AAJ KA RASHIFAL 1 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
1 जनवरी गुरुवार, न्यू ईयर
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः23 तक पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः48 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, शुभ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
मेष राशि वाले न्यू ईयर पर लालच एवं वासना से स्वयं को दूर रखें।
शुभ योग के बनने से न्यू ईयर पर इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इलेक्ट्रिकल बिजनेस में कई नए रास्ते खुलेंगे।
बिजनेसमैन को बिजनेस के लिए कहीं दूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, फॉरेन कंपनी से डील करने वाले विदेश भी जा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के कार्यों में बुद्धि और विवेक का प्रयोग भी करना चाहिए साथ ही किसी के बहकावे में न आएं।
ऑफिस में कार्य की व्यस्तता के चलते न्यू ईयर के बाद आज फ्रेंड्स के साथ ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है।
आप अपने रिलेटिव के साथ मतभेद दूर कर पाने में सफल होंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे।
पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों का सोशयल प्लेटफॉर्म पर आपका स्टेट्स आपके लिए बखेड़ा खड़ा कर सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एग्जाम में सफलता का स्वाद चख सकते है।
बात करें हेल्थ की तो न्यू ईयर पर आपकी हेल्थ में सुधार आएगा जो आपके लिए किसी खुशी से कम नहीं होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
वृषभ राशि वाले कुछ नया कौशल या कला सीखें।
न्यू ईयर आपके लिए खुशियां लेकर आएगा, स्क्रैप बिजनेस में अटके हुए ऑडर आपके हाथ लग सकते है।
बिजनेस की तरक्की के लिए लोन लिया हो तो उस पैसे को मौज मस्ती या फिजूल के कामों में खर्च न करें क्योंकि उस वापस ब्याज सहित लौटाना है।
वर्कप्लेस पर फ्रेंड्स एंड एनिमी को पहचानें, संभव है आपसे शत्रुता रखने वाले लोग आपके खिलाफ वातावरण तैयार करें।
वर्कस्पेस पर आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा लेकिन आप उसे ओवर कॉन्फिडेंस में न बदलें।
अपनी हेल्थ का ख्याल रखें फीवर जैसा महसूस हो सकता है।
लव एंड लाइफ पार्टनर के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है जो पिछले साल के तनाव को कुछ हद तक दूर करेगी।
फैमिली में सभी को समझने का प्रयास करें आपके समझाने के तरीके से सभी संतुष्ट होंगे।
बिजनेस के लिए अगर आप कोई न्यू प्लानिंग बना रहे हैं, तो 14 जनवरी के बाद ही करें क्योंकि अभी मलमास चल रहा है, इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते है।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता सावधान रहे।
मिथुन राशि वाले घर, परिवार एवं वर्कप्लेस पर संगठित रहें।
बिजनेसमैन एंप्लॉयड, कस्टमर एंड डीलर किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें क्योंकि आपके साथ विश्वासघात हो सकता है।
ड्राई फुट्स बिजनेस में किसी भी प्रकार का इंवेस्ट करने से पहले रिसर्च अवश्य कर ले कहीं आप किसी धोखाधड़ी का शिकार न हो जाएं।
न्यू ईयर पर एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों में कोई न कोई विघ्न आता रहेगा जिससे कार्य में विलंब हो सकता है।
नए स्टार्टअप के लिए टाइम अच्छा नहीं है।
बात करें सेहत की तो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है हेल्थ को लेकर अवेयरनेस भारी पड़ सकती है।
न्यू ईयर पार्टी को लेकर फैमिली में किसी के साथ बहस हो सकती है।
कई राज्यों में आने वाले समय में चुनाव को देखते हुए राजनीति से जुड़े लोंग किसी भी प्रकार की टिका-टिप्पणी से दूरी बनाएं रखें।
स्टूडेंट्स को अपनी स्किल्स में अच्छी तरीके से परफॉर्म करने के लिए कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
वर्क लोड के चलते फ्रेंड एंड लवर के साथ किसी पार्टी में जाने की प्लानिंग कैंसिल हो सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पुरा करें।
कर्क राशि वाले न्यू ईयर पर किसी भी तरह का नशा नहीं करें।
शुभ योग के बनने से बिजनेस में किसी बड़े प्रोजेक्ट के ऑफर मिल सकते है, जो आपके बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
बिजनेसमैन टीम बना कर यदि किसी तरह का बिजनेस करते हैं, तो एसी रूम से लेकर फील्ड वर्क तक के एंप्लॉयड पर्सन का सहयोग लेना होगा तभी तो आप कार्यों को सफलतापूर्वक कर सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन करेंगे जिससे ऑफिस में सीनियर एंड बॉस आपकी पीठ थप थपाएंगे और आपकी प्रशंसा भी करेंगे।
अनएम्प्लॉइड पर्सन के जॉब को लेकर किए गए निरंतर प्रयास में उन्हें सक्सेस मिलेगी। डाइजेशन खराब हो सकता है, आपको खाने पीने पर कंट्रोल करना होगा।
न्यू जनरेशन के लिए दिन मित्र सुख वाला है इसलिए मित्रों के साथ मीटिंग करने का निमंत्रण मिले तो जरूर जाएं।
आपको फैमिली मेंबर्स को टाइम देने की जरूरत है इससे आपके रिलेशन इंप्रूव होंगे।
आपके पार्टनर के बिहेवियर में चेंजेज आ सकते हैं लेकिन उसे समझने की कोशिश करें।
2025 को छोड़कर 2026 में स्टूडेंट्स आने वाले एग्जाम की प्रिपरेशन में ज्यादा फोकस के साथ जुट जाएं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों पर चले।
सिंह राशि वाले घर, वर्कप्लेस और फ्रेंड्स के मध्य प्रॉडक्टिव एंड एक्टिव रहें।
लेबर डिलरशिप बिजनेस में किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए कोई बड़ा स्ट्रक्चर खड़ा करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो 14 जनवरी के बाद करें क्योंकि 14 से पहले मलमास रहेगा इस दौरान किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते है।
बिजनेसमैन को बड़े क्लाइंटों से लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है इसलिए उनके साथ कम्युनिकेशन को जारी रखना होगा।
ऑफिस में परिश्रम करने वाले एंप्लॉयड पर्सन के कार्य स्वतः ही एक एक कर बनते चले जाएंगे, बॉस का भी सहयोग मिलेगा।
अन एंप्लॉयड एंड एंप्लॉयड पर्सन को अच्छे करियर ऑप्शंस मिलेंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
सेहत को लेकर दिन आपके लिए नॉर्मल रहेगा।
पेरेंट्स की सेहत में सुधार आएगा।
लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। रोमांस और रोमांचित रहेंगे।
राजनीति से जुड़े लोगो को सोशल स्टेटस को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
स्टूडेंट्स को अपने प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
कन्या राशि वाले वजन कम करें एवं अपनी फिटनेस पर ध्यान दें।
बिजनेसमैन को बिजनेस में पेरेंट्स का सानिध्य प्राप्त होगा उनके साथ बिजनेस की समस्याओं को डिस्कस कर सलाह ले सकते हैं जो आपके काम की होगी।
बिजनेस में बिजनेस पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे जिसके चलते बिजनेस को बढ़ाने की योजना भी बनेगी और उसका क्रियान्वयन भी होगा।
युगल प्रेमी अपने पार्टनर को यदि बहुत दिनों से कहीं आउटिंग पर लेकर नहीं गए हैं तो जाना चाहिए और यदि सब कुछ ठीक है तो विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं।
शुभ योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपका कार्य आपको टॉप पर रखेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर पूरे समर्पण से कार्य करें लेकिन साथ में अपने फ्यूचर के बारे में भी चिंता करते रहें और कोशिश करें कि प्रमोशन लिस्ट में आपका नाम भी शामिल हो।
फैमिली में किसी से हो रहा मनभेद और मतभेद दूर होगा।
स्टूडेंट्स को टीचर का सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपने प्रॉब्लम का सॉल्यूशन करने में सफल होंगे।
