AAJ KA RASHIFAL 16 January 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 जनवरी शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः22 माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, ध्रुव योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 05ः48 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन पूर्व के अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए बेहतर तरीके से काम करने में सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर दिन प्रोफेशनल आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
न्यू जनरेशन का मनोरंजन से जुड़े कामों में समय व्यतीत होगा, दिन का आधे से ज्यादा समय घर के बाहर ही व्यतीत होने की संभावना है।
व्यापारी की व्यापारिक सिचुएशन नॉर्मल रहेगी, इनकम एंड एक्सपेंडिचर दोनों बराबर मात्रा में होने की संभावना है।
ट्रेडिंग बिजनेस में इंपोर्टेंट डिसीजन लेने के लिए दिन अच्छा है।
पॉजिटिव थिंकिंग से आप हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन इजीली कर पाएंगे।
कोई बिग प्रॉजेक्ट आपके हाथ लग सकता हैं, जो आपकी किस्मत के सितारे चमका सकता है।
सोशल प्लेटफॉर्म पर आप अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
संतान की सेहत में सुधार आने से आपकी चेहरे की खुशी पुनः लौट आएगी।
स्टूडेंट्स उन्नति और तरक्की पा सकते है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी मनमुटाव हो सकता है।
वर्कस्पेस पर वर्क लॉड ज्यादा होने से आपकी टेंशन बढ़ेगी जिसका असर आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस का वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा, बॉस एकदम से काम की डिमांड कर सकते हैं।
एकल व्यापारी वर्ग के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है, कार्यभार ज्यादा रहने वाला है।
ज्वेलरी बिजनेस में सडनली धन को लेकर प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा।
काबिलियत को ध्यान में रखते हुए ही जिम्मेदारियां लेने का दिन है।
किसी प्लानिंग के फेल होने जाने से आप टेंशन में रहेंगे।
र्स्पोट्स पर्सन के ट्रैक पर चोट लगने की संभावना बन सकती है।
लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे।
न्यू जनरेशन कि बात करें तो काम को बेहतर बनाने के लिए अपनी कमियों को दूर करने पर फोकस करें।
सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की ट्रेवलिंग न करें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
हॉटेल, मोटेल एण्ड रेस्ट्रॉ बिजनेस को पुनः पहले जैसी कंडिशन में लाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे।
ध्रुव योग के बनने से बिजनेस में पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं।
फैमिली में रिश्तों के समर्पण से ही भविष्य में आपको काफी सहायता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर कॉम्पिटिशन का वातावरण रहेगा, कंपटीशन करें लेकिन अनुचित कार्यों से दूर रहें।
वर्कस्पेस पर सबकी बातों पर ध्यान दें पता नहीं कब किस समय आपके काम आ जाएं।
कोई भी डिसीजन लेने से पहले एक बार बड़ों की सलाह अवश्य लें।
स्टूडेंट्स नेगेटिव थिंकिंग रखने वालों से डिस्टेंस बनाए रखने में ही आपका फायदा रहेगा।
माँ या मौसी के साथ आपका रिश्ता पहले से और मजबूत होगा, सब मिलकर किसी मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
बात करें लव लाइफ की तो लवर के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग बन सकती है।
कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं, इसलिए बहुत ज्यादा पैदल चलने से बचना चाहिए।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन को कानूनी और निवेश संबंधी कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, इसके बाद भी आपके कार्य पूरे होंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में एक्स्ट्रा प्रॉफिट के आसार बन रहे है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी प्रॉजेक्ट को लिड करने का मौका मिलेगा, सीनियर की अनुपस्थिति में उनके हिस्से के सभी काम आपको करने पड़ सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आपके स्मार्ट वर्क को देखते हुए सीनियर किसी प्रोजेक्ट में आपको लिड करने के लिए चुन सकते है।
बिना रिसर्च किए किसी भी प्लानिंग पर वर्क न करें।
लवर के लिए टाइम निकाल पाने में आप सफल होंगे।
आपके आइडिया और प्लान जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
पिछले कुछ समय से चल रही मानसिक उथल-पुथल को शांत करने के लिए सुबह जल्दी उठकर योग, प्राणायाम और मेडिटेशन करें।
लाइफ पार्टनर के इमोशन को समझते हुए उनके साथ आप खुलकर बातें करेंगे।
फैमिली में किसी की सेहत को लेकर ट्रेवल बन सकती है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से धन लाभ हो सकता है।
ध्रुव योग के बनने से वर्कप्लेस पर आपका पर्फोमेन्स टॉप पर रहेगा आपका एनर्जी लेवल भी टॉप पर रहेगा।
वर्कप्लेस पर फ्रेंड्स के सहयोग से रुके हुए कार्य को गति मिलेगी, इसलिए उनसे संपर्क करके अपनी समस्या जरूर बताएं।
रिटेल बिजनेसमैन को डिस्प्ले पर ज्यादा फोकस करना है, तभी कस्टमर आपकी शॉप की ओर अट्रैक्ट होंगे।
बिजनेस में पुराने दिनों को याद करके आप अपना समय बर्बाद न करें जो आज है उसमें जीएं। और उसे बेहतर करने के प्रयास में जुट जाएं।
फैमिली में किसी मेम्बर के लिए आपके मन में कड़वाहट हैं, तो उसे माफ कर दें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर कंसंट्रेट कर पाने में सफल होंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ डिनर पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने का दिन लग रहा है।
पर्सनल ट्रैवलिंग की प्लानिंग सडनली बन सकती है, जिससे आनन-फानन में आप कुछ सामान भूल सकते है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
क्लॉथ और रेडीमेड बिजनेस में प्रॉफिट कम एक्सपेंडिचर ज्यादा होने से आप डिप्रेशन में रहेंगे।
बिजनेसमैन को दिखावे की प्रवृत्ति से बचना होगा क्योंकि इससे आपका ही नुकसान हो सकता है।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ तालमेल में कमी होने से कार्यों को पूरा करने में कुछ विलंब हो सकता है।
अन एंप्लॉयड पर्सन जॉब आलस्य और लेट-लतिफी के चलते सुनहरे अवसर हाथों से गंवा सकते है।
विकनेस के चलते हेल्थ गड़बड़ा सकती है।
फैमिली लाइफ में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स करियर में कुछ खान नहीं कर पाने से उदास रहेंगे।
हेल्थ को देखते हुए आप किसी भी प्रकार की ट्रेवलिंग न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मेरिड लाइफ में बॉन्डिंग गड़बड़ा सकती है, जिससे रिश्तों में दरार आ सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेगे।
धु्रव योग के बनने से बिल्डिंग मेटेरियल बिजनेस मे किसी नए प्रॉजेक्ट के आगे बढ़ जाने से प्रेशर कम हो सकता है।
बिजनेसमैन को कस्टमर डिमांड को ध्यान में रखते हुए मैन्युफैक्चरिंग कराए, जिससे स्टॉक की खपत ज्यादा बढ़े।
एंप्लॉयड पर्सन कोई भी फैसला लेने में बहुत अधिक समय न लें, अन्यथा अवसर से चूक सकते हैं।
वर्कस्पेस पर सीनियर एंड जूनियर से आपको हेल्प मिलती रहेगी।
दिन आपके लिए बेहतर रहेगा, आपके कार्यों में आ रही प्रॉब्लम दूर होगी, बिना रिसर्च किए किसी भी काम में हाथ न डाले, अन्यथा परिणाम भुगतना पड़ेगा।
न्यू जनरेशन वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, लंबी दूरी की यात्रा अपने वाहन करने से बचें।
फैमिली में आप अपने आइडियाज़ और प्लान के लिए सबसे खुल कर बातें करें।
र्स्पोट्स पर्सन वर्कआउट कर अपनी बॉडी को वापस शेप में लाने के लिए मेहनत करने में जुट जाएंगे।
सोशल प्लेटफॉर्म पर आपका स्टेट्स आपके लिए गले की फांस बन सकता है।
सेहत को ध्यान में रखते हुए मीठी चीजों का सेवन कम से कम करें, साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
वर्कस्पेस पर आपको कॉ-वर्कर्स और टीम मेंबर से हेल्प मिलेगी जो आपको अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए काफी रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपने काम के प्रति ईमानदार बने, रिश्वत लेकर काम करने की भूल तो बिलकुल न करें क्योंकि इस समय जॉब पर खतरा मंडरा रहा है।
व्यापारी की व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम इतनी होगी कि एक्सपेंडिचर के बाद सेविंग भी कर सकेंगे।
मार्केट की सिचुएशन को देखते हुए बिजनेस में कुछ चैलेंज लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
फैमिली में अन्य मेंबर का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा।
फ्रेंड्स के साथ काफी दिनों के बाद टाइम स्पेंड करेंगे।
स्वास्थ्य आज सही रहने वाली है, फिर भी आपको बहुत ज्यादा मेहनत वाले कार्य से बचना चाहिए।
प्लेयर की किसी एक्टिविस्ट को लेकर ट्रेवल की प्लानिंग बन सकती है।
मैरिड लाइफ में आप लाइफ पार्टनर के साथ मजाक के मूड में रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
एंप्लॉयड पर्सन इनकम के सॉर्स को कैसे बढ़ाया जाए, इस बात को लेकर काफी परेशान दिखेंगे।
वर्कस्पेस पर पेंडिंग वर्क को कंप्लीट करने के लिए फोकस करना होगा।
फ्यूचर को देखते हुए कॉस्टली आइटम गोल्ड, सिल्वर या कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक आइटम परचेज कर सकते हैं।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन को बिजनेस में भाग्य का साथ मिलेगा, सभी योजनाएं अच्छे से काम करेंगी और लाभ भी मिलेगा।
होटल एण्ड रेस्ट्रो बिजनेस में काफी दिनों के बाद आपके सामने कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती हो सकती है।
ट्रैवलिंग के दौरान सतर्कता रखें, आपका कीमती सामान चोरी हो सकता है।
फैमिली में चेंजेस को खुशी-खुशी अपनाएं।
सोशल प्लेटफॉर्म पर आपका आत्मविश्वास टॉप पर रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन स्टडी रिलेटेड प्रॉब्लम दूर करना आसान होगा जिससे आप अपनी स्टडी पर फोकस कर पाएंगे।
न्यू जनरेशन को अधिकतर समय सोशल मीडिया पर बीतेगा, वह सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव दिखाई देंगे।
मैरिड लाइफ में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेस में दिन प्रॉब्लम से भरा रहेगा, आपके विरोधी आपकी प्रॉब्लम का फायदा उठाने में पीछे नहीं रहेंगे।
ग्रहों की चाल विपरीत रहने से बिजनेसमैन को बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष ज्यादा करना पड़ सकता है।
पॉलिटिक्स फील्ड रिलेटेड न्यू जनरेशन को थोड़ा संभलकर कार्य करने की जरूरत है, दामन पर दाग लग सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर दोपहर बाद किसी विशेष कार्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, चिंता को खत्म करने के लिए सीनियर का सहयोग ले।
वर्कस्पेस पर आपका ओवर स्मार्ट वाला रवैया आपको को-वर्कर से पीछे रखेगा।
फैमिली में आप जितना शांत रहोगे उतना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते है उसे शेयर कर अपना मन हल्का करें।
आई. टी. आई. स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
सामाजिक कार्यों में आप में ऊर्जा की कमी नहीं है, जरूरत है उस ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने की।
एक्सपेंडिचर पूरे करने के लिए सेविंग भी एक्सपेंडिचर करनी पड़ सकती है, आज के दिन मेहमानों का आना-जाना भी हो सकता है।
हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिल्डिंग मटेरियल, कंस्ट्रक्शन, इंटीरियर बिजनेस में किए गए बेहतर प्रयास का आपको बेटर रिजल्ट प्राप्त होगा।
बिजनेसमैन के बिजनेस रिलेटेड कोई सरकारी टैक्स बकाया है, तो समय रहते हैं चुकाने का प्रयास करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए आवश्यक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर शांतिपूर्ण माहौल रहेगा जिससे वो अपने कार्य पर फोकस कर पाएंगे।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी एबिलिटी एंड स्मार्ट वर्क पर विश्वास बनाए रखना होगा।
फैमिली में किसी को आपका बिहेवियर ठेस पहुंचा सकता है, आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स एग्जाम की चिंता छोड़कर अपने कर्म पर लग जाएं।
न्यू जनरेशन के आइडियाज बहुत सराहनीय रहेंगे किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है।
धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व नशा आप में रहेगा।
ध्रुव योग के बनने से बिजनेस में आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है, संचित पूंजी को उचित तरह से खर्च करें भविष्य में आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगी।
रियल एस्टेट का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिलेगी, जिसका उन्हें आने वाले समय में अच्छा लाभ होगा।
यारी-दोस्ती सिर्फ मौज मस्ती तक ही सीमित नहीं है, यदि मित्र यदि कुछ गलत कर रहे हैं तो उन्हें समझाने और रोकने का भी प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन के विचारों को सुना और समझा जाएगा, साथ ही आगे की योजनाएं भी आपके विचार के आधार पर बनाई जा सकती है।
किसी इंर्पोटेंट प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू करने का है, वर्कप्लेस पर सीनियर्स और बॉस से पूरा सहयोग मिलेगा।
दबाव में आकर किसी भी तरह का निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें।
स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ सकता है।
स्माज के कार्यों में आपकी उपस्थिति जरूरी होगी।
फैमिली में सबको साथ लेकर चलने में आप सफल होंगे।
न्यू जनरेशन फैमिली एंड पार्टनर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने का प्रयास करेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment