Business में आपको केवल अपनी प्रगति पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। दूसरों की प्रगति किस प्रकार से हो रही है, उनके साथ तुलना करने की वजह से आप खुद को ही नाराज कर सकते हैं। जिस तरह से आपकी प्रगति में अन्य लोग शामिल हैं, उसी प्रकार से आपको भी दूसरों की मदद करनी होगी। काम में प्रगति हो सकती है, इस वजह से आत्म-विश्वास बढ़ सकता है। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी पर क्रोध सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए।विनम्रता एक अनमोल खजाना है।आपका पेट खराब होने की संभावना है।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या। 

कोई भी ऐसा काम करें जिससे Brand को Dent लगे, खासकर गैर कानूनी कार्यों में भागीदारी बनाए। नशा जैसे- शराब आदि का सेवन करने वाले Lever से संबंधित रोग की चपेट में सकते हैं। नजदीकी मित्रों रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट ना आने दे। आपका लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया आपके कार्यों में रुकावट डाल सकता है। अपनी इन कमियों में सुधार लाएं। खुद के ही अनैतिक कार्यों के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है। आप आध्यात्मिकता की ओर झुकाव हो सकता है। Love-झंझाल में फंसने से Government Exam की तैयारी कर रहे युवाओं को Career को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। युवा वर्ग को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कहीं कहीं इससे आपका ही नुकसान होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आप अपने बच्चे के कार्यों के कारण परेशान हो सकते हैं। एक स्वास्थ्य विकार आपको परेशान करेगा।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीनवसाथी से हो सकता मनमुटाव।

पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें। Business में लाभ की प्रबल संभावना है, खासकर जो खाने पीने से संबंधित व्यापार करते हैं. Telecommunication के व्यापारियों को पुरानी उधारी वापस मिल सकती है, साथ ही कंपनी के द्वारा दिया गया Target  भी पूरा होता नजर रहा है। लंबे समय आप जो चाह रहे थे वो सुनफा और वासी योग का साथ मिलने से Office में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते है। कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। Sports Person का व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा।खूबसूरती नज़रो को आकर्षित करती हैं, लेकिन व्यक्तित्व दिल जीत लेता है।राजनीति से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काम की सफलता के कारण पदोन्नति और यश मिलेगा। दोपहर के बाद आप मनोरंजन के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। व्यवसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। घरेलू खर्चों पर निगाह रखें, कई Option दिशा भ्रमित कर सकते हैं।

 

श्राद्धपक्ष Special :-

ग्रंथों के अनुसार, कौआ यम का प्रतीक है। इसलिए श्राद्ध में कौओं को पितरों का स्वरूप भी माना जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध का भोजन कौओं को खिलाने से पितृ देवता प्रसन्न होते हैं। धर्म ग्रंथों में गाय को वैतरणी से पार लगाने वाली कहा गया है। गाय में ही सभी देवता निवास करते हैं। गाय को भोजन देने से सभी देवता तृप्त होते हैं इसलिए श्राद्ध का भोजन गाय को भी देना चाहिए। कुत्ता यमराज का पशु माना गया है। शिवमहापुराण के अनुसार, कुत्ते को रोटी खिलाते समय बोलना चाहिए कि, यमराज के मार्ग का अनुसरण करने वाले जो श्याम और शबल नाम के दो कुत्ते हैं, मैं उनके लिए यह अन्न का भाग देता हूं। वे इस बलि (भोजन) को ग्रहण करें। इसे कुक्करबलि कहते हैं।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।      

आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन फिर भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। Business में Market से आपको अचानक कोई ऐसी शुभ सूचना मिलेगी कि जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। Property से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा करने की सोच रहे हैं, तो उसे श्राद्ध पक्ष को देखते हुए टाल दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक आय में वृद्धि की पूर्ण संभावना है, रुका हुआ Payment आपको भी मिल सकता है। नयी नौकरी में अच्छा स्थान मिल सकता है। आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। ज्ञान और कौशल के लिए कामकाज के मामले में तारीफ सुनने को मिल सकती है। दिन परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा।चित की सभी कामनाएं आशीर्वाद में समा जाती है।Students के लिए दिन उत्कृष्ट रहेगा। विवादित भरे बयानों से आपको बचना चाहिए, ध्यान रहें किसी की पीठ पीछे चुगली करें।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान सुख संतान से सुख मिलेगा।      

जीवन में कभी भी परिस्थितियां एक जैसी नहीं रहती हैं। इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करें। विवाह से संबंधित बातें आगे बढ़ सकती हैं। कहीं बाहर जाने की Planning से दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी आप उनके लिए कोई Gift देकर उन्हें Students करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलता रहेगा। गजकेसरी योग बनने से आपकी Income में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी। लेकिन काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा। दोपहर बाद नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। Students के लिए दिन सामान्य रहेगा। बेहतर स्वास्थ्य को लेकर आपका ध्यान योग-प्राणायाम की तरफ रहेगा।सब रोगों का एक ही समाधान योग करो सुबह और शाम।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।           

व्यापारियों को जोखिम भरे कामों से फायदा अवश्य होगा लेकिन यह एक मुसीबत को न्योता भी देगा। युवा वर्ग जल्दबाजी में कार्य करने से बचें, हड़बड़ाहट आपके कार्यों को बिगाड़ सकती है। विरोधी नुकसान करने की फिराक में चल रह रहें हैं, ऐसे में ध्यान दें और पूर्ण रूप से सजग रहें। Office में आप फालतु की गपशप में समय बर्बाद करें।हमारे पास समय सीमित है। इसलिए इसे व्यर्थ कामों में बर्बाद नहीं करना चाहिए। सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाए और आगे बढे।कामकाज के मामले में आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा। पारिवारिक व्यवस्था सुखद सामंजस्य पूर्ण रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। Students आप उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे। इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। Lever के रोग से पीड़ित लोग लापरवाही से बचें और Doctor के अनुसार चलें, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को समय गवांते हुए पढ़ाई पर पूरा ध्यान केन्द्रित करना होगा, नहीं तो लापरवाही के चलते Result प्रभावित हो सकता है।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।   

Students को गुरूवर की बताई राह कामयाब बनाएंगी।गुमनामी के अंधेरे में था, पहचान बना दिया दुनियां के गम से मुझे, अनजान बना दिया गुरू की ऐसी कृपा हुई, मुझे एक सफल इंसान बना दिया।” Digital Marketing से आप अपने व्यापार को आगे बढाने में सफल होंगे जिससे कुछ लाभ हासिल करेंगे। पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। कामकाज के मामले में आप पर Workload ज्यादा होने के बावजुद भी आप अपनी लगन से अपने काम को अंजाम देने में सफलता हासिल करेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए अच्छा Management बहुत जरूरी है। सामाजिक बैठकों में मुख्य भूमिका निभानी होगी, इस फील्ड से जुड़े लोगों को दूसरों से मान सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच का रिश्ता कुछ कमजोर होता नजर आएगा। आपको अपनी माता और संतानों के कारण लाभ होगा। आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित करेंगे। Partner के साथ परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करें। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा लेकिन मांसपेशियों में दर्द आपको परेशान करेगा।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।                

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि Career के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है। इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है। साथ ही कर्मचारियों के साथ बैठकर कार्य को देखें। Real State, Property से जुड़ें लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। नौकरी में Promotion पाना है तो मेहनत अधिक तो करनी पड़ेगी। आप के योगदान की सराहना होगी। कामकाज के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे। घर की व्यवस्था को लेकर दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। Students अपने Field में मेहनत कर आप दूसरों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे।Tension के माहौल मे भी मस्त रहने से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा शांत।

आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा। विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी। गजकेसरी का साथ मिलने से Business में आपके अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय बीताना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। दिन लाभदायक रहेगा। Home Appliances से जुड़े व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगी किंतु बेवजह है किसी बहस में पड़े वाणी पर संयम बनाए रखें। Governmemt परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन अनुकूल है। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप स्वचछता का पूरा ध्यान रख सकेंगे।सभी रोगों की एक दवाई घर में रखों साफ-सफाई।दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप भगवान भोलेनाथ को एक पान का पत्ता लेकर उस पर कत्था लगाकर गुलकंद, एक हरी इलायची, थोड़ा खोपरे का बूरा तथा थोड़ी सौंफ रखकर बीड़ा बना लें। शिवजी को नैवेद्य अर्पित करने के बाद यह पान भी अर्पित करें। ऐसा करने से शिवकृपा बनी रहेगी।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
  9314728165, 8955896625

Comments