समाज में आपके किसी कार्य के कारण हर तरफ आपकी ही वाहवाही होगी।
न्यू जनरेशन यदि बहुत समय से मित्रों के साथ बैठक नहीं हुई है, तो आज समय निकाल कर मिलना चाहिए।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
तुला राशि वाले पूर्णता से खुलकर जीए।
बिजनेस में सडनली ही किसी शेयर के डाउन होने से आपकी निवेश की गई राशि पर असर दिखेगा।
न्यू ईयर पर फोरेन बिजनेसमैन को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अनावश्यक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो गलत शब्दों के कारण बेइज्जती का सामना करना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर आपका आलस्य आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है।
न्यू जनरेशन फ्रेंड्स के मध्य अलर्ट रहें, कोई खास दोस्त धोखा दे सकता है, मदद का स्वभाव रखना तो ठीक है किंतु इतना ध्यान रखें कि कई बार यश की आशा में अपयश भी मिल सकता है।
सोशल लाइफ में एक्स्ट्रा एक्टिविटी हो सकती है।
ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, ज्यादा स्ट्रेस नहीं लें और बार-बार पानी पीते रहें।
पारिवारिक कलह से बचने का पूरा प्रयास करें और आपसी बातचीत से मामले को सुलझाए नहीं तो कोर्ट कचहरी भी हो सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ बात करते समय अपने बिहेवियर में सुधार लाए।
स्टूडेंट्स के लिए टाइम अच्छा है आपको करियर में काफी अच्छे ऑप्शन मिलेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
वृश्चिक राशि वाले सही तरीके से खूब पैसा कमाए एवं कम खर्च करें।
बिजनेसमैन ने अगर 2025 में किसी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया हैं, तो उसका प्रॉफिट मिलेगा।
बिजनेसमैन को सडनली ही किसी ऐसे स्टॉक का ऑर्डर मिल सकता है, जो उनके आर्थिक ग्राफ के स्केल को ऊंचा उठाने में मदद करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के कार्य से विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है इसलिए पासपोर्ट पहले से ही तैयार रखें।
वर्कस्पेस पर आपको ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है।
न्यू जनरेशन को किसी कार्य को लेकर चिड़चिड़ापन फील हो सकता है।
आपको अपने बच्चों के फ्यूचर की टेंशन हो सकती है।
जो महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के बारे में काफी समय से विचार कर रही हैं, वो जानकार की सलाह से ब्यूटी ट्रीटमेंट ले सकती हैं।
आपके अथक प्रयास और हार्ड वर्क के कारण आपको किसी एमएनसी कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते है।
पॉलिटिशियन के बिहेवियर में आया चेंजेज अन्य पर्सन को आपकी और आकर्षित करेंगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
धनु राशि वाले फैमिली व फ्रेंड्स के साथ समय बिताएं।
बिजनेस में सडनली प्रॉफिट हो सकता है, इस प्रॉफिट से बिजनेस में कुछ नया लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो 14 जनवरी के बाद ही करें।
बड़े बिजनेसमैन के साथ-साथ छोटे बिजनेसमैन को भी बिजनेस के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा जिससे मनचाही आमदनी हो सकेगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उनमें आपको अंत में सफलता ही मिलेगी।
वर्कस्पेस पर जॉब रिलेटेड काफी नए आइडिया मिलेंगे तो फ्यूचर में आपकी हेल्प करेंगे।
शरीर में वीकनेस महसूस हो सकती है आप अपनी हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें।
फैमिली के साथ शॉर्ट ट्रिप की प्लानिंग बन सकती है।
लव पार्टनर के साथ मैरिज के फैसले परिवार की सहमति से ही ले तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
आपके कार्यों को देखते हुए सामाजिक स्तर पर आपको किसी हायर पोस्ट पर अपॉइंट किया जा सकता है।
स्टूडेंट्स को डर नहीं हिम्मत और कॉन्फिडेंस के साथ काम करने की जरूरत है।
न्यू जनरेशन अपनी परफॉर्मेंस के दम पर अपने फील्ड में मान सम्मान प्राप्त कर सकेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
मकर राशि वाले न्यू ईयर पर जितनी जरूरत हो उतनी ही यात्रा करें व्यर्थ की यात्रा से दूरियां बनाकर रखें।
बिजनेसमैन को बिजनेस में मेहनत तो करनी ही है लेकिन उसके साथ बुद्धि का भी प्रयोग करेंगे तो अच्छी कमाई हो सकेगी।
बिजनेस रिलेशन स्ट्रांग होने से फ्यूचर में कुछ प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बना कर रखना है, ऐसा करने से तनाव रहित हो कर कार्य कर सकेंगे।
वर्कस्पेस पर जॉब रिलेटेड किसी प्रॉजेक्ट पर आपको सहकर्मी और सीनियर्स की हेल्प मिलेगी।
ज्यादा वर्क लोड का असर आपकी हेल्थ पर पडे़गा।
लाइफ पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बना कर चलेंगे तो परिवार में प्रसन्नता और खुशहाली का वातावरण रहेगा।
लव पर्सन अपनी कोई सीक्रेट बात फैमिली के साथ सोच-समझकर ही शेयर करें।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे जिससे उन्हें करियर में अच्छा ऑप्शन मिलेंगे।
न्यू जनरेशन फ्रेंड्स के साथ लॉन्ग ड्राइव का आनंद ले सकेंगे, मनोरंजन के साथ-साथ समय का भी ध्यान रखें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि वाले अपने अंदर पढ़ने की आदत विकसित करें।
हॉटल, मॉटल, कैफे और रेस्ट्रो बिजनेस में न्यू ईयर के बाद सडनली आई मंदी का असर उनके बिजनेस पर दिखेगा।
बिजनेस पार्टनर हैं तो फिर अकेले व्यापार करने के बारे में क्यों सोचें, उनके साथ सारी चीजें शेयर करने से लाभ ही होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के बिहेवियर एंड वर्क को लेकर टालमटोल के चलते वर्कस्पेस पर प्रमोशन मिलते-मिलते रह जाएगा।
वर्कप्लेस पर दिमाग का इस्तेमाल करना होगा तभी आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे, इमोशनल होने की जरूरत नहीं है।
2025 की लास्ट नाईट किए गए एंजॉय के चलते न्यू जनरेशन के शरीर में थकान रहेगी।
अपने मन की बात फैमिली के सामने खुलकर करने से आपके रिलेशन में बदलाव हो सकता है।
कम्युनिकेशन के चलते आपका आपके पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है।
आपको अपने व्यवहार पर काम करने की जरूरत है इन फ्यूचर आगे प्रॉब्लम हो सकती है। बिजनेस रिलेटेड ट्रिप किसी कारण के चलते पोस्टपोंड हो सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
मीन राशि वाले पर्सन न्यू ईयर पर एक्सरसाइज और योग जरूर करें।
आपको कम मेहनत करने पर भी अपने बिजनेस में ज्यादा प्रॉफिट मिलेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस में जो भी प्राप्त हो रहा है वह सब आपके प्रारब्ध का फल है इसलिए वर्तमान में भी लगन से कार्य करते रहें।
न्यू जनरेशन को यदि किसी तरह की बुरी लत लग गयी है और वह समझ भी रहे हैं तो उसे तुरंत ही छोड़ने में भलाई है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कोवर्कर का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे कठिन कार्यों को भी सुगमता से कर सकेंगे।
शुभ योग के बनने से वर्कस्पेस पर ट्रांसफर और पोस्ट दोनों में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
हेल्थ को लेकर अर्लट रहें कोई पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम दोबारा फेस करनी पड़ सकती है।
परिवार में कोई छोटा फंक्शन है और उसके लिए खरीदारी करनी है तो सोच समझ कर ही करें ताकि बजट कंट्रोल में रहे।
स्पोर्ट्स पर्सन को अगर टॉपर बनना है, तो उसके लिए उनको और ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त होगी।
सोशल लेवल पर आप एक्टिव रहेंगे, सोसाइटी में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
लाइफ पार्टनर के साथ किसी भी तरीके की गलतफहमी से बचें और उन पर बिलीव करने की कोशिश करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment