AAJ KA RASHIFAL 21 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
21 जनवरी बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन माघ शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः58 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा अलसुबह 01ः35 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण योग के बनने से अगर आपने किसी तरह का शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया हैं, तो उससे आपको प्रॉफिट हाथ लगेगा।
व्यापारी वर्ग काम को ध्यान में रखते हुए वाहन खरीदारी कर सकते हैं।
मैरिड लाइफ खुशी-खुशी चलेगी और आपको उसमें कॉन्फिडेंट फील होगा।
बात करें एंप्लॉयड पर्सन की तो प्रतिभा को निखारने की दिशा में कार्य करते हुए नजर आएंगे।
वर्कस्पेस पर किसी प्रॉजेक्ट को लेकर आपको रिसर्च वर्क ज्यादा करना पड़ेगा।
सोशियल लेवल पर कुछ नया करने के लिए आप हर समय आगे रहेंगे।
आपके बिहेवियर में आया चेंजेस सबको हैरत में डाल सकता है।
संतान के फ्यूचर को लेकर आप चिंता में रहेंगे।
युवा संगत पर ध्यान देने के साथ ही करियर बनाने की चिंता करें तो अच्छा रहेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स रिविजन के साथ-साथ समझने का काम भी करते रहे, तभी वो अपने टारगेट को अचीव कर पाएंगे।
फैमिली के साथ ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बडो की सलाह बहुत काम आएगी।
बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण योग के बनने से बिजनेस में कम मेहनत में अच्छा खासा फायदा होगा।
व्यवहार और व्यक्तित्व ही बिजनेस की पहचान है, इसलिए कस्टमर से बात करते समय मीठी वाणी का ही प्रयोग करें।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्क कोवर्कर के सपोर्ट से इजिली से कंप्लीट हो सकेंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि स्वयं काम ही न करें।
मनचाही जगह पर ट्रांसफर की संभावना बन सकती है।
रिसर्च के कार्य में लगे न्यू जनरेशन के लिए दिन शुभ समाचार की प्राप्ति करा सकता है।
हेल्थ प्रॉब्लम आ सकती है इसके लिए अपनी हेल्थ को लेकर अवेयर रहें।
फ्रेंड्स के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही उनके साथ बाहर जाने का मौका भी बन सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ किसी भी तरीके की गलतफहमी से बचें और उन पर बिलीव करने की कोशिश करें। क्योंकि विश्वास पर ही दुनिया टिकी है मेरे भाई।
स्टूडेंट्स की अगर पर्टिकुलर किसी एक सब्जेक्ट्स पर पकड़ अच्छी हैं, तो उसमें और ज्यादा मेहनत करें।
घर परिवार में यदि धन संपदा से संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो आपस में बैठकर ही सुलझा सकते हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स रीसाइक्लिंग बिजनेस से रिलेटेड बिजनेसमैन के कई सारे रास्ते खुलेंगे।
नए व्यापार से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र करने के बाद ही इस ओर आगे बढ़े।
एंप्लॉयड पर्सन को प्रतिभा को छिपा कर नहीं रखना है, बल्कि उसका प्रदर्शन भी करना होगा।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन को सफलता पानी है, तो मेहनत के मंत्र को अपनाना होगा, आपके परिश्रम और कार्य निष्ठा का आंकलन हो रहा है।
बात करें न्यू जनरेशन की तो नौकरी ढूंढने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की हेल्प ले, निश्चित रूप से योग्यतानुसार नौकरी मिलेगी।
आपकी हेल्थ पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी, आप बेटर फिल करेंगे।
रिलेटिव के साथ हो रहे मतभेद को दूर करने में सफल होंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की प्रिपरेशन कर रहे स्टूडेंट्स को हार्ड वर्क से ही सफलता हासिल होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आऐगी।
बिजनेस में किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने के लिए अभी समय सही नहीं है, उचित मौका आने पर इन्वेस्ट करें।
इंडस्ट्रियल बिजनेस में मशीन की सर्विसिंग पर धन खर्च हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट में टीम वर्क कर रहे है, तो टीम के साथ कॉर्डिनेट करना न भूलें, तभी काम के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
वर्कस्पेस पर पुराने कार्य को करें किसी नए कार्य में आप हाथ न डाले एस कार्य में आपके अनसक्सेसफुल होने के चांसेस ज्यादा बन रहे है।
डायबिटीज की समस्या हो सकती है, मेडिसिन हर समय अपने साथ रखें।
ग्रहण दोष के बनने से फैमिली में किसी बात को लेकर किसी से डिबेट हो सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे, क्योंकि आप किसी अन्य कार्य में व्यस्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स अपनी स्किल्स में अच्छी तरीके से परफॉर्मेंस नहीं कर पाएंगे।
न्यू जनरेशन से यदि कोई उधार मांगने आए तो बचना चाहिए क्योंकि दी हुई रकम फंस सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस से लाभ होगा।
बिजनेसमैन के मार्केट में अटके हुए पैसे प्राप्त होने से बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में प्लानिंग बना सकते है। अगर आप प्लान बना रहे हैं, तो शाम 5.15 से 6.15 के मध्य करें।
व्यापारी वर्ग कारोबार की दृष्टि से यदि प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है।
स्टूडेंट्स स्कूल या फ्रेंड्स के साथ किसी टूर पर जाने का मौका मिल सकता है।
ऑफिस में ईर्ष्या करने वाले ऑफिस के लोग तरह तरह की चुनौतियां देने की कोशिश करेंगे किंतु अंत में वह असफल ही रहेंगे।
वर्कप्लेस पर अपने वर्क को लेकर आप कॉन्फिडेंस रहेंगे।
वायरल फीवर हो सकता है, हेल्थ का ख्याल रखें।
लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे।
संतान को समझने का प्रयास करेंगे।
आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है यदि ऋण लेना चाहते हैं, तो उस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे।
सामाजिक स्तर पर रिलेशन को लेकर थोड़ा सर्तक रहें।
बिजनेस के साथ-साथ फैमिली ट्रैवलिंग की प्लानिंग बन भी बन सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में सडनली प्रॉफिट हो सकता है, उस प्रॉफिट को सही जगह पर यूज करना आपको डिसाइड करना होगा।
बिजनेस में पुराने स्टॉक की अचानक से डिमांड आ जाने से डंप माल तो निकल ही जाएगा, अच्छी खासी रकम भी देकर जाएगा।
न्यू जनरेशन जिस फील्ड में कार्यरत हैं वहां पर सफलता का मंत्र सिर्फ मेहनत है इसलिए शॉर्टकट न तलाशें और परिश्रम करें।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपने ज्ञान का उपयोग भी करते रहें, ऑफिस के रूटीन वर्क में ही न लिप्त रहें।
वर्कस्पेस पर आपके आइडिया आपके फ्यूचर को सेफ करेंगे।
शरीर में वीकनेस महसूस हो सकती है।
फैमिली के साथ किसी रिलेटिव के यहां मांगलिक कार्यक्रम में जाने की प्लानिंग बन सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग अच्छी रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को इक्यू, आईक्यू लेवल को बढ़ाने के लिए अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाना होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
यदि आप अभी तक पार्टनरशिप में बिजनेस करते थे, तो अब आप स्वतंत्र हो कर व्यापार कर सकेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपकी मेहतन रंग लाएगी और नए ऑर्डर आपके हाथ लगेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर पूरी मेहनत से कार्य को पूरा करें क्योंकि उनका यह परिश्रम ही उन्हें सफलता दिलाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के कार्य से कहीं दूर भेजा जा सकता है, हो सकता है कि जाने के बाद रुकने का प्रोग्राम ही बढ़ जाए।
जॉइंट पेन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
फैमिली के साथ काफी टाइम बाद साथ बैठकर खुलकर बातचीत करेंगे।
न्यू जनरेशन को विदेश यात्रा का ऑफर मिलने पर लोन लेना पड़ सकता है, साथ ही कागजी कार्यवाही भी पूरी रखें।
लाइफ पार्टनर की हेल्थ की चिंता रह सकती है।
सामाजिक स्तर पर पर कुछ धार्मिक प्रोग्राम की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स को उनकी समस्याओं पर टीचर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
ग्रहणदोष के बनने से बिजनेस में आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेसमैन ने यदि बिजनेस के लिए किसी वित्तीय संस्थान में लोन के लिए अप्लाई किया है, बीच में कुछ आपत्ति आने की आशंका है।
न्यू जनरेशन कोई ऐसा कार्य न करें जो अपयश का कारण बने और मान प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला हो।
कोई नया स्टार्टअप प्लान कर रहे हैं तो अभी उसे स्टॉप करें अनसक्सेसफुल होने की संभावना है।
ऑफिस में किसी से भी विवाद आदि न करें क्योंकि मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो आपको ही लज्जित होना पड़ेगा।
ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, हेल्थ को लेकर अवेयरनेस भारी पड़ सकती है।
प्रॉपर्टी से रिलेटेड किसी बात को लेकर फैमिली में तनाव की स्थितियां बन सकती है।
वर्क लोड ज्यादा होने से आप लव एण्ड लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे।
बिजनेस यात्रा के कारण आप परिवार के मांगलिक कार्यक्रम में देर से शामिल होंगे जिससे फैमिली वाले आप पर नाराज होंगे।
स्टूडेंट्स अपनी स्किल्स में अच्छी तरीके से परफॉर्म करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने छोटो की संगत पर नजर रखें।
बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण योग के बनने से बिजनेस रिलेशन स्ट्रांग होंगे और फ्यूचर प्रोजेक्ट के लिए हेल्प मिलेगी।
बिजनेसमैन यदि लॉंग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए लिहाज से प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त है, आगे चल कर लाभ मिलेगा।
ऑफिस में एडवांस के लिए काफी पहले आवेदन कर रखा था, तो आज स्वीकृति की सूचना मिल सकती है।
ऑफिशियली वर्क से एंप्लॉयड पर्सन अगर किस कार्य को लेकर ट्रैवलिंग पर गए थे, उनकी आज वापसी हो सकती है।
ज्यादा भागदौड़ करने की वजह से हेल्थ पर इफेक्ट पड़ सकता है।
फैमिली में किसी की सेहत में सुधार आने से आपके चेहरे पर खुशी आएगी।
मैरिड लाइफ में फैमिली का आपको फुल सपोर्ट मिलेगा।
न्यू जनरेशन को बड़े भाई के सानिध्य में रहते हुए करियर के बारे में उनसे डिस्कस करना चाहिए।
स्टूडेंट्स अपनी स्किल्स में सुधार करने से करियर में अच्छा ऑप्शन मिलेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
बिजनेसमैन को बिजनेस में दिमाग दांव पेंच का इस्तेमाल भी करना होगा तभी अच्छा लाभ कमा सकेंगे।
बिजनेस में किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए आपका लॉन अप्रुवल हो सकता है।
लेखन एवं मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय लोगों का कोई आर्टिकल धूम मचा सकता है जिससे उनकी मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।
बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण योग के बनने से अनएम्प्लॉइड पर्सन को अच्छे करियर के ऑप्शंस हाथ लग सकते है, एम्प्लॉइड पर्सन का वर्कस्पेस पर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
सिर दर्द या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
फैमिली के साथ ससुराल पक्ष के किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की प्लानिंग बन सकती है।
न्यू जनरेशन को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है, वाणी से पैनल के लोगों को आकर्षित करने का प्रयास करें काम बनने के आसार हैं।
लाइफ पार्टनर के साथ बैठकर आप खुलकर बातचीत करेंगे।
स्टूडेंट्स को अपने प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेसमैन यदि चाहें तो इंडिपेंड बिजनेस भी कर सकते हैं, सिचुएशन अनुकूल हैं।
बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑडर मिल सकता है जिससे आपके बिजनस की ग्रॉथ में इजाफा होगा।
कॉन्टेक्ट के माध्यम से नई नौकरी मिल सकती है, इसलिए समय को ध्यान में रखते हुए लोगों से कहना शुरू कर दें।
बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण योग के बनने से जॉब सर्चर के हाथ जॉब के ऑफर लग सकते है।
मांगलिक कायक्रमों को ध्यान में रखते हुए खान-पान पर कंट्रोल करने की जरूरत है डाइजेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
लाइफ पार्टनर को टाइम देने की जरूरत है इससे आपके रिलेशन इंप्रूव होंगे।
आपके बिहेवियर में आए चेंजेज को लेकर फैमिली के सभी मेंबर हतप्रभ रहेंगें।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को ज्यादा फोकस करने की जरूरत रहेगी।
फैमिली के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।
व्यापारी वर्ग को यदि किसी तरह का सरकारी टैक्स ड्यू हो गया है तो उसे तत्काल जमा कर दें नहीं तो सरकारी नोटिस और जुर्माना अदा करना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन बिजनेस में वुमन कस्टमर से सम्मान पूर्वक पेश आएं नहीं तो इज्जत उतरने में देर नहीं लगेगी।
न्यू जनरेशन कोई ऐसा कार्य न करें जो अपयश का कारण बने और मान प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला हो।
ग्रहण दोष के बनने से एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में सीनियर और जूनियर का पूरा सपोर्ट आपको आपके कार्य में मिलेगा।
वर्क लोड ज्यादा होने से आपकी सेहत नरम रहेगी।
सोशल लाइफ में एक्स्ट्रा एक्टिविटी आपको प्रॉब्लम में डाल सकती है।
पुराने रिलेशन में सुधार होगा लेकिन फिर भी फैमिली में हो रही डिबेट को आप कम नहीं कर पाएंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा बिहेवियर करें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे, आपका यह बिहेवियर रिलेशन बिगाड़ सकता है।
स्टूडेंट्स के लिए टाइम थोड़ा कठिनाइयों भरा रहेगा।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment