AAJ KA RASHIFAL | 11 September आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।

11 सितम्बर रविवार

नमस्कार दर्शको!


पितरों का जिस घर में सम्मान नहीं होता है। संस्कारों का उस परिवार में श्रृंगार नहीं होता है।

........................

उपाय :-

द्वितीया तिथि के श्राद्ध पर पाएं पितरों का आशीर्वाद।

आज के दिन- प्रातः काल उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर पीपल के वृक्ष में दीपक प्रज्वलित करके शुद्ध जल में अक्षत, पुष्प और तिल मिश्रित कर जल अर्पित करें। रसोई में जहां आपके जल की व्यवस्था है, वहां अपने पितृों को याद करके दीपक जलाएं। शाम की आरती पूरे परिवार के साथ करें। साथ ही द्वितीया तिथि पर अगर आपके पूर्वजों का श्राद्ध आता है तो पूर्ण विधि विधान अनुसार श्राद्ध और तर्पण कर्म सम्पन्न करें।

 

पंचाग :-

      आज दोपहर 01:14 तक प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज सुबह 08:01 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, शूल योग, सर्वार्थसिद्धि योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

  

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।    

Business में मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अनहोनी होने से मन व्यथित रहेगा। आपके Plan Fail हो सकते है। आपके खर्चे बढ़ सकते है। Workspace पर ध्यान रखें कि बिना अनुभव के कोई भी कार्य ना करें। नौकरी करने वाले लोगों का काम बढ़ सकता है। साथ काम करने वाले और दोस्तो से मदद नहीं मिल पाएगी। Sunday के दिन आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है। आपकी जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार करते हैं।मैं श्रेष्ठ हूं यह आत्मविश्वास है, लेकिन सिर्फ मैं ही श्रेष्ठ हूं यह अहंकार है।अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है। Students को अपने Field में सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।

 

चन्द्रमा 11जी हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।                    

नौकरी में अपना Target हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। नजदीकी संबंधियों तथा मित्रों के साथ Get-Together संबंधी मनोरंजक Program भी बन सकता है। सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की Company का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है। कुछ लोगों को घर से काम करते रहना पड़ेगा। Students को छोटे भाई बहन की तरफ से कुछ फायदा हो सकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें, साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। Partnership Business में कुछ नया करने की Planning बना रहें हैं, तो अभी श्राद्धपक्ष को देखते हुए 10 सितम्बर से 25 सितम्बर तक 15 दिनों के लिए टाल दें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। श्राद्ध पक्ष में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है। अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।            

Students को कुछ जटिलताओं से जूझना पड़ेगा। Business में इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। प्रयासरत युवाओं को अपने Career से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। गजकेसरी योग का साथ मिलने से नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं। कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन भी लगेगा। Office में अधिकारियों से मतभेद दुर होंगे।कभी भी किसी से कितना भी मतभेद हो क्यों रहे, कोशिश यह रखना कि बाते होती रहें।इस Sunday पर रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge.

सर्वार्थसिद्धि योग बनने से व्यवसायी लोगों को सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है। साझेदारों के बीच समझ बढ़ेगी। कुछ सकारात्मक सुनेंगे। आपको अपनी इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता दोनों बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। Career से संबंधित नकारात्मक बातों पर ध्यान दें। Workspace पर आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। Sunday पर दोस्तों से मदद मिल सकती है। Relationship ठीक-ठाक बना रहेगा। किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव नहीं रहेंगे। आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है। आप एक महत्वपूर्ण पेशेवर परियोजना के बारे में निश्चिंत रह सकते हैं। Students के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दान पर कुछ व्यय हो सकता है।कोई भी व्यक्ति देकर कभी गरीब नहीं बना।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या। 

Business में किसी की भी Planning पर अमल करने से पहले उस पर उचित सोच विचार अवश्य कर लें अन्यथा कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। इस समय कोई भी यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे। आप कल्पना करेंगे जैसे कि कुछ बुरा होने वाला है और दूसरों को भी तनाव दे सकते है , ऐसा करने से बचें। आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुःखी कर सकती है। घर में सामंजस्य कम रहेगा। Students को अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।नकारात्मकता से बचिए क्योंकि सोच के साथ सकारात्मक परिणाम बहुत कम मिलता है।आपको Acidity और अपच होने की संभावना है।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business Project से होगा लाभ।          

