AAJ KA RASHIFAL 20 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 जनवरी मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः07 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
सिद्धि योग के बनने से ट्रेडिंग बिजनेस में एक्सपेक्टेशन से बेहतर स्टार्टिंग होने के कारण आपके हाथ प्रॉफिट लगेगा।
बिजनेसमैन ने यदि प्रतिष्ठान में नया स्टाफ रखा है, तो उसे खुद ही ट्रेंड करें न कि किसी और को उसे ट्रैंड करने को कहें।
एंप्लॉयड पर्सन को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अपनी तरक्की के बारे में भी विचार करना चाहिए।
वर्कस्पेस पर मेहनत और एबिलिटी से जगह बनाने के प्रयास में आप सफल होंगे।
न्यू जनरेशन छोटे भाई बहनों की जरूरतों की चिंता करें और यदि उन्हें आर्थिक मदद चाहिए तो जरूर करें।
हेल्थ को लेकर सजग हो जाएं अपने डेली रूटीन में योग, प्राणायाम और मेडिटेशन को शामिल करें।
मैरिड लाइफ में बार-बार आप पुरानी बातों को न दोहराएं इससे आपके संबंधों में दरार आ सकती है।
फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें अपनी मन की बातें उनके साथ शेयर करें।
आप अपनी अर्निंग एंड एक्सपेंडिचर का ध्यान रखें।
सीएस एंड आईटी स्टूडेंट्स महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की प्लानिंग बनाएं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
बिजनेसमैन अपने पार्टनर की स्वीकृति लेने के बाद ही बिजनेस के किसी मामले में कदम उठाएं नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं।
बिजनेस में न्यू आइडिया शामिल करेंगे जिससे आप न्यू अचीवमेंट प्राप्त करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, काम करेंगे लेकिन सहकर्मियों के संग मौज मस्ती भी जारी रहेगी।
वर्कस्पेस पर आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और अपने वर्क को करते रहें।
युवाओं के चाचा बड़ी उम्र के हैं तो उन्हें पितृवत सम्मान दें और यदि किसी तरह की समस्या है तो सलाह लेते रहें।
फैमिली मेंबर के साथ काफी दिनों के बाद कहीं यात्रा करने का अवसर मिल सकता है, इसके लिए तैयार रहना चाहिए।
लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताने से आपका दिन खुशियों भरा रहेगा।
सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए सूर्यादय के बाद थोड़ा खुली हवा में टहले तनाव में शांति मिलेगी, तनाव से बचने के लिए अपना वक्त बच्चों के साथ गुजारे।
स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल दिन बना रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
बिजनेस में बिना रिसर्च के किया गया इन्वेस्टमेंट आपके लिए हानिकारक रहेगा। प्रॉपर रिसर्च करके ही इन्वेस्ट करें।
बिजनेसमैन मार्केट में हिडन एनीमी एंड कॉम्पिटिटर से अलर्ट रहें क्योंकि वह आपको व आपके बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में सभी से सोच समझ कर बोलना चाहिए, महिलाओं के सामने धोखे से हल्के शब्द निकलने पर हंगामा हो सकता है।
वर्कस्पेस पर इलीगल वर्क करने से बचें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
बात करें सेहत की तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
मैरिड लाइफ में लिए गए कुछ गलत जजमेंट आपको अपनी फैमिली से दूर ले जाएंगे।
पेरेंट्स आपकी सिच्युएशन को समझ लेंगे।
न्यू जनरेशन को गलत संगती वाली सर्किल से दूर रहना चाहिए नहीं तो संगत का असर आ सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन डिफिकलिटिज़ से भरा रहेगा।
सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की ट्रेवलिंग न करें, जरूरी होने पर ही करें वो भी सतर्कता के साथ।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में किसी पुराने प्रोजेक्ट का कार्य अटका हुआ हैं, तो अब आप उस प्रोजेक्ट पर कार्य करने की प्लानिंग बना रहे है, तो दोपहर 12.15 से 2.00 के मध्य करें आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिनेसमैन यदि बिजनेस एक्सपेंड के लिए निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो जरूर आगे बढ़े क्योंकि अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर ऊर्जावान होकर कार्य करना होगा, जिसके अच्छे परिणाम भी सामने आएंगे जो आपके लिए आगे नए रास्ते खोलेंगे।
वर्कस्पेस पर वर्क पर आपकी पकड़ स्ट्रोंग रहेगी, फिर भी आप अर्लट रहें।
हेल्थ में अप-डाउन की स्थिति बनी रहेगी।
फैमिली मैटर में पेरेंट्स का हेल्प मिलेगा।
लाइफ पार्टनर के साथ खुशी के कुछ क्षण बिताएंगे।
ऑफिशियली ट्रेवलिंग हो सकती हैं।
स्टूडेंट्स किसी प्रोजेक्ट को करने में व्यस्त रहेंगे।
न्यू जनरेशन जिस लक्ष्य को साध कर परिश्रम करने में लगे हैं, उन्हें उससे जुड़ी सफलता की सूचना प्राप्त हो सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
बिजनेस में बुम आएगी, आप हर काम आसानी से कर पाएंगे, बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
बिजनेसमैन सभी क्लाइंट का विशेष ध्यान रखें, बिजनेस को बढ़ाने के लिए कभी-कभी मीटिंग एंड पार्टी का भी आयोजन करना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ प्रेम और सौहार्द्रपूर्ण संबंध रखें तथा जरूरत पर एक दूसरे की मदद को तत्पर रहें इससे आपके कार्य कभी अटकेंगे नहीं।
वर्कप्लेस पर आप बुद्धि का परिचय देते हुए वर्किंग सिस्टम को दुरुस्त करने में सफल होंगे आपके कार्य की पूरा ऑफिस सराहना करेगा।
स्पिरिचुअल प्रोग्राम एंड वर्क की तरफ आपका झुकाव बना रहेगा।
फैमिली के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन ठीक है।
लाइफ पार्टनर के साथ कुछ स्वीट एंड सोर पल बिताएंगे।
न्यू जनरेशन को किसी कार्य में फैमिली का फुल सपोर्ट मिलेगा, जिससे उनके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे।
वेदर चेजैंज का आपकी हेल्प पर असर पर पड़ सकता है, इसलिए आप अपनी हेल्थ को लेकर अर्लट रहें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
सिद्धि योग के बनने से प्रॉपर्टी डीलिंग करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा, सडनली प्रॉफिट आपके हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
ग्रहों की स्थिति को देखते बिजनेस में भाई या पिता व्यापार से जुड़ने की बात रख सकते हैं।
ऑफिस में आपस से कोवर्कर यदि कोई साथी छोटी सहायता मांग रहा है और आप सक्षम हैं तो उदारता से मदद करें।
लीडरशिप स्किल आपको जॉब में बहुत आगे ले जाएगी।
फैमिली में सभी की बात सुने और उनके साथ टाइम स्पेंड करें, परिवार संग सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें.
लाइफ पार्टनर के साथ छोटी-मोटी शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है।
पॉलिटिकल लेवल पर आपके कार्यों की सराहना होगी।
डाइजेशन की समस्या हो सकती है। खानपान का ख्याल रखें।
स्टूडेंट्स को फ्यूचर प्लानिंग में फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।
जो युवा बाप दादा के कारोबार में लगने जा रहे हैं, वह ध्यान रखें कि उन्हें नए तरीकों का इस्तेमाल कर व्यापार को नई ऊंचाई तक ले जाना है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
ग्रह गोचर बदलने से बिजनेस में लोन के लिए अप्लाई कर रखा है, तो उसकी स्वीकृति होने में अभी विलंब हो सकता है।
मुनाफा बाजार में कोई भी डिसीजन आप जल्दबाजी में न ले।
न्यू जनरेशन को शत्रुओं से सचेत रहना है, क्योंकि वह नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए यदि वह मेलजोल करने आए तो बहुत लिप्त न हों।
ऑफिस में आप व्यर्थ की चिंता छोड़ अपने कार्य में फोकस करें क्योंकि वहां भी चुनौतियां कम नहीं है।
वर्कस्पेस पर ज्यादा भाग दौड़ करने के बजाय स्मार्ट वर्क पर फोकस करें।
सिर दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
लाइफ पार्टनर से बहस करने से बचें। रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
फैमिली लाइफ में किसी की बात आपके दिल को चुभ सकती है।
पॉलिटिकल लेवल पर बिना रिसर्च किए किसी भी प्रकार का स्टेटमेंट नहीं दें, दिन आपके फेवर में नहीं है।
रेलवे एंड बैंक की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को एग्जाम एंड रिजल्ट की टेंशन रहेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
ग्रहों की चाल बिजनेसमैन से मेहनत अधिक कराने वाली है, तब जाकर आपको अपेक्षित लाभ होगा।
आप अपने बिजनेस के पेरलल किसी अन्य बिजनेस में भी हाथ आजमाने के बारे में विचार कर सकते है, लेकिन पहले उसके बारे में रिसर्च अवश्य कर लें।
वर्कस्पेस पर आपके वर्क करने की क्षमता को देखते हुए आपको कोई हायर पोस्ट मिल सकती है, आपकी यह सक्सेस अन्य वर्कर को भी मोटिवेट करेगी।
ईर्ष्या करने वाले ऑफिस के लोग तरह तरह की चुनौतियां देने की कोशिश करेंगे किंतु अंत में वह असफल ही रहेंगे।
हार्ट पेशेंट को खास कर अपना ध्यान रखना होगा, उचित खान-पान और मेडिसिन रेगुलर लेते रहें।
फैमिली प्रॉब्लम में आपकी एडवाइज़ सबका दिल जीत लेगी।
टेशन डिप्रेशन को दूर करने के लिए थोड़ा टाइम शांत चीत होकर एकांत में बैठकर योग-मेडिटेशन करें।
रिसर्च की फील्ड में कार्य कर रहे न्यू जनरेशन अपना काम अच्छे से करेंगे, जिससे यश कीर्ति भी बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स अपनी आर्टिस्टीक स्किल पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
क्लॉथ के बिजनेस पर्सन के लिए टाइम बेटर है काम में नए अवसर बनेंगे और आपकी प्लानिंग भी सक्सेस होगी।
इंडस्ट्रियल बिजनेसमैन को डील करने वाले बिजनेसमैन के पास बदलते मौसम को देखते हुए डिमांड आ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन किसी काम के सिलसिले से यात्रा पर गए थे, उनकी आज वापसी हो सकती है।
वर्कस्पेस पर पोस्ट एंड ट्रांसफर को लेकर अप्स एंड डाउन की सिचुएशन बन सकती है।
हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित पर्सन वसा युक्त खानपान को अपनी डाइट चार्ट से हटा लें।
एक्सपेंडिचर को कम कर सेविंग की प्लानिंग अपनाना भविष्य के लिए बेहतर रहेगी।
बिहेवियर में बदलाव फैमिली में खुशियां लाएगा।
पार्टनर से आपको कुछ सरप्राइज मिल सकता है।
किसी शुभ कार्य के लिए पर्सनल ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन मित्रता सोच समझ कर ही करें और उन लोगों से ही करें जो लंबे सुख और दुख दोनों ही परिस्थितियों में साथी बने रहें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
बिजनेसमैन आस-पास के लोगों से बातचीत जारी रखें क्योंकि व्यापारिक परेशानियों से निपटने के लिए किसी का सहयोग भी लेना पड़ सकता है।
बिजनेस में फाइनेंशियल कंडीशन में काफी इम्प्रूवमेंट होगा।
एंप्लॉयड पर्सन टीम के साथ ठीक से बर्ताव करें तो वह भी जी जान से जुट कर टारगेट पूरा करेंगे जिसका क्रेडिट आपको ही मिलेगा।
वर्कस्पेस पर आपको कोई रिस्पांसिबिलिटी मिल सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ दिन रोमांच और रोमांस बितेगा।
दिन बहुत सुंदर रहेगा और ज्यादातर चीज आपके मन के मुताबिक होंगी।
बात करें सेहत की तो सेहत को लेकर आपको अलर्ट रहना होगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को एग्जाम में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।
बिजनेस एंड पर्सनल ट्रैवल का प्लान बन सकता है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी काम में रुकावट आ सकती है।
बिजनेसमैन शॉर्ट कट तरीका अपनाने से आपके काम तुरंत बन तो जाएंगे, लेकिन कहीं न कहीं यह आपको आलसी प्रवृत्ति का भी बना सकती है, इस ओर सतर्क रहे।
बिल्डिंग मेटेरियल का बिजनेस करने वाले बिना सोचे समझे इन्वेस्ट ना करें आपको भारी नुकसान देना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने कार्यों में ढिलाई दिखाने से बचना है, क्योंकि सीनियर एंड बॉस आपके कार्यां को बारीकी से जांच रहें है।
वर्कस्पेस पर आपका बिहेवियर आपके लिए परेशानी बन सकती है।
मेंटली आप टेंशन में रहेंगे।
पेरेंट्स से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
लाइफ पार्टनर में किसी थर्ड पर्सन की एंट्री आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।
हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें।
न्यू जनरेशन को फैमिली की सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए एक्टिविटी करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स एग्जाम और रिजल्ट को लेकर चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन यदि लॉंग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए लिहाज से प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त है, आगे चल कर लाभ मिलेगा।
सर्जिकल एंड मेडिकल बिजनेस आपके हाथ कोई बड़ा ऑडर हाथ लग सकता है।
सिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर प्रमोशन के चांसेज बन सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन ने ऑफिस में एडवांस के लिए काफी पहले आवेदन कर रखा था, तो आज स्वीकृति की सूचना मिल सकती है।
एक्सपेंडिचर पर लगाम लगाएं दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
लाइफ पार्टनर का साथ आपकी लाइफ में आ रही परेशानियों को कम करने में सहयोग करेंगे।
न्यू जनरेशन जिस फील्ड में जुटे हुए है वहां पर सफलता का मंत्र सिर्फ मेहनत है इसलिए शॉर्टकट न तलाशें और परिश्रम करें।
फैमिली लाइफ में एंजॉय करने में दिन व्यतीत होगा।
रूटीन चेकअप पर ध्यान दें और योग को अपनी लाइफ में एड करें।
घर से दूर रहकर स्टडी कर रहे स्टूडेंट्स का दिन बेहतर रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment