AAJ KA RASHIFAL | 13 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।

13 सितम्बर मंगलवार

नमस्कार दर्शको!



अपने लिए एक Shirt ले ली जाए, पिता ने ऐसा विचार किया। फिर बेटे का जन्मदिन याद आया, पिता ने अपने Shirt के विचार का श्राद्ध कर दिया।

 

सारा दिन खटती मां कि आंखे, नींद से बोझल हो रही थी। तभी उसने बेटे के बुखार को महसूस किया, मां ने फौरन अपनी नींद का श्राद्ध कर दिया।

 

फटा हुआ जर्जर बैग पीठ पर लादे, पिता ने नए बैग का सपना देखा। फिर बेटे के College का खर्च याद आया, पिता ने अपने नए Bag के सपने का श्राद्ध कर दिया।

 

अब पिता वृद्धाश्रम में है, और मां स्वर्गवासी हो चुकी है। बेटे के भविष्य के लिए, जीवन में न जाने कितने श्राद्ध उन्होने कर दिए। कुछ साल बाद बेटा मां बाप का श्राद्ध कर रहा था। पिंड बनाकर पत्तों पर रख रहा था और आ-आ कौओ को बुला रहा था। तभी दो कौऐ वहां पहुचें और खुशी-खुशी पिंड खाने लगे। मृत्यु के बाद भी बेटे की खुशी की खातिर, दोनों ने अपने आत्म-सम्मान का श्राद्ध कर दिया।

 

उपाय :-

श्राद्ध पक्ष में संतान को बनाएं विद्धवान।

संतान से जुड़ी परेशानी चल रही है, तो आज आप दंपत्ति जोड़े से शिवलिंग पर दूध जल मिश्रित कर अभिषेक करें। अपनी संतान के हाथों से मंदिर में वस्त्र और फल का दान करवाएं। अपने पितरों की तस्वीर पर संतान के हाथों से धूप दीप करवाएं और सफेद पुष्प की माला अर्पित करवाएं। संध्या समय में खीर बनाकर किसी ब्राह्मण की ही संतान को दक्षिणा के साथ दे कर आए।

 

पंचाग :-

      आज सुबह 10:37 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज सुबह 06:35 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, वृद्धि योग, धु्रव योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग व भद्र योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा सुबह 06:35 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा सुबह 06:35 के बाद मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज एक समय है। दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10:37 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी जो की अशुभ है।      

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।

पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। जीवन-साथी तथा परिवार के साथ Long Drive पर जाना सबको खुशी देगा। पारिवारिक जीवन में कुछ खटास की स्थितियां बन सकती है। Business में समय अनुकूल है इस समय किसी का उचित सहयोग करें। थोड़ी सी मेहनत आपको बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगी। Business संबंधित समस्याओं में कमी आएगी और नए कार्य में सफलता मिलेगी। Office में किसी Project पर काम करते समय सावधानी बरतें। नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पदोन्नति के चांस रहेंगे। आपके काम को सराहना मिल सकती है। आप अपने सभी कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाएंगे। “कर्म करने पर ही तुम्हारा अधिकार है, फल में नही तुम कर्मफल का कारण मत बनो और अपनी प्रवृति कर्म करने में रखों।Students स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं और उस पर पैसा भी खर्च कर सकते हैं।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।

Business में यात्रा से संबंधित सोच-विचार करके आगे बढ़ें। Corporate Meeting में दूसरों के समक्ष अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें। वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है। अपने काम से Break लेने की कोशिश करें। ग्रहण दोष के बनने से पैसों की चिंता बनी रहेगी, इस कारण अपने काम का विस्तार करने की कोशिश करनी होगी। जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में किसी अनुचित कार्य में रुचि ना लें। अपने गुस्से और Ego पर काबू रखें। पैसों की तंगी के कारण परिवार के लोग आपसे खिन्न-खिन्न रहेंगे आपको उनके इसारों पर नाचना होगा। “समय जब नाच नचाता है तो सभी सगे-संबंधी Choreographer बन जाते है।Students स्वयं को कमजोर और बीमार महसूस करेंगे। कंधों में जकड़न और बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।      

Business में काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। यह समय अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को जागृत करने का है। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। सरकारी एवं देनदारियों से संबंधित मामलों में भी राहत मिलेगी। Workspace पर भाग्य का सकारात्मक Stroke आपको दूसरों से आगे रखेगा। वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा। आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। Students के लिए अच्छा होगा कि वे अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखें। “आपकी सोच जितनी नकारात्मक होगी, आपको खुद पर एवं दूसरों पर उतना ही क्रोध आएगा। वर्तमान मौसम की वजह से खांसी जुकाम की समस्या रह सकती है। आयुर्वेद इलाज इसके लिए बेहतर रहेगा।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे राजनिति में आ सकता है भुचाल।

वेतनभोगी लोग कार्यस्थल पर तकलीफ को दूर करते हुए उपलब्धि हासिल करेंगे और नई जिम्मेदारियाँ भी प्राप्त करेंगे। “जीवन में तकलीफ उसी को आती है, जो हमेशा जिम्मेदारी उठाने को तैयार रहते है, और जिम्मेदारी लेने वाले कभी हारते नहीं, या तो जीतते है या फिर सीखते है।घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। तथा काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसका फलीभूत होने का समय आ गया है। Students को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। Infection अथवा जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। सर्वामृत योग के बनने से Business में विशेष वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ अर्जित करेंगे और कुछ अच्छी खबरें प्राप्त करेंगे।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे चमकेगा भाग्य।

Sports Person अपने Field में कुछ Changes करना चाहेंगे। “खेल चाहे कितने भी बदल लो लक्ष्य केवल विजय पर ही होना चाहिए।व्यवसाय में सुधार से राहत मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर आएंगे। सकारात्मक स्थितियां बनेंगी और व्यापार में उन्नति भी होगी। सुनफा बुधादित्य योग का साथ मिलने से कोई रुकी हुई Payment मिल जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी। नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य रहेंगे। अपने काम में प्रगति करेंगे। अपने पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों के कारण आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ Get-Together और मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।

Business में आपके लिए परिस्थिति कठिन होगी जिससे आपका ध्यान भटक सकता है। आपको पूरी एकाग्रता के साथ परिस्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे। Business में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। “कड़ी मेहनत ही सफलता का सूत्र है।काम से संबंधित Target को पूरा करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। सरकारी मामलों में आपको राहत मिलेगी। मंदी की समस्या के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कामकाज के मामले में हालात सामान्य नहीं रहेंगे। Partner को दिए गए वचन को पूरा करने की कोशिश करें। वर्ना Partner का विश्वास धीरे-धीरे कम होने लगेगा। ग्रहण दोष के बनने से Sports Person को वांछित परिणाम प्राप्त होने में देरी हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने बोलने के तरीके पर कड़ी निगरानी रखें। मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। आपके स्वास्थ्य सितारे समस्याओं का संकेत देते हैं।

 

श्राद्धपक्ष Special :-

मान्यता के अनुसार जिस दिन पूर्वज की मृत्यु होती है, उसी दिन उनका श्राद्ध किया जाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो पूर्वज होते हैं वो आश्विन कृष्ण पक्ष में 15 दिनों के लिए वापस धरती पर लौटकर आते हैं और जब उनका श्राद्ध किया जाता है तो उनकी आत्मा तृप्त हो जाती है। इसी के साथ यह भी मानना है कि अगर उस समय में पूरे रीति-रिवाज के साथ श्राद्ध किया जाता है तो पितृ ऋण से मुक्ति मिल जाती है। श्राद्ध का तो अर्थ ही है सम्मान देना, तो आप जितना अपने पूर्वजों को सम्मान देंगे, उतनी ही आपके घर में खुशियां आएंगी।

     

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business Partner से Business में होगा लाभ।  

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह बेहद लाभप्रद है लेकिन स्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल भी नहीं हुई कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। Workspace पर सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। पारिवारिक वातावरण में आपसी सामंजस्य से आपके सारे कार्य होंगे। परिस्थितियों को आक्रोश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करेंगे। घर से काम में आप कुछ सुखद अनुभव करेंगे। Students Study में Online कुछ नई चीजों की Planning बना सकते हैं। सिर दर्द की तकलीफ ठीक होने में वक्त लग सकता है। इस समय Business में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी। सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल हो सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। वासी और सुनफा योग बनने से आपकी आय में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि और लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से मिलेगा छुटकारा।

छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। Business में यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला रहेगा जो आपके बेहतर भविष्य को संवारेगा। हालांकि आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों की आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। संवेदनशील मामलों पर Boss आपको कुछ कहेंगे जो आपको बहस लग सकती है। “उनसे मत डरिए को बहस करते है, बल्कि उनसे डरिए जो छल करते है।आपकी वित्तीय Profile ठीक रहेगी। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम की लहर रहेगी। अपने भाई-बहनों के कारण ठोस लाभ पाएंगे। Students के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।       

पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। तनाव और नकारात्मक विचारों का सर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले। नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें। Students को अपने Field पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। “पतझड़ हुए बिना पेड़ पर नए पत्ते नहीं आते, ठीक उसी तरह परेशानी और कठिनाई सहे बिना इंसान के अच्छे दिन नहीं आते। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ की अच्छी सेहत के लिए दुगां माँ को याद करे।           

Partnership Business में अगर कोई मामला चल रहा है, तो वो और उलझ सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर ना करें। ग्रहण योग के बनने से Business में कुछ परेशानी हो सकती है, साथ ही Turn-Over में भी परेशानी आपके कदम पीछे कर सकती है। “Business में सफलता पीछे हटने से नहीं डटे रहने से मिलती है।नौकरी में आपके प्रयास निष्फल रहेंगे। आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना नहीं करेंगे। सुस्ती के कारण अपना काम पूरा करना मुश्किल होगा। आप धार्मिक गतिविधियाँ करेंगे। लेकिन बहस और चर्चा से दूर रहें। Sports Person की लोकप्रियता और प्रसिद्धि में कमी की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या आपके सामने आ सकती है।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

कामकाज के मामले में अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही काम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के सभी लोग आपकी सलाह मानेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी। Students Social-Media पर व्यस्त रहकर अपना किमती समय बर्बाद करेंगे। “समय और शिक्षा का सही उपयोग व्यक्ति को सफल बनाता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर का दर्द आपको परेशान कर सकता है। Tax, Return आदि से संबंधित मामलों को समय रहते निपटाने का प्रयत्न करें। नए Business के लिए कुछ हद तक तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा। वित्तीय लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।           

सेहत के मामले में दिन आपके Favor में रहेगा। Business विस्तार के लिए अगर आप किसी नए कार्य की Starting कर रहे है, तो उसे श्राद्ध पक्ष को देखते हुए टाल दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। बिक्री में वृद्धि के योग बन रहे हैं। Workspace पर आपकी Working Skills बढ़ सकती है। आप अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ और अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रख पाएंगे। अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। जीवन में जहां आपको एक ओर से राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर से कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगातार आपको परेशान कर सकती हैं। आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होगा। युवा वर्ग अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे। और सफल भी होंगे। Students को अपने Dream पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। 

“Dream Big, Set Goal And Take Action

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप मंगलवार का व्रत करे हनुमान जी के मंदिर में बिना नमक की रोटी, गुड़ व घी के साथ चढ़ाएं और वहीं बैठकर सुंदरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ करे।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments