AAJ KA RASHIFAL | 18 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।

18 सितम्बर रविवार

नमस्कार दर्शको!


"ऊँ अर्यमा त्रिप्य्ताम इदं तिलोदकं तस्मै स्वधा नमः ऊँ मृत्योर्मा अमृतं गमय।" 

भावार्थ :- पितरों में अर्यमा श्रेष्ठ है। अर्यमा पितरों के देव हैं। अर्यमा को प्रणाम। हे! पिता, पितामह, और प्रपितामह। हे! माता, मातामह और प्रमातामह आपको भी बारम्बार प्रणाम। आप हमें मृत्यु से अमृत की ओर ले चलें।

 

मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर हैं, यह जानते हुए भी अपनों के जाने का हम सभी को बेहद दुःख होता हैं। हमें ईश्वर से विनती और प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति और मोक्ष प्रदान करें।

 

उपाय :-

मन में सकारात्मक जोश लाने के लिए करें यह उपाय।

मन अशांत रहता है तो श्राद्ध पक्ष में किया जाने वाला महाउपाय आपके मन में सकारात्मक जोश अवश्य लाएगा। इसके लिए आप प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर पीपल के वृक्ष पर दूध, जल और काले तिल अर्पित कर। तेल का दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद अपने पूर्वजों पितरों के नाम से किसी मंदिर, आश्रम, धर्मशाला में पीने के पानी की व्यवस्था करवाएं और वृक्षारोपण में मदद करें। शाम के समय में सपरिवार अपने पितरों का ध्यान करते हुए सुंदरकांड का पाठ करें और ब्राह्मण दंपत्ति को घर बुलाकर भोजन करवाएं। फिर चंदन का तिलक कर, पीले वस्त्र और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें।

 

पंचाग :-

      आज दोपहर 04:33 तक अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03:10 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आद्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, सिद्धि योग, बुधादित्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी।            

नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा। इस संडे पर आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जो कारोबारी Partnership Firm में काम कर रहे हैं, उनके लिए मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है। इस समय अपनी व्यवसायिक Party के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है। Business की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें। Market में किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आपके योगदान के लिए आपकी सराहना की जाएगी। सुनफा और वासी योग का साथ मिलने से Students के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।नतीजों की परवाह नहीं मुझे, प्रयासों का अपना अलग मज़ा है।आपका अपने खान-पान तथा दिनचर्या के प्रति सजग रहना तथा व्यवस्थित रखना आपको ही स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।                 

बेहतर स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग में मन लगाएं। मन से भय दूर होगा। Business में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें। काम के लिहाज से आप अच्छी Performance दे सकेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। Sunday पर दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा। सामाजिक संबंधों की ओर भी ध्यान दें. आपका बनाया Network आजीविका के लिए लाभकारी हो सकता है। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।कहीं कहीं कर्मों का डर, नहीं तो गंगा पर क्यों इतनी भीड है? जो कर्म को समझता है उसे धर्म को समझने की जरूरत ही नहीं पाप शरीर नहीं करता विचार करते है और गंगा विचारों को नहीं सिर्फ शरीर को धोती है।” Students को अपने Field में कुछ नई जानकारियां मिल सकती है।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।  

Students को अपने क्रोध को नियंत्रित कर शांत रहना चाहिए।अत्यंत क्रोधी स्वभाव का नेत्रधारी भी अंधा हो जाता है।व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करना चाह रहे है तो श्राद्ध पक्ष को देखते हुए टाल दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। Partnership Business में कुछ लाभ की स्थितियां बन सकती है। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए निवेश की Planning करना चाहिए. कारोबार में पूंजी की जरूरत है। यह उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा जो नौकरी पर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को मंजिल तक पहुंचाते है। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती है। माहौल को मधुर बनाने के लिए कुछ मनोरंजन, Dinner आदि जैसे प्रोग्राम बनाएं। Urine संबंधी Infection अथवा सूजन जैसी कोई परेशानी की आशंका है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ठीक होने का अहसास होगा।

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

Business में Meeting में अपना व्यवहार करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। अन्यथा संबंधों में कड़वाहट का असर आपके Business पर पड़ेगा। Workspace पर लापरवाही और लेट-लतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा। नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। परिवार में किसी कारण से विवाद भी हो सकता है. समझदारी का परिचय देते हुए विवाद को टालने का प्रयास करें। Students नकारात्मक विचारों का त्याग करें।हम नकारात्मक भावनाओं से पूरी तरह बच नहीं सकते लेकिन हम अपनी सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाकर उन्हें दबाने का विकल्प चुन सकते है।प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं। मामूली रूप से स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।

किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे। आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग प्राप्त होगा। बुधादित्य योग के बनने से आपको कोई धन संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।जिन्दगी में बेशक हर मौके का फायदा उठाओ, पर किसी के हालात और मजबूरी का नहीं।दिन Planning बनाने के लिए उपयुक्त है। आपको भविष्य के कामों का Plan बनाना चाहिए। आपको अपने Boss के साथ तालमेल करना जरूरी है क्योंकि आपके Boss ही आपके काम का मूल्यांकन करते हैं। परिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्म-विश्वास बढ़ेगा। संयम से काम लेना होगा। Weekend पर किसी खास से कोई अच्छी खबर आपके मन को गुदगुदाएगी। लेकिन Practice के दौरान Sports Person की मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनीतिक उन्नति।

जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे। दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने से पहले सोच-विचार करना जरूरी है। आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें। जो कारोबारी विदेश से व्यापार करते हैं वे इस काम में मुनाफा कमा सकते हैं. देखिए कहां सौदे होने वाले हैं। Business में आप अपनी अपेक्षाओं का अवलोकन करें और उसी प्रकार से Planning बनाकर काम करने की कोशिश करें। वासी योग के बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। काम की तारीफ होगी। काम धंधे पर क्षणिक रूप से कुछ बुरा असर हो सकता है। Teacher द्वारा दी गई सलाह से Students सफलता के कदम चुमेंगेयह तन विष की बेलरी, गुरू अमृत की खान, सीस दिए जो गुरू मीले, तो भी सस्ता ज्ञान” बदलते मौसम की वजह से सेहत संबंधित दिक्कत हो सकती है।

 

श्राद्धपक्ष Special :-

शास्त्र बताते है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान किसी का अपमान ना करें। सात्विक भोजन करें। शराब, गुटका, तंबाकू को Avoid करें और अगर करते है तो इसे हमेशा के लिए बंद कर दिजिए। भूलकर भी ना कटवाएं सर के बाल और ढ़ाड़ी क्योंकि शुभ कार्यो में आती है रुकावटें। इन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे चमकेगा भाग्य।        

Workspace पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।आत्म-विश्वास सफलता की आधारशिला है।दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है। Sunday पर किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। Luxury वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छा अवसर है. वो लाभ कमा सकते हैं। Business में नए काम की Starting कर रहे हैं, तो उसे श्राद्ध पक्ष को देखते हुए टाल दे तो 25 सितंबर के बाद शुभ मुहूर्त देखकर करना आपके लिए बेहतर रहेगा। अधिकतर समय Marketing तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएंगे। Students अपने मन को शांत रखें जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपका Study में मन लगेगा। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी। तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।

आर्थिक स्थिति में कुछ उठा-पटक रहेगी। परंतु तनाव लेने की बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। Partnership Business में दूसरों को बहकावे में आने की कतई जरूरत नहीं है उन्हें अपनी बुद्धि-विवेक से विचार करना चाहिए। सरकारी सेवारत लोग किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं इसलिए सावधान रहें। Office में कुछ सहकर्मी आपके Boss के सामने आपकी Image खराब करने का काम कर सकते हैं, सतर्क रहें। अपने से अनुभवी और अधिकारी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए। व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिससे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं। कुछ देर मौन रहें। जो होता है उसे होने दें। Students की राह में कठिनाईयां आएंगी।जिन्दगी में कठिनाई आए तो उदास मत होना, बस यह याद रखना कि मुश्किल Role अच्छे Actor को ही दिए जाते है।मांसपेशियों में खिचाव से आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के Business से होगा लाभ।

जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा। आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।महान सेवा यह है कि हम किसी जरूरतमंद की इस तरह मदद करें कि बाद में वह अपनी मदद खुद कर सकें।” Business में आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। साथ ही आत्म-चिंतन से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी। Workspace पर आप अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे। Students की किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। Career से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। पैरों के दर्द से आराम मिलेगा। गुरु अथवा गुरु तुल्य लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं। मिलें तो लाभ लें।

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से मिलेगा छुटकारा।

नौकरी के कार्यस्थल में टीम भावना से काम करना चाहिए। विभाग में महिला कर्मचारियों के प्रति सम्मान का भाव रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।मुर्खों से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे केवल आप अपना ही समय नष्ट करेंगे।किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। पैसों की आमद होगी। Students को बड़ो का सपोर्ट मिलेगा जिससे Study में रही परेशानियां दूर होगी। Import-Export का काम करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है. फायदा उठाइए। Acidity और पेट की जलन को कम करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। क्षणिक क्रोध से बचें क्योंकि क्षणिक क्रोध रोग का कारण है. क्रोध करके आप अपने स्वास्थ्य को और बिगाड़ेंगे।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

Business में स्वयं की जिम्मेदारियों के लिए आपको अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता होगी। तब ही आप अपने Business को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में कामयाब होंगे। Workspace पर सहकर्मियों के साथ अगर गलतफहमी है तो उन्हें सुलझाने के लिए वरिष्ठों की सहायता लें। मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है। भविष्य संबंधी बातों की अधिक चिंता करने की वजह से Relationship की स्थिरता मिटती हुई नजर सकती है। इस Sunday पर अगर गआप घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का करने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताए।इतिहास के हर पन्ने पर लिखा है, दोस्ती कभी बड़ी नहीं होती निभाने वाले हमेशा बड़े होते है।उच्च शिक्षा लेना चाहने वाले युवा Students जो इस दिशा में प्रयासरत भी हैं उन्हें अब देरी नहीं करनी चाहिए। तुरंत प्रयास करें। आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।

Business में तुरंत निर्णय लेकर को कोई भी कार्य Start नहीं करें अन्यथा आपको हानि का मुंह देखना पड़ेगा। खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं क्योंकि उनकी लिस्ट लंबी होने वाली हैजरूरी खर्चे तो करने ही होंगे। Workspace पर किसी कार्य पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है। युवा वर्गों को किसी वजह से Career संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है। समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है। काम के मामले में हालात सामान्य नहीं रहेंगे। आपकी जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी। जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बढ़ाने के कोशिश में आप लगे रहेंगे। Students के लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं। कुछ नया सीखने का प्रयास आपको अद्भुत अहसास कराएगा। दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे।आप उन बातों पर चिंता करें, जिन पर आपका वश नही है।वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी गति पर अवश्य नियंत्रण रखें।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे, फिर भी आज आप भगवान श्री राम का विधिवत तरीके से पूजन करके राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

          आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
             9314728165, 8955896625

Comments