Business में ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई रहेगी जिससे दिन आपके लिए अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा करें। आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। किसी नए Business की Planning बना रहे हैं या कुछ नया करने की Planning बना रहें है, तो उसे श्राद्ध पक्ष को देखते हुए अभी 15 दिनों के लिए टाल दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई भी कार्य करने से उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करने से यह कार्य सुगम हो जाएंगे। धन प्राप्त होने की संभावना है। लेकिन आपका खर्च अधिक रहेगा। यदि नौकरी की तलाश में है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।एक नदी अपनी ताकत से नहीं बल्कि अपने सतत प्रयास के कारण चट्टान को काटकर अपना रास्ता बना लेती है।” Students के व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन आपके Favor में रहेगा।

 

श्राद्धपक्ष Special :-

हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली में अंगूठे के पास वाले हिस्से को पितृ तीर्थ कहा जाता है। ये हिस्सा पितृ देवता से संबंधित होता है। इस कारण इसे पितृ तीर्थ कहते हैं। हथेली में लेकर अंगूठे से चढ़ाया गया जल पितृ तीर्थ से होता हुआ पिंडों तक जाता है। इस वजह से पितरों को तर्पण से तृप्ति मिलती है और वे अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे हो सकता मानसिक शारिरिक तनाव।

आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए। Business में संपर्क सूत्रों और Public Relation को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। Production के साथ-साथ Marketing पर भी ध्यान दें। कामकाज में रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। गजकेसरी योग के बनने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, साथ ही कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। Sports Person को Practice के दौरान अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक बोलचाल को नियंत्रित करना चाहिए।क्रोध मूर्खता से Start होता है और पछतावे पर End होता है।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

Workspace पर आपके कार्य अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे लेकिन निर्णय लेते समय भावुक हो।भावुकता इंसान को दिमाग से सही निर्णय लेने नहीं देती है, और भावुकता से लिए गए निर्णय से कई बार जीवन में पछताना पड़ सकता है।वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भावनाओं और प्यार का इजहार करेंगे। Sunday पर कुछ बातों की चर्चा करते समय Partner के सामने हिचकिचाहट महसूस हो सकती है, फिर भी खुलकर बोलने की कोशिश जरूर करें। Students आसानी से आगे बढ़ेंगे और कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। कभी-कभी अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। Business से संबंधित छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।           

Business को ध्यान में रखते हुए Market में बिना मतलब किसी से भी ना उलझे। तथा अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखें। आपके नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। दिन भर तनाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव सकता है। Workspace पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा। जीवनसाथी की दिल से कंपनी की कमी महसूस करेंगे। आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें। Students के आलसी होने की संभावना है। सेहत गड़बड़ रहेगी।

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।

पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परंतु संतान की गतिविधियां और संगति पर नजर रखना जरूरी है। वरना किसी मुसीबत में भी पढ़ सकते हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। Partnership संबंधी व्यवसाय में अभी परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।नसीब वाले है जिनके सर पर पिता का हाथ होता है, जिद्द भी पूरी होती है अगर पिता का साथ होता है।” युवाओं को Job की Placement संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। भाग्य पक्ष में होने से Students के जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। वायु विकार जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।               

Students के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। गजकेसरी और बुधादित्य योग के बनने से Business में पैसों की आवक बढ़ती हुई नजर रही है। Office की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेगी। सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।यह सोचने की बजाय कि आप क्या खो रहे है, ये सोचने का प्रयास करें कि आपके पास ऐसा क्या है जो बाकी सभी लोग खो रहे है।आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दंपतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।  

नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। Business में कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। सफलता जरूर मिलेगी। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने फैसले को ही मानें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की निराशा दूर होगी। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आत्म-विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इस Sunday आप परिवार में रही कुछ परेशानियां को खत्म करने में सफल होंगे। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। Students फालतु और बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद करें।आपका वक्त सीमित है इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जीने में बर्बाद मत करें।पेट दर्द हो सकता है।

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

वृषभ, मिथुन कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होने के बाद एक लोटे में पानी लें, उसमें दो लौंग डाले, तत्पश्चात् "ऊँ विश्वैश्वराय नमः" मंत्र की एक माला जाप करते हुए सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं, जो जल धरती पर गिरे, उससे अपने ललाट पर तिलक करें।

  आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
  9314728165, 8955896625

Comments